Wednesday, December 30, 2009
और अब सिलसिला साज़िश से परदा उठाने का
26 नवम्बर 2008 को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले इस समय हमारे लिए जांच का विषय हैं और जितनी गहराई से हम इस पर रिसर्च करते जाते हैं, आश्चर्यजनक रहस्योद्घाटन सामने आते जाते हैं। 1 जनवरी 2010 शुक्रवार को प्रकाशित होने वाला मेरा लेख उन आतंकवादी गतिविधियों की एक ऐसी सच्चाई आपके सामने रखेगा जो सारे देश को चैंका देगी, यह तथ्य भारत सरकार को नए सिरे से इस दिशा में सोचने के लिए विवश कर देगा, जिस पर अभी तक ध्यान ही नहीं दिया गया है और हिंदू भाइयों के मन मस्तिष्क में अभी तक इन आतंकवादी घटनाओं से संबंधित जो चित्र बसाई गई है, वह उस पर एक बार फिर विचार करने के लिए मजबूर होंगे और अतिसंभव है कि फिर इस षड़यंत्र से पर्दा कुछ इस तरह उठे कि हमारे इस लेख में उन्हें असल अपराधियों का चेहरा साफ़-साफ़ नज़र आने लगे।
डेविड कोलमैन हेडली उर्फ़ दाऊद गीलानी मुसलमान है, यहूदी है या ईसाई है, इससे कोई अंतर नहीं पड़ता। वह पाकिस्तानी है या अमरिकी, इससे भी कोई अंतर नहीं पड़ता उसका संबंध लशकर-ए-तय्यबा से है, अलक़ाएदा से या सी।आई.ए से, इससे भी कोई अंतर नहीं पड़ता। चैंकिए मत, मानता हूं कि सी.आई.ए के साथ संबंध सिद्ध हो जाने से काफी अंतर पड़ता है, मगर अभी ज़रा रुकिए। हमारे सामने पहली बात यह होनी चाहिए कि वह, 26 नवम्बर 2008 को भारत पर हुए आतंकवादी हमले में लिप्त था, इसलिए साफ़ सामने दिखाई देने वाला वह आतंकवादी चेहरा है, जो मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमलों के लिए ज़िम्मेदार है। अब उसके बाद प्रश्न यह पैदा होगा कि क्या वह केवल अपनी इच्छा से, अपने निर्णय पर अपनी आतंकवादी मानसिकता के कारण इस हमले में लिप्त था या वह केवल एक मोहरा था, एक हथियार था? तो जब तक हम इन पर्दे के पीछे रहने वाले अपराधियों तक नहीं पहुंचेंगे, जो आतंकवादी हमलों के प्रेरक हैं, उस समय तक आतंकवाद पर नियंत्रण नहीं पा सकेंगे। मुहरे पिटते रहेंगे, मुहरे मिटते रहेंगे। प्रेरक नए मुहरे ईजाद करते रहेंगे, उनके नाम, उनका धर्म, उनकी राष्ट्रीयता हमारे लिए हर बार एक नया धोखा होगी, ताकि हम उनके बुने इस जाल में उलझ कर रह जाएं और जो असल अपराधी हैं उनके चेहरे पर नक़ाब यूं ही पड़ी रहे। इसलिए नक़ाब-कुशाई की खोज में जब हम हेडली (तहव्वुर हुसैन राना की चर्चा बाद में करेंगे) की कुण्डी तलाश करने बैठे और यह समझने की कोशिश की कि आख़िर वह इतनी सहजता से बार-बार हमारे देश में प्रवेश करने और आतंकवादी हमलों को अंजाम देने में कैसे सफल हो गया तो सच्चाई सामने आई। आइये नज़र डालते हैं हम अपनी कमियों और दूसरों की चालाकियों पर, जिनका ख़ुलासा अत्यंत सुन्दरता के साथ किया है श्री बी॰ रमन ने, जो केन्द्रीय सरकार के केबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं और वर्तमान में इंस्टीट्यूट फार ट्रोपिकल स्टडीज़ चिन्नई में निदेशक के पद पर नियुक्त हैं। क्योंकि वह स्वयं एक ब्यूरोक्रेट/डिप्लोमेट हैं, इसलिए उन कमियों को भलीभांति उजागर कर सकते हैं जो पासपोर्ट और वीज़ा से संबंधित आम आदमी की पकड़ में नहीं आती। हम यह उल्लेख इत्यादि इसलिए भी इकट्ठा कर रहे हैं और प्रकाशित कर रहे हैं कि जिनके मन हमारी ओर से साफ़ नहीं हैं, वह स्पष्ट रूप में समझ लें कि देश से प्रेम रखने वालों की सोच एक जैसी ही होती है, चाहे उनका धर्म कोई भी हो। मुलाहिज़ा करें वह तकनीकी त्रूटियां जिन्हें हम अपने कोन्सिलेट की चूक भी कह सकते हैं और हेडली के अभिभावकों की जालसाज़ी भी।
जब एक व्यक्ति अपना नाम बदलता है और पासपोर्ट के लिए आवेदन करता है तो उसके साथ यह पुष्टि पत्र आवश्यक होता है कि उस व्यक्ति ने इससे पूर्व अमुक नाम से और अमुक पासपोर्ट नं॰ से यात्रा की है। अगर शिकागो में भारतीय उच्च आयुक्त ने ध्यान के साथ उसके पासपोर्ट और वीज़ा आवेदन को देखा होता, जैसा कि नियमानुसार होता है, तो उन लोगों ने निम्नलिखित बातों का अवश्य नोटिस लिया होताः न।1- उसने भारतीय वीज़ा लेने से ठीक पहले अपने आवास को फ़्लेडेल्फ़िया से शिकागो स्थानान्तरित किया। दूसरे- उसने भारतीय वीज़ा लेने से ठीक पहले अपना नाम बदल कर नया पासपोर्ट प्राप्त कर लिया। तीसरे- उसके पिता मुसलमान थे और उनका नाम भी मुसलमानों की तरह ही था जबकि वीज़ा का आवेदन करने वाले का नाम ईसाईयों जैसा था।
उसके तुरंत बाद ही आवेदनकर्ता के साथ पर्सनल इंटरव्यू होता है, जिसमें उससे उन बिंदुओं पर प्रश्न किए जाते है। हम जानते हैं कि दूसरे देशों के वीज़ा के लिए भारत में उनके दूतावास में आवेदन देने पर कितने लोगों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है और अगर पासपोर्ट की जांच पड़ताल में कहीं कोई संदेह की बात नज़र आ जाए तो गहन जांच की जाती है।
पूरी दुनिया के उच्च आयुक्त और इमेग्रेशन अधिकारी उस व्यक्ति को संदेह की दृष्टि से देखते हैं, जो नया पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए अपना नाम तब्दील करता है। कट्टर देश जो आतंकवाद के संदिग्ध व्यक्तियों के साथ कठोरता से पेश आते हैं, उनके यहां वीज़ा के लिए आवेदन करते समय दो विशेष कॉलम ज़रूर भरने होते हैं। प्रश्न नं॰ 1- क्या आपने कभी दूसरे पासपोर्ट से यात्रा की है? अगर हां तो, विवरण दें। प्रश्न नं॰2- क्या आपने कभी अन्य नाम से यात्रा की है? यदि हां तो, विवरण दें। जैसे इन प्रश्नों के उत्तर में कोई संदेह पैदा होता है तो उसको साक्षातकार का सामना करना ही होता है। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि हेडली पाकिस्तानी नागरिक है या अमेरिकी नागरिक जो पाकिस्तान में पैदा हुआ या एक अमेरिकी नागरिक जो अमेरिका में पैदा हुआ। इस षड़यंत्र के आरंभिक चरणों से ही यह अपराधिक सबूत है कि उसने अपनी मुस्लिम पहचान को छुपाने के लिए नाम तब्दील किया और इस बात को उसकी यात्रा के आरंभ में शिकागो में ही पता चलाया जा सकता था न कि भारत में उसके आगमन के बाद।
इसके बावजूद भी अगर वह अमेरिकी नागरिक है, जो अमेरिका में पैदा हुआ तो भी उससे पूछताछ करने से हमें रोका नहीं जाना चाहिए। हम जानते हैं कि किस तरह अमेरिकी इमेग्रेशन अधिकारियों ने फ़िल्म अभिनेता शाहरुख़ ख़ान से लगभग 1 घंटे तक पूछताछ की। जबकि वास्तिविकता यह थी कि वह भारत के सम्मानित नागरिक हैं और अमेरिका के भारत के साथ अच्छे संबंध हैं इसके बावजूद उनसे प्रश्न करने से उनको रोका नहीं गया।
टूरिस्ट या बिज़नेस वीज़ा के लिए आवेदन करने वालों को पासपोर्ट के साथ कुछ अन्य दस्तावेज़ देने होते हैं। उसमें आनेजाने का हवाई जहाज़ का टिकट, उन शहरों के नाम जहां वह जाना चाहते है और वह स्थन जहां वह ठहरेगे, और भारत में उनको जानने वाले व्यक्ति की ओर से एक स्पांसरशिप का पत्र (चाहे वह मित्र, रिशतेदार या कॉर्पोरेट हाउस कोई भी हो) भी देना होता है। बिना इन काग़ज़ात के वीज़ा नहीं दिया जा सकता है जब तक कि आवेदन कर्ता उच्च आयुक्त को निजीतौर पर जानता न हो और वह उच्च आयुक्त का विश्वास प्राप्त करने की स्थिति में हो।
जब आवेदन कर्ता व्यवसायिक वीज़ा के लिए आवेदन करता है तो अतिरिक्त दस्तावेज़ों की जांच और गहनता के साथ की जाती है। शिकागो का षड़यंत्रह्न जिसके परिणाम में 166 लोगों को आतंकवादियों ने मारा, उसी दिन आरंभ हो गया था जिस दिन वह भारतीय उच्च आयुक्त के कार्यालय में अपनी मुस्लिम पहचान को छुपाने के लिए एक बदले हुए नाम और नए पासपोर्ट जिससे उसने कहीं भी इससे पूर्व यात्रा नहीं की थी और व्यवसायिक वीज़ा के लिए आवेदन किया। उसके वीज़ा से जुड़े तमाम काग़ज़ात उस षड़यंत्र का भेद जानने के लिए महत्वपूर्ण प्रमाण बन गए हैं। जिस समय एफबीआई ने भारत सरकार को हेडली की गिरफ़तारी और उसकी यात्रा के बारे में अक्तूबर में बताया था उसी समय विदेश मंत्रालय को उच्च आयुक्त से उसके दस्तावेज़ एक मुहरबंद लिफ़ाफ़े में भारत भेजने के लिए कहना चाहिए था ताकि जांच एजंसियां जांच कर सकें। यह आश्चर्यजनक है कि लगभग 2 माह तक ऐसा नहीं किया गया।
अब हमें भारत से बाहर अपने उच्च आयोग के सुरक्षा केन्द्र से वीज़ा आवेदन से जुड़े काग़ज़ात को प्राप्त करने के बारे में असंतोषजनक कहानी बताई जा रही है। मैंने विदेशों में 8 वर्षों तक वीज़ा अधिकारी के रूप में कार्य किया है। इसमें कुछ मिनटों से अधिक समय नहीं लगना चाहिए कि काग़ज़ात को निकाला जाए और उसे दिल्ली रवाना किया जाए। आप वीज़ा रजिस्टर लें उस नम्बर को प्राप्त करें, जिसके तहत उसे वीज़ा जारी किया गया और उसी नम्बर की सहायता से आवेदन तथा अन्य काग़ज़ात प्राप्त किए जा सकते हैं।
तो यह है षड़यंत्र से परदा उठाने की पहली कड़ी। अब मेरा हर लेख आपके हाथों में एक और कड़ी की तरह आता रहेगा, आप तो बस कड़ियां जोड़ते जाइयें, फिर देखिये यह ज़ंज़ीर किस की गर्दन तक पहुंचती है।...............
Sunday, December 27, 2009
क्या चुप रहते, अगर यह बेटा आपका होता!
देश वापसी हुई तो 26/11/2008 को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले को एक वर्ष पूरा हो चुका था और मीडिया में फिर इससे संबंधित ख़बरें आने लगी थीं। इस बीच एस।एम।मुशरिफ़ की पुस्तक ``Who killed karkare'' विनीता काम्टे की पुस्तक ``To the last bullet'' भी सामने आ चुकी थीं। जिनसे कुछ नए प्रश्न सामने आए। शहीद हेमंत करकरे की विधवा श्रीमति कविता करकरे ने भी यह कह कर चैंका दिया कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गीलानी व तहव्वुर हुसैन राना के रूप में दो नए नाम सामने आए जो अप्रवासी पाकिस्तानी हैं फिर जब गहराई से उन दोनों आतंवादियों के बारे में जानकारियां प्रापत करनी शुरू की थीं तो इतने आश्चर्यजनक रहस्योदघाटन होने शुरू हुए, जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। इस समय भी मेरे लिखने का विषय भी यही है, मगर कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें न तो नज़रअंदाज़ किया जा सकता है और न देर तक उनकी अनदेखी की जा सकती है। मैंने कुछ दिन पूर्व ‘कोटा’ के एक युवक शादाब असदक़ के हवाले से लिखना शुरू किया था, जो चलती रेल गाड़ी से ग़ायब पाया गया और आज तक नहीं मिला। उसके परिवार के लोग लगातार इधर-उधर धक्के खाते रहे, ताने सुनते रहे, परेशान होते रहे, आंसू बहाते रहे मगर किसी ने उनकी गुहार नहीं सुनी। इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया। मुझे याद है और निश्चित ही हमारे पाठकों को भी याद होगा कि जब देश के गृहमंत्री की बेटी का आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था तो पूरा भारत इस मुद्दे को लेकर विचलित था। अफ़सोस कि शादाद असदक़ देश के किसी ज़िम्मेदार व्यक्ति का पुत्र नहीं है, इसलिए सब चुप हैं। एक ताज़ा घटना जो कुछ महीने पहले मुम्बई में घटित हुई जब बिहार के एक युवक राहुल राज को मुम्बई में गोली मार दी गयी थी तो बिहार के तीनों बड़े नेता मुख्यमंत्री नितीश कुमार, उस समय के रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव और स्टील मंत्री राम विलास पासवान ने एक मंच पर आकर उस हत्या की निंदा की थी, उसे मुद्दा बनाया था, हालांकि यह तीनों राजनीतिज्ञ अपने राजनैतिक मदभेदों के कारण एक साथ इकट्ठा नहीं होते थे परन्तु अपने राज्य के एक युवक की मौत ने उन्हें संगठित कर दिया। हमारी क़ौम के राजनीतिज्ञ, धर्म निर्पेक्षता के अगुवा और केंद्रीय सरकार में सम्मिलित मंत्री क्या उन माता-पिता के दर्द को नहीं समझ सकते, जिनके बेटे को लापता हुए लगभग तीन माह हो गए हैं। वह केंद्रीय गृहमंत्री से गुहार लगा चुके हैं। अपने राज्य के मुख्य मंत्री तक अपने दिल की पीड़ा पहुंचा चुके हैं। कई बार हैदराबाद के चक्कर लगा चुके हैं, जहां से उनके घर का चिराग़ रेल में सवार हुआ था। जिस कंपनी में शादाब असदक़ नौकरी करता था, उसके अधिकारियों से बार-बार मिल कर अपना दुखड़ा सुना चुके हैं, मगर किसी ने भी यह ध्यान नहीं दिया कि आख़िर उसके साथ हुआ क्या है। शायद आज इस विषय पर मुझे फिर से क़लम उठाने की आवश्यकता न पड़ी होती, अगर उस कंपनी के ज़िम्मेदारों ने शादाब असदक़ के आदर्णीय पिता से यह न कहा होता कि वह मुसलमान था, युवा था, चला गया होगा आतंकवादी बनने। क्या इस अपराधिक मानसिकता के लोग सज़ा के पात्र नहीं हैं? मैंने पहले भी भारत सरकार तक इस गुमशदा युवक का विवरण पहुंचाने की कोशिश की है, आज फिर उसके पिता मुमशाद असदक़ का वह पत्र जो मुझ तक पहुंचा प्रकाशित कर रहा हूं, ताकि उस पर ध्यान दिया जाए और जल्द से जल्द उस युवक को तलाश करने की कोशिश की जाए।
मोहतरम जनाब,
मैं एक बदक़िसमत, असहाय पिता हूं, जिसका जवान बेटा अत्यंत संदिग्ध अवस्था में नागपुर रेलवे स्टेशन से ग़ायब हो गया है। वह आदर्णीय संदेश शर्मा (जनरल मैनेजर आईएल कंपनी), आदर्णीय रवि प्रभाकर (एडिशनल जनरल मैनेजर आईएल कंपनी) के साथ आईएल कंपनी (इंस्ट्रूमेटेशन इंडिया लि॰) के लिए सरकारी टेंडर जमा करके सिकंदराबाद से जयपुर-सिकंदराबाद हाली डे स्पेशल टेªल 0995 द्वारा वास लौट रहे थे।
अत्यंत दुखद सूचना मिलने के बाद मैं कोटा रेलवे स्टेशन के सरकारी अधिकारियों तक पहुंचा। कोटा जीआरपी ने केस दर्ज करने की रसम अदा की, जिसका नं॰ 4979।09।09.2009 है। और उन्होंने निर्देश दिया कि नागपुर रेलवे स्टेशन पर नियमित एफआईआर दर्ज कराओ। अगले दिन यानी 10.09.2009 को मैं नागपुर पहुंचा और नागपुर के पुलिस आयुक्त श्रीमान दीक्षित और क्राइम ब्रांच के एसीपी श्रीमान कुलथे से मुलाक़ात की। 10 दिनों तक नागपुर में ठहरने के बाद मैं निराश कोटा लौट आया।
लगभग 20 दिन पूर्व मेरे लेण्डलाइन फोन पर कुछ मिसकाॅल दिखाई दी। मैंने उन मिस्कालों के बारे में फौरन नागपुर पुलिस को सूचित किया। मिसकौल के नं॰4044378130, 4044378030, 4044378060, 4066986160, 4066986130, और एक मोबाइल नं॰9177890808 भी है।
मैंने उपरोक्त नम्बरों के बारे में जो हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) के हैं, अपने तौर पर उन मिसकाॅलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिशें कीं फिर मैं उपरोक्त मिस्कालों के विवरण जमा करके हैदराबाद भागा जहां 20 दिन तक ठहरा रहा। इस दौरान मैंने आंध्राप्रदेश के पुलिस डायरेक्टर जनरल और दूसरे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी मुलाक़ात की। इन विवरणों के बारे में आंध्रप्रदेश पुलिस ने भी कोई मदद नहीं की। अन्ततः मैं कोटा (राजस्थान) लौट आया।
मैं इंतिहाई शुक्रगुज़ार होंगा कि अगर आप अपनी कृपा और निजि हस्तक्षेप से इस उपरोक्त मामले में संबंधित अधिकारीगण को प्रभावित करके मेरे जवान बेटे के बारे में जानकारी प्राप्त कराएं कि वह कहां है।आपकी सहानुभूतिपूर्ण कृपा का मुन्तजिर रहूंगा।
मुमशाद असदक़
73-डी, आईएल टाउनशिप, कोटा (राजस्थान)मोबाइल-9982330307, फोन - 0744-२४२८३०६
शादाब असदक़ की गुमशुदगी अत्यंत विचलित करने वाली न होती, न उसके परिवार वालों के लिए न हमारे लिए अगर इस क़ौम के साथ गुज़रने वाली पीड़ादायक घटनाएं सामने न आई होतीं। कभी किसी मुस्लिम युवक का रेल से उठा लिया जाना, कभी किसी को सड़क से उठाकर बिना नं॰ प्लेट की गाड़ी में ले जाना और फिर उसें आतंकवादी बताकर या तो एन्काउन्टर कर दिया जाना या कुछ दिनों बाद किसी भी बम धमाके में, आतंकवादी घटना में लिप्त बताकर उनकी गिरफ़्तारी दिखाए जाने का सिलसिला आम न होता। ऐसे कई एन्काउन्टर फर्ज़ी सिद्ध हो चुके हैं। हमारे जर्नलिस्टिक प्रयास द्वारा ऐसे युवक जो तिहाड़ जेल में बंद थे, रिहा किए जा चुके हैं। जो कार में उठा कर ले जा रहे थे हमारे हस्तक्षेप के बाद सही सलामत अपने घर पहुंच चुके हैं (देहली के ओखला का मामला)। हमें नहीं मालूम इस युवक के साथ क्या हुआ है या क्या होगा? लेकिन इन्सानियत के नाते यह प्रयास करना तो हमें अपनी ज़िम्मेदारी नज़र आती है कि कारण जो भी हो उसके साथ जो भी हुआ हो, आख़िर उसके घर वालों को इसकी जानकारी तो मिले। ऐसा भी क्या कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी सरकारें ख़ामोश रहें। इस ओर ध्यान ही न दें और सबको न्याय देने का दावा भी करें।
अभी पिछले दिनों दिल्ली में फ़िलिस्तीन से संबंधित एक कांफ्रेंस का विज्ञापन नज़र से गुज़रा, जिसमें मुलायम सिंह यादव, राम विलास पासवान, एबी बर्धन, सीता रात यचूरी, नटवर सिंह, महमूद मदनी, सुल्तान हैदर और शाहिद सिद्दीक़ी इत्यादि नेताओं के शामिल होने का ज़िक्र था। निसंदेह यह सब लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले इतने संवेदनशील लोग समझे गए कि उन्हें फ़िलिस्तीन के दर्द में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। उनमें से कई आए भी, विचार भी व्यक्त किया, मैं उस सम्मेलन की तफ़सील में नहीं जाना चाहता। इस समय इस सम्मेलन की तफ़सील बयान करना मेरा उद्देश्य नहीं है मैं केवल ध्यान इस बात की ओर दिलाना चाहता हूं कि यदि यह केवल राजनीति नहीं है, वास्तव में पीड़ितों के साथ सहानुभूति की भावना है और वह इतनी है कि हम भारत की धर्ती पर रहते हुए फिलिस्तीन की पीड़ा को समझते हैं जोकि एक अच्छी बात है तो फिर हमारी सहानुभूतियों से हमारे युवक ही क्यों वंचित रहें? क्या यह और इन जैसे राजनेता ध्यान देंगे शादाब असदक़ की गुमशुदगी पर? हम उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि अगर वह मानवीय भावना के मद्देदनज़र अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए या अपनी पहुंच का प्रयोग करते हुए उस घर को उसका चिराग़ लौटाने में उनकी सहायता करेंगे तो ऐसे सम्मेलनों के समाचारों से कहीं अधिक बड़े क्षेत्र में जाकर उनकी इस जन-सेवा को पहुंचाने की हम कोशिश करेंगे। दरअसल बात केवल एक युवक के लापता होने की नहीं है। उस भय-भीत क़ौम को सदमे और भय से बाहर निकालना भी है। बच्चों को शिक्षा से निराश होने से रोकना भी है। जो क़ौम एक लम्बी अवधि से जिहालत का ताना सुनती चली आ रही है, जिसे अनपढ़ और जाहिल ठहराया जाता रहा हो, जब उसके शिक्षित युवक इस तरह प्रकोप का शिकार हों या फिर इस तरह ग़ायब होते रहें कि उनकी ख़बर भी न मिले तो फिर यह एक अत्यंत दुखद व ध्यान देने योग्य मुद्दा बन जाता है। इसलिए कि एक तो वह घर अपने गुमशुदा युवक की ख़ैरियत के लिए चिंतित होता है और दूसरे हर पल भय के साथ जीने को विवश होता है कि पता नहीं कब उसे किस आतंकवादी घटना से जोड़ दिया जाए और उनका समाज में रहना भी कठिन हो जाए। ...................
जो हमने लिखा वही पूर्व डी.जी.पी पश्चिमी बंगाल ने भी!
कुछ लोग यानी एक विशेष मानसिकता के अनुयायी (अब यह सपष्ट करने की आवश्यकता नहीं है कि मैं किस मानसिकता की बात कर रहा हूं) लगातार यह भाव देने का प्रयास कर रहे हैं कि 26/11 के संबंध में, मैं जो कुछ लिख रहा हूं यह मुझे नहीं लिखना चाहिए, यह सब लिखकर मैं असल अपराधियों से ध्यान हटाने व जांच को एक दिशा देने का प्रयास कर रहा हूं, और मेरी सोच जो कि उनके नज़दीक ग़लत है, देश से ग़द्दारी है और भारत सरकार के विरुद्ध है। जहांतक मैं समझता हूं मेरे यह लेख मेरे द्वारा अपने देश भारत की मुहब्बत में लिखे गए हैं और यह भारत सरकार के लिए आतंकवाद से छुटकारा पाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। हां, मगर जो लोग स्वाधीनता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के बजाए एक किनारे पर खड़े होकर अंग्रेज़ों के अनुयायी बन गए थे, उनके गीत गा रहे थे, उस मानसिकता के पोशित आज भी आतंकवाद के माध्यम से हमारे देश को विनाश के कगार पर पहुंचाने वालों तक नहीं पहुंचने देना चाहते, वरना क्या कारण है कि जो प्रमाण और तथ्य स्पष्ट संकेत दे रहे हैं, न केवल उनकी अनदेखी करने के लिए विवश किया जा रहा है, बल्कि ऐसी कोशिश करने वाले देश प्रेमी लोगों को निशाना भी बनाया जा रहा है। जहां तक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गीलानी और तहव्वुर हुसैन राना का मामला है तो यह दोनों आतंकवादी हैं, पाकिस्तानी हैं और दोनों ही 26/11 को भारत में हुए आतंकवादी हमले में लिप्त हैं। अभी तक जो एफबीआई की रिपोर्टें भारत तक पहुंच रही हैं, वह यही हैं। अब उन तमाम जानकारिायेां को हू-बहू मान लेने के बाद जो प्रश्न पैदा होते हैं, उन पर वह भड़कते हों तो भड़कें, शक की सूई जिनकी ओर जा रही है, मगर हमारे अपने अगर इस पर नाराज़ दिखाई दें तो उचित नहीं लगता। यही कारण है कि हम अपनी रिसर्च के दौरान सामने आई समस्त जानकारियों को प्रकाशित करने के साथ-साथ इस पर नज़र रखते हैं कि देश भर में या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस दिशा में और कौन-कौन ज़िम्मेदार व्यक्ति या संस्थान लिख रहे हैं या सोच रहे हैं, उनका दृष्टिकोण भी अपने पाठकों ही नहीं, बल्कि भारत सरकार और सम्पूर्ण भारतीय समाज के सामने रखा जाए। इसी सोच के मद्देनज़र हमने वीर संघवी के दृष्टिकोण पर आधारित लेख और विनीता काम्टे की पुस्तक ‘‘टू दि लास्ट बुलेट’’ पर की गई समीक्षा प्रकाशित की और ‘‘लाॅस एंजिलिस टाइम्स’’ में प्रकाशित रिपोर्ट को सामने रखना आवश्यक समझा। इसी तरह आज प्रातः ०८.३० बजे हाजी नगर, 24 पर्गना, पश्चिम बंगाल के मुहम्मद ज़ुबैर ने पहले एसएमएस और फिर फोन करके जब यह बताया कि कोलकाता से प्रकाशित होने वाले हिंदी दैनिक ‘‘सन्मार्ग’’ में पूर्व डीजीपी पश्चिम बंगाल दिनेश चंद्र वाजपई ने ‘‘26/11: हेडली और अमेरिका’’ के शीर्षक से जो कुछ लिखा है वह हमारे ख़ुलासों के ऐन मुताबिक़ है तो आवश्यक लगा कि एक उच्च पद पर रहने वाले पुलिस अधिकारी का दृष्टिकोण भी आज अपने पाठकों की सेवा में पेश किया जाए। हालांकि विचार यह था कि आज हमने अपनी कल की क़िस्त-62 जो बहुत छोटी थी, उसमें हेडली और तहव्वुर राना के पासपोर्ट अमेरिका और कनाडा में एक ही सप्ताह के भीतर 3 और 10 मार्च 2006 को जारी होने पर अपनी बात आगे बढ़ाएंगे और साथ ही अपने पाठकों की जो प्रतिक्रियाएं कल दिन भर हम तक पहुंचती रहीं, आज उसी विषय पर कुछ पाठकों के विचार भी प्रकाशित करेंगे, लेकिन यह सब बाद के प्रकाशनों में, आज दिनेश चंद्र वाजपेई के विचारणीय दृष्टिकोण पर आधारित लेख:
डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गीलानी को अमेरीका में गिरफ्तार हुए प्रायः तीन महीने हुए, लेकिन अभी तक भारतीय जांच अधिकारी न तो उससे पूछताछ कर पाये हैं और न ही उसके बारे में हमें पूरी सूचना दी गयी है, हालांकि उसके ऊपर स्वयं अमेरीका का मुख्य आरोप है मुम्बई पर हुए 26/11 के आक्रमण का षड़यंत्र रचने का। जबकि अमेरीकी एफ।बी।आई के अफसर कसाब से जिरह कर चुके हैं, हालांकि उसका अमेरीका पर हुए आक्रमण से कोई संबंध नहीं था। इसी बीच उसके बारे में जो आधी-अधूरी सूचनाएं आ रही हैं, उससे उसका जेम्स बोंडये चरित्र और रहस्यमय होता जा रहा है। दाऊद सईद गिलानी का जन्म वाशिंगटन में हुआ, जहां उसके माता-पिता अमरीकी दूतावास में कार्यरत थे। पिता, सईद सलीम गीलानी एक कूटनीतिज्ञ थे, जो एक कवि और संगीतशास्त्री भी थे और अमरीकी माता सेरिल हेडली एक लिपिक थीं। 1960 में परिवार लाहौर आ गया किंतु पिता की कट्टर इस्लामी संस्कृति और माता की पाश्चात्य विचारधारा व रहन-सहन में समन्वय न हो सकने के कारण दोनों में मनमुटाव, फिर संबंध विच्छेद हुआ और 1970 में सेरिल परिवार को छोड़कर अमेरीका के फिलाडेल्फीया में रहने लगी। कुछ समय बाद उसने ‘खैबर पास’ नाम का एक मदिरालय खरीद लिया और उसे चलाने लगी। बचपन में दाऊद की परवरिश पाकिस्तान में एक कट्टरपंथी वातावरण में हुई। 1977 में पाकिस्तान की राजनीतिक अस्थिरता से घबराकर सेरिल पाकिस्तान जाकर दाऊद को जो उस समय 17 वर्ष का था और विशिष्ट आवासीय सैनिक स्कूल अब्दुल कैडेट कालेज में पढ़ रहा था, अमेरीका ले आयी। इन दो पृष्ठभूमियों के कारण दाऊद हमेशा दो संस्कृतियों, कट्टरपंथी इस्लामी संस्कृति और उदारवादी पाश्चात्य संस्कृति के बीच खिंचता रहा। कभी वह शराबी हो जाता, कभी परम्पराशील मुसलमान। उसकी एक पाकिस्तानी पत्नी है किंतु एक अमरीकी महिला (मेकअप कर्मी) से उसके संबंध हैं। उसके अन्कल (मामा) विलियम हेडली का कहना है, अधिकतर लोगों के जीवन में कुछ विरोधाभास होते हैं, किंतु वह उनमें सामंजस्य करना सीख जाते हैं, किंतु दाऊद ऐसा नहीं कर पाया और यही उसकी समस्या है और आज दाऊद एक कट्टरपंथी जिहादी है। अमरीकी अन्वेषक पत्रकारों ने पता लगाया कि दाऊद पहली बार 1988 में मादक द्रव्यों के व्यवसाय के आरोप में 2 के.जी.हेरोइन के साथ पकाड़ा गया। उसकी स्वीकारोक्ति के कारण उसे कम सज़ा हुई और फिर वह ड्रग अधिकारियों को गुप्त सूचनाएं देने लगा। विशेषकर पाकिस्तान से हो रही मादक द्रव्यों की तस्करी की सूचनाएं। उसी समय वह पाकिस्तानी आतंकवादियों के संपर्क में आया और उसका पाकिस्तान आना जाना शुरू हुआ। उसकी पत्नी ने अमरीकी समाचारपत्र फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर को बताया कि वह भारतियों से घृणा करता था और भारत से बदला लेने की बात करता था। दाऊद 1998 में अंतिम बार अमेरीका में मादक द्रव्यों के व्यवसाय के आरोप में पकड़ा गया और फिर स्वीकारोक्ति के कारण उसे कम सज़ा हुई । ड्रग अधिकारियों की मदद कर वह फिर उनके करीब आया और अमेरीका पर हुए 9/11 के आक्रमण के बाद जब अमरीकी अधिकारियों को पाकिस्तान के आतंकवादियों के बीच काम करने के लिए गुप्तचरों की ज़रूरत पड़ी तो दाऊद को छोड़ दिया गया। उसे दाऊद से हेडली बना दिया गया और एक नया पासपोर्ट देकर उसे पाकिस्तान भेज दिया गया। अमेरीका की मादक द्रव्य विरोधी संस्था ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा मादक द्रव्य व्यवसाय में घुसपैठ कर गुप्तचर बनकर काम करने को। इसके बाद वह अमेरीका से पाकिस्तान और भारत लगातार यात्राएं करता रहा। बिना किसी रोक-टोक के जो एक सजायाफ्ता अपराधी के लिए 9/11 के बाद के कड़े सुरक्षा वातारवण में अचंभे की बात है और संदेह की भी। यदि वह अमेरीका की सुरक्षा के लिए खतरा होता तो क्या उसके लिए वह संभव हो पाता। क्योंकि वह केवल भारत की सुरक्षा के लिए खतरा था इसलिए क्या उसे यह करने दिया गया? क्या उसको नया पासपोर्ट व नया नाम केवल इसलिए दिया गया जिससे उसे भारत में लम्बी अवधि का वीज़ा मिल सके, उसकी अपराधी पृष्ठभूमि को छिपाकर? शिकागो स्थित भारतीय कौंसिल जनरल अशोक कुमार अत्री को यह देखकर भी संदेह नहीं हुआ कि वीज़ा आवेदनकर्ता अमरीकी है जिसका नाम डेविड कोलमैन हेडली है, जबकि उसके पाकिस्तानी पिता का नाम सईद सलीम गीलानी है? क्या उसे एक बार पूछताछ के लिए भी बुलाना नहीं चाहिए था? क्या उनके ऊपर वीज़ा देने के लिए कोई दबाव था? यदि वह जांच करते उसकी पृष्ठभूमि की तो उन्हें पता लगता कि हेडली ने फिलाडेल्फिया की अदालत में एफिडेविट देकर कुछ ही दिन पहले अपना नाम बदला है और पहले नाम से उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का भी पता लगता। उसके बाद वह नौ बार भारत आया और प्रत्येक बार भारत से लौटकर वह पाकिस्तान गया किंतु भारत में इमिग्रेशन अफसरों को भी उसमें कुछ संदेहजनक नहीं लगा? क्या अमेरीका ने उसको अलग पासपोर्ट दिया था पाकिस्तान जाने के लिए? अक्टूबर 2009 में एफ.बी.आई द्वारा पकड़े जाने के बाद हेडली के ऊपर 26/11 के आक्रमण में शामिल होने के आरोप लगाये गये। हेडली ने लश्कर-ए-तय्यबा से अपने संबंध के बारे में बताया, भारत में आकर सैन्य व परमाणु ठिकानों के वीडियो बनाने, 26/11 के निशाने पर जो स्थान थे उनके बारे में जानकारी लेने व आक्रमण की साज़िश रचने और कराची से आतंकवादियों को निर्देश देने के बारे में बताया है। एफ.बी.आई के आरोपपत्र और अमरीकी समाचारपत्रों के खुलासों ने अमेरीका की नीयत पर प्रश्न चिन्ह लगा दिये हैं। अमेरीका ने 26/11 की आगामी ख़बर दी तो किंतु इतनी छिटफुट कि उसे रोका न जा सका। यदि अमेरीका को हेडली के आतंकवादी होने की ख़बर 2008 में लग गयी थी तो उसने भारत को सतर्क क्यों नहीं किया? यदि किया होता तो वह 26/11 के पहले ही भारत में पकड़ लिया गया होता और 26/11 की तबाही रोकी जा सकती थी। क्या हेडली को पकड़ा गया डेनमार्क पर हमला रोकने के लिए ही? 26/11 के आक्रमण के बाद जब अमेरीका को हेडली की भूमिका का पता लग गया तब भी भारत को खबर नहीं दी गयी और मार्च 2009 में भारत आया, अगले आक्रमण की तैयारी करने और दिल्ली, पुष्कर, गोवा और मुम्बई गया। अमेरीका क्यों नहीं चाहता था कि हेडली भारत में गिरफ्तार हो और क्या अमेरीका अपनी बदनीयती को छुपाने को हेडली से पूछताछ नहीं करने दे रहा है? अब हमारी नज़रें रहेंगी शिकागो में हेडली के ऊपर चल रहे मुक़दमे पर। यदि वह फिर अल्प सज़ा पाकर छूट जाता है तो यह अमेरीका पर हमारे संदेह को पक्का ही करेगा। अमरीकी रवैये को देखकर क्या यह आशा की जा सकती है कि हम हेडली को भारत लाने और उसपर मुक़दमा चलाने में सफल हो पायेंगे? शायद नहीं।..............................
Friday, December 25, 2009
ग़ल्ती हुई मुझसे, शायद मुझे अपने पाठकों से यह निवेदन नहीं करना चाहिए था कि वह मेरे आज के लेख ‘‘अगर है कोई जवाब इसका तो बताओ’’ पर अपने विचार मुझ तक पहुंचाने का निवेदन नहीं करना चाहिए था, या फिर बात यह हुई कि मुझे यह अनुमान ही नहीं था कि रेस्पांस इतना अधिक होगा। पाठकों की प्रतिक्रिया इतनी बड़ी संख्या में मुझ तक पहुंचेगी कि आज का पूरा दिन एस।एम.एस. पढ़ने, टेलीफ़ोन पर बात करने और अन्य सूत्रों से जो उनके दृष्टिकोण मुझ तक पहुंचे उनका अध्य्यन करने में ही सारा दिन बीत जायेगा फिर इतना समय ही नहीं बचेगा कि मैं आज एक नया लेख लिख कर अपने पाठकों की सेवा में प्रस्तुत कर सकूँ। फिर भी इस कवायद का एक सुखद पहलू यह है कि इस समय जो कुछ लिखा जा रहा है वह बेवजह नहीं है। न केवल यह कि बहुत पढ़ा जा रहा है बल्कि उसे विशेष महत्व भी मिल रहा है, इसलिए आशा की जा सकती है कि स्थितियों में निरन्तर परिवर्तन आयेगा और इतना नहीं कि अब तक आतंकवाद के नाम पर आंख बंद करके जिन्हें गिरफ्तार किया जा रहा था अब उनको निशाना बनाने के बजाय जो वास्तव में आतंकवादी हैं, आतंकवादियों को शरण दे रहे हैं, आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं और अपने घिनौने उद्देश्यों के लिए जान बूझ कर आतंकवाद फैला रहे हैं, उनका असल चेहरा सामने आएगा, निसंदेह यह देश और राष्ट्र के हित में है, बल्कि कहा जा सकता है कि पूरी मानवता के हित में है।विचार था कि आज डेविड कोलमैन हेडली के साथ-साथ तहव्वुर हुसैन राणा पर भी लिखँूगा इसलिए कि एक सबसे चैंका देने वाली जानकारी जो मेरे सामने है, वह यह कि हेडली को पासपोर्ट जारी हुआ 10 मार्च 2006 को अमेरिका में और तहव्वुर हसैन राणा को पासपोर्ट जारी हुआ 3 मार्च 2006 को कनाडा में। अर्थात केवल एक सप्ताह के भीतर दोनों को पासपोर्ट दो अलग-अलग देशों से जारी होते हैं। हेडली के बारे में तो यह सच्चाई सामने आ ही गई है कि बदले हुए नाम के साथ उसके लिए यह एक नया पासपोर्ट अमेरिका में जारी किया गया, अब देखना यह है कि 48 वर्षीय तहव्वुर हुसैन राणा का भी यह कोई नए और बदले हुए नाम से बनाया गया पासपोर्ट है या फिर उसका असल नाम यही है और उसे 45 वर्ष की आयु तक पासपोर्ट की आवश्यकता ही नहीं पड़ी। जो व्यक्ति पाकिस्तान में पैदा हुआ, अमेरिका में रहा वहां उसका मकान भी है और फिर कनाडा में जाकर बस गया, उसका यह पहला पासपोर्ट तो नहीं होना चाहिए, इसलिए कि पाकिस्तान में जन्म लेने के बाद जब वह अमेरिका और फिर कनाडा पहुंचा होगा तो उसके पास कोई पासपोर्ट तो अवश्य रहा होगा और उसने उन देशों के लिए वीज़ा भी प्राप्त किया होगा। ऐसी स्थिति में उसका पहला पासपोर्ट पाकिस्तानी होना चाहिए जहां वह पैदा हुआ और शिक्षा पाई।रिसर्च का सिलसिला जारी है, काफ़ी कुछ रिसर्च पेपर्स मेरे सामने हैं, जिनका अध्य्यन अभी तक नहीं कर पाया हूँ और अख़बार के प्रेस भेजने का समय निकट आता चला जा रहा है। अगर सरसरी तौर पर लिखकर इस बात को आगे बढ़ा दिया गया तो न विषय से न्याय होगा और न मेरे लिए अपने लेख के साथ ही, लिहाज़ा आज बस इतना ही। मुलाहिज़ा करें मेरे इस किस्तवार लेख की अगली कड़ी कल।
अगर है कोई जवाब इसका तो बताओ!

लॉस एंजलिस टाइम्स, 13 दिसम्बर
टाइम लाइन ऑफ़ डेविड कोलमेन हेडलीअमेरिकी सरकार तथा अदालत के दस्तावेज़ के अनुसार
2005: हेडली लश्कर-ए-तय्यबा के लिए काम करने और भारत की यात्रा की निगरानी के लिए तैयार हो गया।
2006 फरवरीः अपना नाम दाऊद गीलानी से बदल कर डेविड हेडली कर लिया ताकि भारत में स्वयं को अमेरिकी के रूप में पेश कर सके जो ना तो मुसलमान है और ना ही पाकिस्तानी।
2006 जून: शिकागो में अपने मित्र तहव्वुर राना से भारत में राना के इमेग्रेशन के धंधे की खाता खोलने की अनुमति।
2006 सितम्बर: भारत में कई सप्ताह तक रहा और फिर पाकिस्तान रवाना हुआ।
2007 फरवरी: कई सप्ताह तक भारत की यात्रा की और फिर पाकिस्तान रवाना।
2007 सितम्बर: कई सप्ताह तक भारत की यात्रा की और फिर पाकिस्तान रवाना।
2008 अप्रैल: लश्कर-ए-तय्यबा के कहने पर कई सप्ताह तक भारत की यात्रा पर रहा। मुम्बई के तटयीय क्षेत्रों की निगरानी के लिए नाव से निगरानी की। अधिकारियों का कहना है कि हेडली द्वारा तैयार वीडियो का प्रयोग 10 आतंकवादियों ने किया।
2008 जुलाई: कई सप्ता तक भारत में रहा और फिर पाकिस्तान रवाना।
2008 अक्तूबर: डनमार्क के अख़बार में प्रकाशित ख़ाके के बाद Yahoo पर एक बिक्षन ग्रूप पर अपने जवाब के बाद एफबीआई ने नज़र रखनी शुरू की।
फरवरी: पाकिस्तान के आदीवासी क्षेत्र में गया जहां पाकिस्तानी सेना के मेजर अब्दुर्रेहमान हाशिम सय्यद ने लश्कर-ए-तय्यबा के लोगों से मिलवाया। जून में वापस शिकागो आने से पूर्व हेडली ने अपनी रज़ामंदी से राना को सुचित किया।
15 अगस्त: कूपन हेगन की यात्रा के बाद एटलांटा पहुंचा।
3 अक्तूबर: शिकागो से पाकिस्तान रवाना होने से पूर्व गिरफ़्तार। पुश्कर, गोआ, पुणे, मुम्बई तथा दिल्ली (जिन शहरों में हेडली रुका था), हर जगह चबाड हाउस के आस पास।
उपरोक्त समाचार एक अमेरिकी अख़बार ‘‘लॉस एंजलिस टाइम्स’’ में 13 दिसम्बर को प्रकाशित हुआ और कल इस कॉलम के तहत प्रकाशित किया गया लेख वीर संघवी का था, जो 20 दिसम्बर 2009 को अंग्रेज़ी दैनिक ‘‘हिंदुस्तान टाइम्स’’ में प्रकाशित हुआ -और- अब मुलाहिज़ा फ़रमाऐं मेरा आज का लेख और अपने विचारों से भी अवगत कराऐं। लेख की समाप्ति पर मेरा फोन, फैक्स, ई-मेल ब्लाग मौजूद है, और हां इस पेज की पेशानी के साथ प्रकाशित किया जाने वाला ‘हेडली’ के पासपोर्ट का चित्र अवश्य देखें जिस पर अमेरिका से जारी होने की तिथि स्पष्ट रूप में नज़र आ रही है।
पासपोर्ट एक ऐसी पहचान है, जो अपने देश के बाहर सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। इससे न केवल आपकी पहचान जुड़ी होती है, बल्कि आपके देश की पहचान भी। आप किस देश के नागरिक हैं, इसको अलग-अलग दृष्टि से देखा जाता है, जैसे अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड तथा यूरोप में इतने मधुर संबंध हैं कि बिना रोक-टोक एक देश का नागरिक दूसरे देश में आ जा सकता है। उनमें से अधिकांश देशों के बीच तो वीज़ा की आवश्यकता भी नहीं होती, लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जहां के निवासियों को कहीं भी आने-जाने के लिए न केवल वीज़ा दरकार होता है, बल्कि वीज़ा देने से पूर्व अच्छी ख़ासी छान-बीन भी की जाती है। कई चरणों से गुज़रना पड़ता है। दुर्भाग्य से भारत भी एक ऐसा ही देश है और पाकिस्तान के रहने वालों की कठिनाइयां तो इससे भी कहीं अधिक हैं। जब से यह आतंकवाद की बीमारी चली है, पाकिस्तान बार-बार आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त नज़र आया है और इस आतंकवाद ने पिछले कुछ वर्षों में ख़ुद पाकिस्तान को भी विनाश के कगार पर पहुंचा दिया है। इस विनाश में बेनज़ीर भुट्टो की आतंकवादी हमले में हत्या भी शामिल है, इसलिए पाकिस्तानियों को कोई भी देश वीज़ा देने से पूर्व अच्छी तरह उसके बारे में जांच पड़ताल कर लेना आवश्यक समझता है। भारत तो पाकिस्तानी नागरिकों के अपने देश में क़दम रखने पर अत्यधिक सचेत रहता है और उसे रहना भी चाहिए, क्योंकि बार-बार के कटु अनुभव ने हमें ऐसा करने पर विवश कर दिया है। यही कारण है कि जब ‘‘अंसार बर्नी’’ जैसे विश्व प्रसिद्ध पाकिस्तानी भारत में जामा मस्जिद यूनाइटिड फोरम की ओर से आयोजित एक अन्तराष्ट्र्रीय सेमिनार में भाग लेने के लिए आते हैं तो उन्हें बावजूद पासपोर्ट और वीज़ा होने के एयरपोर्ट से ही वापस लौट जाना पड़ता है। अंसार बर्नी यानी वह पाकिस्तानी नागरिक जो पाकिस्तान में क़ैद भारतीय क़ैदियों की रिहाई के लिए दिन-रात सक्रिय रहे हैं और उनकी सक्रियता के कारण पाकिस्तानी सरकार तथा जनता का एक वर्ग उन्हें नापसंदीदगी की नज़र से देखता है। उन्होंने सरबजीत सिंह और कशमीर सिंह की रिहाई के लिए दिन-रात एक कर दिया, वह अंसार बर्नी जो इस सेमिनार के निमंत्रण से कुछ महीने पहले जब पंजाब पहुंचे तो भारतीय जनता ने पग-पग उनका उल्हासपूर्ण स्वागत किया परन्तु अगली बार भारत आगमन के अवसर पर घंटों एयरपोर्ट पर रुक कर विभिन्न प्रश्नों का सामना करना पड़ा। और फिर भी शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली, एयरपोर्ट से ही वापस लौट जाना पड़ा। यहां यह ख़ुलासा भी आवश्यक है कि इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के मेज़बान यहया बुख़ारी यानी पूर्व शाही इमाम सय्यद अब्दुल्ला बु़ख़ारी के पुत्र और वर्तमान शाही इमाम अहमद बुख़ारी के भाई थे और उस अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय सरकार के मंत्रियों को भी शामिल होना था। फिर भी अधिकारियों ने अपने देश की सुरक्षा के महत्व को समझते हुए किसी प्रकार की नर्मी बरतना उचित नहीं समझा। हो सकता है कि इसका कारण कोई भ्रम रहा हो या एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों की सख़ती? कारण जो भी हो, मन में देश की सुरक्षा ही रही होगी, इसके सिवा कुछ और नहीं। यह उदाहरण मैंने क्यों दिया और इसके इतने ख़ुलासे क्यों पेश किए, यह समझने के लिए मेरे इस लेख के अगले वाक्य को अत्यंत गंभीरतापूर्वक तथा ध्यान से पढ़ना होगा, इसलिए कि यही वह एक वाक्य है, जिसको अपने पाठकों, भारत सरकार और 26/11 की जांच करने वाले अधिकारियों तक मैं पहुंचाना चाहता हूं।
दाऊद गीलानी लगभग 11 वर्ष की आयु से 16 वर्ष की आयु तक पाकिस्तान में रहा, फिर उसकी यहूदी मां शेरेल हेडली उसे अपने साथ अमेरिका ले गई। उस समय दाऊद गीलानी के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट था या अमरीकन पासपोर्ट, यह जानकारी बेहद ज़रूरी है क्योंकि उसने जिस पासपोर्ट से भारत और पाकिस्तान में यात्राऐं कीं वह तो अमरीकन पासपोर्ट है और 10 मार्च 2006 को जारी किया गया है। गिलानी उर्फ हैडली 1998 में एफ।बी।आई के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया, सज़ा हुई, फिर अमेरिका की गुप्तचर एजेंसी एफबीआई ने तय किया कि उसे अपना अंडर कवर एजेंट बनाकर पाकिस्तान भेजना है, इसीलिए असाधारण रूप में उसकी सज़ा दो वर्ष से भी कम कर दी गई, जबकि अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी एक बहुत बड़ा अपराध है और ऐसे अपराधी की इतनी जल्दी रिहाई संभव नहीं है। एफबीआई क्यों दाऊद गीलानी से इतना प्रभावित थी और उस पर इतनी कृपा का क्या कारण था? इस रिहाई के लिए उससे क्या सौदा हुआ था? यह सब तो एफबीआई या डेविड कोलमेन हेडली ही बेहतर जानते होंगे, मगर जो सूचनाएं आम हैं, वह यह कि इस रिहाई के बाद एफबीआई ने दाऊद गीलानी को डेविड कोलमेन हेडली के नाम से एक नए अमेरिकी पासपोर्ट द्वारा पाकिस्तान भेजा और लश्कर-ए-तय्यबा जैसी कुख्यात आतंकवादी संस्था में प्रवेश करा दिया।....... हमारे विचार में पाकिस्तान पहुंचकर लश्कर-ए-तय्यबा में शामिल होने के लिए दाऊद गीलानी नाम और पाकिस्तानी नागरिक होना ज़्यादा ठीक होता, इसलिए कि अगर लश्कर-ए-तय्यबा एक मुस्लिम आतंकवादी संस्था है तो उसके लिए एक अमेरिकी यहूदी के मुक़ाबले एक पाकिस्तानी मुसलमान अधिक विश्वसनीय होता। अब उसका क्या कारण समझा जाए? क्या एफबीआई को यह विश्वास था कि वह एक अमेरिकी यहूदी को भी सहजता पूर्वक लश्कर तय्यबा में प्रवेश दिला सकती है। क्या लश्कर-ए-तय्यबा उनके हुक्म की पाबन्द है? क्या लश्कर-ए-तय्यबा में उनकी इतनी पहुंच है कि उनका कोई भी एजेंट इतनी सहजता से उसमें शामिल हो सकता है। सोचते रहिए इस प्रश्न पर फिर आपकी सदबुद्धि जो भी उत्तर दे।
मुझे अगली बात जो कहनी है और जिसके लिए मैंने अन्सार बर्नी का उदाहरण दिया था, वह यह कि आज सारी दुनिया जानती है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध कैसे हैं? भारत से पाकिस्तान जाने वालों या पाकिस्तान से भारत आने वालों को सीमाओं पर कितनी जांच-पड़ताल की आवश्यता पड़ती है। हो सकता है मेरा यह विचार पूर्णतः ग़लत हो, मगर क्या यह बात ध्यान देने योगय नहीं है कि क्या एफबीआई ने यही सोच कर दाऊद गीलानी को जो अपनी मां का धर्म गृहण करके एक यहूदी डेविड कोलमेन हेडली बन गया था। उसे एक नया अमेरिकी पासपोर्ट उपलब्ध कराया हो, क्योंकि एफबीआई अच्छी तरह जानती है कि भारत में किसी भी पाकिस्तानी के लिए प्रवेश करना कितना कठिन है और अगर वह आतंकवादी है और पकड़ में आ जाता है तो कितने भेद उगल सकता है?, जबकि अमेरिकी पासपोर्ट पर आने वाले किसी भी ईसाई अथवा यहूदी के लिए हमारे देश में वैसी जांच पड़ताल नहीं होती, उसे सहजता पूर्वक प्रवेश मिल जाता है। शायद यही कारण था कि एक मादक पदार्थों का तस्कर, एक एफबीआई का एजेंट, एक लश्कर-ए-तय्यबा का आतंकवादी 9 बार भारत में प्रवेश करने में सफल हो गया। क्या हमें इस दिशा में विचार नहीं करना चाहिए कि एक सज़ायाफ्ता मुजरिम जिसे ख़ुद एफ।बी।आई ने मादक पदार्थो की तस्करी में पकड़ा, क्यों उसे अमेरिकी पासपोर्ट उपलब्ध कराया गया। वह क्यों 9 बार भारत आया। अमेरिका के बीच मधुर संबंध होने के बावजूद भी एफबीआई द्वारा भारतीय सरकार या हमारी गुप्तचर एजेंसियों को उसकी वास्तविकता क्यों नहीं बताई गई कि उसका संबंध लश्करे तय्यबा से है? इतना ही नहीं जब स्वयं एफबीआई ने अपनी जांच के आधार पर यह जान लिया कि हेडली का संबंध 26/11/2008 को भारत में मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमलों से है तो, क्यों नहीं उसी समय यह जानकारी भारत सरकार को दे दी गई? उसे क्यों भारत से भाग कर अमेरीका पहुंचने का अवसर प्रदान किया गया? क्या उसे भारत में गिरफ़्तारी से बचाने के लिए? क्या 26/11 से उसके संबंध को भारतीय गुप्तचर एजेंसियों के सामने न आने देने के लिए, क्या एफबीआई के एजेंट के रूप में उसने जोõजो किया उसे पर्दे में ही रहने देने के लिए? और अब वह आतंकवादी जो 26/11 के लिए ज़िम्मेदार है, अमेरिका की पकड़ में है या क़ैद में है, उनका क़ैदी है या अमेरिकी जेल उसके लिए शाही महमानख़ाना? यह तो उसके और अमेरिकी सरकार के बीच ही रहेगा, मगर इस सच से कौन इन्कार करेगा कि भारत में गिरफ़्तार होने की बजाय डेविड कोलमेन हेडली और अमेरिका दोनों ने ही अमेरिकी जेल को अधिक बहतर समझा।.................
Wednesday, December 23, 2009
यह लेख मेरा नहीं है मगर......
कुछ लोगों का विचार है कि शायद मैं अकेले 26/11 को हुए मुम्बई पर आतंकवादी हमले को एक अलग दृष्टि से देख रहा हूं, ऐसा नहीं है और भी हैं, जो इस दिशा में सोच रहे हैं और निसंदेह वह मुल्क के ज़िम्मेदार नागरिक हैं। वरिष्ठ पत्रकार हैं। एक ऐसे ही अंग्रेज़ी के वरिष्ठ पत्रकार का लेख मैंने अपने इस सिलसिलेवार लेख में प्रकाशित किया था, नाम और उल्लेख के साथ। आज भी एक ऐसा ही लेख जो मेरा नहीं है, देश के एक बड़े दैनिक के सम्पादक का है, प्रकाशित कर रहा हूं और मैं अपने कल के लेख के साथ अमेरीका के एक प्रमुख अख़बार के हवाले से अपनी बात को जारी रखने की कोशिश करूंगा। उद्देश्य केवल यही है कि देश को आतंकवाद से छुटकारा दिलाने के लिए हमें आतंकवाद की जड़ तक पहुंचना होगा और केवल सरकारों के भरोसे बैठकर प्रतीक्षा करना ही काफी नहीं होगा, बल्कि देश की सुरक्षा की इस जंग में स्वतंत्रता संग्राम की तरह ही सभी नागरिकों को शामिल होना होगा। निम्नलिखित लेख किस लेखक का है, यह कब और किस समाचारपत्र में प्रकाशित हुआ, यह सारे विवरण मैं अपनी अगली क़िस्त में सामने रखूंगा। आज नाम के उल्लेख के बिना यह लेख इसलिए प्रकाशित कर रहा हूं कि देखें कि आपत्ति करने वालों की इस लेख पर क्या प्रतिक्रिया होती है।
क्या अमेरिका 26/11 के सिलसिले में खामोश रहा?
क्या अमरीकियों को 26/11 के षड़यंत्र के बारे में पहले से सूचना थी, जिसे उन लोगों ने भारत को नहीं बताया केवल सचेत किया? और क्या लशकरे तय्यबा के अंदर कोई जासूस था जो वाशिंगटन (या लॉस एंजेलिस) को भारत के विरुद्ध आतंकवादी योजनाओं की सूचनाएं देता रहा-- फिर भी यह सूचना हमको नहीं दी गई।
निश्चित ही यह इस तरह देखने की शुरूआत है।
जब पहली बार हेडली गिरफ़्तार हुआ तो अमरीकियों ने घोषणा की कि उन्होंने डनमार्क के कार्टूनिस्ट की हत्या के षड़यंत्र का रहस्योद्घाटन किया है। उसके बाद अन्य विवरण आने लगे और संदिग्ध आतंकवादी के बारे में बताया गया कि वह पाकिस्तानी मूल का अमरीकी नागरिक है। उसका संबंध लशकरे तय्यबा से है। उसने भारत की कई बार यात्रा की है। वह 26/11 से जुड़ी एडवांस टीम का अंग हो सकता है।
भारतीय गुप्तचर विभाग को इस रिपोर्ट से जिज्ञासा पैदा हुई और वह वाशिंगटन हेडली से मिलने भी रवाना हो गई, लेकिन उन लोगों को हेडली तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी गई। उन लोगों ने सव्यं जानने की कोशिश की कि कहीं हेडली वही व्यक्ति तो नहीं जिसकी तलाश वह लोग कर रहे हैं। उन लोगों ने सीआईए से पूछा था कि क्या किसी ऐसे अमेरिकी के बारे में सूचनाएं हैं जो लशकर का अंग था मगर इस सिलसिले में कोई सहयोग प्राप्त नहीं हुआ।
उस समय जब भारतीय मीडिया हेडली की महेश भट्ट के बेटे से दोस्ती को लेकर दीवानी हो रही थी, उसी दौरान अमरीका के खाजी पत्रकारों ने 1998 में मादक पदार्थों के इल्ज़ामे के आरोप में हेडली से जुड़े न्यायिक दस्तावाज़ों को ढूंढ निकाला। उन दस्तावेज़ों के माध्यम से पता चला कि हेडली को सज़ा हो चुकी है और वह जेल भी जा चुका है, लेकिन 9/11 के बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया और पाकिस्तान में ड्रग इन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) के लिए अंडर कवर एजेंट के रूप में काम करने के लिए भेजा गया।
अमरीकी पत्रकारों के अनुसार हेडली को नया अमरीकी पासपोर्ट उसके असली नाम दाऊद गीलानी के बजाए (उसकी मां का ख़ानदानी नाम हेडली था।) डेविड हेडली के नाम से दिया गया। उसने पूरी दुनिया की यात्रा की। वह अमरीका में अपनी स्वेच्छा से दाख़िल हुआ और बाहर भी गया। आमतौर पर मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में सज़ा पाए किसी भी व्यक्ति पर अमरीकी एयरपोर्ट पर विशेश ध्यान दिया जाता है, लेकन उसके मामले में अनदेखी की गई।
इसके अलावा अमरीकी पत्रकारों का विचार है कि डीईए (D.E.A) के लिए काम करने का दायित्व केवल अपनी पहचान छुपाने के लिए हो सकता है। 9/11 के बाद अमरीका के ऊपर दबाव था कि वह पाकिस्तान के आतंकवादी ग्रूप के भीतर घुसपैठ करे और इस उद्देश्य के लिए कई अंडर कवर एजेंट पाकिस्तान रवाना किए गए।
इस समय तक हमारे पास जो सूचनाएं हैं। पहली अमरीकी सरकार की जिसका कहना कि उसने एक आतंकवादी को गिरफ़्तार किया है। दूसरी अमरीकी मीडिया की जिसके अनुसार उस आतंकवादी को अंडर कवर एजेंट के रूप में अमेरिका ने पाकिस्तान रवाना किया।
आमतौर पर अमेरिकी पत्रकारों ने इस बात पर विश्वास करने से इन्कार कर दिया है कि वह केवल डीईए के लिए काम करता था। उन लोगों का मानना है कि वह सीआईए की नौकरी में था, लेकिन कई पत्रकारों का मानना है कि हेडली विद्रोही ;त्वहनमद्ध हो गया और डबल एजेंट बन गया। और लशकरे तय्यबा का सच्चा अनुपालक हो गया।
भारतीय जांच करने वालों के कई प्रश्न हैं। अब हम जानते हैं कि अमेरिका ने हमें सेचना भेजी थी कि ताज महल होटल पर हमला हो सकता है और आतंकवादी समंदर के रास्ते से आएंगे (वास्तव में हमारे लोगों ने इस चेतावनी की अनदेखी की) उस समय यह विश्वास किया गया कि यह गुप्त सूचनाएं आतंकवादियों के नेटवर्क में मौजूद सीआईए के जासूसों द्वारा आई हैं। क्या हेडली ही वह जासूस था?
इसके अलावा अगर अमेरिकी गुप्तचर विभाग हेडली की ही तलाश में थे-- जैसा कि अमेरिका दावा करता है। और वह जानते थे कि लशकरे तय्यबा की ओर से बराबर हिंदुस्तान की यात्रा कर रहा है, तो फिर यह सूचनाएं क्यों नई दिल्ली को नहीं बताई गईं? अगर आप सरकारी पक्ष को स्वीकार करें तो क्या हेडली एक आतंकवादी था, जिसकी उनको तलाश थी, ऐसे में हमारा अधिकार बनता है कि हमें बताया जाए कि वह भारत की यात्रा पर है? अगर वह एक एजेंट था जो विद्रोही (Rogue) हो गया (ग़ैर सरकारी बयान) तब भी हमें बताया जाना चाहिए था, लिहाज़ा हमें क्यों अंधेरे में रखा गया।
जैसा कि मैं जानता हूं इन प्रश्नों के अमेरिकी सरकार ने कोई उत्तर नहीं दिए हैं।
अब हमारे पास भारतीय छान-बीन करने वालों की थ्योरी है, जो इस तरह बयान करती हैः
9/11 की घटना के बाद अमरीका को जासूसों की तलाश थी, जिन्हें पाकिस्तान भेजा जा सके। हेडली को जेल से बाहर निकाला गया और आतंकवादी ग्रूपों के बीच घुसपैठ करने के लिए कहा गया। अमेरिकी सरकार की मदद (नए पासपोर्ट इत्यादि) से वह लशकरे तय्यबा के लिए काम करने लगा और अपने अमेरिकी पासपोर्ट से उन स्थानों तक भी पहुंच प्राप्त की जहां वह अगर अपने पाकिस्तानी संबंध के बारे में बताता उस पर संदेह किया जाता।
वह मुम्बई केवल ताज देखने नहीं आया था बल्कि उसने नरीमन हाउस का जायज़ा भी लिया। उसने स्वयं को अमरीकी यहूदी के रूप में पेश किया और विस्तृत रिपोर्ट भी रवाना की। इस दौरान उसने अपने अमरीकी आक़ाओं को 26/11 के षड़यंत्र के ख़ुलासे दिये। अमेरिका के लिए यहां मुश्किल थी। अगर वह हमें सब कुछ बताता है तो लशकरे तय्यबा को पता चल जाएगा कि हेडली ही सूचनाएं भेज रहा है और उसकी पहचान खुल जाएगी, तब भी अमेरिका ख़ामोश नहीं रहा इसलिए उसने कुछ गुप्त सूचनाएं हमको दीं लेकिन वह जो हेडली तक नहीं पहुंचती थीं और हेडली लशकरे तय्यबा के अंदर अमरीकी पूंजी के तौर पर लगातार काम करता रहा। कुछ माह पूर्व भारतीय गुप्तचर विभाग विभाग ने अमरीकी संबंध वाले बंगला देशी की तलाश शुरू की। इस तलाश में वह एक अमेरिकी तक पहुंच रहे थे जो लशकरे तय्यबा से जुड़ा था। गुप्तचर विभाग ने अमेरिका से मदद मांगी। उसके तुरन्त बाद हेडली गिरफ़्तार हो गया।
गिरफ्तारी पर भारत को आश्चर्य हुआ, जिस तरह से यह सब कुछ हो रहा है अगर अमरीका आतंकवादी के बारे में जानता है और उसे पाकिस्तान या भारत के लिए उड़ान भरने के लिए अनुमति देता है (दोनों जगह हेडली ने बार-बार यात्रा की) और फिर हमारे स्थानीय गुप्तचर विभाग को सूचना दी। फिर आतंकवादी गिरफ़्तार होता है और हिंसा की सहायता से उससे जानकारियां निकाली जाती हैं। (अमेरिका में टार्चर पर प्रतिबंध है।) जब आतंकवादी ने सभी सूचनाएं दीं तो फिर उसे स्वीकृति पत्र के साथ अमेरिकी सरकार के हवाले कर दिया गया।
हालांकि इस मामले में अमेरिकियों ने हेडली को उड़ान भरने से पूर्व ही गिरफ़्तार कर लिया था। इस पर बाक़ाएदा आरोप लगाया गया। वकील करने की अनुमति दी गई और अब वह अमेरिकी संविधान के तमाम रिज़र्वेशनों का हक़दार हो गया है। अब यह उसका अधिकार है कि वह भारतीय गुप्तचर विभाग को कुछ बताए या न बताए।
26/11 हमले के एक संदिग्ध व्यक्ति को क्यों अमेरिका ने इस तरह की सुविधा दी?
उनकी उचित सफाई यह है किः वह एक अमेरिकी एजेंट था। अमेरिका ने उसे उस समय गिरफ्तार किया जब उसे लगा कि भारतीय गुप्तचर विभाग उसके पीछे हैं। उसको जेल जाना होगा। और वह अमरीकी जेल व्यवस्था में कुछ समय के लिए गुम हो जाएगा और फिर बाहर निकाला जाएगा जैसा कि पिछली बार हुआ था।
तो क्या 26/11 के हमले को रोका जा सकता था? अगर थ्योरी सही है तो तब तो बिल्कुल। अमेरिका ने हमको और अधिक सूचनाएं दी होतीं तो हम षड़यंत्र को असफल कर सकते थे।
दूसरी ओर, चेतावनी के बावजूद हम लोगों ने उसकी अनदेखी की। कौन कह सकता है कि अगर हमें सम्पूर्ण सूचनाएं होतीं तो हमारी अयोग्य राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था असफल नहीं होती?
अन्ततः गुप्तचर विभाग सूचनाएं तभी काम की होती हैं जब वह किसी बुद्धिमान व्यक्ति के द्वारा प्राप्त की जाएं।
Tuesday, December 22, 2009
एक सवाल Positive/Negative Thinking का भी है
फिर इसके बाद गुलामी के दौर की समीक्षा करें तो क्या यह ठीक नहीं है कि अंग्रेज़ों ने हिंदू और मुसलमानों के बीच टकराव की स्थितियां क़दम क़दम पर पैदा कीं और उन्हें यह अच्छी तरह मालूम था कि जब जब इस देश के हिंदू और मुसलमान एक होंगे, यह देश मज़बूत होगा और उनकी आशाएं पूरी नहीं होंगी। उन्हें देश को गुलाम बनाए रखने का अवसर नहीं मिलेगा और अगर यह दोनों क़ौमें आपस में लड़ती रहीं तो देश कमज़ोर हो जाएगा, उनकी रक्षात्मक शक्ति समाप्त हो जाएगी और फिर हमारे लिए यह आसान अवसर होगा कि भारत को अपना गुलाम बनाए रखे। क्या यही रणनीति अब भी नहीं हो सकती।
मैं गढ़े मुर्दे उखाड़ने का प्रयास नहीं कर रहा हूं। एक संक्षिप्त लेख में अंग्रेज़ों की 190 वर्ष की गुलामी की दास्तान बयान नहीं की जा सकती, मैं केवल और केवल फिरंगियों की रणनीति की तरफ इशारा करके अपनी बात को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं। हम आज़ाद हैं। हमारा देश आज़ाद है। निसंदेह अभी तक तो सच्चाई यही है, मगर क्या हम मानसिक और शारीरिक रूप से पूर्णतः आज़ादी प्राप्त कर चुके हैं? हमें अपने तमाम निर्णय लेने का अधिकार है? अपनी बातों को तर्कों के द्वारा साबित करने का प्रयास अगर हम न करें तो क्या पूरी ईमानदारी से कह सकते हैं कि हम अपने तमाम मामलों में निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं? क्या हमें विश्वास है कि हम किसी साज़िश का शिकार नहीं हो रहे हैं? क्या हम भरोसे के साथ यह कह सकते हैं कि एक बार फिर भारत को कमज़ोर करने, हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत पैदा करने का सुनियोजित षड़यंत्र नहीं किया जा रहा है। क्या हमें इस बात का पूरा विश्वास है कि भारत के विभाजन में उस समय के भारतीय राजनीतिज्ञों के अलावा किसी विदेशी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका नहीं थी? मुहम्मद अली जिन्ना को देश विभाजन का ज़िम्मेदार मान भी लें तो क्या लार्ड माउंट बेटन को इस स्थिति के लिए ज़िम्मेदार बिल्कुल नहीं ठहराया जा सकता? समय की धूल के तले दबी इस सच्चाई को हमें इतिहास के दामन में झांक कर देखना होगा। इसलिए कि अब हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का प्रश्न है। यह बम धमाके केवल भारत-पाकिस्तान में ही क्यों हो रहे हैं? फिलहाल मैं फ़िलस्तीन अफग़ानिस्तान और ईराक़ की बात नहीं कर रहा हूं।
आप अच्छी तरह जानते हैं कि किसी भी धर्म, क़ौम या देश की इमेज बहुत महत्व रखती है। जो हमारे लिए विश्वसनीय होते हैं हम उनकी बात पर आंख बंद करके भरोसा कर लेते हैं, और जो हमारे लिए विश्वसनीय नहीं होते हम उनके सच को भी संदेह की निगाहों से देखते हैं। अर्थात जिसके बारे में हमारी राय सकारात्मक होती है हमें उसके संबंध में हर बात सकारात्मक ही नज़र आती है और जिनका नकारात्मक चरित्र हमारे मन में घर कर गया हो या करा दिया गया हो उसे हम नकारात्मक ही समझते हैं। Positive thinking (सकारात्मक सोच) और Negative thinking (नकारात्मक सोच) का हमारे जीवन में बड़ा गहरा प्रभाव होता है। एक ज़माना था जब हम सीआईए के बारे में अच्छी राय नहीं रखते थे। दुनिया में कहीं भी या विशेष रूप से भारत में अगर कोई भी अप्रिय घटना घटती थी तो सबसे पहले हमारे मन में सीआईए का ही नाम आता था। आज पूरी दुनिया में कहीं भी किसी तरह की कोई आतंकवादी घटना सामने आए हम उसमें सीआईए का हाथ नहीं देखते और न ही मीडिया सीआईए की भूमिका के बारे में कोई बात करता है, न उच्च स्तर के राजनीतिज्ञों के बीच इस दिशा में विचार-विमर्श पाया जाता है और न हमारे ख़ुफिया संगठन अपनी जांच में इस कोण को शामिल रखते हैं। 9/11 की घटना के बाद अवश्य सीआईए पर उंगली उठी मगर इस तरह की सामग्री अधिकतर इंटरनेट पर ही उपलब्ध रही। इलेक्ट्रानिक या प्रिंट मीडिया ने सीआईए या मोसाद पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया, कम से कम भारत में तो यही देखने को मिला। सब कुछ अलक़ायदा और बिन लादेन तक ही सिमटा रहा। आज अगर हम 26/11 की बात करें तो हमारा दिमाग़ पाकिस्तानी आतंकवादियों तक ही सीमित है। पाकिस्तान को या पाकिस्तानी आतंकवादियों को क्लीन चिट नहीं दी जा सकती, बल्कि संदेह के दायरे से बाहर नहीं रखा जा सकता, और स्पष्ट रूप से कहें तो अभी तक मिले सबूतों की रोशनी में पाकिस्तान और पाकिस्तानी आंतंकवादियों को ही ज़िम्मेदार क़रार दिया जा सकता है, मगर क्या इनके अलावा कोई और भी इस जुर्म में शामिल है या हो सकता है? क्या इस दिशा में ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए? मेरे इस वाक्य का अर्थ पाकिस्तान का बचाव क्यों समझा जाए? पाकिस्तान अगर 26/11 के लिए उत्तरदायी है तो है, इससे हमदर्दी या बचाव के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता, मगर जो इससे आगे सोचने नहीं देना चाहते, बात करने नहीं देना चाहते, क्या वह हमारे देश के हमदर्द हैं? और अगर ऐसी सोच रखने वाले कुछ भारतीय भी हैं तो क्या वह सही सोच रखते हैं? उन्हें अपनी सोच पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता नहीं होना चाहिए? मैं फिर वही बात कहूंगा कि आज हमारी Thinking (सोच) Positive thinking (सकारात्मक सोच) और Negative Thinking (नकारात्मक सोच) के दायरे में सिमट कर रह गई है? हम जिनके बारे में सकारात्मक सोच रखते हैं, उनका अगर कोई दोष है तो भी हमें दोष नहीं दिखाई देता और जिनके बारे में हम नकारात्मक सोच रखते हैं, हमें वह हर मामले में दोषी ही दिखाई देते हैं। (यहां मैं केवल पाकिस्तान की बात नहीं कर रहा हूं)
अमरीका के संबंध में हमारी सोच सकारात्मक है इसलिए हम उसके बारे में कोई ग़लत बात सोच ही नहीं सकते। डेविड कोलमैन हेडली अगर एफबीआई का एजंेट है और 26/11 को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमलों में संलिप्त हैं तब भी हम अमरीका के संबंध में कोई नकारात्मक बात नहीं सोचेंगे। तहव्वुर हुसैन राना मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमलों में शामिल है, वह उससे कुछ दिन पहले मुम्बई में मौजूद होता है और 26 नवम्बर को चीन से दक्षिण कोरिया होते हुए शिकागो (अमरीका) पहुंच जाता है और हमें यह ध्यान नहीं आता कि अगर वह मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले में शामिल है तो उसे अमरीका का ही सबसे सुरक्षित ठिकाना क्यों नज़र आता है? वह अमरीका ही क्यों पहुंचता है? क्या वह आतंकवादियों के लिए पनाहगाह है? क्यों पाकिस्तान नहीं जाता? चीन से पाकिस्तान तो इतना निकट है कि सीमाएं मिली हुई हैं, वह अमरीका का ही चुनाव क्यों करता है? 26/11 को मुम्बई में बुद्धवारा पीठ पर उतरने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों को अपनी आंखों से देखने वाली अनीता उदय्या को ख़ुफिया तौर पर बिना पासपोर्ट और वीज़ा के अमरीका क्यों ले जाया जाता है? उससे क्या बातचीत हुई, उसे क्यों जनता के सामने नहीं रखा गया? क्यूंकि हम अमरीका के बारे में नकारात्मक राय नहीं रखते, अतः इस पर न ध्यान देते हैं, न बात करते हैं और न इसे समाचारों में विशेष महत्व दिया जाता है। एफबीआई भारत आकर 26/11 की जांच में भाग ले। हम उस पर आंख बंद करके भरोसा रखें, हमें यह विचार ही न आए कि एफबीआई इसलिए भी जांच में दिलचस्पी ले सकतीहै ताकि जान सके कि कहीं संदेह की सूई अमरीका की तरफ़ तो नहीं जा रही है? यह हमारी सकारात्मक सोच है। हेडली एफबीआई का एजेंट भी हो और लशकरे तय्यबा का भी हमारी सकारात्मक सोच हमें इस दिशा में सोचने ही नहीं देती कि क्या लशकरे तय्यबा भी एफबीआई के कंट्रोल में है? क्या उसकी एक वतहंद भी हो सकती है? किस तरह इतनी आसानी से वह अपने ऐजेंटों को लशकरे तय्यबा में दाखिल करा देते हैं और अगर यह उनके नेटवर्क का कमाल है और वह हमारे हमदर्द भी हैं तो फिर हमें यह जानकारी समय रहते देकर तबाही से बचाते क्यों नहीं? कहीं ऐसा तो नहीं कि अफग़ानिस्तान और इराक़ को तो अमरीका ने स्वयं तबाह कर दिया, फ़िलस्तीन को ईस्राईल के ज़रिए तबाह कर दिया और अब वह चाहता है कि पाकिस्तान को भारत तबाह करे, इस तरह उसका काम हो जाए और कोई बदनामी का दाग भी उसके दामन पर न आए।
पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है। यह आतंकवाद इस्लाम के नाम पर है, जिसे जिहाद का नाम दिया गया है। बम धमाके भारत में भी हो रहे हैं और पाकिस्तान में भी। पाकिस्तान में यह धमाके मस्जिदों के अन्दर हो रहे हैं, जहां नमाज़ी मारे जाते हैं। यह कौन से जिहादी हैं? यह कौन से इस्लाम की जंग लड़ रहे हैं, जो मस्जिद के अंदर नमाज़ पढ़ने वालों को मारते हैं? अगर यह हमले पाकिस्तान के ऐसे स्थानों पर हुए होते जिन्हें शराब ख़ाना कहा जा सकता हो, जिन्हें अय्याशी का अड्डा कहा जा सकता हो, तब तो सोचा जा सकता था कि यह धार्मिक जुनून है।
हम कभी इस दिशा में विचार क्यों नहीं करते कि इस्लाम और मुसलमानों की यह तस्वीर क्यों बना दी गई है कि वह आतंकवादी हैं। ऐसा किसने किया है और उससे लाभ किसको है? मुसलमान कोई ऐसी क़ौम नहीं है, जिसका अस्तित्व केवल कुछ वर्षों से ही हो। क्या मुस्लिम क़ौम 9/11 के आसपास ही अस्तित्व में आई है, इससे पहले उसका अस्तित्व था ही नहीं। इस्लामी जंगों का हवाला मत दीजिएगा। जंगें रसूलल्लाह के नेतृत्व में भी लड़ी गईं। और इमाम हुसैन के नेतृत्व में करबला के मैदान पर भी, जंगें भारत में भी हुईं। कौरवों और पांडव के बीच का महाभारत या श्री राम और रावण के बीच का युद्ध। मुग़ल युग का उदाहरण भी मत दीजिए। सरकारें बनाने, सत्ता प्राप्त करने के लिए यह किसने नहीं किया? क्या नीरो की सनक और जलियां वाला बाग़ हम भूल गए? क्या गुजरात हमें याद नहीं? यह सब सत्ता का नशा था और ऐसा ही नशा मुग़ल युग में भी रहा, मुग़ल शासक ज़ालिम थे तो इसका अर्थ यह नहीं कि हम इस्लाम या मुसलमानों को ज़ालिम ठहराएं। जलियां वाला बाग़ एक अंग्रेज़ शासक के अत्याचार का परिणाम था, इसका यह मतलब नहीं कि हम पूरी ईसाई क़ौम को दोषी ठहरा दें। कोई एक हिंदू अगर ग़लती करता है, भले ही वह शासक हो या जनता के बीच से, तो पूरी क़ौम को इस श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। आज हमें गंभीरता से इस स्थिति पर ध्यान देना होगा कि हम केवल अपराधियों को अपराधी समझें और आतंकवादियों को आतंकवादी। उनके धर्मों को हम ऐसे शीर्षक न दें। आज हमें अपना देश खतरे में नज़र आता है। हम यह ख़तरा किसी अपने से कमज़ोर देश से नहीं महसूस कर सकते, उसे तो हम जब चाहें चींटी की तरह मसल सकते हैं। अगर हमें असली ख़तरा किसी से हो सकता है तो उससे जो शक्ति में हमारे बराबर हो या हम से अधिक। हमें खतरा उससे हो सकता है जो हमें गुलाम बनाने की इच्छा रख सकता हो। जो स्वयं गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ हो भला हमें उससे क्या ख़तरा हो सकता है।
जी हां, मैं बात 26/11 पर ही कर रहा हूं। मैं इस आतंकवादी हमले को भारत की महानता पर, भारत की अखंडता पर एक बड़ा हमला मानता हूं और एक देश प्रेमी नागरिक होने के नाते मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं अपने देश पर मंडरा रहे हर ख़तरे पर बात करूं, ध्यान दिलाऊं आज का यह लेख 26/11 पर लिखे जाने वाले लेखों की ही एक कड़ी है। आगे भी हमारा प्रयास यही रहेगा कि इस आतंकवादी हमले को और इस हमले से होने वाले प्रभावों को हर पहलू से हर कोण से देखा जाए और फिर उन तमाम आतंकवादियों को जो इसमें शामिल थे या जिनकी मानसिक उपज का यह परिणाम था, उन्हें एक उचित सबक़ सिखाया जा सके।.......................

Indian Rupee Converter