Wednesday, February 25, 2009
बटवारे के जिम्मेदार नहीं थे हम। फिर भी हम पर यह आरोप लगाया गया और हम सहन करते रहे। इस लिए के मोहम्मद अली जिन्नाह ज़मीन का एक टुकडा लेकर अपने लिए एक नई दुन्या बसा चुके थे। पाकिस्तान की शकल में उन्हें तो एक देश मिला, राज पाठ मिला, कायदे आज़म का खिताब मिला। परन्तु हिंदुस्तान में रह जाने वाले मुसलमानों को क्या मिला? दामन पर बटवारे के दाग, दिल में अपनों से बिछड़ जाने का दुःख, आंखों में खौफनाक भविष्य की तस्वीर, शर्म से झुकी गर्दन।
हाँ! यह भी सच है के अकेले जिम्मेदार नहीं थे मोहम्मद अली जिन्नाह, देश के बटवारे के लिए, पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल भी इस अपराध में पूरी तरह जुड़े हुए थे। स्वतंत्रता के बाद सब के राज चाहिए था। काश के मोहम्मद अली जिन्नाह ने उस के होने वाले परिणामों का भी अनुमान लगा लिया होता। उन्हें यह ख़याल आगया होता के मुस्लमान दो टुकडों में बट जायेंगे तो उन की राजनैतिक परिस्थिति क्या होगी, उन का बल क्या होगा? मुसलमानों का भविष्य क्या होगा? वो उन की राजनैतिक चाल को समझ जाते, अलग पाकिस्तान का ख़याल दिल में न लाते, ऐसे किसी भी प्रस्ताव को कुबूल न करते।
जातिवाद के जिम्मेदार नहीं हैं हम, मुस्लमान न जातिवादी हैं न जातिवादआधार पर मुसलमानों ने राजनीती की है। स्वतंत्र हिंदुस्तान के इतिहास में १९५२ में हुए पहले संसद चुनाव से २००४ में हुए सामान्य चुनाव तक मुसलमानों ने किसी एक मुस्लिम लीडर को अपना रहनुमा मान कर अपने भविष्य को उस से नहीं जोड़ा। बटवारे के बाद भी मुसलमानों ने मोहम्मद अली जिन्नाह के सामने पंडित जवाहर लाल को चुना, रहना पसंद किया हिंदुस्तान में, वो नहीं गया पाकिस्तान मोहम्मद अली जिन्नाह को अपना कायद मानते हुए। उस ने पूर्ण विशवास और सच्चे दिल से पंडित नेहरू के बाद लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गाँधी, हेमवती नंदन बहुगुणा, जगजीवन राम, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्र शेखर, मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव और मायावती तक सभी के नेतृत्व को स्वीकार किया।
उस ने कभी यह नहीं सोचा के पंडितों, ठाकुरों, जाटों, यादवों, या दलितों को अपना लीडर स्वीकार न करें और जिस प्रकार अन्य जाती से सम्बन्ध रखने वालों ने अपने बीच से नेतृत्व का जनम किया, उसे शक्ति दी, इसी प्रकार हम भी राष्ट्रिय स्तर पर किसी को अपना नेता चुनें और फिर उस की रहनुमाई में अपनी कौम की भलाई के बारे में सोचें। कारण उस के प्रतिनिधियों ने अपने अपने लाभ के कारण जिस पार्टी या लीडर से जुड़ जाना पसंद किया, वो उसी के साथ जुड़ गया। कौम टुकडों में बट गई। वो सब अपनी अपनी स्थिति बनाने में सफल हुए।
एक मोहम्मद अली जिन्नाह तो अपने हिस्से का पाकिस्तान लेकर अलग हो गए और बाकी सब ने अपने अपने हिस्से का पाकिस्तान हिंदुस्तान में रह कर ही प्राप्त कर लिया। नहीं! कहने का यह उद्देश्य नहीं के वो एकांक पसंद मानसिकता रखते थे, या हैं। कहने का उद्देश्य यह भी नहीं के वो देश के निष्ठावान नहीं रहे। कहने का उद्देश्य केवल इतना है के वो इतने व्यापक मन और व्यापक ह्रदय नहीं रहे के सम्पूर्ण हिंदुस्तान के मुसलमानों के बारे में, उन के भविष्य के बारे में एक हो कर सोचते और कोई निर्णय लेते, बस जिस को जो मिला वो उसी को लेकर खुश हो गया, अब कौम रोती है तो रोया करे।
मौलाना अबुल कलम आजाद के दौर तक तो यह बात नहीं कही जा सकती। इस लिए के बटवारे के बाद वो अकेले मुसलमानों के लीडर थे, मगर पिछले लगभग ५० वर्षों में क्षेत्रीय स्तर पर कुछ पार्टियाँ बना कर या कुछ पार्टियों से जुड़ कर कुछ मुस्लिम प्रतिनिधियों ने तो अपने हिस्से में आई ज़मीन को जन्नत बना लिया, लेकिन बाकी मुसलमानों के लिए जहन्नुम जैसे हालात बन गए।
बटवारे के आरोप का शिकार हुआ तो सामान्य मुस्लमान, जाती वादी होने की गाली सहन की तो सामान्य मुस्लमान ने। आतंकवादी कह कर ज़लील किया गया, जेलों में डाला गया, झूठे एनकाउंटर में मारा गया तो भी वो सामान्य मुस्लमान था। बम धमाके के बाद भयभीत हुआ तो सामान्य मुस्लमान। भविष्य अंधेर हुआ तो सामान्य मुसलमानों के बच्चों का। जाहिल गंवार और शिक्षा से दूर होने का आरोप सहा तो सामान्य मुसलमानों ने और जब उस ने पेट पर पत्थर रख कर अपने बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने से दूर भेजा तो आतंकवाद का आरोप भी लगा उसी सामान्य मुस्लमान पर।
पचास वर्षों तक हम यह सिद्ध करने के संघर्ष में लगे रहे के हिंदुस्तान हमारा देश है। हम अपने प्रीय हिंदुस्तान के बटवारे के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। हमारे पुश्तों ने स्वतंत्रता के युद्ध में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है और स्वतंत्रता के बाद भी पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध में जीत दिलाने वाला शहीद अब्दुल हमीद हमारे बीच से था। कारगिल के युद्ध में कैप्टेन हनिफुद्दीन ने अपनी शहादत पेश करके बताया के कश्मीर का मसला हो या पाकिस्तान से युद्ध हो, हम देश प्रेमी हैं, अपने देश की आन बान शान पर मर मिटना जानते हैं। मिजाइल मेन का खिताब मिला तो ऐ पी जे अब्दुल कलाम को। फिर इस कौम का सर गर्व से ऊंचा हुआ के हम अपने देश को अन्तरराष्ट्रिय ताकत बनाने में हिस्सेदार हैं, परन्तु इस सब के बावजूद आतंकवाद का आरोप बार बार लगा तो इस कौम पर, हर बार लगा तो इस कौम पर और दुर्भाग्यवर्श अब यह आतंकवाद कारोबार बना तो भी हमारे काँधे का प्रयोग हुआ।
मैं लिख रहा था निरंतर अपनी कौम का दर्द सीने में लिए कभी किसी शीर्षक के बिना तो कभी विभिन्न शीर्षकों के हवाले से। लग भाग एक महीने तक लिखा ९/११ का सच, अंग्रेज़ी और उर्दू में। फिर ९ अगस्त अर्थात अगस्त क्रांति से १५ अगस्त स्वतंत्रता देवास तक। इस के बाद एक निरंतर लेख " मुसलमानाने हिंद, माजी, हाल और मुस्तकबिल??? के शीर्षक से जिस की १०० कडियाँ आप की नज़रों से गुजरीं। उन में से कुछ लेख उर्दू के साथ हिन्दी या अंग्रेज़ी में भी रहे। सराहना मिली। कुछ सुकून मिला के जिस जागृकता की मुहीम पर काम करना शुरू किया है उस का प्रभाव तो है।
फिर दास्ताने हिंद,,,माजी, हाल और मुस्तकबिल??? के शीर्षक से लिखना शुरू किया। इस दौरान जनता के बीच जाकर वही सब बोलने की कोशिश भी की, जो लिख रहा था। इस लिए के सब लोग तो उर्दू पढ़ते नहीं और जो नहीं पढ़ते उन सच्चाइयों का उन तक पहुंचना भी आवयशक है। यह दोनों सिलसिले जारी थे के पहले मेरा लिखना प्रभावित हुआ जब दारुल उलूम देवबंद में आदरणीय मौलाना अरशद मदनी साहब ने एक बहुत ही नाज़ुक अवसर पर एक राजनेता लीडर की सराहना की, उन से एकांक में बात की। वो चाहे जो कारन पेश करें, वो जो चाहें कहें पर कौम के बीच जो छाप पड़ी, वो अपनी जगह। मुझे इस समय इस सम्बन्ध में कुछ नहीं कहना। मैं लिखने के लिए फिर उचित समय का इंतज़ार करने लगा। सोचता था हमारी कौम के रहनुमा पिछले ६१ वर्षों के हालात पर गौर करने के बाद शायद इस परिणाम पर पहुँच जाएँ के एकता समय की सब से बड़ी आव्यशकता है और हमें आज तक जो भी हानि पहुँची है, वो बिखराव के कारण पहुँची है, किसी दूसरे की राजनीती, हक़ तलफी या संकीर्ण दृष्टी से कहीं अधिक हम अपनों की ख़ुद परस्ती के शिकार हुए हैं।
मैं नहीं चाहता था के मेरे लिखने से कोई ऐसा संदेस जाए के एकता की राह में रोड़ा आए। इस लिए समय और हालात की आव्यशकता के सामने अतीत को कुरेदने के बजाये अच्छे भविष्य का सपना देखता रहा। लिखने के साथ साथ बोलने पर ध्यान दिया और बोलने के लिए भी केवल उन्हीं तीन विषयों का चुनाव किया के मुस्लमान बटवारे का जिम्मेदार नहीं है, जाती वादी नहीं है, आतंकवादी नहीं है। मैं पूरे हिंदुस्तान में सीधे हिंदू और मुस्लमान के बीच पहुँच कर उन एतिहासिक सच्चाइयों को सामने रखना चाहता था और चाहता हूँ, जिस से यह के सिद्ध हो सके के मुस्लिम कौम पर लगाये जाने वाले यह आरोप असल में राजनेताओं की राजनैतिक कर्यप्रनाली के सिवा कुछ भी नहीं, परन्तु जब मैंने अपनी इस कोशिश को भी राजनीती की नजर होते देखा तो मजबूरन यह निर्णय लेना पड़ा के अब कम से कम चुनाव का नतीजा आने तक तो जनता के बीच जाकर बोलने का सिलसिला बंद करना होगा या फिर बात राजनीती पर होगी तो राजनैतिक प्लेट फॉर्म पर ही होगी, इस के बाद इंशाअल्लाह यह सफर जारी रहेगा।
हाँ! परन्तु तब तक कलम का सफर उसी रफ्तार से जारी रहेगा, जिस प्रकार मुसलमानाने हिंद, माजी, हाल और मुस्तकबिल के दौरान हमारे पाठकों ने महसूस किया था।
आज अर्थात १६ फ़रवरी शाम ६ बजे हज हाउस मुंबई में मुझे तामीर व मुल्क व मिल्लत के शीर्षक पर भाषण करना था, परन्तु मुंबई में रहने के बावजूद इस जलसे में शामिल नहीं हो पाऊंगा। कारण बीते हुए कल अर्थात १४ फ़रवरी को आजाद मैदान में आतंकवाद विरोधी कांफ्रेंस का तल्ख़ तजरुबा। जिस समय जलसा गाह में हाज़िर हुआ, महाराष्ट्र के मुख्या मंत्री अशोक चौहान भाषण कर रहे थे। उन्होंने कुछ बहुत ख़ूबसूरत वादे किए, जिस के लिए मैं मुख्य मंत्री के साथ साथ आयोजक को भी मुबारकबाद पेश करता हूँ। खुदा करे के यह वादे वफ़ा हो जाएँ। आतंकवाद के शीर्षक से की जाने वाली इस कांफ्रेंस में मुसलमानों की बड़ी भीड़ मौजूद थी।
यह वो लोग थे, जो सभी व्यस्त होने के बावजूद शाम से रात तक इस लिए वहां आए थे के सिद्ध करना चाहते थे के हम आतंकवाद के विरोधी हैं और हमारी मौजूदगी इस बात की अलामत है के इस्लाम में दहशत गर्दी के लिए बिल्कुल कोई जगह नहीं और हम इकट्ठे हो कर यह संदेश देना चाहते हैं के हिंदुस्तान का मुस्लमान आतंकवाद के विरुद्ध जिहाद के लिए तैयार है। यह कोई राजनैतिक जलसा नहीं था। यह वो लोग नहीं थे जो किसी इलेक्शन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के ज़रिये आजाद मैदान तक लाये गए हों। इन का उद्देश्य किसी राजनैतिक पार्टी का सहयोग या विरोध करना नहीं था। शीर्षक था आतंकवाद के विरुद्ध एक होने का इरादा।
पर क्या आतंकवाद के तालुक से वो बातें की जा सकीं जिन की कम से कम मुंबई में सब से अधिक आव्यशकता थी। क्या वो प्रशन कांग्रेस की मुख्य मंत्री के सामने रखे जा सके जो केंद्रीय मंत्री अब्दुर रहमान अंतुले ने पार्लिमेंट में रखा था.........क्या मुख्य मंत्री के सामने यह हकीकत बयान की गई के आप नांदेड से चुने गए हैं और आप जिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं वहां बजरंग दल और शिव सेना के कार्यकर्ता बम बनते हुए पकड़े गए। इस पूरे मामले को रफा दफा करने वाले मुंबई ऐ टी एस के वर्तमान अध्यक्ष के पी रघुवंशी थे। क्या उस से यह आशा की जा सकती है के मालेगाँव बम धमाकों की छानबीन जो शहीद हेमंत करकरे कर रहे थे, उसे पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढाया जा सकेगा?
क्या किसी ने कहा जिस व्यक्ति की जानिबदारी पहले ही साफ़ हो चुकी है उसे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से हटाया जाए और किसी ईमानदार अफसर को तैनात किया जाए..........क्या किसी ने कहा के मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले की ईमानदारी से छानबीन की जाए , विशेष कर उन हालात का पता लगाया जाए जिन में शहीद हेमंत करकरे, अशोक काम्टे और विजय सालसकर की मृत्यु हुई.......क्या किसी ने कहा के नरीमन हाउस में सौ किलो मांस, २५ हज़ार रूपये की शराब मँगाए जाने का कारण क्या था, राज्य सरकार इस का पता लगाये। लगभग ५ घंटे तक नरीमन हाउस से अम्रीका और इस्राइल टेलेफोन पर आतंकवादियों की बात क्यूँ होती रही? इस बात चीत का उद्देश्य क्या था.......मिस्टर रघुवंशी उस समय मोबाइल पर बात कर रहे थे या किसी को एस एम् एस कर रहे थे, जब हेमंत करकरे सी एस टी से कामा हॉस्पिटल की ओर गए, उन का मोबाइल रिकॉर्ड क्या है ?किस से और क्या बात हुई? ताज ओबेरॉय में ठहरे हुए मेहमानों की लिस्ट कहाँ है, उन के मोबाइल फोन का रिकॉर्ड कहाँ है?
बुधवार पार्क पर जहाँ आतंकवादी रबर की कश्तियों से पहुंचे थे, उन की एकमात्र चश्मदीद गवाह अनीता उदैय्या को अमेरिका क्यूँ ले जाया गया? अगर कोई जानकारी प्राप्त की जानी थी तो यह काम हिन्दुस्तानी पुलिस अफसरों का था। पुलिस कमिश्नर को उस के अमेरिका दौरे के सम्बन्ध में उसे झूठा क्यूँ करार देना पड़ा? अगर वो कलीदी गवाह नहीं थी तो उसे लाशों की शनाख्त के लिए क्यूँ बुलाया गया?
नरीमन हाउस में रब्बी की खादमा सेंड्रा सामुएल जो अब इस्राइल में है, उसे वापस हिंदुस्तान क्यूँ नहीं लाया गया, क्यूंकि वो नरीमन हाउस हादसे की चश्मदीद गवाह है। वो बता सकती है के शहीद हेमंत करकरे की मौत की ख़बर सुनने के बाद नरीमन हाउस में खुशियाँ मानाने वाले कौन थे? और वहां हुए हादसे की सच्चाई क्या है? हमारे चश्मदीद गवाहों से अमेरिका या इस्राइल का क्या सम्बन्ध है? क्या वो किसी धौंस, दबाव या लालच के ज़रिये सच्चाई के सामने न आने देने के प्रयास में व्यस्त हैं?
यह आतंकवादी पाकिस्तान के हैं, षड़यंत्र पाकिस्तान में रचा गया, जिम्मेदार पाकिस्तान है, हमें इस सब पर कुछ नहीं कहना। यह दो सरकारों के बीच का मामला है। परन्तु इस आतंकवादी हमले के पूर्ण सत्य को जानना हमारे लिए अत्यावश्यक है। हमारे देश की शान्ति के लिए अत्यावश्यक है। हिंदुस्तान की सौ करोड़ जनता के लिए अत्यावश्यक है।
हेमंत करेकारे ने अपनी छानबीन के ज़रिये यह साफ़ किया के इन्द्रेश जो संघ परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, उन्होंने तीन करोड़ रुपया आई एस आई से लिया था। मान लीजिये के हेमंत करकरे की छानबीन का परिणाम यह होता के इन्द्रेश ने नहीं किसी दीन मोहम्मद ने तीन करोड़ रुपया लिया था आई एस आई से, तो आज पूरी मुस्लिम कौम किन हालात से गुज़र रही होती। तब यह बात केवल पाकिस्तानी आतंकवादियों तक सिमित नहीं होती। ऐसे हजारों जलसे करने के बाद भी हम शायद यह साबित नहीं कर पाते के हम निर्दोष हैं, अगर अपराध है तो केवल एक दीन मोहम्मद का, आप उसे फांसी पर फ्हधा दो। आज इन्द्रेश के आई एस आई से संबंधों के प्रशन पर यह चुप्पी क्यूँ?
मेरे पास बोलने के लिए केवल तीन मिनट का समय था। इस लिए के जलसे को दस बजे समाप्त होना था और नौ बज कर ५७ मिनट पर मुझे बोलने की दावत दी गई थी। यह अलग बात है के इस के बाद भी जलसे की कार्यवाही चलती रही। बहारहाल उस समय भी मैंने कुछ प्रशन उठाये परन्तु सभी प्रशनों का उठाया जाना तीन मिनट में सम्भव नहीं था। मैंने इसी ८ फ़रवरी को ज़कारिया स्ट्रीट कोल्कता में अपने दो घंटे से अधिक भाषण में आतंकवाद और मुस्लमान के शीर्षक पर बात की थी और यह सभी प्रशन उठाये थे। उस के अगले दिन अर्थात ९ फ़रवरी को कमलहट्टी में भी मेरे भाषण का शीर्षक यही था, जहाँ एक घंटे से अधिक मैंने इन्हीं बातों पर रौशनी डाली, जो ऊपर बयान की गई हैं।
१२ और १३ फ़रवरी को कर्नाटक के शहर बंगलौर और हुबली में आयोजित किए गए पाँच अलग अलग जलसों में भी मैंने इसी शीर्षक पर बात की। १४ फ़रवरी को भटकल (कर्नाटक) के बजाये मैंने बोलने के लिए मुंबई के आजाद मैदान में होने वाले आतंकवादी विरोधी जलसे को चुना। इस लिए हिंदुस्तान का ९/११ कहा जाने वाला २६/११ में होने वाला आतंकवादी हमला इसी शहर से सम्बन्ध रखता था और इसी शहर में उस से जुड़ी सच्चाइयों को बेहतर तरीके से रखा जा सकता था। परन्तु मुझे बेहद अफ़सोस हुआ के यह अजीमुस्शान जलसा एक विशेष पार्टी के लीडर का राजनैतिक प्लेट फॉर्म बन गया। उन्हें ख़ूबसूरत वादों के जाल में फंसा कर मुसलमानों को आकर्षित करने का अवसर मिल गया।
शायद वो अपनी या अपनी पार्टी की दावत पर इतनी बड़ी मात्रा में मुसलमानों को अपनी बात कहने के लिए किसी एक जगह नहीं बुला सकते थे और हम शायद उन के ख़ूबसूरत वादों को सुनने के इरादे से भी वहां जमा नहीं हुए थे, इसलिए के इलेक्शन के माहोल में यह सब तो होता ही रहता है। खैर, उसी समय मैंने निर्णय लिया के अगली सुबह अर्थात १५ फ़रवरी कालीकट में की गई कांफ्रेंस में अब मेरी शिरकत नहीं होगी। वैसे मुझे १५ फ़रवरी की सुबह ०८.२० पर इंडियन एयरलाइन्स के ज़रिये १०.०० बजे कोजीकोड (कालीकट) पहुंचना था। मैं माफ़ी चाहता हूँ पोपुलर फ्रंट के आयोजनकर्ताओं से के मैं उस कांफ्रेंस में शरीक नहीं हो सका। मैं उस तीन दिवसीय कांफ्रेंस की पूरी कार्यवाही को सामने रख कर अपनी बातें सिर्फ़ केरला की जनता तक ही नहीं बलके बाकी हिंदुस्तान में भी अपने पाठकों तक पहुँचने का प्रयास अवश्य करूंगा।
इसी प्रकार आज अर्थात १६ फ़रवरी को मुझे मुंबई के हज हाउस में आल इंडिया दीनी मदारिस बोर्ड के जरिया आयोजित कारवाने तामीर मुल्क व मिल्लत के एक जलसे में भी शरीक होना था। मैं इस समय मुंबई में हूँ, परन्तु मैं इस जलसे में भी शरीक नहीं हो पाऊंगा और उस के बाद १७ फ़रवरी को बस्ती, १८ फ़रवरी को आज़म गढ़ १९ फ़रवरी को बढ़नी, २० फ़रवरी को प्रताप गढ़, २१ फ़रवरी को सीता मढ़ी (बिहार), २३ फ़रवरी को कछोछा शरीफ, २५ फ़रवरी को लखनऊ, २६ फ़रवरी को कटक (उडीसा), २८ फ़रवरी को सीवान, १ मार्च को पूना, यानी के इलेक्शन तक ऐसे किसी भी जलसे में शिरकत अब सम्भव नहीं हो पायेगा, इस लिए के आतंकवाद के विरुद्ध या शान्ति के नाम पर की जाने वाली कांफ्रेंसें राजनेताओं के लिए प्लेट फॉर्म बन जाएँ। तो न शीर्षक के साथ न्याय हो पायेगा, न शिरकत करने वालों के साथ और यह भरम भी जाता रहेगा के हम शान्ति के और एकता के लिए बेचैन हैं या आतंकवाद के विरुद्ध कोई आन्दोलन चला रहे हैं।
हाँ! अगर राजनीती पर ही बात कर्णi है, मुसलमानों की राजनैतिक कार्यप्रणाली क्या हो, उस पर बात करनी है या किसी पार्टी या उमीदवार के हक़ में कोई बात करना है तो फिर सीधे सीधे उसी शीर्षक पर उन के साथ खड़े हो कर बात की जा सकती है। अगर हमारा दिल दिमाग यह कहे के फलां व्यक्ति मुसलमानों का विरोधी नहीं है, उस का अतीत दाग्दार नहीं है और भविष्य में उस से आशाएं जोड़ी जा सकती हैं तो फिर राजनैतिक प्लेट फॉर्म पर खड़े होने में झिझक कैसी। हाँ! परन्तु यह किसी और उद्देश्य के लिए बुलाए गए जलसे के परदे में न हो।
कौन नहीं जानता, मौलाना महमूद असद मदनी राज्य सभा के सदस्य हैं और उन का सम्बन्ध चौधरी अजीत सिंह की राष्ट्रीय लोक दल से है, जो लगातार भारतीय जनता पार्टी के साथ उत्तर परदेश में गठजोड़ की कोशिशों में व्यस्त रहे हैं। कौन नहीं जनता के समाजवादी पार्टी के जनरल सेक्रेट्री और प्रवक्ता ने देवबंद जा कर यह कहा के अगर महमूद मदनी राज्य सभा में हैं, तो हमारी बदोलत हैं, इस लिए के हम ने उन्हें वोट दिया था और उन दोनों ही बातों के जवाब में आली जनाब मौलाना महमूद मदनी साहब का कोई बयान नहीं आया। न तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और अजीत सिंह के रिश्तों पर कभी कोई बात की और न ही उन्होंने यह कहा के उन के चुनाव में समाजवादी पार्टी का कोई रोल नहीं है।
यह भी सब जानते हैं के उन के भाई मौलाना मौदूद मदनी साहब बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अमरोहा की सीट से संसदीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं, और मायावती की पार्टी में शामिल हो चुके हैं। जहाँ से 200४ के इलेक्शन में वो ख़ुद अजीत सिंह के पार्टी के उमीदवार थे। कांग्रेस से उन के करीबी रिश्ते हैं। इस से इनकार भी उन्होंने कभी नहीं किया और मौलाना अरशद मदनी साहब ने तो साफ़ तौर पर यह इकरार किया के कांग्रेस से उन के पुराने रिश्ते हैं। उल्माए कराम का राजनीती में शामिल होना, उन का इलेक्शन लड़ना, किसी राजनैतिक पार्टी को सहयोग देना या विरोध करना, ग़लत करार नहीं दिया जा सकता। यह उन का अपना फ़ैसला है के वो आलम दीं के साथ साथ राजनेता के तौर पर भी पहचाने जाएँ और किसी भी पार्टी में शामिल हो सकें, उलझन और परेशानी का शिकार होता है तो बेचारा आम मुस्लमान जो दोस्त किसी का नहीं बन पता और दुश्मन हर इलेक्शन में किसी न किसी का बन जाता है क्यूंकि वो जो अपने आप को अपने प्रतिनिधियों से जुड़ा हुआ महसूस करता है।
अगर वो कांग्रेस में है तो उस की मजबूरी है के एक मुश्त न सही बड़ी मात्रा में कांग्रेस के लिए भी वोट पोल करता है। इस आम मुस्लमान का प्रतिनिधि अगर बहुजन समाज पार्टी में है तो वो उसे भी वोट देता है। अगर वो अपने प्रतिनिधियों को समाजवादी पार्टी या अजीत सिंह के नज़दीक देखता है तो उन्हें भी वोट देता है। अगर कहीं किसी के दिल में भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई दानिस्ता या न दानिस्ता नर्म गोशा है तो छोटी मात्रा में ही सही , वोट उस को भी जाता है। कुछ मुस्लिम प्रतिनिधि अकेले भी सामने होते हैं। मुसलमानों की और से मायूसी उन्हें भी नहीं होती। इस लिए के उन के बुलंग बांग दावे मुसलमानों की एक विशेष मात्रा को आकर्षित करने में सफल हो जाते हैं। परिणाम स्वरुप इस बटवारे के बाद एक आम मुस्लमान का वोट इस लिहाज़ से बेकार हो जाता है, मगर उस के प्रतिनिधि हर हाल में सफल रहते हैं।
अगर उन की कोशिशों से कोई पार्टी जीतती है तो भी, कोई पार्टी हारती है तो भी। हार और जीत दोनों ही राजनीती में बड़ा महत्त्व रखती हैं। इस महत्त्व की भी कीमत कम नहीं होती। कम से कम इतना तो केवल मुस्लिम प्रतिनिधि ही नहीं सभी राजनेता अच्छी तरह जानते हैं। हमारा एतराज़ उल्माए कराम या दानिशवरों की राजनीती में शामिल होने पर नहीं है। हमारी दरखास्त केवल इतनी है के जो भी हो आईने की तरह साफ़ हो ताके मुस्लिम कौम बेचैनी का शिकार न रहे, वो जो भी निर्णय ले उसे कम से कम सोच समझ कर निर्णय लेने का अवसर तो हो.........
Wednesday, February 4, 2009
कांग्रेस के सीनियर लीडर और उत्तर प्रदेश के निगरान दिग्विजय सिंह ने कहा के हम कल्याण सिंह के साथ किसी भी मंच से भाषण नहीं करेंगे। कांग्रेस के ही एक दूसरे लीडर सत्यवृत चतुर्वेदी ने कहा, कल्याण सिंह के समाजवादी पार्टी से रिश्ते बन्ने के बाद कांग्रेस का उस के साथ जाने पर प्रभाव होगा। सत्यवृत चतुर्वेदी के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा के यह सत्यवृत चतुर्वेदी की व्यक्तिगत राय है, पार्टी का इरादा नहीं।
कांग्रेस के तीन अलग अलग लीडर के यह तीन बयान इस बात की निशानदही करते हैं के समाजवादी पार्टी और कल्याण सिंह की नजदीकी का कांग्रेस गहराई से असर महसूस कर रही है। वो एक ओर तो समाजवादी पार्टी से अपने रिश्ते ख़राब नहीं करना चाहती, शायद यह सोच कर के अगर चुनाव के बाद सरकार बनाने की कोशिश में समाजवादी पार्टी की आव्यशकता पड़ी तो आज के यह ख़राब रिश्ते उस समय हानिकारक साबित हो सकते हैं। इसलिए कांग्रेस की इस परेशानी को समझा जा सकता है, साथ ही अब वो समाजवादी पार्टी के साथ इलेक्शन में जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रही है।
अगर इस सिलसिले में उसे बार बार सोचने के लिए मजबूर न होना पड़ता तो कोई कारन नहीं था के अब तक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इलेक्शन में साथ साथ जाने का एलान कर देते और बाक़ी बची सीटों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के उमीदवारों का एलान हो जाता। इसलिए के ८० में से ५२ सीटों पर अपने उमीदवारों का एलान समाजवादी पार्टी पहले ही कर चुकी है, बाक़ी बची २८ सीटों में से अब कितनी कांग्रेस के हिस्से में आती हैं और कितनी समाजवादी पार्टी के हिस्से में सिर्फ़ यह निर्णय होना बाक़ी है।
कल्याण फैक्टर से पहले जो सुनने में आरहा था, वो यह के कांग्रेस उत्तर परदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठजोड़ की सूरत में २५ सीटों पर इलेक्शन लड़ना चाहती है जबके समाजवादी पार्टी किसी भी सूरत में उसे १५ से अधिक सीटें देने के लिए राज़ी नहीं थी, परन्तु अब हालात बहुत बदल गए हैं। अगर कल्याण सिंह के समाजवादी पार्टी के साथ आजाने पर उस के सेकुलरिज्म पर प्रश्न्चिंंह लगता नज़र आरहा है, जो के अब तक समाजवादी पार्टी की सब से बड़ी जमा पूँजी थी तो उसे बरक़रार रखने के लिए अब शायद वो कुछ सीटों को अना का प्रशन न बनाये।
अगर कांग्रेस हर हाल में समाजवादी पार्टी के साथ इलेक्शन में जाना चाहती है तो इस के लिए उस प्रकार से तो हालात ठीक हो गए हैं के पहले के मुकाबले अब वो अधिक सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर सकती है और यह भी सम्भव है के एक हद तक उस की दावेदारी को मान भी लिया जाए क्युनके समाजवादी पार्टी के साथ अगर कांग्रेस मिल कर इलेक्शन लड़ती है तो कल्याण सिंह के शामिल होने पर आज जो प्रशन उठाये जा रहे हैं, उन में स्पष्ट रूप से कमी आने का अनुमान है। वो कह सकती है, अब सेकुलर कौन है कांग्रेस भी तो हमारे साथ है। अगर कल्याण के कारन नाराज़गी हम से है तो कांग्रेस से क्यूँ नहीं? इस सूरत में बहुजन समाज पार्टी को एकतरफा लाभ होगा। एक सूरत यह भी बन सकती है के आज अगर कल्याण सिंह के कारन समाजवादी पार्टी के सेकुलरिज्म पर प्रश्न्चिंंह लग रहा है तो कल उस का प्रभाव कांग्रेस पार्टी पर भी पड़े और उसे भी समाजवादी पार्टी की तरह कल्याण फैक्टर का नुकसान उठाना पड़े।
शायद इन्हीं प्रशनों में उलझी कांग्रेस अभी तक किसी परिणाम तक नहीं पहुँची है, वैसे अभी भी उसे बहुत देर हो चुकी है, इस लिए के जहाँ उत्तर परदेश में इलेक्शन में लड़ने वाली लगभग सभी बड़ी पार्टियों ने अपने उमीदवारों का एलान शुरू कर दिया है, वहां अभी तक कांग्रेस पार्टी एक सीट पर भी अपने उमीदवार का एलान नहीं कर पाई है। कांग्रेस की इस उलझन का सब से बड़ा फायदा उठाया है बहुजन समाज पार्टी ने, जिस ने पहले के मुकाबले में अधिक मात्रा में मुस्लिम उमीदवारों को टिकट देकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लिए परेशानियाँ खड़ी कर दी हैं।
समाजवादी पार्टी तो फिर भी बड़ी हद तक अपने उमीदवारों का एलान कर चुकी है, जिस में कई मुस्लिम उमीदवार भी हैं परन्तु कांग्रेस के सामने उलझन यह है के अब अगर वो समझौते में जाती है और १५-२० सीटों पर इलेक्शन लड़ती है तो उन में से जो निर्णयमई मात्रा में मुस्लिम वोटर्स वाली सीटें हैं, वहां से उसे गठजोड़ का नुकसान उठाने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना पड़ेगा और अगर वो यह निर्णय लेती है के समाजवादी पार्टी की सेकुलर इमेज को अगर कल्याण सिंह के साथ खड़े होने का इतना बड़ा नुकसान हो रहा है के उन्हें बार बार सफाई देनी पड़ रही है के कल्याण सिंह से उन के रिश्ते क्या हैं और क्यूँ हैं? बार बार अपने बयानात की सफाई देने की आव्यशकता क्यूँ महसूस हो रही है। एक बार फिर कम्युनिस्टों से टूटे हुए रिश्तों को जोड़ने का सिलसिला शुरू करना पड़ रहा है। मुसलमानों को आकर्षित करने के लिए दीनी मदारिस से संपर्क किया जारहा है तो कहीं ऐसा न हो के यही परिस्थिति कांग्रेस के सामने भी पैदा हो जाए।
समाजवादी पार्टी को तो अनपेक्षित रूप से इन हालात का सामना करना पड़ रहा है। उसे यह अनुमान नहीं रहा होगा के जो कल्याण एक बार उस के साथ आकर वापस जा चुके हैं, इस बार उन के आने पर इतनी कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी। (दोनों बार के हालात में अन्तर क्या है, इस पर बात इस निरन्तर लेख की आने वाली कड़ियों में करेंगे) परन्तु कांग्रेस अब सब कुछ अपनी आंखों से देख चुकी है। सारे हालात उस के सामने हैं, मुसलमानों की नाराजगी भी, समाजवादी पार्टी की परेशानी भी फिर उस का दायरा उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, उसे पूरे हिंदुस्तान में इलेक्शन लड़ना है और अभी तक के हालात जिस बात का इशारा कर रहे हैं, वो कुछ इस प्रकार हैं के कल्याण फैक्टर केवल उत्तर प्रदेश तक ही सीमित न रहे क्यूंकि मुसलमानों का वोट केवल उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं है और न ही बाबरी मस्जिद का मामला उत्तर प्रदेश तक सीमित है। अगर कल हिंदुस्तान में इस बात को लेकर मुसलमानों में नाराजगी पैदा होती है तो शायद उत्तर प्रदेश के बाहर भी कांग्रेस को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह सारी दुशवारियाँ और उलझनें बेशक कांग्रेस के साथ हो सकती हैं, शायद इसी लिए उस के सीनियर लीडर समाजवादी पार्टी के साथ गठजोड़ के लिए एक राय नहीं हैं। सत्यवृत चतुर्वेदी अगर खुल कर तो दबे शब्दों में दिगविजय सिंह और उत्तर प्रदेश की कांग्रेस की प्रमुख रीता बहुगुना बहुत हद तक अकेले इलेक्शन में जाने का इरादा रखते हैं और अगर वो यह राय रखते हैं तो उन की राय एक दम से रोके जाने के योग्य भी नहीं है। इस लिए के १५-२० सीटों पर इलेक्शन लड़ कर कितनी सीटें जीती जा सकती हैं और अगर सभी ८० सीटों पर इलेक्शन लड़ा जाए तो किस हद तक सफलता प्राप्त की जासकती है, इन दोनों प्रशनों का उत्तर बेशक अभी देना मुश्किल होगा परन्तु कांग्रेस को आज जहाँ ८० में से केवल ९ सीटें ही प्राप्त हो पायीं।
२००४ में हुए चुनाव का परिणाम हमारे सामने है तो फिर दोनों ही सूरतों में अगर इस में २-४ सीटों की बढोतरी के हालात पैदा होते हैं तो पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में किसी बड़े फायदे या नुकसान की सूरत नहीं पैदा होती। हाँ, अगर कल्याण फैक्टर को लेकर मुसलमानों की नाराजगी निरंतर बढती चली गई और बहुजन समाज पार्टी के पिछले किरदार को जिस प्रकार समाजवादी पार्टी लीडरों ने लाना शुरू कर दिया है, उस का प्रभाव भी मुसलमानों पर देखने को मिला और उन्हें उत्तर प्रदेश के मैदान में अकेली सब से अच्छी पार्टी कांग्रेस नज़र आई तो कांग्रेस के लिए यह किसी लोटरी के खुलने जैसा भी हो सकता है। इस सूरत में अगर कांग्रेस एक चौथाई अर्थात ८० में से २० सीटें भी जीत लेती है तो भी अधिक बड़ा लाभ पूरे हिंदुस्तान में मुसलमानों को आकर्षित करने की सूरत में प्राप्त होगा, इस लिए के वो कह सकेगी की देखो हम ने एक अच्छे मित्र को खोदिया, इस लिए के नरसिम्हा राव के दौर में हुई गलती को हम दोहराना नहीं चाहते थे और तब शायद बाकी बचे राज्यों में कांग्रेस को अपनी इस दलील का बड़ा फायदा मिल जाए।
जो भी हो, आज लगभग उत्तर प्रदेश की जनता विशेषकर मुस्लमान बहुत बेचैनी के साथ कांग्रेस के निर्णय का इंतज़ार कर रहे हैं, इस लिए के उस की जो भी कार्यप्रणाली होगी, वो कांग्रेस का निर्णय आने के बाद होगी। पिछले दिन दिल्ली में बदरुद्दीन अजमल ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बात का एलान किया के अब वो आसाम तक सीमित नहीं रहेंगे, अब वो अन्य मुस्लिम बहुमत वाले क्षेत्रों में इलेक्शन लड़ने का इरादा रखते हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस में उन के साथ उन की पार्टी के १० एम् एल ऐ भी थे। मौलाना बदरुद्दीन अजमल, मौलाना अरशद मदनी के बहुत करीबी हैं। जमियत उल्माए हिंद के सम्बन्ध से मौलाना अरशद मदनी का अन्य राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश में भी काफ़ी प्रभाव है। कई सान्सदय क्षेत्रों पर उन का सहमति या विरोधी होना अर्थ रखता है।
यूँ तो मौलाना अरशद मदनी कांग्रेस के करीब रहे हैं, समाजवादी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी और प्रवक्ता अमर सिंह जी ने भी उन से भेंट की है, उन का निर्णय किस के हक़ में होता है या वो तटस्त रहते हैं, यह देखना अभी शेष है, परन्तु जिस प्रकार जमियत उल्माए हिंद के लीडर और मेम्बर पार्लिमेंट मौलाना महमूद मदनी के भाई और उन के करीबी मौलाना हसीब साहब बहुजन सामज पार्टी में शामिल होचुके हैं और मौलाना मौदूद मदनी का अमरोहा से बी एस पी के टिकट पर इलेक्शन लड़ने का एलान हो चुका है।
अगर ऐसी सूरत में मौलाना अरशद मदनी यह निर्णय लेते हैं के उन्हें भी किसी न किसी पार्टी की सहमति का निर्णय करना होगा और क्यूंकि मौलाना महमूद मदनी के करीबी लोग बी एस पी के करीब हैं और उन के लोग वहां नहीं जाना चाहेंगे जहाँ मौलाना महमूद मदनी साहब के करीबी........(यह सब सोच है, परन्तु बिना किसी कारण के नहीं, इस लिए के लाख प्रयास के बावजूद भी जमियत उल्माए हिंद के यह दोनों ऊंचे कायद एक स्थान पर एक नहीं हो सके हैं) परन्तु वो जमियत का अंदरूनी मामला था, यह भी हो सकता है के राजनैतिक मामलात में वो एक राय हो जाएँ, खैर उत्तर प्रदेश में अभी बहुत उलझनें हैं, विशेष कर मुसलमानों को लेकर।
अगर मौलाना बदरुद्दीन की ऐ यु डी ऍफ़ उत्तर प्रदेश में भी अपने उमीदवार खड़े करती है, मौलाना अरशद मदनी और अगर मौलाना महमूद मदनी के साथ साथ उन के साथ होते हैं और कल्याण फैक्टर से नाराज़ मुस्लमान समाजवादी पार्टी और उस के साथ मिल कर इलेक्शन लड़ने की सूरत में कांग्रेस दोनों से नाराज़ होते हैं तो फिर उन के सामने बी एस पी के बाद मौलाना बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एक विकल्प के रूप में सामने हो सकती है और जिस प्रकार कुछ मुस्लिम प्रतिनिधियों ने आपस में एक होने की शुरुआत की है, अगर डॉक्टर अय्यूब सहित कुछ और महत्त्वपूर्ण राजनेता मौलाना बदरुद्दीन अजमल अर्थात यह सब एक प्लेट फार्म पर खड़े होते हैं, तो इन सब की ताकत की उपेक्षा नहीं की जासकती।
आज जिस प्रकार समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उन की पार्टी के जनरल सेक्रेटरी ठाकुर अमर सिंह मुसलमानों से अपनी नाराज़गी दूर करने की कोशिशों में व्यस्त हैं, इस का असर क्या होता है, यह भी महत्त्वपूर्ण होगा, परन्तु कांग्रेस के पास इतना मौका नहीं है के वो इस असर का इंतज़ार करे। उसे तो यह निर्णय लेना ही होगा के उसे समाजवादी पार्टी के साथ जाना है या अकेले इलेक्शन के मैदान में उतरना है।
इसी प्रकार मुसलमानों को भी बहुत लंबे समय तक दुविधा का शिकार नहीं रहना है, उन्हें भी जल्दी कोई निर्णय लेना होगा, अगर कांग्रेस की तरह वो भी मानसिक उलझन का शिकार रहे तो उन का वोट विभिन्न पार्टियों के बीच बंट जायेगा, फिर उन के वोट का कोई विशेष महत्त्व नहीं रह जायेगा। अगर वो मुस्लिम उमीदवारों के नाम पर उन के साथ गए तो यह उन पार्टियों की कार्यप्रणाली की जीत होगी, न तो उसे मुसलमानों की कार्यप्रणाली की सफलता करार दिया जा सकेगा और न ही वो कोई राजनैतिक ताकत बन पायेंगे।
इस लिए हम कल के अपने लेख का हवाला देते हुए आज अपनी बात यहीं समाप्त करदेना चाहेंगे, कल जिन मुस्लिम पार्टियों और प्रतिनिधियों की बात की थी, वो सभी उत्तर प्रदेश में महत्त्व रखते हैं। अगर वो सब आपस में मिलकर एक राय हो जाएँ तो बहुत अच्छा है वरना फिर यह ज़िम्मेदारी मुस्लमान स्वीकार करें, इस लिए के अगर पार्टियों के उमीदवारों का एलान किए जाने के इंतज़ार में वो बैठे रहेंगे तो बहुत देर हो जायेगी। ऐसी सूरत में वो कोई राजनैतिक ताकत नहीं बना पायेंगे, वोट बंट जायेगा और यह संघर्ष परिणाम-विहीन हो जायेगा, जैसा के सामान्य रूप में अब तक होता रहा है।
वोट डालने के पहले तक तो बहुत बातें होती हैं, बहुत प्लानिंग होती हैं, बहुत ज़बानी जमा खर्च होता है, हर दिन एक नई कार्यप्रणाली पर गौर होता है और जब वोट डालने का समय आता है तो फिर वही मायूसी और लाचारी भरा प्रशन के अब क्या करें? इतनी कोशिश की, सब एक हो ही नहीं पाये, चलो किसी न किसी तो वोट देना ही है, एक बार इसी को आजमा कर देख लेते हैं। अब चाहे वो पार्टी हो या उमीदवार अपने उद्देश्य में सफल हो जाता है और आप की सारी कोशिशें बेकार हो जाती हैं। फिर एक बार वो परिणाम आपके सामने होता है, जिसे देख कर आप हाथ मलते रह जाते हैं।
Tuesday, February 3, 2009
श्रीमान मुलायम सिंह यादव जी बड़े ही सेकुलर लीडर रहे हैं और केवल अल्पसंख्यक ही नहीं, बलके देश के एक बड़े समुदाय में आदर और सम्मान की निगाह से देखे जाते रहे हैं। १९९१ में राष्ट्रीय एकता परिषद् की मीटिंग में स्वर्गीय राजीव गाँधी जी ने बाबरी मस्जिद की सुरक्षा के सम्बन्ध से मुलायम सिंह यादव जी की जो प्रशंसा की, शायद उसे आज तक वो भी नहीं भूले होंगे। थोड़ा बहुत तो हमें भी याद है और पाठकों को भी उस दौर की घटनाएं अवश्य याद होंगी, इस लिए के बात पुरानी सही परन्तु जिन यादों से जुड़े हों, वो भुलाई जाने वाली नहीं हैं। फिर न जाने क्या हुआ के श्रीमान मुलायम सिंह यादव जी, जिस सोच विचार और जिस मानसिकता के सदा विरुद्ध रहे, आज उसी की प्रशंसा करने लगे हैं।
यहाँ तक के जितना वो व्यक्ति स्वयं अपना बचाव नहीं कर पारहा है, इस लिए के निशचित रूप से उसे यह भाव रहता होगा के हाँ, मैं ही तो हूँ, जिस ने बार बार कहा था के मैं इस ढाँचे (बाबरी मस्जिद) के गिराए जाने के लिए जिम्मेदार हूँ। और उन की यह बात रिकॉर्ड पर मौजूद है, झुठलायें भी तो कैसे? परन्तु आशचर्य की बात है के मुलायम सिंह जी को वो सब याद नहीं पड़ता। अब यह कहना तो बेकार की बात है के कुछ उम्र की मांग होती है, इस लिए के अभी तो उन से अधिक आयु के कुछ लोग राजनीती में सरगर्म हैं, वो भी जो देश के प्रधान मंत्री रह चुके हैं और वो भी, जिन के दिल में इच्छाओं का ज्वाला मुखी हर दम हिलोरे लेता रहता है। हाँ, अगर यह हालात और उन की इच्छाओं की मांग है तो वो ख़ुद समझें।
आज लिखने के लिए इस के अतिरिकत कुछ और भी शीर्षक थे, उदहारण के तौर पर आज़म गढ़ से दिल्ली पहुँची उल्माए कौंसिल एक्सप्रेस, एक एतिहासिक घटना है, जिसे नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता, इस पर अभी लिखना बाक़ी है। बजरंग दल, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, दयानंद पांडे और पुरोहित के श्री राम सेना से जो सम्बन्ध जताया है, साथ ही प्रमोद मुतालिक ने जो ज़हर उगला है, वो भी ऐसा शीर्षक है, जिस पर कलम उठाना आवश्यक है, परन्तु अभी बात चीत का जो सिलसिला जारी है, अर्थात कल्याण सिंह की समाजवादी पार्टी से नजदीकी, इसी पर बात जारी रखते हैं।
राजनैतिक पार्टियाँ अक्सर शासन की चाह में बेमेल समझौते करते रहते हैं, वो जिन का नज़र्याती मतभेद होता है, बलके रहता भी है वो भी एक प्लेट फॉर्म पर इकठ्ठा हो जाते हैं। ताज़ा उदहारण देखनी हो तो नीतिश कुमार और भारतीय जनता पार्टी की शक्ल में हमारे सामने है, परन्तु ऐसा नज़रयाति मतभेद जो एक दूसरे की जिद हो, जो सिरे से एक दूसरे के विरोधी हों अर्थात बीच में हम अगर बाबरी मस्जिद को करार दें तो एक व्यक्ति वो है, जिस के सर बाबरी मस्जिद की सुरक्षा का सेहरा बंधा जाता रहा है। दूसरी ओर वो है, जो मस्जिद को नष्ट करने का तमगा प्राप्त करता रहा। अब अगर यह दोनों एक दूसरे को गले लगायें तो मस्तिष्क कैसे स्वीकार करे?
अगर कुछ मजबूर और ज़रूरतमंद आवाजें, उस व्यक्ति के बचाव में उठने लगी हैं, जिस ने बाबरी मस्जिद को शहीद कर देश के हिंदू और मुसलमानों के दिलों को घृणा से भर दिया, वो ज़मीन तैयार की ,जिस पर हजारों निर्दोषों का खून बहा और कौम को फिर बटवारे जैसे हालात का सामना करने को मजबूर होना पड़ा, तो आवयशक है के उन सच्चाइयों को इतिहास के पन्नों से निकाल कर एक बार फिर उन राजनेताओं के सामने रख दिया जाए, ताके वो जान सकें के कौन है वो व्यक्ति? उस का माज़ी क्या है? उस का अपराध क्या है? ताके वो समझ सकें को क्या उस का अपराध क्षमा योग्य है? क्या वो विशवास करने लायक हैं?
इस सम्बन्ध में अगर हम कुछ कहेंगे तो उसे हमारी भावना करार दिया जा सकता है। हमारा दृष्टीकोण करार दिया जा सकता है। परन्तु, अगर हम वो एतिहासिक सत्य उस लेखक की ज़बानी पेश करें, जिस ने सभी हालात और घटनाओं का सर्वेक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट पेश की हो और वो रिपोर्ट हिंदुस्तान के इतिहास का एक कभी न भुलाया जाने वाला सबक बन गया हो, तब शायद कोई यह न कह सके के हम एकतरफा दृष्टिकोण की तर्जुमानी कर रहे हैं। जी हाँ, अब मैं पेश करने जा रहा हूँ जस्टिस श्री कृष्ण की वो रिपोर्ट, जिस में उन्होंने बाबरी मस्जिद की शहादत और उसके बाद घटने वाली घटनाओं को कलमबंद किया है।
रिपोर्ट:
१९९० में एक बार फिर हिंदू वादी, हिन्दुओं की जातिवादी पार्टियों, संघटनों ने अजोध्या में बाबरी मस्जिद की जगह मजूज़ा राम मन्दिर की निर्माण करने की मुहीम शुरू कर दी। उन का दावा था के उस स्थान पर भगवन राम का जनम हुआ था, दूसरी ओर साफ़ बात थी के मुस्लमान एक इंच ज़मीन भी देना नहीं चाहते थे।
इस विवाद ने उस समय संगीन रूप ले लिया, जब अदालत की ओर से मुक़दमे में बहुत देरी होगई और राजनैतिक लाभ के लिए इस मामले को एक नया मोड़ ९० के दशक में भारतीय जनता पार्टी ने दिया और उस के मुख्य लाल कृष्ण अडवाणी ने राम जनम भूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर जनता की जागृकता पैदा करने के लिए रथ यात्रा निकाली, जिस के दौरान जगह जगह छोटे बड़े दंगे हुए।
जुलाई १९९२ से भारतीय जनता पार्टी ने अजोध्या में राम मन्दिर के निर्माण के लिए मुहीम की शुरुआत कर दी थी और इस सिलसिले में राम पादोका जुलूस, चौक सभाओं और जलसों का आयोजन किया जाने लगा, जिन में हिन्दुओं को भाषणों के द्वारा रामजनम भूमि के मामले में एक होने की नसीहत दी जाने लगी थी। हिन्दुओं को नसीहत देने वाले इन भाषणों में जातिवादी भावनाओं को भड़काने वाले नारे लगाये जाते थे और मुसलमानों को वार्निंग दी जाती थी, जिन में मुसलमानों को देश निकला करने जैसे भड़कीले नारे शामिल थे, "मन्दिर वहीँ बनायेंगे" और "इस देश में रहना होगा तो वन्दे मातरम् कहना होगा" फ़िज़ा में गूंजने लगे। राम पादोका का उद्देश्य धार्मिक कम और राजनैतिक अधिक था। हिंदू वादियों ने अपने धरम की वकालत करते हुए अपनी पकड़ मज़बूत करली और मामले को राजनैतिक रंग दे दिया जबके अदालत में सुनवाई के अंतर्गत मामले को अजोध्या में भगवान् श्री राम का मन्दिर स्थापना की मांग के साथ उछालना शुरू कर दिया गया।
केंद्रीय सरकार की क्षमता न होने और सुस्ती के कारण एक विवादित इमारत में राम लल्ला की मूर्तियाँ रख दी गयीं और वहां पूजा की अनुमति की मांग ने नई परिस्थिति पैदा कर दी थी। बाबरी मस्जिद एक पुरानी ईमारत थी जिसे मस्जिद के तौर पर प्रयोग नहीं किया जाता था, परन्तु फिर भी यह मुसलमानों के लिए काफ़ी महत्त्वपूर्ण हो चुका था और उन में से एक समुदाय ने बाबरी मस्जिद प्रोटेक्शन कमिटी बना दी। उन्होंने सरकार से कहा के इस बात को निशचित बनाये के बाबरी मस्जिद को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचेगा। हिंदू संघटनों ने उस जगह कारसेवा की मांग शुरू कर दी।
१९९१ में पहली कारसेवा के लिए विवादित स्थान पर जमा कारसेवकों ने शरारत की और पुलिस ने फाइरिंग की थी (असल में यह कारसेवा १९९० में हुई थी) यह एक संगीन मामला नहीं था, परन्तु हिंदू संघटनों ने काफी शोर मचाया और प्रोपेगंडा किए जाने लगा के सरजू नदी निर्दोषों के खून से लाल हो चुकी है, जिन्हें पुलिस ने गोलियों का निशाना बनाया था, उन्हें शहीद कहा गया। इस प्रोपेगंडे ने विवाद को काफ़ी गरमा दिया, जिस ने कांग्रेस (आई) की शोहरत को कम कर दिया और भारतीय जनता पार्टी की शोहरत में बढोतरी हो गई। पार्टी ने केन्द्र में शासन पर कब्ज़ा करने के उद्देश्य से ६ दिसम्बर १९९२ को अजोध्या में दूसरी बार कारसेवा का एलान कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी और उस की हमनवा जमातों वी एच पी, बजरंग दल और आर एस एस की ओर से अक्टूबर १९९२ से नवम्बर १९९२ तक सरगर्मियां तेज़ हो चुकी थी, ताके ६ दिसम्बर १९९२ को अजोध्या में कारसेवा की पूरी तैयारी कर ली जाए। मुसलमानों में इन सरगर्मियों के कारण बेचैनी पैदा हो गई और इस सरगर्मी को रोकने के लिए उन्होंने भी उचित कदम उठाये। इसी प्रकार दोनों ओर से जलसे, जुलुस, मुज़ाहरे, प्ले कार्ड्स और पंफ्लीट बांटना शुरू हो गया और दोनों जनता को समझाने की कोशिश करते थे के उन का इरादा सही है। मुक़र्ररीन का अंदाज़ अनोखा था।
हिंदू वादियों ने कहना शुरू किया के सरजू नदी के तट पर भगवान् राम की जन्म भूमि पर अजोध्या में मन्दिर के निर्माण की अनुमति न देना प्रत्येक हिंदू की खुद्दारी पर धब्बा है। जबके मुस्लमान लीडरों ने कहना शुरू किया के इस मामले में थोडी सी रिआयत इस्लाम को खतरे में डाल देगी। हिंदू बहुमतों ने अपनी एक नई पहचान ढूंढ ली और मुस्लमान अल्पसंख्यक स्वयं को असुरक्षित समझने लगे, जिस से ताकत आजमाई का दौर शुरू हो गया।
अजोध्या में कारसेवा के लिए मुहीम तेज़ी से जारी थी और देश भर में बड़ी मात्रा में कारसेवकों की भरती शुरू हो गई। इस बात का अंदेशा था के लाखों की मात्रा में कारसेवक अजोध्या में जमा होंगे। हिन्दुस्तानी सरकार ने बाबरी मस्जिद प्रोटेक्शन कमिटी और हिंदू पार्टियों के प्रतिनिधियों की मीटिंग बुलाई, जिस का कोई सही परिणाम सामने नहीं आया। दोनों में से किसी ने भी नरमी नहीं जताई। केंद्रीय सरकार ने उस समय के रक्षा मंत्री, होम सेक्रेटरी और उच्य अधिकारीयों की एक उच्चस्तरीय कमिटी बनाई ताके अजोध्या की स्थिति पर नज़र रखी जाए और प्रधानमंत्री से मशवरा किया जाता रहे।
बाबरी मस्जिद सुरक्षा के मामले ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के अंतर्गत होने के कारण कानूनी हैसियत प्राप्त कर ली थी । बाबरी मस्जिद प्रोटेक्शन कमिटी ने मांग की के उत्तर प्रदेश के मुख्या मंत्री कल्याण सिंह मस्जिद की सुरक्षा के सम्बन्ध में अपने विचार जताएं। लोक सभा में मामला उठाया गया तो उस समय के प्रधान मंत्री पी वी नरसिम्हा राव ने बाबरी मस्जिद की सुरक्षा का यकीन नहीं दिलाया, बलके कहा था के हिंदुस्तान के सेकुलर प्रशासन में उस की हर सम्भव सुरक्षा होगी। मुख्या मंत्री उत्तर प्रदेश ने भी सुप्रीम कोर्ट के सामने इस प्रकार से यकीन दिलाया गया था। नॅशनल इंटीग्रेशन कौंसिल में भी इसी प्रकार यकीन दिलाया गया।
केंद्रीय सरकार ने १ दिसम्बर १९९२ से बाबरी मस्जिद के चारों ओर एक बड़ी मात्रा में नीम सेना फोर्सेज को तैनात कर दिया था। अजोध्या में लाखों कारसेवकों के जमा होने के कारण परिस्थिति हर पल विस्फोटक होती जा रही थी। केन्द्रीय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार तसल्ली देने के लिए कदम उठाये और अजोध्या में बाबरी मस्जिद के चारों ओर एक बड़ी मात्रा में सेना और नीम सेना के दस्ते तैनात कर दिए गए। ६ दिसम्बर १९९२ को सामान्य तौर पर यही मनहूसियत छाई हुई थी।
६ दिसम्बर १९९२ को स्थानीय पुलिस ने मस्जिद को घेर लिया और कारसेवकों को मस्जिद के चारों ओर बनाई गई रुकावटों से दूर रखने की कोशिश करते रहे। पुलिस और नीम सेना के दस्तों को पीछे धकेल कर कारसेवकों ने सभी घेरे तोड़ दिए। इस प्रकार का आरोप है के इस अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट ने सेना और नीम सेना के दस्तों को कारसेवकों पर फाइरिंग के आदेश दिए, परन्तु जवानों ने कारसेवकों पर फाइरिंग करने से इंकार कर दिया था क्यूंकि वो उन्हें अपना भाई समझते थे। कारसेवकों ने रुकावटें हटा दीं और ज़बरदस्ती बाबरी मस्जिद में दाखिल हुए और उसे नष्ट करने में सफल हो गए। विदेशी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विशेषकर ब्रिटिश ब्रोडकास्टिंग कॉर्पोरशन टेलीविज़न (बी बी सी टी वी) ने बाबरी मस्जिद के गिराए जाने की फ़िल्म और कारसेवकों को जशन मानते हुए अपनी ख़बरों में दिखाना शुरू करदिया। दोपहर ढाई बजे से ख़बरों में बाबरी मस्जिद के गिराए जाने को अहम् ख़बर के तौर पर पेश किया जाने लगा था।
बाबरी मस्जिद के गिराए जाने की ख़बर का प्रभाव
बाबरी मस्जिद के गिराए जाने की घटना के सिलसिले में राज्य प्रशासन और पुलिस मिशनरी को पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी और न ही बाबरी मस्जिद पर हमले या गिराए जाने के बारे में कोई शक जताया गया था। कमीशन के सामने गवाही देने वाले सभी पुलिस अधिकारीयों और उस समय के मुख्य मंत्री सुधाकर राव नायक ने साफ़ साफ़ कुबूल किया के बाबरी मस्जिद का गिराया जाना एक गैर उम्मीद घटना थी। आशचर्य की बात यह है के उन सभी व्यक्तियों को बाबरी मस्जिद के गिराए जाने की ख़बर टेलीविज़न खबर्नामे से मिली थी। हिन्दुस्तानी सरकार की इंटेलिजेंस एजेन्सी इस ख़बर को सरकारी तौर पर देती, उस समय तक काफ़ी देर हो चुकी थी।
पुलिस कंट्रोल रूम की लॉग बुक में पेश आने वाली घटनाओं के वायर लेस पर दिए जाने वाले संदेशों की सही विस्तार नहीं मिली है। असल में लॉग बुक में तत्काल होने वाली घटनाओं के बारे में लिखित विस्तार होता है। ६ दिसम्बर और ७ दिसम्बर १९९२ की लॉग बुक में अधिक विस्तार नहीं पाया गया।
६ दिसम्बर १९९२ बाबरी मस्जिद के गिराए जाने से पहले शहर में तनाव पाया जाता था।
१०.००: चरनी रोड आंबेडकर गार्डन में १५५ लोगों का जमा होना और चेम्बूर में १२.४५ बजे भारत कैफे के नज़दीक कुछ गड़बड़ हुई थी।
११.३४: एल टी मार्ग पुलिस स्टेशन की हद में स्थापित बम्बई मुनिसिपल कारपोरेशन बिल्डिंग के नज़दीक लोहार चाल की दरगाह में गड़बड़ हुई थी।
११ से १२ बजे: कारसेवकों और विश्वहिंदू परिषद् और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर जलसों का आयोजन किया था।
१२.३३: शिव मन्दिर दादर के सामने ३००-४०० व्यक्ति जमा हुए थे।
१४.००: भोईवाडा पुलिस की हद में एल्फिन्स्टन ब्रिज के पास एक भीड़ जमा होगई थी। बाबरी मस्जिद दोपहर १२.३० बजे गिरा दी गई और इस ख़बर को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने बड़े स्तर पर पेश किया। विशेषकर बी बी सी न्यूज़ में ख़बर को बार बार पेश किया जाता रहा था।
१६.४०: धारावी में शिव सेना के स्थानीय लीडरों ने २००-३०० व्यक्तियों की एक साइकल रैली निकाली थी। रैली जातिवादी और मुस्लिम क्षेत्रों से निकाली गई और काले किल्ला पर समाप्त हुई थी, जहाँ एक सामान्य जलसे से शिवसेना के ओहदेदारों ने खिताब किया था। इस जलसे में भड़कीले भाषण दिए गए।
१९.५२: पाइधोनी की हद में इमाम बाड़ा और भिन्डी बाज़ार में एक भीड़ लग गई थी।
२०.३३: निजाम स्ट्रीट, मस्जिद क्रॉस लेन में मुस्लमान जमा होगये थे।
२०.४२: भाइकला की हद में जीजा माता लेन में ५०-६० हिंदुत्ववादी जमा थे।
२१.१०: जोगेश्वरी की हद में मीनारा मस्जिद के पास ५०० लोग पत्थर बाज़ी करने लगे और उन का निशाना पुलिस थी। पुलिस ने ताकत का प्रयोग करते हुए भीड़ को २३.२६ बजे यहाँ वहां कर दिया।
२३.३४: मांडवी टेलेफोन एक्सचेंज पैधोनी के पास भीड़ की ओर से आग लगाने की कोशिश की गई थी।
२३.४४: मीनार मस्जिद के पास पुलिस ने एक गोली चलाई और मांडवी पुलिस कुआरटर के पास भीड़ लग गई।
२३.५०: मोहम्मद अली रोड पर मोमिन मस्जिद के पास पत्थर बाज़ी हुई थी।
२३.५२: भिन्डी बाज़ार में पत्थर बाज़ी हुई और सोडा वाटर की बोत्तल फेंकी गई।
२३.५६: डोंगरी की हद में भिन्डी बाज़ार में एक ईमारत में से प्राइवेट फाइरिंग की गई।
२३.५८: डोंगरी की हद में भिन्डी बाज़ार में फाइरिंग और पत्थरबाजी हुई थी। दूसरे दिन दंगों ने पूरे शहर को अपनी लपेट में ले लिया।
Saturday, January 31, 2009
कल्याण फैक्टर बहुजन समाज पार्टी के लिए किसी लोटरी से कम साबित नहीं होगा। दुविधा का प्रशन अगर है तो कांग्रेस के सामने.........लाभ और हानि का हिसाब देखना है तो समाजवादी पार्टी को। इस मामले में बहुजन समाज पार्टी के खेमे से भी उठती नज़र आरही थी, जब उन के कुछ संसद सदस्य इस बात से परेशान थे के मायावती उन को अधिक महत्त्व नहीं दे रही हैं और यह सम्भव है के इस बार उन्हें इस पार्टी से पार्लिमेंट का टिकट भी न मिले। अब जबके समाजवादी पार्टी कल्याण के साथ चले आने के कारण मुसलमानों में अपना पहले जैसा मकाम नहीं रख पाई है और यह भी सम्भव है के जैसे जैसे समय गुज़रता जाए, बाहर से चाहे जो भी दिखाई दे, मुसलमानों का गुस्सा समाजवादी पार्टी के लिए वोटों की शक्ल में उसे प्रभावित कर सकता है। अब तक जो वोट यक्श्मत बड़ी मात्रा में सिर्फ़ समाजवादी पार्टी को जाता था, अब वो बहुजन समाज पार्टी के खेमे की और मुड़ सकता है।
बहुजन समाज पार्टी के सम्बन्ध से यह दलील दी जा सकती है के वो भी कहाँ दूध की धूलि है, कई बार भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार बना चुकी है और अब ऐसा नहीं करेगी, इस बात का भी क्या भरोसा है। बात ठीक है, परन्तु यह भी देखना होगा के बहुजन समाज पार्टी अपने जनम से लेकर आज तक जिस स्थान पर पहुँची है, उस बीच उसे कई पडाव का सामना करना पड़ा है। अलग अलग पार्टियों के साथ अलग अलग अवसरों पर सरकार बनानी पड़ी, चुनाव लड़ना पड़ा, परन्तु इस का गठजोड़ तो भारतीय जनता पार्टी से रहा, परन्तु इस की अपनी पार्टी की ऐसी कोई जातिवाद सोच अभी तक सामने नहीं आई है, जिस से के यह मान लिया जाए के उसे भारतीय जनता पार्टी की लाइन में खड़ा किया जा सकता है। आज अगर यह पार्टी अकेले अपने दम पर हिंदुस्तान के सब से बड़े राज्य में सरकार बनाने में सफल हुई तो ऐसा तो नहीं हुआ होगा के मुसलमानों ने इस पार्टी को वोट न दिया हो......,
अब अगर कई कई बार भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल कर सरकार बनाने के बावजूद भी पिछले राज्य चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को समाजवादी पार्टी से कम ही सही, परन्तु मुस्लिम वोट मिला तो आज कल्याण फैक्टर के बाद इस में सच मच बढोतरी की आशा की जा सकती है, कमी आने का तो प्रशन ही पैदा नहीं होगा। अगर कल्याण फैक्टर सामने न होता तब भी यह सम्भव था के कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठजोड़ बहुत बड़ी मात्रा में मुसलमानों का वोट प्राप्त कर लेता, परन्तु अब अधिक मात्रा में समाजवादी पार्टी को हानि की आशंका हो सकती है और उस से कुछ कम ही सही, परन्तु यह हानि साथ जाने की सूरत में कांग्रेस को भी हो सकती है।
हाँ, यह अलग बात है के जिन राज्यों में वो सेकुलर समझी जाने वाली अकेली पार्टी है, वहां मुसलमानों और अन्य सेकुलर मानसिकता रखने वाले वोटर्स की मजबूरी कांग्रेस ही हो, परन्तु यहाँ भी कांग्रेस के पालिसी बनाने वालों को इस बात का ध्यान रखना होगा के वोटर्स अगर बेदिली के साथ या मजबूरी में वोट डालने जाते हैं तो उन का वोट डालने का प्रतिशत दर बहुत कम होता है, उन की न तो वोट डालने में रूचि होती है और न चुनाव में साफ़ तौर पर भागेदारी। जबके उस के उलट अगर वो किसी की सरकार बनाने पर आजायें, दिल और जान सहित किसी के साथ खड़े होना चाहें, उसे सफल बनाना चाहें तो यह पोलिंग प्रतिशत दर काफ़ी अधिक होता है।
कांग्रेस के पास एक लंबे समय के बाद यह सुनहरी अवसर था के वो मुसलमानों का वोट राष्ट्र स्तर पर प्राप्त कर सकती, नरसिम्हा राव के दौर से पैदा हुई नाराजगी को दूर कर सकती, इस लिए के आतंकवाद के रोग से परेशान मुस्लमान केन्द्र में एक ऐसी सरकार देखना चाहता था जो जातिवाद न हो, बलके जातिवाद और आतंकवाद पर लगाम लगा सके, बेशक यह कांग्रेस के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी और अन्य एक विचार पार्टियों के समर्थन से सम्भव हो सकता था और बदले हुए वातावरण में यह भी असंभव नहीं था के कांग्रेस स्वयं ऐसी पोजीशन में आजाये के उसे सरकार बनाने के लिए किसी बड़ी कठिनाई का सामना न करना पड़े, परन्तु कल्याण फैक्टर ने जहाँ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लिए कुछ कठिनाइयां खड़ी की हैं, वहीँ बहुजन समाज पार्टी के लिए रास्ता बनाया।
अमेरिका में बराक हुसैन ओबामा के राष्ट्रपति बन्ने के बाद हिंदुस्तान में मायावती को ऐसी ही शक्ल में देखने वालों को अगर अपने सपने साकार होते दिखाई दें तो यह बिल्कुल आशचर्यजनक बात नहीं है, जिस प्रकार अमेरिका में बराक हुसैन ओबामा का राष्ट्रपति बनना एक क्रांति है, उसी प्रकार हिंदुस्तान में मायावती का प्रधान मंत्री बनना किसी क्रांति से कम नहीं होगा। हाँ, इस समय यह बात कुछ आशचर्यजनक अवश्य लगेगी के संसद में जिस पार्टी की सिर्फ़ १७ सीटें हों, उस को देश के प्रधान मंत्री के रूप में सोचना मानसिक असंतुलन है , परन्तु हालात कब, क्या करवट बदलें कहना बहुत कठिन है। कौन जानता था के जोर्ज डब्लेव बुश या हिलेरी क्लिंटन के सामने बराक हुसैन ओबामा उस देश के राष्ट्रपति बन जायेंगे, जहाँ नस्लवाद इतना था के एक साथ बैठ कर खाना पीना भी बर्दाश्त नहीं किया जाता था।
मायावती उत्तर परदेश में लग भाग यह कमाल दिखा चुकी हैं। शायद कांग्रेस की सरकारों के बाद यह पहला अवसर है, जब किसी एक जादुई व्यक्तित्व ने सिर्फ़ अपने बूते पर बिना किसी ग्लेमर के, धन या बल को जताने के लिए चुनाव में ऐसी सफलता प्राप्त की हो। अब अगर बहुजन समाज पार्टी उत्तर परदेश की ८० सीटों में से आधी सीटें जीतने में सफल हो जाती है और उसे १५-२० सीटें उत्तरपर्देश के बाहर भी मिल जाती हैं, जिसे पूरी तरह असंभव नहीं समझा जा सकता, इस लिए के महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ ही क्या हम ने ऐसे राज्यों में भी नीले झंडे देखे हैं, जहाँ उस की परिकल्पना भी मोहाल थी तो कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। हाँ, अब यह अवश्य सोचने वाली बात है के केन्द्र में सरकार बनाने के लिए २७३ सदस्यों की जहाँ आव्यशकता हो, वहां ७३ से भी कम सीटें प्राप्त करने वाली मायावती किस प्रकार उस कुर्सी की दावेदार हो सकती हैं?
तो उन की पहली सपोर्ट तो कम्युनिस्ट पार्टी है, जो पहले ही उन्हें भविष्य का प्रधान मंत्री बता कर एक सेकुलर प्रत्यावर्ती का इशारा दे चुकी है। अगर दोनों की सीटों की पूरी मात्रा १२५-१३० के पास भी होती है तो आध्रप्रदेश में चंद्र बाबु नाइडू, तमिल नाडू में जय ललिता, कर्नाटक में एच डी देवे गोडा जैसे लोग उन के साथ खड़े होने में ज़रा भी देर नहीं लगायेंगे। अब बाक़ी बचती हैं, वो सेकुलर पार्टियाँ जो आज कांग्रेस के साथ हैं तो उन के पास बदल खुला होगा।
कल्याण फैक्टर के बाद अगर उन्हें अपने राज्य में मायावती के साथ जाने में लाभ दिखायी दिया तो वो यह निर्णय पहले भी कर सकते हैं, वरना बाद में तो उन्हें अधिक विचार करने की आव्यशकता ही नहीं है। उन में पहला राज्य महाराष्ट्रा हो सकता है, जहाँ शरद पवार समय समय पर नाराज़गी जताते रहे हैं, कांग्रेस को महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के साथ जाने में जितना लाभ होगा, उस से कहीं अधिक शरद पवार की नश्नालिस्ट कांग्रेस को बहुजन समाज पार्टी के साथ जाने से होगा। इस से जहाँ मायावती की पार्टी को महाराष्ट्र में अपना खाता खोलने का अवसर मिलेगा, वहीँ शरद पवार की सीटों में बढोतरी हो सकती है।
बिहार में लालू प्रसाद के लिए अब शासन में रहना अब अवश्य भी है और उन की मजबूरी भी है। बिहार में राज्य सरकार का चुनाव अभी दूर है, वैसे भी नीतिश कुमार अपनी जड़ें काफ़ी मज़बूत कर चुके हैं। ऐसे हालत में आज सोनिया गाँधी के गीत गाने वाले लालू प्रसाद यादव कल अगर मायावती के गीत गाने लगें तो बहुत आशचर्य नहीं होगा। वैसे भी बिहार में राम विलास पासवान लालू की मजबूरी हैं, उन के लिए आवश्यक नहीं। केन्द्र में सरकार बन्ने के बाद रेलवे मंत्रालय पर दोनों में जो झगडा हुआ वो किसी से छुपा नहीं है और लालू प्रसाद यादव भी कहाँ भूले होंगे के राम विलास पासवान की जिद ने बिहार में सरकार बनाने का अवसर उन के हाथ से निकाल दिया था, उस के बाद ख़ुद अपनी सीटें तो खोयी ही, उन्हें भी राज्य सरकार से बेदखल कर दिया। मायावती के साथ जाने पर इतने बड़े खतरे की उम्मीद तो है नहीं और राज्य में एक दलित लीडर का मनोबल बढ़ने से उन्हें दो फायदे होंगे, एक तो दलितों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे, दूसरे राज्य स्तर पर राम विलास पासवान के बढ़ते हुए कद से जन्म लेने वाली चिंता दूर होगी।
इस प्रकार अगर देखा जाए तो एक ऐसा बदल, जिस का आज कहीं भी वजूद नहीं है, कल सामने आ सकता है। यह बदलाव कांग्रेस के लिए सब से बड़ी मुसीबत का कारन बन सकता है। अगर ऊपर उल्लिखत सभी राज्य पार्टियों के एक हो जाने पर भी यह मात्रा २७३ से बहुत दूर रहती है, परन्तु इतनी भी दूर नहीं के कांग्रेस की सीटें उस के साथ जोड़ ली जाएँ तो यह गिनती २७३ तक न पहुंचे तो ऐसे हालत में कांग्रेस को अपनी सरकार बनाने की आशा छोड़नी होगी। उस की मजबूरी होगी के ख़ुद को सेकुलर साबित करने के लिए, उस सेकुलर बदल को अपनी मजबूरी मान ले या फिर केन्द्र में एक सेकुलर सरकार की स्थापना में सब से बड़ी रुकावट का इल्जाम कुबूल करले।
जहाँ तक मायावती और उन की पार्टी की सोच का प्रशन है तो यह अपनी जिद पर अड़ जाने वाले लोग हैं और कई बार इस पर बात कर चुके हैं को हर चुनाव उन के लिए लाभदायक ही है और चुनाव जितने जल्दी जल्दी हों, उन्हें उतना ही लाभ होगा। अगर उन के इस दावे और पिछले परिणामों पर गौर किया जाए तो इस बात में दम लगता है। त्रिशंकु लोकसभा होने की सूरत में अगर कोई राय नहीं बनती है तो फिर इलेक्शन में जाने की मजबूरी होती होगी, जिस से कम से कम मायावती को तो कोई नुकसान होने वाला नहीं है। कांग्रेस यह जिद भी नहीं कर सकती को वो अकेली सब से बड़ी पार्टी है, इस लिए सरकार बनाने का दावा उसी का होगा, इस लिए के भूत काल में कांग्रेस चन्द्र शेखर, इन्द्र कुमार गुजराल और एच डी देवे गोडा के नेतृत्व में ऐसी सरकारें बनवा चुकी है, फिर एक दलित की बेटी के पहली बार देश की प्रधान मंत्री बन्ने की राह में रुकावट बन्ने का इल्जाम मुसलमानों के साथ साथ उस के पास बचे खुचे दलित वोटों को भी उस के खेमे से दूर कर देगा। ऐसे हालात में कांग्रेस के पास सिर्फ़ समाजवादी पार्टी और उस के महबूब कल्याण सिंह के सिवा क्या रह जायेगा.....?
मुसलमानों की अभी तक मायावती पहली पसंद नहीं रही हैं। पहले उस की पसंद कांगेस पार्टी थी, परन्तु नरसिम्हा राव को उन्होंने बाबरी मस्जिद की शहादत के लिए जिम्मेदार माना और कांगेरस से नाता तोड़ लिया। अब यह दूसरा अवसर होगा को जब कांग्रेस उन्हें बाबरी मस्जिद की शहादत के जिम्मेदार नरसिम्हा राव से भी बड़े अपराधी के साथ खड़ी नज़र आएगी। हज़ार कोशिशों के बावजूद नरसिम्हा राव अपने जीवन में मुसलमानों की नाराजगी दूर नहीं कर सके और कांग्रेस नरसिम्हा राव को व्यक्तिगत स्थिति में बाबरी मस्जिद का जिम्मेदार करार देकर भी मुसलमानों का दिल नहीं जीत सकी। यहाँ तक के उसे एक से अधिक बार जाने अनजाने में हुई उस गलती के लिए क्षमा भी माँगना पड़ी, मगर परिणाम बेकार।
मुसलमानों ने कांग्रेस का साथ छोड़ने के बाद जिसे सब से अधिक पसंद किया वो व्यक्ति थे मुलायम सिंह यादव और उन को पसंद किए जाने का सब से बड़ा कारण था बाबरी मस्जिद। क्यूंकि मुस्लमान यह मानता था के मुलायम सिंह यादव ने अपने शासक अवधि (१९९०) में अपनी सरकार की परवाह न करते हुए बाबरी मस्जिद की सुरक्षा की और अगर ६ दिसम्बर १९९२ को उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह के बजाये मुलायम सिंह की सरकार होती तो बाबरी मस्जिद शहीद नहीं होती, परन्तु अब जबके वही व्यक्ति जो बाबरी मस्जिद की शहादत के लिए सीधे जिम्मेदार है, मुलायम सिंह के करीब आचुका है तो फिर मुस्लमान किस हद तक उन के करीब रह सकते हैं, यह समझना कोई बहुत कठिन नहीं है। हिंदुस्तान के प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने तो सिर्फ़ एक बार अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति को अपना और हिंदुस्तान का मित्र कहा था, जिसे हिंदुस्तान की जनता ने पसंद नहीं किया, जबके यह हिंदुस्तान के बाहर का मामला था और मुलायम सिंह तो कई बार कल्याण सिंह को अपना मित्र करार दे चुके हैं और बार बार कल्याण सिंह की मित्रता का दम भर रहे हैं, उन्हें निर्दोष साबित करने की हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं।
ऐसे हालात में अगर मायावती अब मुसलमानों की पहली पसंद बन जाएँ तो उस में कोई आशचर्य नहीं होना चाहिए। यूँ भी उत्तर प्रदेश में उन के सामने अधिक प्रत्यावर्ती हैं ही नहीं। कांग्रेस का कल्याण के साथ खड़ा होना, वो चाहे उसे समाजवादी पार्टी का साथ कहें, कम से कम उत्तर परदेश में तो कांग्रेस के साथ दिल से जुड़ नहीं पायेगा। उत्तर परदेश के बाहर बिहार में लालू प्रसाद यादव मुसलमानों की पसंद हो सकते हैं, वैसे उन्हें शिकायत पासवान से भी नहीं है और सत्य तो यह है के नीतिश कुमार के भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से सरकार चलाने के बावजूद भी बिहार का मुस्लमान नीतिश कुमार को नापसंद नहीं करता, यह बात मायावती के हक में भी जाती है, इस लिए के जिस प्रकार बिहार में नीतिश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी का साथ तो लिया, परन्तु अपने आप को उस के सामने सरेंडर नहीं किया। इसी प्रकार मायवती ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार तो चलाई, परन्तु भारतीय जनता पार्टी के सामने सरेंडर नहीं किया और यह चिंता भी नहीं की के उन की सरकार रहेगी या जायेगी।
खैर बात थी बिहार में लालू प्रसाद यादव का मुसलमानों की पहली पसंद बन जाने की। हाँ, परन्तु यह सम्भव तभी है, जब वो कल्याण सिंह के प्रशन पर अपने विशेष अंदाज़ में बहादुरी के साथ यह कहें के लाल कृष्ण अडवाणी के खुनी रथ का पहिया बिहार में आकर जाम हो गया था और कल्याण सिंह को बाबरी मस्जिद की शहादत का अपराधी मानते हैं, इस लिए उस के साथ खड़े नहीं हो सकते। तब संसद चुनाव के बाद की परिस्थिति क्या होगी, इस की बात तो तभी की जायेगी, परन्तु अभी कल्याण सिंह का न बचाव किया जा सकता है, न उस की हिमायत की जा सकती है।
लग भाग यही इशु आन्ध्र प्रदेश में चंद्र बाबु नाइडू के लिए कारामद साबित होगा जो पहले भी तीसरे मोर्चे के कन्वेनर रह चुके हैं, अब वो एक मिडल फोर्स के कन्वेनर हो सकते हैं, उस से न सिर्फ़ एक बार फिर केंद्रीय नेतृत्व में एक महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर लेंगे, बलके इस बात की भी आशा पैदा होगी के भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बिना अगर कोई प्रत्यावर्ती बनता है तो उस में चंद्र बाबु नाइडू की एक महत्त्वपूर्ण भूमिका है, साथ ही आँध्रप्रदेश में एक बार फिर उन्हें अपने वजूद को मजबूती से साबित करने का अवसर मिलेगा।
कर्नाटक के पिछले चुनाव के बाद लगभग साइड में चले गए एच दी देवेगोडा अब वहां सेकुलरिज्म के सब से बड़े झंडाबरदार दिखायी देंगे, इस लिए के राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और कांग्रेस के दामन पर कल्याण सिंह के साथ खड़े होने का दाग हो सकता है। कर्नाटक में मुसलमानों की मात्रा बहुत अधिक न सही, परन्तु इतनी कम भी नहीं है के उन्हें नज़र अंदाज़ किया जा सके और कम से कम सेकुलर वोट तो इस मात्रा में हैं ही के भारतीय जनता पार्टी का चेहरा बेनकाब कर दिया है। गिरजा घरों के जलाए जाने और ईसाइयों पर हुए ज़ुल्म से जहाँ शान्ति प्रेमी जनता भारतीय जनता पार्टी को नापसंद करने लगे हैं, वहीँ कांग्रेस ने केन्द्र में शासक रहते हुए भी उन की कोई विशेष सहायता नहीं की, इसलिए उन्हें भी एच दी देवेगोडा में आशा की एक किरण नज़र आसक्ति है।
ऐसे में अगर मिडल फोर्स का वजूद स्थित होगया और एच दी देवेगोडा को मायावती की भी सहायता प्राप्त हो गई तो उन्हें कम कर के नहीं देखा जा सकता।
इस सत्य से कौन इनकार करेगा के आज परिवर्तन के इस वातावरण में दलित की बेटी के साथ खड़ा हो कर दलितों को आकर्षित करने से क्यूँ पीछे हटा जाए, अगर मुट्ठी भर लूध वोट के लिए बाबरी मस्जिद के अपराधी कल्याण सिंह से सेकुलर समझी जाने वाली पार्टी हाथ मिला सकती है तो फिर कल्याण सिंह और मायावती की तो कोई तुलना ही नहीं है। उन का साथ तो निश्चित रूप से उन सब को वोट की शक्ल में कुछ न कुछ देगा ही, अब कल पार्लिमेंट की सूरत क्या होगी, नेतृत्व किस के हाथ में होगा, वो नेतृत्व कैसा होगा, इस की चिंता करे तो कांग्रेस करे, जिसे शासन की चाह सब से अधिक होगी, इस लिए के सेकुलरिज्म की सब से बड़ी अलमबरदार वही रही है और सेकुलरिज्म के नाम पर वोट भी प्राप्त करती रही है. इन राज्य पार्टियों के लीडर को तो अगर इज्ज़त के साथ केन्द्र में अपनी हैसियत बनाये रखने का अवसर मिल जाए तो इतना ही काफ़ी होगा और लगता नहीं के इतना देने में मायावती को थोडी भी परेशानी होगी।
आप परेशान हैं के मुलायम सिंह ने कल्याण सिंह का दामन थाम लिया.....! आप परेशान हैं के बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के साथ शामिल हो सकती है......! आप चिंतित हैं के क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों का गठजोड़ होजायेगा.....! आप भयभीत हैं के कहीं अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की तो नहीं होगी......!
आप उस समय भी मानसिक तनाव का शिकार थे, जब न्यूक्लियर डील पर हस्ताक्षर होने थे। आप क्यूँ इन सभी बातों को लेकर परेशान हो जाते हैं? बेशक यह के यह सभी हालात आप के परेशान होने का सही कारण हैं। केन्द्र में किस की सरकार बनती है, यह आप के लिए बहुत महत्त्व रखता है, किंतु क्या आप के पास कोई प्लानिंग हैं? कोई कार्ययोजना है? क्या आप ने कभी सोचा है के ऐसा कौन सा तरीका अपनाएँ के केन्द्र में जिस की भी सरकार बने वो आप के अधिकारों का ख्याल रखे, आप की सुरक्षा का ख्याल रखे, आप की बस्तियों को वो सभी सहूलतें प्राप्त हों, जिन की आप आशा करते हैं, बच्चों के लिए शिक्षा का सटीक प्रबंध हो और वो उच्चय शिक्षा प्राप्त करके समाज में एक अच्छा पद प्राप्त कर सकें। वो आई ऐ एस बनें, आई पी एस बनें, डॉक्टर, इंजिनियर और वकील बन कर देश और कौम की सेवा करें।
आप के जो भी प्रतिनिधि चुन कर संसद या असम्बली में जाएँ, वो सब आप के उच्चय भविष्य के लिए आवाज़ उठाएं। आप के लिए भी उन्नति के उतनी ही संभावनाएं हो जितनी के अन्य देशवासियों के लिए। जातिवाद या आतंकवाद के सम्बन्ध से जब जब आवाज़ उठे तो उस की स्पष्टीकरण के लिए केवल आप ही को क्यूँ चिंतित होना पड़े, ऐसा क्यूँ लगे के अगर आप सड़कों पर उतर कर यह एलान नहीं करेंगे के आप आतंकवाद के विरुद्ध हैं तो लोग आप को शक्की नज़र से देखेंगे, आप का जीना कठिन हो जायेगा और लोग आप को आतंकवाद या जातिवाद का समर्थक समझ बैठेंगे।
स्वतंत्रता के बाद अर्थात १९५२ के पहले संसद चुनाव से लेकर अप्रैल - मई २००९ में होने वाले संसद चुनाव तक क्या कभी आप स्वयं अपने चुनावी एजेंडे के साथ मैदान में उतरे हैं। चलिए मान लिया के आरम्भ के दो चार चुनाव में आप भय या हीन भावना से ग्रहस्त थे क्यूंकि बटवारे का सब से अधिक नुकसान आप ही को हुआ था, आप का शिक्षित और अमीर समुदाय पाकिस्तान चला गया था और स्वतंत्रता के तुंरत बाद होने वाले जाती वादी दंगों और बहुमत संप्रदाय की ओर से बटवारे के लिए लगने वाले आरोपों ने आप को तोड़ कर रख दिया था, आप का नेतृत्व दुर्बल हो गया था, आप के पास मौलाना अबुलकलाम आजाद के सिवा कोई ऐसा चेहरा नहीं था, जो आप के अधिकार के लिए आवाज़ उठा सके और मौलाना आजाद जो भी जितनी भी आवाज़ उठा पाते थे, सरदार पटेल की उपस्थिति में उसे कोई विशेष महत्त्व नहीं मिल पाता था। पंडित जवाहर लाल नेहरू सेकुलर मानसिकता रखते थे, किंतु सरदार पटेल को विवश करने की स्थिति में वो भी नहीं थे। यहाँ तक के महात्मा गांधी जो स्वच्छ शब्दों में अल्पसंख्यकों की हिमायत करते, मौलाना आजाद से भी आगे बढ़ कर मुसलमानों की सुरक्षा के लिए चिंतित रहते थे, वो भी सरदार पटेल के गृह मंत्री रहते हुए मुसलामानों को पूरा न्याय दिला पाने में सफल नहीं हो पाये यहाँ तक के उस संघर्ष में उन्हें अपने प्राणों की आहुति तक देनी पड़ी।
आप के सामने सुरक्षा का जो प्रशन बटवारे के तुंरत बाद था, वही प्रशन आज भी स्थित है, परन्तु उस समय इस प्रशन का कारण था देश का बटवारा। वैसे इस बटवारे के लिए न तो देश का हिंदू जिम्मेदार था और न ही मुस्लमान, बलके उस समय की राजनीती जिम्मेदार थी, जिस प्रकार आज भी आतंकवाद के लिए न तो देश का हिंदू जिम्मेदार है और न देश का मुस्लमान, बलके इस देश की राजनीती जिम्मेदार है। राजनीती अगर चाहे तो मालेगाँव बम धमाकों के सम्बन्ध से हिंदू आतंकवादियों के चेहरे सामने आजाते हैं और राजनीती अगर चाहे तो दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई बम धमाकों के सम्बन्ध से मुस्लिम आतंकवादियों के चेहरे सामने आजाते हैं। सत्य क्या है, झूठ क्या है, यह समझना बहुत कठिन होता है। हिंदू और मुस्लमान घृणा का शिकार हो जाते हैं, राजनीती अपने उद्देश्य में सफल रहती है। वो सब जानते हैं के बारी बारी से राज उन्हें ही करना है, अगर वो अकेले राज करने के दावेदार नहीं बन पाते तो तय कर लेते हैं के कौन किस के साथ मिल कर सरकार बनाने का दावेदार बन सकता है, बस येही नींव होती है राजनैतिक रिश्तों के तय होने की।
आप के वोटों की मात्रा इतनी है के राजनैतिक एतबार से आप बहुत साधन संपन्न हैं, बलके सरकार बनाने और बिगाड़ने में एक महत्त्वपूर्ण रोल निभा सकते हैं और करते भी रहे हैं, परन्तु आप की कोई राजनैतिक हैसियत नहीं है। बात कड़वी है, परन्तु सत्य यह है क्यूंकि आप की कोई प्लानिंग नहीं है, आप का कोई तय किया गया एजेंडा नहीं है। न आप कभी किसी के साथ किसी प्लानिंग के तहत कुछ शर्तों के साथ जाते हैं और न ही किसी प्लानिंग के तहत अलग होते हैं। बस एक बात जो आप के साथ जुड़ गई है वो यह के आप भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध वोट देते हैं, इस लिए जो जहाँ भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध आप को आकर्षित करने के लिए आवाज़ उठाये, आप वहां उसी के साथ होलेंगे। राजनेता यही सोचते रहे हैं और वो ग़लत नहीं सोचते रहे हैं, क्यूंकि ऐसा ही होता रहा है। सब जानते हैं, इस का परिणाम क्या हुआ? भारतीय जनता पार्टी तो सचमुच आपकी शत्रु बन गई, किंतु आपका मित्र कौन बना और उस से भी अधिक अफ़सोस की बात तो यह है के अब न कोई आप की मित्रता को महत्त्व देता है और न किसी को आपकी शत्रुता की चिंता है। आप इतने टुकडों में बंट गए हैं के आप अपनी राजनैतिक हैसियत ही खो बैठे हैं। जहाँ एक सत्य यह है के आप सब एक होना चाहते हैं, एक राजनैतिक बल बनना चाहते हैं, वहीँ एक सत्य यह भी है के आप के प्रतिनिधि , चाहे वो राजनैतिक हों, समाजी या धर्मी आपस में एक नहीं होना चाहते, कम से कम अब तक का अनुभव तो यही है। खुदा करे के अब इस में कोई बदलाव आजाये। आ भी सकता है, अगर अब आप यह निशचय कर लें के आप को हर हाल में एक होना है और जो इस एकता में रुकावट बन रहे हैं या बन सकते हैं, उन से इस प्रकार दूर रहना है के उन से उन का साया भी साथ छोड़ दे।
समाज वादी पार्टी के साथ कल्यान सिंह खड़े होगये हैं। मुलायम सिंह यादव को और कल्यान सिंह को अपने वोट बैंक पर विशवास है। उन्हें लगता है के उन के साथ चलने से उन दोनों का वोट बैंक प्रभावित नहीं होगा। आप प्रभावित हो सकते हैं, परन्तु आप प्रभावित हो कर भी क्या कर लेंगे? जो कुछ लोग आवाज़ उठाएंगे, उन को लाइन पर ले जाने के लिए इतनी अधिक और इतनी बलवान आवाजें उठेंगी और उन आवाजों में इतना सही कारण होगा के आप अचंभित रह जायेंगे। अगर इन सब से नाराज़ न भी हुए तो आप तन्शय का शिकार तो हो ही जायेंगे के खुदा जाने सही कौन है और ग़लत कौन। बस उन के लिए उतना ही पर्याप्त है, जैसे ही आपकी मानसिकता बंटी, आपका वोट बंटा और उन सब का उद्देश्य हल हो गया. आप यह प्रशन करेंगे के मुलायम सिंह के साथ कल्याण सिंह क्यूँ? कल्याण सिंह तो मस्जिद की शहादत के लिए जिम्मेदार हैं तो उत्तर होगा के कांग्रेस कौन सी दूध की धूलि है, उस के पहलु में भी तो ऐसे कुछ चेहरे हैं, हो सकता है के उन्हें आप कल्याण सिंह की तरह बेदाग़ भी तो करार नहीं दे सकते. हो सकता है के कल बी जे पी की or से भी यह आवाज़ उठने लगे के कल्यान जो मस्जिद की शहादत के लिए सीधे जिम्मेदार थे, वो तो अब हमारे साथ नहीं हैं, इसलिए मुस्लमान अब हमारे नज़दीक आ सकते हैं, अधिक मात्रा में न सही, परन्तु कुछ लोग भी इस प्रोपेगंडे से प्रभावित नहीं होंगे, ऐसा आप नहीं कह सकते। क्या आप को नहीं पता के अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ की सीट से जीतने के लिए मुसलमानों का भी अच्छा खासा वोट प्राप्त करते रहे हैं। आप को लग रहा होगा के यह लेख भी आप को भ्रमित (confuse) कर रहा है, इस में किसी प्लानिंग का इशारा तो है नहीं, बलके इस से कुछ और उलझनें बढ़ रही हैं। हाँ, यह भी सही है क्यूंकि मानसिकता की पोरी जागृकता के लिए पहले उन्हें झिनझोड़ना आवयशक है। कोई भी प्लानिंग तैयार करने से पहले ऐसे सभी पहलुओं पर गौर करना आवयशक है, जो हमारे सामने हो सकते हैं, जिन बातों के द्वारा भड़काया जा सकता है। अगर उन्हें पहले ही अलग कर दिया जाए, उन पर बात ही न की जाए तो फिर चालाक राजनेताओं के लिए यह सरल हो जायेगा के वो आप में फूट पैदा करदें। अलग अलग कारणों के आधार पर आप के वोट का बटवारा करदें। कोई भारतीय जनता पार्टी का भय दिखा कर आप के वोट का दावेदार बन जाए, कोई कल्यान सिंह का चेहरा दिखा कर आप के वोट को प्रभावित करने में सफल हो जाए, कोई सोशल इंजीनियरिंग के नाम पर आप में से किसी को उमीदवार बना कर आपके वोट का अधिकारी बन जाए और अन्तिम स्थिति आपके सामने यह हो के अब क्या करें? मजबूरी है, कहीं तो जाना ही है, सभी तो एक जैसे हैं। चलो इस बार उस को भी आजमा कर देख लेते हैं। क्या आपने कभी किसी डॉक्टर को ऐसी आज़माइश का अवसर दिया है के आप का बच्चा जीवन और मृत्यु के बीच साँसे ले रहा हो और आप कह दें के चलो इस बार इस डॉक्टर को आजमा कर देख लेते हैं। आज आप की कौम ऐसे ही हालात की शिकार है। अपनी सुरक्षा के लिए वो अन्तिम साँसे ले रही है। अगर आप गंभीर न हुए, आप ने होशमंदी से काम न लिया तो हमारा वजूद तो कायम रहेगा, परन्तु किसी भी प्रकार की सुरक्षा की बात भूल जाइए.....न राजनैतिक सुरक्षा........न समाजी सुरक्षा........न शिक्षण सुरक्षा........न आर्थिक सुरक्षा........और न धार्मिक सुरक्षा.......... । हाँ आज यह बात अनोखी लगेगी, परन्तु मैंने गाँव वाटोली, आदिलाबाद, आन्ध्र प्रदेश का वो उजड़ा हुआ घर जहाँ पहुँच कर स्वयं अपनी आंखों से देखा है। उस सैनिक जवान अनवर से एकांक में भेंट की है। उस की पीड़ा को समझा है, जिस के परिवार के सभी ६ व्यक्ति जिंदा जला दिए गए, उस ने जिस प्रकार चुपके से कांपती हुई ज़बान से अपने परिवार की आपबीती सुनाई, उस से यह अनुमान लगना बिल्कुल कठिन नहीं था के हमारी आज की यह लापरवाही आने वाले कल में धार्मिक सुरक्षा का प्रशन भी हमारे सामने खड़ा कर सकती है।
अगर इस निरंतरता का यह अन्तिम लेख होता तो मैं वो सब कुछ भी इसी समय आप के सामने रखता देता, जिस की प्रस्तावना के लिए मैंने यह कुछ लाइन लिखी हैं, परन्तु पहले मैं यह समझना चाहता हूँ के क्या वो समय आगया है के हम एक कार्ययोजना तैयार कर के आगे बढ़ सकें। क्या हम मानसिक रूप से कोई राजनैतिक निशचय लेने के लिए तैयार हैं। क्या हम में एकता आगई है, या आरही है। क्या हम पहले की तरह राजनेताओं और उन के द्वारा ड्यूटी पर लगाये जाने वालों की गुमराही का शिकार न होने का निर्णय ले चुके हैं। अगर हाँ तो वो बात की जा सकती है।
इस में कोई संदेह नहीं के पहले से बहुत बदलाव आया है। अब हम हर धमाके के बाद चिंतित तो होते हैं, विकल्प भी करते हैं और अल्लाह से दुआ भी मांगते हैं के वो कब हमारे देश को आतंकवाद के रोग से मुक्त कर सकते हैं, परन्तु अब इस प्रकार भयभीत नहीं होते के अभी कोई हमारे दरवाज़े पर दस्तक देगा और हमारे जवान बेटे को उठा कर लेजायेगा, फिर उसे आतंकवादी करार देकर लोहे की सलाखों के पीछे भेज दिया जायेगा और हम हज़ार निर्दोष होने के सबूत दे कर भी उन अपराधों का दंड भुगतने को विवश होंगे जो हम ने नहीं किए। एनकाउंटर आज भी हो रहे हैं, परन्तु अब उन पर प्रशन भी उठ रहे हैं और संतोषमय बात यह है के यह प्रशन समाज के सभी जिम्मेदार लोगों की ओर से उठाये जा रहे हैं। निशचित रूप से इस से अच्छा माहौल बनेगा। आतंकवाद का कारोबार फलफूल नहीं पायेगा और हमारे राजनेता वोटों के लिए किसी और मुद्दे की खोज में जुट जायेंगे।
माहौल में एक बदलाव यह भी आया है के राजनैतिक जागृकता पहले से कहीं अधिक दिखायी देती है। अब हम अपने राजनैतिक निर्णयों के अच्छे परिणामों पर गौर करने लगे हैं। ताज़ी राजनैतिक दृश्यावली इसी बदलाव का सबूत है। कल्यान सिंह पहले भी समाजवादी पार्टी के साथ आए थे परन्तु ऐसा हंगामा नहीं हुआ था। असम्बली के स्पीकर केसरी नाथ त्रिपाठी के सहारे दरपर्दा भारतीय जनता पार्टी से तालमेल का आरोप पहले भी लगा था, परन्तु ऐसा शोर नहीं उठा था। छगन भुजबल, संजय निरुपम कांग्रेस में शामिल हुए और मुसलमानों ने कोई विशेष प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। साक्षी महाराज समाजवादी पार्टी में आए और चले गए, किंतु कोई तूफ़ान न उठा। अब लगता है के हालात बदल गए हैं। अब सभी को सोचना होगा। भूत काल की दलीलें अब शायद बहुत कारआमद सिद्ध न हों। अब कोई नरेंद्र मोदी का हाथ थाम कर शायद यह न कह सके के अगर कल्यान सिंह स्वीकार्य हो सकते हैं तो नरेंद्र मोदी क्यूँ नहीं।
राजनैतिक माहौल में आया बदलाव बेशक एक संतोषजनक संदेस है, परन्तु अभी मंजिल बहुत दूर है। या तो जो कुछ जैसा चल रहा है, उसे चलने दीजिये, उसी को अपना मुकद्दर मान लीजिये। यह एक निराश सोच है। अगर मज़बूत सोच नहीं है और ज़हन किसी क्रांति के लिए तैयार नहीं है इस सच को स्वीकारना होगा। ऐसा भी न हो के जिस दामन पर कीचड उछाली, पनाह भी उसी दमन में ली जाए और अगर सचमुच स्वतंत्रता के ६१ वर्ष बाद अब मानसिक स्वतंत्रता के लिए इरादा किया जा चुका है तो फिर पहला काम अपने एकता कायम करने का होगा और जब सब एक होजायें तो फिर जहाँ भी जाएँ एक हो कर जाएँ। जो भी निर्णय लें एक हो कर लें ताके आप का निर्णय जिस के हक में भी हो उसे भी यह अहसास रहे के हाँ सभी कारणों के बावजूद हमें उन का समर्थन प्राप्त हुआ है और आप जो भी कहें हक के साथ कहें ताके जब आप को, आपका अधिकार मिले तो भीक की तरह नहीं, हमदर्दी या एहसान की तरह नहीं, बलके इस तरह जैसे के उस पर यह आवयशक था के वो आप के अधिकार आप को दे। पहला एहसान आप ने किया था उस पर अपना विशवास जता कर, उस ने तो बस विशवास को कायम रख कर अपना कर्तव्य निभाया है।
Friday, January 30, 2009
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कल्याण सिंह..........?
कांग्रेस इस दुविधा में है के उत्तर परदेश में समाजवादी पार्टी के साथ मिल कर चुनाव लड़े या नहीं। इसी कारण से न तो अभी तक समाजवादी पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उमीदवारों का एलान किया है और न ही कांग्रेस ने उत्तर परदेश के सम्बन्ध से कोई निर्णय लिया है। कारण है, कल्याण सिंह की समाजवादी पार्टी से नजदीकी।
कांग्रेस देश की सब से पुरानी और बड़ी पार्टी है। अगर कांग्रेस को राजनैतिक समुद्र कहा जाए तो भी कुछ ग़लत नहीं होगा, इस में भारतीय जनता पार्टी से सम्बन्ध रखने वाले शंकर सिंह वाघेला भी हैं और शिव सेना से सम्बन्ध रखने वाले संजय निरुपम भी। यह उदहारण तो वर्त्तमान के हैं, अगर कांग्रेस के भूत काल पर नज़र डाली जाए तो कांग्रेस के अन्दर ही संघ परिवार की प्रतिनिधित्व भी रही है और मुस्लिम लीग ने अपनी जड़ें भी कांग्रेस के प्रोत्साहन से ही जमाई हैं। मोहम्मद अली जिनाह कांग्रेस से अलग थे न सरदार पटेल। मुस्लिम लीग जो हिंदुस्तान में रह गई, वो भी सदा कांग्रेस के साथ ही शामिल रही और संघ परिवार के मन की बात कहने की ज़िम्मेदारी भी कांग्रेस का कोई न कोई लीडर उठाता रहा है, जब तक जीवित रहे सरदार पटेल और उन के बाद मुरारजी देसी और नरसिम्हा राव जैसे लोग, यह ज़िम्मेदारी निभाते रहे। कल्याण सिंह जिस बाबरी मस्जिद विवाद की देन है, इस की शुरुआत की अगर बात करें तो बाबरी मस्जिद का ताला खुलने से लेकर "शीला न्यास" तक के कांग्रेस के मुख्य मंत्री वीर बहादुर सिंह और नारायण दत तिवारी रहे हैं, मूर्ती रखे जाने के दौर की बात मैं अभी नहीं कर रहा हूँ। बावजूद इस सब के बाबरी मस्जिद विवाद को अधिक गहराई से हम ने जाना और समझा ६ दिसम्बर १९९२ को अर्थात बाबरी मस्जिद की शहादत के बाद से। उस समय क्यूंकि राज्य में कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे और देश के प्रधान मंत्री नरसिम्हा राव, इस लिए दोनों ही इस ज़िम्मेदारी से बच नहीं सके। नरसिम्हा राव तो अब दुन्या में नहीं हैं, परन्तु जब तक वो भी जीवित रहे, न तो मुस्लमान उन्हें क्षमा कर सके और न ही कांग्रेस पार्टी को। इस लिए आज भी जब कल्याण सिंह की बात आती है तो बाबरी मस्जिद के घावों की याद ताज़ा हो जाती है, जिस के प्रमुख आरोपी वो स्वयं थे। मुलायम सिंह लाख यह कहें के कल्याण सिंह बाबरी मस्जिद के शहादत के लिए जिम्मेदार नहीं हैं, परन्तु उन के जैसे वज़नदार लीडर की भी यह बात बेवज़न लगती है, अगर वो यह कह देते के कल्याण सिंह को अपनी गलती का अहसास हुआ है और अब वो अपने पापों का प्राश्चित करने की भावना रखते हैं तो शायद मुस्लमान कुछ क्षणों के लिए इस बात पर इस लिए विश्वास कर लेता के यह वाक्य मुसलामानों के दिलों की धड़कन रहे मुलायम सिंह जी की ज़बान से निकले हैं, जिन्हें कभी वो मौलाना मुलायम सिंह भी कहता रहा है, परन्तु उन्होंने ऐसा नहीं कहा। वो एक गंभीर राजनेता हैं, इन हालात के चलते वो क्या कदम उठा रहे हैं, यह तो वही खूब जानते हैं।
हम आज के अपने इस लेख में किसी भी तरह का कोई इशारा करने का इरादा नहीं रखते। हम सिर्फ़ राजनैतिक दृश्यावली अपने पाठकों के सामने रखना चाहते हैं, सभी उंच नीच से उन्हें आगाह करना चाहते हैं, हम हिन्दुस्तानी राजनीती का भूत काल और वर्त्तमान सामने रख कर भविष्य का अनुमान लगाने के लिए सभी के मस्तिष्क को स्वतंत्र छोड़ना चाहते हैं, सिर्फ़ उन सभी बातों की जानकारी देना हमारा उद्देश्य है, जो या तो उन के मस्तिष्क में सुरक्षित नहीं हैं या फिर उन्हें जिन की जानकारी नहीं है, ताके वो जो भी निर्णय करें, अंधेरे में रह कर न करें, किसी ग़लत फ़हमी का शिकार हो कर न करें, किसी के बहकावे में आकर न करें बलके पूरी तरह सोच विचार कर करें।
समाजवादी पार्टी के जनरल सेक्रेट्री और प्रवकता श्री अमर सिंह जी ने कल्याण सिंह के साथ समाजवादी पार्टी के गठजोड़ की बात करते हुए कहा के यह पहला अवसर नहीं है, जब कल्याण सिंह समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हुए हैं, इस से पहले भी वो समाजवादी पार्टी से दोस्ती कर चुके हैं। उन के सुपुत्र राजवीर सिंह, उत्तर परदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे और कल्याण सिंह के नज़दीक समझी जाने वाली कुसुम रोय भी उस राज्य सरकार में मंत्री थीं, जिस में आज़म खान स्वयं भी मंत्री थे, जो आज कल्याण सिंह की परिस्थिति पर नाराजगी जता रहे हैं। बात ठीक है, परन्तु दृश्य कुछ अलग है, जिस समय की बात श्री अमर सिंह ने की, उस समय के दृश्य और आज के दृश्य में फर्क है। उस समय कल्याण सिंह "राष्ट्रिय क्रांति पार्टी" के लीडर हुआ करते थे, जो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से अलग हो कर स्थापित की थी। समाजवादी पार्टी अर्थात मुलायम सिंह के राज्य में राजवीर सिंह और कुसुम रोय इसी पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे। उस पार्टी ने अर्थात कल्याण सिंह ने समाजवादी पार्टी के साथ मिल कर इलेक्शन नहीं लड़ा था। समाजवादी पार्टी के विरुद्ध "राष्ट्रिय क्रांति पार्टी" के उमीदवार मैदान में थे, यहाँ तक के कल्याण सिंह और राजवीर के विरुद्ध समाजवादी पार्टी ने अपने उमीदवार खड़े किए थे और यह उमीदवार पार्टी के गंभीर उमीदवार थे, यानी उन की उमीदवारी रस्मी या "राष्ट्रिय क्रांति पार्टी" को लाभ पहुँचाने की नहीं थी। हम अपने इस निरंतर लेख की अगली कड़ियों में ऐसी सभी सीटों की मात्रा + उमीदवारों को मिलने वाले वोटों का विस्तार पाठकों की सेवा में पेश करेंगे, लेकिन आज हम जो बात साफ़ करना चाहते हैं, वो यह के उस चुनाव के दौरान मुसलमानों या सेकुलर लोगों की ओर से कोई तूफ़ान इस लिए नहीं उठा था क्यूंकि चुनाव में मुलायम सिंह और कल्याण सिंह साथ साथ नहीं थे। न एक साथ वोट माँगा.........., न एक साथ एक स्टेज से भाषण दिए........, न एक दूसरे की प्रशंसा ......, न उस समय मुलायम सिंह ने कल्याण सिंह को बाबरी मस्जिद की शहादत के लिए मासूम और निर्दोष करार दिया........, न श्री अमर सिंह जी को कल्याण सिंह के सम्बन्ध में उस समय उन के बचाव की आस्यशाकता पड़ी। हाँ, बाद में जब समाजवादी पार्टी को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ और उसे सरकार बनाने के लिए अधिक विधानसभा सदस्यों की आव्यशकता महसूस हुई, तब दो ही रास्ते थे या तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार उस के सहयोगियों के साथ मिल कर बन्ने दी जाती या फिर समाजवादी पार्टी सरकार बनाने की कोशिश करती। ऐसी सूरत में "राष्ट्रीय क्रांति पार्टी" यानी सदस्यों कल्याण सिंह की पार्टी का शामिल और उस के दो को मंत्रिपद से सम्मानित करने की मजबूरी को समझा जा सकता था। कम से कम ऐसी मजबूरी इस समय दिखाई नहीं दे रही है। यह साथ सहमति का साथ है, वो साथ मजबूरी का साथ था। इसी तरह कल जब साक्षी महाराज समाजवादी पार्टी के साथ आए और ६ वर्ष तक समाजवादी पार्टी की बदौलत राज्य सभा के सदस्य रह कर वापस चले गए तब भी उसे बहुत पसंद नहीं किया गया, परन्तु कोई तूफ़ान भी खड़ा नहीं हुआ।
फिर भी आज के हालात में समाजवादी पार्टी के सवभाव को भी समझना होगा। समाजवादी पार्टी का तो जन्म ही हुआ था समाजवादी विचारधारा अर्थात सोशलिज्म के दृष्टिकोण के साथ, उस दृष्टिकोण की सुरक्षा और बढ़ावे के लिए। जातिवाद बल के विरुद्ध एक राजनैतिक बल बन्ने के लिए, जबके कांग्रेस जिसे हमने राजनैतिक समुद्र का उदहारण दिया है, उस की भूमिका तो सेकुलर रही, परन्तु उस में अलग अलग सवभाव के लोग सदा रहे, इसलिए कांग्रेस का उदहारण देकर समाजवादी पार्टी के नेताओं का बचाव करना इतना वज़नदार नहीं लगता फिर कल्यान सिंह, शंकर सिंह वाघेला, संजय निरुपम और छगन भुजबल के बीच अन्तर बहुत साफ़ है। हाँ, अगर कल्याण सिंह की किसी भी दूसरे राजनेता के साथ तुलना की जाती है तो वो नरेंद्र मोदी हैं। इस लिए के पहली गलती कल्याण सिंह के द्वारा हुई, अर्थात जब बाबरी मस्जिद की शहादत और उस के बाद हुआ गुजरात में मुसलमानों का नरसंहार। हम ने श्री मुलायम सिंह और अमर सिंह का वो दौर अपनी आखों से देखा है, जब वो गुजरात में मुसलमानों के नरसंहार पर सब से पहले वहां पहुंचे और उन के पहुँचने का मतलब सिर्फ़ घावों पर मरहम रखना या राजनैतिक एतबार से सहानुभूति प्राप्त करना नहीं था, बलके हमने अपनी आंखों से उन की तड़प और पीड़ा को महसूस किया था। उन की यही भावना ओपरेशन बटला हाउस के बाद भी देखने को मिली, जब सब से पहले उन्होंने तटस्त एन्कुएरी की बात की। प्रशनयह पैदा होता है के उन्हें अब क्या हो गया? यहाँ दो बातें गौर करने के लायक हैं, एक तो यह के एक ऐसी राजनैतिक पार्टी को, जिस का जन्म ही समाजवादी सोच के साथ हुआ, जिस का उद्देश्य जातिवाद ताक़तों को हराना था, उसे एक ऐसे व्यक्ति को गले लगाने की आव्यशकता क्यूँ महसूस हुई, उसे यह विचार ही क्यूँ आया के सरकार बनाने के लिए कल्याण सिंह भी आवयशक हैं, इस बात पर भी गौर करना होगा। दूसरे अगर समाजवादी पार्टी के लीडर आज अपनी पार्टी के मुस्लिम प्रतिनिधियों को इतना महत्त्व नहीं दे रहे हैं, जितनी के कल्याण सिंह के शामिल होने को, तो उस का कारण क्या है? क्या उन की पार्टी के यह मुस्लिम प्रतिनिधि मुसलमानों का प्रतिनिधित्व नहीं करते, जिस प्रकार कल्याण सिंह के साथ रहने से उन्हें उन की बिरादरी के वोट मिल जाने का विशवास है, उन मुस्लिम प्रतिनिधियों के साथ रहने से मुस्लिम वोटों के मिल जाने का विशवास नहीं है या फिर उन का मुस्लिम वोटों पर विशवास इतना अधिक है के यह सब भी उन का दामन छोड़ कर चले जाएँ, तब भी उन्हें मुसलमानों का वोट मिलेगा ही या फिर मुस्लिम वोट उन के लिए महत्त्वपूर्ण नहीं रह गया है। जिस की परवाह करना अब वो आवयशक नहीं समझते।
हम यह सभी प्रशन इस लिए उठा रहे हैं और सभी दृश्यावली इस लिए सामने रख रहे हैं के अगर राजनैतिक लाचारी ही हमारा भाग्य है तो बेशक इसी पर चलते रहे, परन्तु सारा सत्य जान लें और अगर हम अपने भविष्य के लिए कोई प्लानिंग करना चाहते हैं तो पूर्ण राजनैतिक दृश्यावली स्वतंत्रता के बाद से वर्त्तमान तक हमारी आंखों के सामने है।
हम ने बात शुरू की थी, कांग्रेस के तंशय से और बात छेड़ दी समाजवादी पार्टी के साथ कल्याण सिंह की नजदीकी की। कारण यह था के कांग्रेस की दुविधा का कारण यही तो है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठजोड़ मुसलमानों की पहली पसंद होना चाहिए, इस लिए के मौजूदा हालात में जब जातिवाद और आतंकवाद का बोल बाला चारों ओर दिखाई दे रहा हो, तब एक ईमानदार, जिम्मेदार और सेकुलर सरकार सिर्फ़ मुसलमानों की ही नहीं, देश की सब से बड़ी आव्यशकता है, परन्तु उसी क्षण इस आव्यशकता को महसूस करने के बावजूद इस बात पर गौर करना होगा के ऐसे सभी तत्व जिन के कारण किसी भी पार्टी को जाती वादी करार दिया जाता है या जिन के चेहरे देश दुश्मन, मुस्लिम दुश्मन, जम्हूरियत दुश्मन दिखाई देते हैं, वो सेकुलर पार्टियों के साथ खड़े नज़र आने लगें तो फिर जो दुविधा कांग्रेस को अपने खेमे में दिखाई दे रही है, लग भग वही दुविधा पूरे हिंदुस्तान की मुस्लिम जनता में भी देखने को मिलेगी।
काग्रेस की लीडर श्रीमती सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी प्राकृतिक रूप से सेकुलर हैं, अभी तक उन का कोई कार्य ऐसा नहीं दिखाई देता, जिस के कारण उन्हें सेकुलर मानने में कोई कठिनाई हो, मुलायम सिंह और अमर सिंह के मामले में और कुछ भी कहा जाए परन्तु उन के सेकुलरिज्म पर प्रशन नहीं उठाया जा सकता। यहाँ तक तो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ (कल्याण सिंह की नजदीकी से पहले तक) खड़े होने को देश के सेकुलरिज्म को मज़बूत होने के सिवा कुछ कहा ही नहीं जा सकता, परन्तु कांग्रेस सरकार के कार्य ने बार बार अवश्य यह सोचने पर विवश किया के कब वो मुसलमानों की हमदर्द है और कब उस के दिल से हमदर्दी निकल जाती है। जब दिल्ली धमाकों के बाद एक सप्ताह के अन्दर ही रमजान के महीने में जुम्मा के दिन एनकाउंटर के नाम पर दो मुस्लिम नौजवानों की हत्या कर दी जाती है, तब यह सोचने पर मजबूर होना पड़ता है के क्या सच मुच यह सरकार मुसलमानों की हमदर्द है? हम ने आज यह बात इस लिए लिखी के एनकाउंटर के नाम पर दो मुस्लिम नौजवानों की हत्या के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह स्वयं जुडिशियल एन्कुएरी की बात कह कर एनकाउंटर पर पर्श्न्चिंंह लगा चुके हैं, अमर सिंह का हवाला हमने इस में पहले ही दिया है। आशचर्य की बात यह है के जब यह एनकाउंटर ही अभी संदिग्ध है तो फिर यह सरकार उस एनकाउंटर में शामिल रहे इंसपेक्टर मोहन चन शर्मा को अशोक चक्र देने का निर्णय कैसे ले सकती है जबके उन के पिछले अंसल प्लाजा एनकाउंटर को भी फर्जी करार दिया जा रहा होऔर उस के चश्म दीद गवाह बार बार यह साबित करने की कोशिश कर रहे हों के यह एनकाउंटर नहीं था, मुडभेड़ फर्जी थी, कार से निकाल कर दो नौजवानों को गोली मारी गई थी। उस समय कुछ संतोष होता है, जब महाराष्ट्र ऐ टी एस शहीद वतन हेमंत करकरे के नेतृत्व में आतंकवाद का एक दूसरा चेहरा भी सामने रखती है, परन्तु मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद फिर एक बार ज़हनों में यह प्रशन कोंदने लगता है के नरीमन हाउस की गतिविधियाँ और जिन हालात में हेमंत करकरे, अशोक काम्टे और विजय सालसकर शहीद हुए, वो सब सत्य सामने लाने में सरकार की रूचि क्यूँ नहीं है?
फिर भी कांग्रेस प्रमुख के राजनैतिक सलाहकार अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह और सलमान खुर्शीद जिस प्रकार देश को एक सेकुलर सरकार देने की कोशिशों में व्यस्त दिखायी पड़ते हैं और निरंतर प्रय्तनशील हैं के सेकुलर पार्टियाँ एक प्लेट फॉर्म पर रहे, उसे देख कर लगता है के अभी ऐसे लोग जो देश को जातिवाद का शिकार नहीं होने देना चाहते, चिंतित हैं और सरगर्म हैं, परन्तु यह कल्याण फैक्टर कहीं न कहीं कांग्रेस की उन ५ बड़ी व्यक्तित्वों को एक राय नहीं होने दे रहा है। पाँच में हम ने श्रीमती सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी को भी शामिल कर लिया है, शायद इस लिए के अभी तक समाजवादी पार्टी के साथ गठजोड़ का निर्णय अन्तिम परिणाम तक नहीं पहुँचा है।
फिर जमीनी वास्तविकता पर कुछ वाक्य सामने रखना आवयशक हैं। कल्याण सिंह जी का यह कहना के वो भारतीय जनता पार्टी को बरबाद करदेंगे, अर्थहीन है, इसलिए के ऐसा ही दावा एक बार करके वो फिर भारतीय जनता पार्टी में वापस लौट चुके हैं। उन्हें अपनी सीट जीतने के लिए भी किसी की सहायता की आव्यशकता पेश आई थीबुलंद शहर से वो सभी सबूत आज भी सामने रखे जा सकत हैं जबके यह चुनाव उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लड़ा था और बदरुल हसन जीतते जीतते हार गए थे। ऐसे ही खोखले दावे मध्य प्रदेश की मुख्य मंत्री रही उमा भरती भी करती रही हैं, परिणाम सब के सामने है और साक्षी महारह की तो बात ही क्या, तीनों का सम्बन्ध एक ही बिरादरी से है। हिंदुस्तान में तो क्या, क्षेत्रों में भी यह लोग भारतीय जनता पार्टी को हराने या ख़ुद जीतने की पोजीशन में नहीं हैं।
अब रहा प्रशन कांग्रेस का समाजवादी पार्टी के साथ लाभ या हानि का तो आज कांग्रेस की उत्तरपर्देश की पार्लिमेंट में ९ सीटें हैं, इस की पोजीशन में पहले से कुछ बढोतरी आई है. यह बढोतरी उस समय बहुत अधिक हो सकती है जब कल्याण फैक्टर का प्रभाव उन पर न पड़े। अगर कांग्रेस का ख़राब से ख़राब चित्र भी जाहें में रखा जाए तो भी कांग्रेस को १२-१० सीटें जीत लेना चाहिए कल्याण फैक्टर का प्रभाव न हो तो यह मात्रा दुगनी या उस से भी अधिक हो सकती है। समाजवादी पार्टी के साथ अगर नई सरकार बनाने का अवसर मिलता है तो उस की सहायता का पूरा विशवास होगा।......, हाँ यह अलग बात है के इस कल्याण फैक्टर के कारण अन्य राज्यों में सेकुलर समझी जाने वाली स्थानीय पार्टियों को मुसलमानों का वोट कल्याण और कांग्रेस के साथ होने की सूरत में अधिक मिल सकता है, वरना कांग्रेस वहां भी राज्य पार्टियों के मुकाबले अधिक मज़बूत हो सकती है। उत्तर परदेश में अगर समाजवादी पार्टी के साथ गठजोड़ के बाद मौजूदा सीटों की मात्रा दुगनी भी हो जाए तो अधिक से अधिक १८ सीटें उस के हिस्से में आसकती हैं, जबके इस से अधिक सीटें मुसलमानों की नाराजगी के चलते उसे बाकी हिन्दुस्तानमें खोनी पड़ सकती हैं।
Thursday, January 29, 2009
और अब नॉएडा एनकाउंटर भी संदिग्ध
देश में अगर कहीं भी बम धमाके हो रहे हैं तो षड़यंत्र करने वालों से लेकर बम प्लांट करने वालों तक सब के सब मुस्लमान ही होंगे और अगर पुलिस या ऐ टी एस कहीं संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर रही है या चुपके से उठा कर ले जा रही है तो उन का सम्बन्ध भी किसी न किसी इस्लामी नाम वाले आतंकवादी संघटन से होगा और अगर कुछ आतंकवादी पुलिस के साथ एनकाउंटर में हलाक हो रहे हैं तब वो भी मुस्लमान ही होंगे। हाँ, हालत में थोड़ा सा बदलाव आप अवश्य अनुभव कर सकते हैं के अब वो मुस्लमान हिन्दुस्तानी मुस्लमान न हों, बलके पाकिस्तानी मुस्लमान हों और पाकिस्तान के बारे में तो कुछ कहने का प्रशन ही नहीं उठता। खैर अगर वो आतंकवादी है तो मुस्लमान ही होंगे। भूल जाइए के शहीद हेमंत करकरे आतंकवाद का कौन सा चेहरा दिखा रहे थे, भूल जाइए के उस आतंकवाद के तार कहाँ तक पहुँच रहे थे, संघ परिवार और भारतीय जनता पार्टी के कौन कौन से लोग शक के दायरे में थे और गिरफ्त में आसकते थे, इस लिए के ऐ टी एस के स्थानापन्न मुख्य अब रघुवंशी हैं और यह रघुवंशी मुंबई ऐ टी एस के पहले भी मुख्य रह चुके हैं। नांदेड जहाँ बम बनाने की कोशिश में बजरंग दल और शिव सेना के दो कार्यकर्ता मारे गए थे, वो आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे, परन्तु बुद्धि का प्रयोग करते हुए मिस्टर रघुवंशी ने उस मामले को रफा दफा कर देने में धरती आकाश एक कर दिया था, आज भी उन के सवभाव में कोई बदलाव नज़र नहीं आता।
वैसे इस समय बात मालेगाँव बम धमाकों की निरंतरता में की जाने वाली छानबीन की नहीं है और न ही २६ नवम्बर को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के सम्बन्ध में कुछ लिखना है, हाँ नॉएडा में मारे गए आतंकवादी और मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों में कोई समानता है तो केवल इतनी के दोनों स्थानों पर आतंकवादी पाकिस्तानी थे, जैसा के मुंबई पुलिस और यु पी ऐ टी एस के द्वारा बताया गया है।
जहाँ तक "रोजनामा राष्ट्रीय सहारा" के द्वारा इन मामलात के उठाये जाने का या अपनी पत्रकारी छानबीन के द्वारा सच्चाई के सामने लाने की कोशिश का प्रशन है तो बात बहुत पूरानी नहीं है, उत्तर परदेश के एक ऐसे ही कारनामे को हम पिछले दिनों सामने लाये थे, यह बात १६ अक्टूबर २००८ की है, जब रात लगभग ८ बजे हमें यह ख़बर मिली के शाहीन बाग़ पुलिस स्टेशन के पास उत्तर परदेश पुलिस के जवानों को जनता के द्वारा पाकर शाहीन बाग़ पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है क्यूँ के वो किसी नोर्दोश को आतंकवादी बता कर उस का एनकाउंटर करने वाले थे। यह "रोजनामा राष्ट्रीय सहारा" की कोशिशों का असर था के जनता ने एक सम्भव एनकाउंटर को रोक लिया, इतना ही नहीं, बलके "रोजनामा राष्ट्रीय सहारा" ने इस निरंतरता में अधिक रूचि लेते हुए उत्तर परदेश की राज्य मंत्री से सही कदम उठाने का निवेदन किया। परिणाम स्वरुप राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सचिव मोहम्मद अकरम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उत्तर परदेश पुलिस के जिम्मेदारान से उत्तर माँगा और उस मुस्लिम नौजवान को उठाने वाले सभी पुलिस वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। हम यहाँ इस घटना पर इस लिए बात कर रहे हैं के उत्तर परदेश ऐ टी एस ने नॉएडा सेक्टर ९७ में २६ जनवरी की सुबह जिन २ संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया, वो कहानी भी हलक से नहीं उतर रही है और पहली नज़र में तो लगता है के यह एनकाउंटर भी फर्जी हो सकता है। इस सम्बन्ध में रोजनामा राष्ट्रीय सहारा आन्दोलन की एक सफलता भी करार दी जा सकती है के अब ऐसे प्रशन केवल हमारी और से ही नहीं उठाये जा रहे हैं, बलके अन्य राष्ट्रीय मीडिया भी इस मामले में भरपूर रूचि ले रहा है और वो पुलिस के ज़रिये बताई जाने वाली कहानी पर पूरी तरह से भरोसा न कर के सच्चाई को सामने रख रहा है। "टाईम्स ऑफ़ इंडिया" ने ललित कुमार और परवेज़ इकबाल सिद्दीकी की जो रिपोर्ट प्रकाशित की है, वो पुलिस की उस कार्यवाही पर प्रशन्चिंंह लगाती है।
देखें
शनिवार की शाम से ही नॉएडा एनकाउंटर की सच्चाई पर प्रशन उठने शुरू हो गए थे।
सब से पहले स्वयं आतंकवादियों के बारे में प्राप्त होने वाली जानकारी पर ही प्रश्नाचिंंह लग रहे हैं। लखनऊ के डीप्टी इंसपेक्टर जनरल (ऐ टी एस) राजीव कृष्ण से जब यह पूछा गया के पुलिस के मुखबिर को कैसे शक हुआ तो उन का उत्तर था के उस ने उन लोगों के पास ऐ के ४७ राइफल देखी थी। उन्होंने विस्तारित बताते हुए कहा के मुखबिर ने देखा था के उन (आतंकवादियों) के बैग से राइफल की नली बहार निकली हुई है। राजीव कृष्ण ने यह भी बताया के मुखबिर असल में एक पुलिस कांस्टेबल का रिश्तेदार है। कृष्ण के अनुसार "ऐ के ४७ के बैरल पर एक विशेष प्रकार का "A" जैसा टारगेट गाइड होता है। मुखबिर ने बैग (थैला) देखा था और यह अनुभव किया था के "A" बाहर की और निकला हुआ है।"
इस से यह पता चलता है के आतंकवादी अपने मिशन के लिए जाते समय अपने हत्यारों को लेकर पूरी तरह से लापरवाह थे।
ऐ टी एस के अनुसार मुखबिर ने उन से बात कर के अपने शक को जताया था के यह संदिग्ध लोग स्थानीय नहीं लग रहे हैं, बलके उन की ज़बान "मुसलमानों से मिलती जुलती" है।
कृष्ण ने बताया के "असल में दोनों संदिग्ध व्यक्ति कुँवें के पास एक चाय की दुकान पर रुके और यह एक संयोग ही है के उन्होंने हमारे मुखबिर से दिल्ली का रास्ता और दूरी के बारे में पूछा।"
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आतंकवादियों के द्वारा जिन की राइफल उन के थैले से बाहर को निकल रही थी, एक मुखबिर से दिल्ली के रास्ते के बारे में पूछना! क्या यह केवल एक संयोग है या फिर मनघडत कहानी? अगर आप इस दावे में यह भी जोड़ लें के आतंकवादी गणतंत्र दीवस के अवसर पर भोर के समय राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। जबके उस दिन उस समय सुरक्षा का कड़ा प्रबंध होता है, तो यह कहानी अविश्वसनीय लगती है।
लेकिन ऐ टी एस बंदूक वाली बात पर अधिक ज़ोर दे रही है। कानून और व्यवस्था के अतिरिक्त महानिदेशक अपराध और आतंकवाद विरोधी दस्ते, ब्रिज लाल ने बताया के "गाड़ी पर गोली का निशान था, जिस के कारण हम उस गाड़ी का पीछा कर रहे थे। यहाँ तक के हमारे एक जवान की टांग पर गोली भी लगी थी, वो अब भी अस्पताल में भरती है।"
ब्रिज लाल ने आगे बताया के "जहाँ तक संदिग्ध व्यक्तियों की कार का सम्बन्ध है (जिस पर गोलियों के निशान नहीं हैं) जिस का पुलिस वाले पीछा कर रहे थे, तो उस बारे में पुलिस का कहना है के उन्होंने कार के निचले भाग को निशाना बनाया था, जिस के कारण कार का पिछला टायर पंक्चर हो गया था, यह इस लिए किया गया ताके वो कार को छोड़ कर बाहर निकल आयें और छिपने के लिए भागें।"
संयोग पर संयोग यह भी है के यह एनकाउंटर नॉएडा के सेक्टर ९७ में उसी स्थान पर पेश आया है जहाँ पर १८ दिसम्बर २००८ को नरेंद्र उर्फ़ कालू नाम के एक अपराधी को मार गिराया गया था, जिस पर कुछ सप्ताह पहले बागपत के तीन व्यापारियों की हत्या का आरोप था। यही नहीं, बलके तीन अन्य अपराधियों को भी इसी स्थान पर पिछले वर्ष १७ अप्रैल को गोली मार दी गई थी, जिन में से एक डाकू बिरजू पहाडी भी था।
नॉएडा के एक पुलिस अधिकारी का कहना है के "यह एक खाली जगह है जहाँ पर अपराधी छुप सकते हैं और उन्हें कोई परेशान भी नहीं कर सकता। इस के अलावा यह एक संयोग भी हो सकता है।"
(शायद अब एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफसरों की तरह एनकाउंटर लोकेशन पर भी बात हुआ करेगी)
एक और विशेष बात जिस पर बात की जा सकती है वो यह के रविवार को होने वाले नॉएडा एनकाउंटर के दौरान मारे गए संदिग्ध आतंकवादियों के पास से पुलिस को एक भी मोबाइल फ़ोन नहीं मिला है, समीक्षकों को आशचर्य हो रहा है साथ ही इस एनकाउंटर की सच्चाई पर शक और भी गहरा होता चला जा रहा है।
जहाँ तक ओपरेशन का सम्बन्ध है तो इस प्रकार के आतंकवाद मॉड्यूल के लिए सेल फ़ोन एक अवश्य आले के तौर पर कार्य करता है। उन आतंकवादियों को प्रयोग करने वाले मोबाइल फ़ोन के द्वारा ही उन्हें पल पल की जानकारी उपलब्ध कराते रहते हैं और बाद में छानबीन करने वालों को भी वर्त्तमान में होने वाले इस प्रकार के आतंकवादी हमलों के दौरान इन मोबाइल फ़ोन से ही बहुत सहायता मिलती है। लगभग सभी घटनाओं में आतंकवादियों के पास से प्राप्त होने वाले मोबाइल फ़ोन से उन के बेक ग्राउंड का पता लगाने में भी काफ़ी सहायता मिली है, ऐसा छानबीन करने वालों का मानना है।
परन्तु यु पी ऐ टी एस के पास इस भी उत्तर मौजूद है, इस प्रशन पर उन का कहना है के ऐसा अनुभव होता है के आतंकवादियों ने भूत काल में की जाने वाली गलतियों से पाठ प्राप्त किया है। वो उदहारण पेश करते हुए कहते हैं के आतंकवादियों ने मुंबई हमलों के दौरान एक भी सेल फ़ोन का प्रयोग नहीं किया था, बलके इस के उलट सॅटॅलाइट फ़ोन पर ही निर्भर रहे, जिस को पकड़ पाना, विशेष कर हिन्दुस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए सरल नहीं है, इसलिए कुछ आतंकवादियों ने जो सेल फ़ोन प्रयोग किए, वो भी उन्होंने बंधक बनाये गए लोगों से लिए थे, जो के प्रयोग करने के बाद उन लोगों को वापस भी कर दिए गए। नॉएडा एनकाउंटर की छानबीन करने वाले कुछ अफसरों का कहना है के "क्यूंकि मोबाइल फ़ोन से काल की डिटेल प्राप्त की जासकती हैं, इस लिए इस ओपरेशन में आतंकवादियों ने किसी भी प्रकार के आले का प्रयोग न करने का निर्णय लिया था। वो शायद पी सी ओ बूथ का प्रयोग कर रहे थे या फिर प्रयोग करने के बाद फ़ेंक दिए जाने वाले हैण्ड सेट का।"
येही कारण है के पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों के स्थानीय साथियों का पता लगाने में कठिनाई हो रही है। इस लिए छानबीन करने वालों का कहना है के वो इस मामले में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उस मारुती कार के असली मालिक का पता लगाने की कोशिश में लगे हुए हैं, जिसे आतंकवादी प्रयोग कर रहे थे। "एक बार जब पुलिस को उस स्थान का पता लग जायेगा, जहाँ से उस कार को उठाया गया तो वो उस गैंग का पता लगाने में सफल हो सकेंगे, जिन्होंने आतंकवादियों को गाड़ी उपलब्ध कराइ थी और फिर उन जगहों का भी पता लगा पायेंगे जहाँ जहाँ यह आतंकवादी गए थे। "छानबीन करने वालों को भरोसा है के यह दोनों संदिग्ध आतंकवादी अपने "मिशन" के आखरी पडाव में नेपाल में ठहरे होंगे और फिर अपने मिशन को पूरा करने के लिए हिंदुस्तान में प्रवेश किया होगा। उन में से एक के पास से प्राप्त होने वाला पासपोर्ट यह जताता है के उस पर काठ्मांडू का एग्जिट स्टांप नहीं लगा हुआ है जब के उस पर मई २००८ का कराची से आने का एंट्री स्टांप लगा हुआ है।
पुलिस २५ किलोमीटर वाले प्रशन से भयभीत क्यूँ है?
यु पी ऐ टी एस इस बात से इनकार कर रही है को उन्होंने दोनों आतंकवादियों का पीछा २५ किलोमीटर तक किया, परन्तु स्थानीय पुलिस का यही कहना है के २५ किलोमीटर तक पीछा करने वाली बात पुलिस को परेशानी में डाल सकती है क्यूँ को ऐसा करते समय एनकाउंटर की जगह तक पहुँचने से पहले वो गाज़िआबद और नॉएडा के पाँच पुलिस पोस्ट से हो कर गुज़रे होंगे।
इस का अर्थ यह हुआ के उन पोस्ट पर तैनात पुलिस वालों ने या तो आतंकवादियों की तेज़ दौड़ रही मारुती कार को रोका ही नहीं या फिर उन्होंने उस पर ध्यान देने या उन्हें रोकने की कोई परवाह ही नहीं की, जबके उन सभी पुलिस पोस्ट पर कार की गति को कम करने और उस पर कंट्रोल प्राप्त करने के आलात लगे हुए हैं।
शनिवार की शाम को होने वाली घटना में अगर उस कार का पीछा किया गया था तो उस के रास्ते में गाज़िआबद का विजय नगर पुलिस पोस्ट और नॉएडा का मॉडल टाऊन, सेक्टर ६०, सेक्टर ३७ और अमेटी पुलिस पोस्ट पड़ते हैं। इस का अर्थ यह हुआ के किसी ने भी उस गाड़ी को रोकने की कोशिश नहीं की।
जाली स्कूल आई कार्ड के बारे में प्रिंटर्स से पूछ ताछ
नॉएडा में होने वाले शूट आउट की जांच शुरू हो गई है। इस जांच में भाग लेने के लिए यु पी ऐ टी एस के सेनिअर पुलिस अफसर भी लखनऊ से नॉएडा पहुँच चुके हैं। छानबीन करने वाले इस नकली आई कार्ड की असलियत का पता लगाने में व्यस्त हैं जो शुभम माडर्न पब्लिक सेकेंडरी स्कूल से जारी हुआ है और जो मारे गए आतंकवादियों के पास से बरामद हुआ है। एक कार्ड जो समीर चौधरी के नाम पर जारी हुआ है, वो अबू इस्माइल के पास से बरामद हुआ है, अबू इस्माइल को उस के साथी फारूक उर्फ़ अली अहमद के साथ नॉएडा में रविवार को भोर के समय होने वाले एनकाउंटर में मार दिया गया था।
नॉएडा पुलिस के एक सीनियर अफसर के अनुसार उन्हें इस बात की दिल्ली पुलिस के उत्तर पूर्वी जिले से जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया के "हम लोग रिपोर्ट का अध्यन करने में लगे हुए हैं। मिलने वाली जानकारियों के आधार पर हम बहुत ही जल्दी अपनी जांच टीम को उस्मान पूर की विजय कालोनी में स्थित उस स्कूल में भेजेंगे।"
पुलिस के अनुसार जांच का फोकस वो प्रिंटिंग प्रेस होंगे, जहाँ से यह आई कार्ड प्रिंट किया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना था के "हम ऐसे कुछ प्रिंटर्स से पूछ ताछ कर रहे हैं जो सामान्य तौर पर स्कूल के आई कार्ड छापते हैं। इस सम्बन्ध में हम दिल्ली पुलिस की भी सहायता लेंगे। जांच के लिए स्कूल की मुहर भी फोरेंसिक एक्सपर्ट के पास भेजी जायेगी। हम स्कूल प्रशासन से यह भी पूछेंगे के क्या वो अपने आई कार्ड पर किसी होलोग्राम का भी प्रयोग करते हैं, जिस से के उस की असलियत बनी रहे।"
इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा है के जांच के सम्बन्ध में यु पी पुलिस ने अब तक उन से कोई संपर्क नहीं किया है। दिल्ली पुलिस के पी आर ओ राजन भगत ने यह कहा है के उस्मान पूर पुलिस ने नॉएडा पुलिस को आई कार्ड के सम्बन्ध में एक रिपोर्ट भेजी है। नई दिल्ली पुलिस के जोइंट पुलिस कमिशनर धर्मेन्द्र कुमार ने आई कार्ड को नकली बताया है। उन का कहना है के "स्कूल ने पिछले दो वर्षों के दौरान ऐसा कोई भी आई कार्ड जारी नहीं किया है। इस के अलावा इस में उपलब्ध कराइ गई सभी जानकारियां भी जाली हैं। "पुलिस को परन्तु इस विशेष स्कूल के नाम पर तशवीश है। विशेष सेल के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार "यह स्कूल उत्तर पूर्वी दिल्ली के काफ़ी अन्दर स्थित है। पाकिस्तना के किसी व्यक्ति के लिए इस स्कूल तक पहुंचना सरल नहीं है। ठीक इसी प्रकार उन के लिए यह भी सरल नहीं था के वो चोरी हो चुकी मारुती ८००, जिस पर गाज़िआबद के शाहपूर में रहने वाले एक व्यक्ति के स्कूटर का नंबर लिखा हुआ था, तक पहुँच जाएँ। इस लिए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता के एन सी आर में आतंकवादियों के स्लीपर सेल में यहाँ का कोई स्थानीय व्यक्ति भी शामिल हो।"
हम ने १६ अक्टूबर २००८ को शाहीन बाग़ की घटना पर बात, उस मुस्लिम नौजवान मोहम्मद आमिर की फोटो, जिस कार में उसे उठा कर लेजाना था, की फोटो, वो कार और कार से प्राप्त होने वाले क्रेडिट कार्ड्स, इस लिए नॉएडा में हुए संदिग्ध एनकाउंटर की ख़बर के साथ प्रकाशित किए हैं ताके पाठक और सरकार अच्छी तरह समझ सकें के पुलिस के लिए इस तरह के सबूत जुटाना कुछ भी कठिन नहीं होता। मारुती -८०० जो ताज़ा घटना में प्रयोग हुई, उस के नीचे हम ने जिस कार की फोटो दी है, वो पुलिस के द्वारा प्रयोग की गई, उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी, बलके यह नंबर प्लेट उसी कार की डिगी से प्राप्त की गई थी। अब अगर मारुती ८०० पर किसी स्कूटर की नंबर प्लेट लगी है तो आशचर्य की बात क्या है? प्रशन यह उठता है के आख़िर इस प्रकार के एनकाउंटर कब तक किए जाते रहेंगे? सरकार कब तक चुप रहेगी? जनता की और से कब तक प्रदर्शन नहीं होगा? अब हर घटना में तो डॉक्टर हरिकृष्ण जैसा चश्मदीद गवाह मिल नहीं सकता, जो अंसल प्लाजा एनकाउंटर की तरह सत्य को सामने लाने का इरादा कर ले। यह चिंता जनक क्षण है सभी के लिए, जहाँ यह महत्त्वपूर्ण है के एनकाउंटर अगर फर्जी हो तो उस में निर्दोष मारे जाते हैं, वहीँ शान्ति प्रेमी जनता के दिलों में भय और आतंक भी जनम लेता है।

Indian Rupee Converter