Tuesday, December 22, 2009

वो चाहते हैं मेरे लिए सजाए मौत

भारतीय दण्ड संहिता की धारा 107, 108, 117, 121, 124-ए, 153-ए, 153-बी, 505 (2) और 506 के अन्तर्गत मुक़दमा दायर किया गया है मेरे विरुद्ध मुम्बई की एक अदालत में। स्पष्ट रहे कि यह ऐसी धाराएं हैं कि सज़ाए मौत और उम्रक़ैद तक की सज़ाएं दी जा सकती हैं। मुक़दमा दायर करने वालों के अनुसार मैंने भारत सरकार के विरुद्ध विद्रोह का रवैया अपनाया हुआ है। मैंने दो सम्प्रदायों के बीच घृणा के हालात पैदा करने का प्रयास किया है। यह सब 26/11 के बाद उस आतंकवादी हमले पर लिखे गए मेरे लेखों पर संघ परिवार के एक समर्थक कार्यकर्ता की प्रतिक्रिया है।

अब चूंकि मुक़दमा दायर करने वालों में केवल एक ही नाम लिखित रूप में सामने आया है अतः न तो यह कहा जा सकता है कि कितने व्यक्ति इसमें शामिल हैं और न यह कि वह कौन सी संस्था है जिसकी ओर से यह मुहिम छेड़ी गई है। बहरहाल कोई अकेला व्यक्ति एक लम्बे समय तक लगातार इस सिलसिले को जारी रखे, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, पे्रस कौन्सिल हर जगह सम्पर्क करे, अख़बारों और इंटरनेट की विभिन्न वेबसाइटों को यह सामग्री उपलब्ध कराए या फिर उन्हें इसके प्रकाशन पर आमादा करे और चाहे कि इसका बड़े पैमाने पर प्रोपेगंडा हो गृहमंत्री, प्रधानमंत्री अर्थात भारत सरकार पर यह दबाव बनाए कि वह कोई क़दम उठाएं यही दुर्भावना नज़र आती है इस मुहिम की।

यहां मुझे धन्यवाद करना होगा कि भारत सरकार ने अभी तक संभवतः ऐसी किसी भी मुहिम को गंभीरता से नहीं लिया है। फिर भी इस मानसिकता के इरादे तो साफ़तौर से नज़र आते हैं जो तथ्यों को जनता के सामने लाने के हमारे प्रयासों के विरुद्ध लगातार रुकावट डालते रहे हैं। जिस व्यक्ति ने मुम्बई की अदालत में यह मुक़दमा दर्ज किया उसने उपरोक्त समस्त कार्यालयों में मेरे समाचारपत्र में प्रकाशित मेरे लेखों की कॉपी ग़लत रूप में पेश करके यह साबित करने का प्रयास किया कि जिन धाराओं के अन्र्तगत मुक़दमा दायर किया गया है वह उचित हैं। क्योंकि बात अभी अदालत की ओर से मुझ तक पहुंची ही नहीं इसलिए मैं इस सिलसिले में अभी कुछ नहीं कहना चाहता।

मगर 4 महीने से अधिक प्रतीक्षा के बाद अपने पाठकों और भारत सरकार के सामने यह बात रखना अब ज़रूरी हो गया है कि ऐसे लोग हमारे देश में मौजूद हैं, जो 26/11/2008 को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमलों के तथ्यों को सामने नहीं आने देना चाहते। आज भी शायद मैं इन तमाम तथ्यों को सामने रखने की शुरूआत न करता। अगर स्वयं सच जनता के सामने न आने लगा होता। अब तो मैं डंके की चोट पर कह सकता हूं कि उस आतंकवादी हमले से लगभग 1 वर्ष पूर्व मैंने जो कुछ लिखा था और प्रकाशित किया था वह बेबुनियाद नहीं था।

अभी तो केवल अजमल आमिर क़साब का बदला हुआ बयान ही सामने आया है, जिसका अंदेशा हमें पहले दिन से ही था और डेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर हुसैन राना के नाम ही सामने आए हैं। हमारे विचार में यह तो बहुत छोटी मछलियां हैं, ‘मगरमच्छ’ सामने होने पर भी अभी हम उसके बारे में बात नहीं कर रहे हैं। हद तो यह है कि अभी मेरा क़लम भी ख़ामोश है, मैं भी मगरमच्छ का नाम नहीं लिख रहा हूं, इसलिए कि पूर्णविश्वास है कि जिस तरह मछलियां जाल में फंसने लगी हैं, एक दिन मगरमच्छ का अपराध भी चीख़-चीख़ कर बोलेगा हां इस अपराध में मैं भी शामिल था।

26/11 पर ताज़ा रहस्योद्घाटन के बाद जब मैंने एक बार फिर लिखना शुरू किया तो पहला नाम डेविड कोलमैन हेडली का था जिसके संबंध में काफी कुछ जानकारियां मैंने एकत्र कर ली थीं, लेकिन तभी अजमल आमिर क़साब का बदला हुआ बयान मेरे सामने आया और मुझे इस तरफ भी ध्यान देना पड़ा। फिर स्थिति कुछ ऐसी बनी कि जो मुक़दमा मुम्बई की अदालत में लगभग 4 माह पूर्व दायर किया गया था और जिस पर मैं लगातार ख़ामोश रहा उसे सामने रखना पड़ा, इसलिए कि अब इस मानसिकता को सामने रखना आवश्यक हो गया जो पर्दे के पीछे विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं और उनकी यह मुहिम रुक ही नहीं रही है।

अतः मैंने मुम्बई और दिल्ली में अपने क़ानून विशेषज्ञ दोस्तों से सम्पर्क किया और जानकारियां प्राप्त कीं कि आखिर इस मुक़दमे को दायर करने की स्थिति क्या है? इन्हें कितनी गंभीरता से लेने की आवश्यकता है और इसके अंतर्गत क्या कार्रवाई संभव है? मुक़दमें में दायर धाराओं की क़ानूनी हैसियत क्या है, अपने इस लेख के साथ मैं अपने पाठकों के सामने यह तफ़्सील भी पेश कर रहा हूं। ताकि वह अनुमान कर सकें कि सच को सामने लाने के प्रयास के परिणाम क्या-क्या हो सकते हैं।
भारतीय दण्ड संहिता की धारा 107-108 में उकसाने व अपराध में सहयोग करने की परिभाषा दी गई है। यह धाराएं स्पष्टीकरण हैं और इनके अन्तर्गत मुक़दमा नहीं दर्ज किया जाता। सज़ा का प्रावधान करने वाली धारा 109 है।

धारा 117: जनता या 10 से अधिक व्यक्तियों के किसी गिरोह को किसी अपराध पर उकसाना। ‘‘जो कोई जनता या 10 से अधिक व्यक्तियों के ग्रुप को किसी अपराध के लिए उकसाता है उसे साधारण कारावास या सश्रम कारावास (जिसकी अवधि 3 वर्ष तक हो सकती है) की सज़ा दी जाएगी। या जुर्माना लगाया जाएगा और दोनों सज़ाए अर्थात् क़ैद और जुर्माना भी दी जा सकती हैं।’’
(नोटः इस धारा के अन्तर्गत अधिक से अधिक 3 वर्ष सश्रम कारावास व जुर्माना)।

धारा 121: भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध (बग़ावत) करना, युद्ध करने का प्रयास करना या ऐसे युद्ध के लिए उकसाना और प्रोत्साहन देना।‘‘जो कोई भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करे, युद्ध करने का प्रयास करे या ऐसे युद्ध के लिए उकसाए या प्रोत्साहित करे वह मृत्यु दण्ड या आजीवन कारावास का अधिकारी होगा और उस पर जुर्माना भी किया जाएगा।’’
(नोटः इस धारा के अन्तर्गत उपरोक्त अपराध पुलिस हस्तक्षेप योग्य, ग़ैर ज़मानती, आपसी समझौते में असमर्थ है और इसी के अन्तर्गत मुक़दमा सेशन न्यायालय में चलाया जाएगा)।

धारा 124-एः राष्ट्रद्रोह (ग़द्दारी) Sedition ‘‘जो कोई लेख या भाषण या अन्य दिखाई देने वाले माध्यमों से भारत में जारी क़ानून के अन्तर्गत स्थापित सरकार के लिए असंतोषजनक, हीनता और घृणा की भावनाओं को बढ़ाता है उसे आजीवन कारावास जिसमें जुर्माना भी शामिल हो, दी जा सकती है या 3 वर्ष का साधारण कारावास जुर्माना सहित या केवल जुर्माना लगाया जा सकता है।

धारा 153-एः अनेक ग्रुपों और वर्गों के बीच धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास और भाषा के आधार पर शत्रुता को बढ़ाना या ऐसा काम करना जो सहिष्णुता के लिए हानिकारक हों। इस अपराध के लिए 3 वर्ष का साधारण कारावास या केवल जुर्माना या दोनों दिए जा सकते हैं। 1। अगर उपरोक्त अपराध किसी पूजा स्थल में या किसी धार्मिक सभा में हो तो पांच वर्ष का साधारण कारावास जुर्माना सहित होगा।

धारा 153-बीः राष्ट्रीय एकता को सीधे या किसी अन्य तरीक़े से हानि पहुंचाना।
‘‘जो कोई सीधे या सांकेतिथ तरीक़े से कहे कि उक्त ग्रुप या वर्ग केवल अपनी भाषा, धर्म, नस्ल, राज्य और जाति के आधार पर भारत के संविधान से वफ़ादारी नहीं रखता।
या
कोई ग्रुप या वर्ग केवल अपने धर्म, नस्ल, राज्य, भाषा और जाति के आधार पर अपने नागरिक अधिकारों से वंचित कर दिया जाना चाहिए।
या
जो व्यक्ति इस तरह का प्रोपेगंडा करे जिससे केवल भाषा, नस्ल, धर्म, राज्य, क्षेत्रीय गिरोहबंदी आदि के आधारों पर समाज में घृणा फैले और राष्ट्रीय एकता खंडित हो ऐसे व्यक्ति को 3 वर्ष की क़ैद और जुर्माना या केवल जुर्माने की सज़ा दी जाएगी।
2। अगर उपरोक्त अपराध किसी पूजा स्थल में पूजा व इबादत के बीच (धार्मिक भाषण हो किया जाए तो सज़ा की अवधि 5 वर्ष तक हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जाएगा।)

धारा 505-(2)ः ऐसे वक्तव्य देना जिनसे विभिन्न वर्गों के बीच घृणा और शत्रुता को बढ़ावा मिले।
‘‘जो कोई इस तरह के वक्तव्य (लेख या भाषण के द्वारा) देता है जिनसे विभिन्न वर्गों के बीच धर्म, नस्ल, भाषा, निवास स्थान, जन्म स्थान, क़ौम और क्षेत्रीय ग्रुपबंदी के आधारों पर घृणा और रंजिश पैदा होती हो या उसको बढ़ावा मिलता है तो ऐसे व्यक्ति को साधारण कारावास जिसकी अवधि 3 वर्ष तक हो सकती है दिया जा सकता है व जुर्माना लगाया जा सकता है या दोनों सज़ाएं भी दी जा सकती हैं।

धारा ५०६: अपराधिक धमकी।
‘‘जो व्यक्ति किसी को इस तरह धमकी देता है जिससे सुनने वाले के दिल पर भय व्याप्त हो जाए तो उसकी सज़ा 2 वर्ष का साधारण कारावास या जुर्माना या दोनों हैं।
और अगर धमकी जान से मार देने की है तो सज़ा की अवधि 7 साल हो सकती है, व जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

विभिन्न परिभाषाएं:
पुलिस द्वारा हस्तक्षेप योग्य अपराध Cognizable offence
समस्त अपराध जो पुलिस के हस्तक्षेप योग्य हों उनके अन्तर्गत पुलिस को बिना वारंट गिरफ़्तारी का अधिकार है।

ग़ैर ज़मानती Non Bailable
समस्त ग़ैर ज़मानती अपराधों में गिरफ्तारी के बाद ज़मानत पर रिहाई न्यायालय के विवेक (Discretion) पर आधारित है, जबकि समस्त ज़मानती (Bailable) अपराधों में ज़मानत का अधिकार है अर्थात् जैसे ही ज़मानत पेश की जाए पुलिस या अदालत आरोपी को मुक्त करने पर मजबूर है।

WARRANT CASE

वे समस्त मुक़दमे जो किसी शिकायत पर एफआईआर दर्ज किए जाने पर पुलिस के द्वारा बनाए गए हों उनको साधारणतः पुलिस केस भी कहा जाता है।
साधारणतः यह मुक़दमे ग़ैर ज़मानती और पुलिस हस्तक्षेप योग्य होते हैं।

SUMMONS CASE

ज़मानती Bailable और गैर ज़मानती (Non bailable) मुक़दमे चाहे वह पुलिस हस्तक्षेप योग्य हों या पुलिस हस्तक्षेप योग्य न हों सीधे किसी मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर क़ायम हो जाते हैं लेकिन ऐसे क़ायम किए गए मुक़दमों के बाद आरोपी या आरोपियों को उस समय तक तलब नहीं किया जाता जब तक एक तरफा साक्ष्य देखने और सुनने के बाद न्यायालय संतुष्ट न हो जाए कि प्रथम दृष्टयः (Prime facia) किसी अपराध का होना पाया जाता है, लेकिन अगर मौलिक साक्ष्य उपलब्ध करा दिए जाएं और शिकायतकर्ता का शपथ पत्र अदालत के सामने हो तो साधारणतः आरोपी या आरोपियों को तलब कर लिया जाता है।
नोटः इस केस में दर्ज समस्त मुक़दमे पुलिस हस्तक्षेप योग्य और ग़ैर ज़मानती हैं। प्रबल संभावना है कि इस समय साक्ष्य (Evidence) का चरण चल रहा है। मौलिक साक्ष्य से संतुष्ट होने के बाद अदालत समन जारी करेगी और इस स्थिति में आपको न्यायालय में पेश हो कर ज़मानत का प्रार्थना पत्र देना होगा। जिसकी स्वीकार्यता या अस्वीकार्यता न्यायालय के विवेक पर निर्भर है।...............................................

26/11 को मुम्बई पुलिस का किरदार एक और सवाल?

‘‘टु दि लास्ट बुलेट’’ (To the Last Bullet) यह पुस्तक मेरी नहीं है। विनीता काम्टे द्वारा लिखी गई है। विनीता काम्टे जांबाज़, बहादुर पुलिस अधिकारी अशोक काम्टे की विधवा हैं। पुस्तक का विषय 26/11/2008 को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले और उस हमले में अशोक काम्टे की मृत्यु किस प्रकार, किन परिस्थितियों में हुई और पुलिस की भूमिका क्या रही, उसके विवरण पर आधारित है। यह पुस्तक विनीता काम्टे की निजी छानबीन के आधार पर लिखी गई है।

स्पष्ट हो कि इस छानबीन में पुलिस ने विनीता काम्टे की कोई सहायता नहीं की बल्कि बाधाएं खड़ी की जाती रहीं। इस पुस्तक को मैंने अभी पढ़ा नहीं है, लेकिन वीर संघवी ने पढ़ा है और उस पर समीक्षा भी की है, इसलिए निम्नलिखित लेख भी मेरा नहीं है, यह भी वीर संघवी का है, जो विनीता काम्टे की पुस्तक को पढ़ने के बाद उस पर अपनी समीक्षा के रूप में अंग्रेज़ी दैनिक हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित किया गया है।


मैं इस लेख को पाठकों की सेवा में इसलिए पेश करना चाहता हूं कि लगभग यही सब कुछ जो अब सामने आ रहा है, वह एक वर्ष पूर्व अपने क़िस्तवार कॉलम ‘‘मुसलमानाने हिन्द.... माज़ी, हाल और मुस्तक़बिल???’’ की कई क़िस्तों में और विशेष रूप से 100 वीं क़िस्त में, जिसका शीर्षक था ‘‘शहीदे वतन हेमंत करकरे की शहादत को सलाम’’ में लिख चुका हूं, जो कि 5 जनवरी 2009 को प्रकाशित किया गया और जिसके परिणाम स्वरूप संघ परिवार के एक सदस्य अथवा शुभचिंतक द्वारा मुम्बई की एक अदालत में मेरे विरुद्ध देशद्रोह का मुक़दमा भी क़ायम किया गया है।

यह भी और इसके अलावा और भी जो कुछ हुआ वह सभी विवरण आने वाली क़िस्तों में प्रकाशित किया जाएगा, लेकिन इस समय अधिक महत्वपूर्ण यह है कि मेरे जिस प्रश्न पर वह सब क्रोधित व उत्तेजित हो उठे थे, जो 26/11 को हुए आतंकवादी हमले पर 10 आतंकवादियों से हट कर कोई बात सुनना ही नहीं चाहते थे, अब उन्हें हर तरफ़ से नए आतंकवादियों के बारे में सुनना व पढ़ना पड़ रहा है और केवल इतना ही नहीं इस हमले में सबसे पहले शहादत का जाम पीने वाले अशोक काम्टे की विधवा भी अब खुले शब्दों में यह लिख रही हैं कि पुलिस ने अपने दायित्व को ठीक ढंग से नहीं निभाया।

करकरे के मंगाने पर भी पुलिस फोर्स नहीं भेजी गई। उनके संदेश को न आगे बढ़ाया गया और न उस पर कार्रवाई की गई। घायल अवस्था में पड़े उन जांबाज़ पुलिस वालों को चिकित्सा सहायता के लिए 2 मिनट की दूरी पर स्थित अस्पताल में नहीं ले जाया गया, उन्हें मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया गया। क्राइम ब्रांच का एक अधिकारी जो कन्ट्रोलरूम की निगरानी कर रहा था, वह करकरे की सहायता नहीं करना चाहता था। सभी विवरण दर्ज हैं विनीता कामटे की पुस्तक ‘‘टू दि लास्ट बुलेट’’ में और इन तमाम तथ्यों को छूते हुए अपनी समीक्षा में प्रस्तुत किया है वीर संघवी ने।

क्या अब भी यह कहा जा सकेगा कि मुम्बई पर हमला करने वाले केवल 10 आतंकवादी थे? मुझे अभी इस संबंध में बहुत कुछ लिखना है, लेकिन पहले अध्ययन करें विनीता काम्टे की छानबीन पर आधारित पुस्तक पर लिखी गई यह समीक्षा

Who killed Kamte?
26/11 की घटनाओं के बारे में हम जितना अधिक पढ़ते हैं उतना ही कम जानते हैं। अब हम सभी लोग जानते हैं कि किसने षड़यंत्र रचा और किसने हमला किया- इसके लिए क़साब का शुक्रिाया--- लेकिन 26/11 के अन्य पहलुओं के बारे में हमें जितना जानना चाहिए, उससे कम जानते हैं।जो भी नई जानकारियां सामने आ रही हैं वह मुम्बई पुलिस को कटघरे में खड़ा करती हैं। सबसे पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में हसन ग़फूर ने दावा किया कि उस रात उनके 4 पुलिस अधिकारियों ने अपनी जान जोखिम में डालने से इन्कार कर दिया था।

और अब विनीता काम्टे की पुस्तक ‘टु द लास्ट बुलेट’ (अमया प्रकाशन)।हम सभी जानते हैं कि 26/11 की रात को अशोक काम्टे, हेमंत करकरे और विजय साल्सकर मारे गए और उसके लिए बताया गया कि यह 2 उच्च अधिकारी (साल्सकर आईपीएस नहीं थे) ने मूर्खतापूर्वक मुम्बई की सड़कों पर बेतहाशा गाड़ी चलाई और वह आतंकवादियों के आसान शिकार बन गए। विनीता की पुस्तक इसके विपरीत सिद्ध करती है। उनके साथियों ने उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया। ऽ सबसे पहले अशोक काम्टे ऐसे ही गाड़ी नहीं चला रहे थे। वह ईस्ट ज़ोन के इंचार्ज थे और हमला उनके क्षेत्र से बाहर हुआ था। उनको विशेष रूप से स्पेशल ब्रांच ऑफिस बुलाया गया, उस स्थान के निकट जहां आतंकवादी थे।

ऽ दूसरे काम्टे और करकरे साथ-साथ नहीं थे। करकरे ने वीटी स्टेशन पर फाएरिंग के बारे में सुना और स्वयं वहां पहुंच गए। प्रत्येक्ष दर्शियों ने उन्हें बताया कि आतंकवादी चले गए हैं और कामा अस्पताल पहुंच गए हैं। करकरे ने रात ११:२४ पर सेन्ट्रल रूम को संदेश भेजा, ‘हमें कामा अस्पताल का घेराव करना होगा। हम एसबी-2 (ैठ।2) कार्यालय की ओर हैं। एक टीम कामा अस्पताल के सामने की ओर भेजो। सेना से उनके कमान्डोज़ के लिए वह आग्रह करें।’ इस प्रकार रात ११ : २४ बजे राज्य के एटीएस प्रमुख को (1) यह आभास हो गया था कि यह एक आतंकवादी हमला है। जबकि पुलिस फोर्स कुछ भी समझ पाने की स्थित में नहीं थी। (2) सेना के कमान्डोज़ के लिए निवेदन किया (3) कामा अस्पताल को घेर कर आतंकवादियों को बाहर निकालने की योजना भी बनाई थी। लेकिन इन तमाम निवेदनों की अनदेखी कर दी गई। कामा अस्पताल कमक नहीं पहुंची और जो कुछ भी करकरे ने कहा उसके आगे नहीं बढ़ाया गया जबकि कामा अस्पताल से पुलिस मुखियालय केवल 2 मिनट की दूरी पर है।

ऐसा नहीं हो सका क्योंकि कामा अस्पताल के मुख्य द्वार पर कोई पुलिस कर्मी नहीं था, क़साब और उसका साथी इस्माईल बड़े आराम से अस्पताल से बाहर निकल गए। वह निकट ही रंग भवन लेन में चले गए। रास्ते में उन्होंने एक गुज़रती हुई होंडा सिटी गाड़ी पर गोली चलाई। गोली ड्राइवर की उंगली में लगी। आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन के 2 कांस्टेबलों ने पूरी घटना को देखा और ११:४५ बजे कंट्रोल रूम को सूचना दी। रंग भवन लेन में रहने वाले, जिन्होंने गोलीबारी देखी थी, उन्होंने भी कंट्रोलरूम को सूचना दी। कंट्रोलरूम में उपस्थित किसी भी व्यक्ति ने न तो पुलिस भेजी और न ही करकरे को इस बारे में कुछ बताया। उनको विश्वास था कि आतंकवादी अब भी अस्पताल के भीतर हैं। और अतिरिक्त पुलिस कामा अस्पताल पहुंच चुकी है। क्योंकि आधा घंटा पहले ही उन्होंने सहायता के लिए कंट्रोलरूम को रेडियो पर संदेश भेज दिया था।

करकरे ने फैसला किया कि वह कामा अस्पताल के सामने के भाग की ओर जाएंगे और काम्टे, (जिसके पास ए॰के॰47 थी) और साल्सकर (एन्काउन्टर स्पेशलिस्ट) को साथ ले गए।लगभग १२:०१ बजे के आस-पास करकरे, काम्टे और साल्सकर को ले जा रही गाड़ी रंग भवन लेन में प्रवेश हुई। अधिकारियों को लगा कि झाड़ियों में कुछ हिल-डोल रहा है। इसलिए काम्टे गाड़ी से बाहर उतरे और अपनी एके-47 से गोली चलाई। गोली क़साब के बाज़ू में लगी। लेकिन इस्माईल ने अपनी एसाल्ट राइफल से जवाबी गोली चलाई और इस लड़ाई में तीनों आदमी (काम्टे, करकरे और साल्सकर) घायल हो गए। (और क़साब भी)।

आतंकवादियों ने उनको गाड़ी से बाहर निकाला और सड़क पर फैंक दिया और कार को अपने क़ब्ज़े में कर लिया। यह लोग यहां पर १२:०४ बजे से १२:४९ बजे तक पड़े रहे। क्या वह मर गए थे? शायद नहीं। साल्सकर जीवित थे, जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी मृत्यु वहीं हुई। काम्टे की मृत्यु सर में चोट के कारण हुई और अगर सड़क पर 40 मिनट तक उन्हें घायल अवस्था में छोड़ा नहीं गया होता तो शायद वह जीवित होते।क्यों मुम्बई पुलिस ने अपने बेहतरीन लोगों को घायल आवस्था में पड़े रहने दिया जबकि मुख्यालय वहां से 2 मिनट की दूरी पर था? वह जानते थे कि वह वहां हैं। रंग भवन लेन के निवासियों ने कन्ट्रोलरूम को लगातार फोन किया। कई ने बार-बार फोन किया।

आतंकवादियों और गोलीबारी के बारे में पुलिस को बताया लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। रात १२:०४ बजे गोलीबारी के ठीक बाद एक पुलिस कर्मी ने सेंट्रल कन्ट्रोलरूम को गोलीबारी की सूचना दी। अरुण जाधव ने, जो हमले में बच गया था, १२:२५ मिनट पर कन्ट्रोलरूम को घटना के बारे में बताया- कुछ नहीं हुआ।प्रत्येक्ष दर्शियों ने कहा कि पुलिस अधिकारीयों पर गोलीबारी के ठीक बाद एक पुलिस की गाड़ी तेज़ी से गुज़री, लेकिन न तो वह रुकी और न ही उसने कन्ट्रोलरूम को सूचना दी। रात १२:३३ बजे एक और पुलिस की गाड़ी गुज़री, उसने कन्ट्रोलरूम को बताया कि तीन लोग सेन्ट ज़ेवियर लेन में पड़े हैं। हमें स्ट्रेचर की आवश्यकता है लेकिन यह रुकी नहीं और न ही अगले 16 मिनट तक कोई सहायता आई।

कन्ट्रोलरूम ने आतंकवादियों को भागने दिया और 3 बहादुर पुलिस अधिकारियों को कुत्ते की मौत मरने के लिए घायल अवस्था में सड़क पर पड़े रहने दिया। और इसके अलावा पुलिस के झूठ और अंदरूनी राजनीति भी है। 26/11 की घटना के बारे में एक थ्योरी के अनुसार अंदरूनी राजनीति के कारण क्राइम ब्रांच का अधिकारी जो कन्ट्रोलरूम की निगरानी कर रहा था, वह करकरे की सहायता नहीं करना चाहता था। जिस प्रकार से पुलिस ने इन तथ्यों को छुपाने की कोशिश की कि क़साब को काम्टे ने ही घायल किया था (जिससे उसे गिरफ़तार करना आसान हो गया), वास्तव में यह निंदनीय है।जब विनीता काम्टे ने यह जानने का प्रयास किया कि किस प्रकार उनके पति की मृत्यु हुई तो मुम्बई पुलिस ने तथ्यों तक पहुंचने से रोकने के लिए बहुत कुछ किया।

आख़िरकार राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त ने पुलिस पर बल दिया कि वह सूचना के अधिकार के तहत ऑडियो रेकॉर्ड्स और अन्य जानकारी दे। इस प्रकार हम जान पाए कि उस रात क्या हुआ था।और इसका श्रेय उस बहादुर महिला तथा आरटीआई को जाता है जिसने जनता और सरकार के संबंधों के इक्वेशन को बदल दिया। लेकिन यह मुम्बई पुलिस के बारे में बहुत कम बताती है। वह अधिकारी जिन्होंने उनके पति को मौत के मुंह में भेजा वह आज भी अधिकारियों की स्थिति में हैं। आइंदा जब आतंकवादी हमला करेंगे, हमारी पुलिस फोर्स फिर नाकाम होगी। बहादुर लोग अपनी जान गंवाएंगे और पुलिस फोर्स की अंदरूनी राजनीति का ख़मियाज़ा मुम्बई को भुगतना होगा।...........................................................

क़साब की ज़बान पर हेडली का नाम, सवाल बहुत बड़ा है!

26/11 को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले में लिप्त एक मात्र जीवित पकड़ा गया आतंकवादी अजमल आमिर क़साब झूठा है, मक्कार है, नौटंकी बाज़ है, इत्यादि इत्यादि। यह तमाम बातें सामने आ रही हैं 18 दिसम्बर 2009 शुक्रवार को अदालत में क़साब द्वारा दिए गए हालिया बयान के बाद, जिसमें वह अपने अब तक के सभी बयानों से मुकर गया और पुलिस पर आरोप लगाया कि इससे पहले मैंने जो कुछ कहा था, वह पुलिस की अनुचित ज़्यादतियों के कारण कहा था।

आम धारणा यह है कि क़साब एक चालाक अपराधी है और अब झूठ बोल रहा है। हो सकता है यह आम धारणा ही दुरुस्त हो, मगर इस धारणा से भी एक बात तो स्पष्ट होती ही है कि क़साब झूठा है। क़साब अगर झूठा है तो उसके पहले के बयान को इतना सही मान लेना भी क्या बुद्धिमानीता होगी? एक झूठा व्यक्ति पहली बार झूठ बोले या बाद में झूठ बोले उससे उसका चरित्र तो स्पष्ट होता ही है कि वह विश्वसनीय नहीं है और केवल उसकी बातों पर विश्वास करके ही कोई परिणाम निकाला नहीं जा सकता।

अजमल आमिर क़साब के बयान को सच्चाई की कसोटी पर परखा जाए तो वह उसी समय झूठा साबित हो जाता है, जब उसने पहली बार पुलिस को यह बयान दिया और उसके इसी बयान के आधार पर पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी। संसद में गृहमंत्री का बयान आतंकवादी अजमल आमिर क़साब के इक़बालिया बयान से बहुत अलग नहीं था।

लेखक ने 26 नवम्बर को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद स्वयं हर उस स्थान पर पहुंच कर सच्चाई को जानने की कोशिश की, जिनका संबंध उन आतंकवादी हमलों से था। ‘बुधवारापीठ’ जहां नाव द्वारा आतंकवादी पहुंचे। ‘लियोपोल्ड केफे’ जहां सबसे पहले फायरिंग की गई। ‘होटल ताज’ जो आतंकवादी हमलों का निशाना बना। ‘सीएसटी स्टेशन’ जहां अजमल आमिर क़साब ने अपने साथी आतंकवादी इस्माईल के साथ मिल कर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस रेलवे स्टेशन का वह शौचालय जिसमें जाकर आतंकवादियों ने अपने थैलों से शस्त्र बाहर निकाले। वह रेस्तोरां, जो शौचालय से बाहर आने के बाद सबसे पहले गोलियों का निशाना बना, रेलवे स्टेशन का वह द्वार जहां से आतंकवादी स्टेशन के अंदर दाख़िल हुए होंगे। रेलवे स्टेशन का वह द्वार जो टाइम्स ऑफ़ इण्डिया और कामा अस्पताल वाली गली के सामने खुलता है। कामा अस्पताल के पीछे वाली गली की वह जगह जहां शहीद हेमंत करकरे, अशोक काम्टे और विजय साल्सकर की लाशें पाई गईं। वह झाड़ियां जिनके पीछे आतंकवादियों के छुपे होने की बात कही गई। स्वयं अजमल आमिर क़साब ने स्वीकार किया कि इस्माईल और वह स्वयं उन झाड़ियों के पीछे छुपे थे, जब तीनों अधिकारियों की गाड़ी से उस पर गोलियां चलाई गईं। ‘गिरगाम चोपाटी’ जहां से अजमल आमिर क़साब को जीवित गिरफ़्तार किया गया। ‘होटल ओबराय’ आतंकवादियों का शिकार दूसरा पांच सितारा होटल। ‘नरीमन प्वाइंट’ पर समुद्र का वह तट जहां पर अन्य आतंकवादी नाॅव से उतरने के बाद होटल ओबराय पहुंचे तथा नरीमन हाउस वह जगह जो आरंभ से लेकर अंत तक आतंकवादी गतिविधियों का केन्द्र रहा यानी वह तमाम स्थान, जिन पर लेखक ने स्वयं अपनी टीम के साथ पहुंच कर हर बात को गहराई से समझने की कोशिश की और उसके बाद अपने सिलसिलेवार लेख ‘‘मुसलमानाने हिन्दह्न माज़ी, हाल और मुस्तक़बिल???’’ की कई किस्तों में प्रकाशित किया।

आज ;१९/१२/२००९ के अधिकतर समाचार पत्रों का अध्यन करते समय अजमल आमिर क़साब का वह चित्र एक बार फिर नज़रों से गुज़रा जिसका उल्लेख कर एक राष्ट्रीय दैनिक ने किया कि क़साब के वर्तमान बयान को झूठा सिद्ध करने के लिए यह चित्र ही काफी है। हम पूर्ण रूप से सहमत हैं उस अख़बार के इस विचार से कि अजमल आमिर क़साब के बयान को झूठा सिद्ध करने के लिए यह चित्र ही काफ़ी है मगर एक बार फिर क्षमायाचना के साथ कि क़साब के वर्तमान बयान को ही नहीं पहले बयान को भी झूठा सिद्ध करने के लिए यही एक चित्र काफी है। पाठकों को याद दिलाने के लिए एक बार फिर हम इस चित्र को आजके लेख के साथ प्रकाशित कर रहे हैं और जो बात हमने उसी समय अपनी छान-बीन की बुनियाद पर, कही थी उसे फिर दोहरा रहे हैं कि यह संभव ही नहीं है कि अजमल आमिर क़साब का पहला बयान भी सच्चा हो। क़साब झूठ बोल सकता है, यह चित्र झूठ नहीं बोल सकता। हमने स्वयं बुधवारापीठ जाकर उस स्थान को देखा है, जहां नाव द्वारा क़साब पहुंचा था। पानी के रास्ते नाव से पहुंचने के बाद सड़क पर आकर टैक्सी पकड़ने तक लगभग एक हज़ार गज़ का कीचड़ भरा रास्ता क़साब और इस्माईल को पैदल ही पार करना पड़ा होगा। यह किस तरह संभव है कि उसकी कारगो पैंट और जूतों पर न तो पानी के निशान हों, न कीचड़ के दाग़ जबकि उसके बयान के अनुसार वह बुधवारापीठ पर नाव से उतरने के बाद सीधे इस्माईल के साथ टैक्सी पकड़ कर सीएसटी स्टेशन पहुंचा। हमने कामा अस्पताल के पीछे वाली गली की वह झाड़ियां भी स्वयं जाकर देखी हैं दरअसल वह झाड़ियां नहीं बल्कि कोठियों के सामने आमतौर पर लगाए जाने वाले पेड़-पौधे हैं और जिनको लावारिस जानवरों से बचाने के लिए लोहे के तार से घेर दिया गया है। अगर क़साब और इस्माईल उन्हीं झाड़ियों अर्थात पौधों के पीछे छुपे थे तो यहां से सड़क पर आने के लिए उन्हें तार को छलांग कर ही आना पड़ा होगा। घायल क़साब जो अपनी रायफल उठाने की पोज़िशन में भी नहीं था किस तरह कूद कर बाहर निकला होगा और फिर जांबाज़ पुलिस अधिकारियों और उनके साथ अन्य कांस्टेबल सबके सब निःप्रभाव और अकेला आतंकवादी इस्माईल सभी को गोलियां चलाकर मार डालने में सफल और एक-एक करके गाड़ी से लाशें फैंकने का काम भी उसने किया। अंदर मौजूद कांस्टेबल जाधव को न तो इतना अवसर मिला कि लाशें फैंकने में लगे इस्माईल पर गोलियां चला सके या उसे क़ाबू कर सके और न ही इस्माईल ने इस बात की आवश्यक्ता समझी कि विश्वास कर ले कि उस पुलिस की गाड़ी में कोई जीवित तो नहीं बचा है। इस सिलसिले में और भी विस्तार से बयान करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है, लेकिन एक बहुत बड़ा प्रश्न जो पिछले शुक्रवार को अजमल आमिर क़साब के ताज़ा बयान के बाद खड़ा हुआ, वह है उसकी ज़बान पर डेविड कोलमैन हेडली का नाम है। सारे मीडिया क़साब की पहुंच से बहुत दूर हैं। टेलीवीज़न वह देख नहीं सकता, अख़बार उसको उपलब्ध नहीं हैं, टेलीफोन पर बातचीत की कोई संभावना नहीं, फिर हेडली का नाम उसकी ज़बान पर कैसे आया? पुलिस हिरासत में पुलिस के सिवा किसी को उससे मिलने का अवसर ही कहां रहा होगा, फिर उसे उसके वकील ने, पुलिस ने बताया या वास्तव में वह जो कुछ बोल रहा है उसका सच्चाई से भी कोई संबंध है? अजमल आमिर क़साब ने कहा कि जिन अमरीकियों ने मुझसे पूछताछ की उसमें हेडली भी शामिल था और अगर एक अन्य वेबसाइट ``That's Hindi'' की मानें तो उसके अनुसार क़साब ने यह भी कहा है कि उसे आतंकवाद का प्रशिक्षण देने वाले 4 अमरीकी थे, जिनमें से एक डेविड हेडली भी था। अगर यह दोनों बातें या दोनों में से कोई एक बात भी सच्चाई के आसपास है तो 26/11 को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमलों के तार किस किस से जुड़े हैं, उसकी जांच अब नए सिरे से करनी होगी। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? उसका आधार क्या है? इसके कारण क्या हैं, इस पर बात होगी कल। लेकिन आज प्रसिद्ध लेखक व पत्रकार अमरीश मिश्रा का वह एसएमएस जो मुझे गत रात अजमल आमिर क़साब के हालिया बयान के बाद किया गया और साथ ही उनके उस लेख का अंश भी जिसका उल्लेख उन्होंने अपने उस मेसेज में किया है। प्रस्तुत हैः

(एस.एम.एस)

क़साब का ताज़ा बयान इस बात की पुष्टि है, जो मैं और अन्य वरिष्ठ पत्रकार जैसे अज़ीज़ बर्नी २६/११ हमले के बाद कहते थे कि मुम्बई पुलिस जिस व्यक्ति को क़साब के रूप में प्रस्तुत कर रही है वह २६/११ के लिए ज़िम्मेदार आतंकवादी न हो। क़साब ने बयान दिया है कि वह भारत में पर्यटक के रूप में आया था और मुम्बई पुलिस ने उसे २६/११ से २० दिन पूर्व गिरफ़्तार कर लिया था। क़साब ने यह भी कहा था कि मुम्बई पुलिस ने कई स्थानों पर उसके चित्र लिए थे। स्मरण कीजिए कि १ वर्ष पूर्व अज़ीज़ बर्नी ने मुम्बई पुलिस द्वारा जारी किए गए चित्र जिसमें क़साब तथा एक अन्य आतंकवादी को सीएसटी स्टेशन पर दिखाया था वह फ़र्ज़ी (Doctered) लगती है, लिखा था। इसके अलावा आज क़साब ने हेडली का नाम कैसे ले लिया? क्या ऐसा नहीं है कि उस तक अख़बार इत्यादि की पहुंच नहीं है? हेडली सीआईए का एजेंट है। यह दोबारा मेरे इस दावे को सिद्ध करता है कि २६/११ सीआईए, मूसाद तथा आरएसएस का षड़यंत्र है। आने वाले दिनों में और भी रहस्योद्घाटन होंगे।

(अंश)

मुम्बई आतंकी हमलों में मोसाद का हाथ?

अमरेश मिश्रा

मुम्बई फायरिंग का सिलसिला सर्वप्रथम नरीमन हाउस से आरंभ हुआ, यह मुम्बई की एकमात्र बिल्डिंग है जिसमं यहूदी रहते हैं। नरीमन हाउस के आसपास रहने वाले गुजराती हिन्दुओं ने कुछ टी।वी चैनलों के लाइव प्रोग्राम में यह बात खुलेआम कही कि आतंकवादियों द्वारा सर्वप्रथम फायरिंग नरीमन हाउस से आरंभ हुई तथा पिछले दो वर्षो से इस भवन में संदिग्ध गतिविधियां जारी थीं, जिनका किसी ने भी नोटिस नहीं लिया।.........................................

Saturday, December 19, 2009

लो क़साब तो मुकर गया, अब क्या कहेंगे आप!

जी हां, मेरे पास डेविड कोलमैन हेडली उर्फ़ दाऊद सय्यद गिलानी उसके पाकिस्तानी पिता सय्यद सलीम गिलानी और उसकी अमेरिकन यहूदी माँ सेरिल हेडली erill Hedly के विषय में कई विस्फ़ोटक जानकारियाँ हैं और आज का लेख ‘‘26/11, हेडली और एफ.बी.आई आखि़र इनमें सम्बंध क्या है?’’ को सामने रख कर ही लिखा जाना था, बल्कि बड़ी हद तक लिखा भी जा चुका था, मगर इस बीच अजमल आमिर क़साब ने अपना बयान बदल कर मेरा इरादा बदल दिया, अतः मुझे आवश्यक लगा कि एक वर्ष से अधिक अवधि तक सारा भारत, बल्कि सारी दुनिया जिस एक आतंकवादी के बयान को सामने रख कर ही मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमलों के बारे में सोचती रही, आखि़र अब उसके बयान बदल जाने के बाद हमारी पुलिस, गुप्तचर विभाग, भारत सरकार और विपक्ष के नेतागण क्या कहेंगे जो अजमल आमिर क़साब के बयान को इतना सच्चा मान रहे थे कि उससे अलग हट कर बात करने वाला कोई भी व्यक्ति उन्हें बर्दाशत नहीं था बल्कि कुछ लोगों को तो वे लोग देश के शत्रु दिखाई देते थे।


इस लेखक ने उस समय भी अजमल आमिर क़साब के बयान पर प्रश्न उठाये थे और अनेक लेखों में इस बात का स्पष्ट संकेत दिया था कि केवल क़साब के बयान को सच्चा मान कर चलना ही काफ़ी नहीं होगा, बल्कि वास्तविकता को जानने के लिए विभिन्न दृष्टिकोणों से जांच आवश्यक है, अतः आज आवश्यक लगता है कि केवल अपने पाठक ही नहीं बल्कि भारतीय जनता (भारत सरकार सहित) एक बार फिर उन लेखों के अंश प्रकाशित किये जायें और फिर डेविड हेडली के साथ-साथ अजमल आमिर क़साब के ताज़ा बयान पर भी बात हो।


अतः प्रस्तुत है पहले एक पैराग्राफ़ जो 4 दिसम्बर 2008 को राष्ट्रीय सहारा में मेरे क़िस्तवार कोलम ‘‘मुसलमानाने हिन्द, माज़ी, हाल और मुस्तक़बिल ???’’ की क़िस्त 90 में ‘‘मुम्बई पर आतंकवादी हमला या क्रिया की प्रतिक्रिया - ‘क्रिया’ करकरे की जांच और ‘प्रतिक्रिया’ करकरे की मौत’’ के शीर्षक से प्रकाशित किया गया और दूसरा लेख मेरे एक और क़िस्तवार लेख ‘‘दास्ताने हिन्द, माज़ी, हाल और मुस्तक़बिल ???’’ की क़िस्त 89 में ‘‘मैं हूँ अजमल आमिर क़साब’’ के शीर्षक से प्रकाशित किया गया। हालांकि उपरोक्त दूसरा लेख एक ‘व्यंग्य’ था मगर इसके माध्यम से जिस गम्भीर बात की ओर संकेत किया गया उसे आज भी अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। क्या आप भी ऐसा ही सोचते हैं या नहीं ?


(04।12.2008)


जिस प्रकार आपरेशन बटला हाउस के बाद लगभग पूर्ण मीडिया केवल तथा केवल एक ही पक्ष को सामने रख रहा था, वह जो पुलिस द्वारा बयान किया जा रहा था, ठीक वही वस्तुस्थिति आज फिर हमारे सामने है, जो कुछ पुलिस कह रही है, वही पूर्ण मीडिया द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है और यह प्रचार-प्रसार केवल भारत तक ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहा है। क्या हम यह मान लें कि पूर्ण मीडिया के पास समाचारों का जो माध्यम है, वह केवल पुलिस है और पुलिस के पास इस आतंकवादी हमले के संबंध से प्रत्येक जानकारी प्राप्त होने का केवल एक ही सूत्र है और वह है उन आतंकवादी हमलों में जीवित पकड़ा गया आतंकवादी, अजमल आमिर कसाब।


क्या यह सत्यवादी हरीश चंद्र के जैसा केवल सच बोलने वाला व्यक्ति है जिसकी प्रत्येक बात पर आंख बंद करके विश्वास कर लिया जाए। आख़िर ऐसा ही क्यों होता है कि अधिकतर बम धमाकों या आतंकवादी हमलों के बाद सभी आतंकवादी मारे जाते हैं, केवल एक जीवित पकड़ में आता है व कुछ भाग जाते हैं आरै फिर इस एक जीवित पकड़े गए आतंकवादी को सामने रख कर पुलिस एक कहानी प्रस्तुत कर देती है और समूचा देश इस कहानी पर विश्वास कर लेता है, न अधिक जांच पड़ताल की आवश्यकता होती है और न किसी दूसरे दृष्टिकोण से सोचने की।


(26।07.2009)


मैं अपराध स्वीकार करता हूं कि 26 नवम्बर 2008 को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले का जिम्मेदार मैं हूं। मुझे न अदालत से दया की भीख चाहिए और न मैं किसी रियायत के लिए,बगैर किसी दबाव के अपराध स्वीकार कर रहा हूं। आप चाहें तो इसे मेरे ज़मीर की आवाज़ भी समझ सकते हैं। जैसा कि मैंने कहा था कि मैं परवर दिगार-ए- आलम की अदालत की बजाए इसी अदालत में अपने गुनाहों की सज़ा चाहता हूं.........अब रही साज़िश से पर्दा उठाने की बात, तो कुछ नाम तो मैंने बता ही दिये थे, जो नहीं बताये मुझे उम्मीद थी कि उनका अन्दाज़ा स्वयं कर लिया जायेगा................... मगर अभी तक ऐसा नहीं हुआ, कोई बात नहीं आज अपने इस बयान के अन्त में मैं उन नामों को भी प्रकट कर ही दूंगा।
मैं चैथी कक्षा पास 22 वर्षीय नौजवान हूं। पाकिस्तान के शहर फरीदपुर का रहने वाला हूं और..........मैं मज़दूरी करता रहा हूं, यानी मकान बनाने वाले राज मिस्त्रियों के साथ म़जदूरी करता रहा हूं। फिर मैंने आतंकवाद के लिए बाकायदा ट्रेनिंग ली और अब मैं एक प्रशिक्षित आतंकवादी हूं। कुछ तो मेरी क्षमताओं का अन्दाज़ा 26 नवम्बर को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले से हो ही गया होगा बाकी पुलिस हिरासत में बीते लगभग 6 माह के दौरान तमाम पुलिस अमला मेरी क्षमताओं को देख और समझ चुका है। आदरणीय जज भी अब तक यह अनुमान लगा चुके होंगे कि सिर्फ चैथी कक्षा तक शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद मैं जाहिलों की तरह बात नहीं करता। अब यह बातें आप के सामने आ ही चुकी हैं कि मुझे अंग्रेज़ी की अच्छी ख़ासी समझ है। इन्टरनेट पर सर्फिंग करना मुझे पसन्द है। मैं दो मिनट के अन्दर गूगल पर जाकर अपना घर तलाश कर सकता हूं। मैं बेहतरीन मराठी बोल सकता हूं, जैसा कि कामा हॉस्पिटल में सुना गया। यह है मेरी शिक्षा का स्तर, इसके अलावा मैंने बोट चलाने का भी प्रशिक्षण लिया है। कराची से मुम्बई तक मैं ही बोट चलाकर लाया था। मैं समुन्द्री रास्तों से इस हद तक परिचित हूं जितना कोई नाविक भी नहीं हो सकता। सी।एस.टी रेलवे स्टेशन जहां यात्रियों को बन्धक बनाने का निर्देश मुझे मेरे आकाओं से मिला था, उस स्टेशन की तो कोई एक जगह भी ऐसी नहीं थी जिससे मैं परिचित न हूं। इमारत बनाने वाले इंजीनियर को भी जो याद न रहा होगा वह सब मुझे याद है। अतः टायलेट में जाकर कपड़े बदलने के बाद अमानती सामानघर के सामने बने रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाने से लेकर मुसाफिरों और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने तक और स्टेशन तक कौन सा दरवाज़ा टाइम्स ऑफ़ इण्डिया की बिल्डिंग के सामने और कामा हास्पिटल वाली गली की तरफ खुलता था इस सब का मुझे अच्छी तरह पता था, और हां यह फैसला भी मेरा था कि सिर्फ सी.एस.टी. रेलवे स्टेशन का खुफिया कैमरा काम करता रहे और उसमें सिर्फ और सिर्फ मेरा ही फोटू सुरक्षित रहे, विशेषतः इस अवसर का, मेरे हाथ में राइफल हो और कैमरे के लिए यह सावधानी बरतना भी मैंने ही तय किया था कि फ्रेम में मेरे अलावा कोई घायल या मरने वाला मुसाफिर न आये। मेरे जूतों के साथ फर्श भी आइने की तरह चमकता हो खून का एक धब्बा तो दूर किसी की चप्पल या हाथ का कोई सामान भी मेरे चित्र के साथ दिखाई न दे। क्योंकि मुझे अंतराष्ट्रीय आतंकवादी के रूप में अपनी पहचान बनानी थी। चैथी कक्षा पास मज़दूर अवश्य हूं मगर सफाई सुथराई का बहुत ध्यान रखता हूं। इसका अन्दाज़ा आपको मेरे कपड़ों और जूतों से हो ही गया होगा। अब आप हैरान होंगे यह सोच-सोचकर कि अगर सी.एस.टी. रेलवे स्टेशन के खुफिया कैमरे का फुटेज उपलब्ध है जिसमें मेरी तस्वीर मौजूद है तो फिर होटल ताज,ओबराय ल्योपोल्ड कैफे और नरीमन हाउस के खुफिया कैमरों का फुटेज क्यों नही है? तो आदरणीय यह भी मेरी ही एक सोची समझी योजना का हिस्सा था। मैं नहीं चाहता था कि कोई भी दूसरा कैमरा काम करे, किसी और का चेहरा भी इन कैमरों में दिखाई दे। वास्तव में मैं इस अंतराष्ट्रीय शोहरत को किसी से बांटना नहीं चाहता था। नरीमन हाउस में 100 किलो गोश्त मेरे ही लिये मंगाया गया था और जिस शाम मैं बुधवारा पैंठ पहुंचकर नाव से उतरा और धीमे-धीमे चलते हुआ नरीमन हाउस पहुंचा तो मेरे मेज़बान मेहमान नवाज़ी के लिए मेरी प्रतीक्षा में थे। मैंने कीचड़ में सने जूते उतार फेंके। कई दिन के पानी के सफर में खराब हुई जींस और टी-शर्ट को बदला। पलक झपकते मैंने और मेरे साथियों ने वह 100 किलो गोश्त हज़्म कर डाला। शराब के बारे में विस्तार से मुझसे मत पूछिये, क्योंकि मैं कुरआन भी पढ़ता हूं और नमाज़ भी...........बहरहाल मेरे अन्य साथी ताज और ओबराय के सफर पर रवाना हुये और मैंने इस्माइल के साथ टैक्सी पकड़ली। सी.एस.टी. स्टेशन पहुंचा। वहां की घटना तो मैं पहले ही बता चुका हूं। अब मुझे अपने एक विशेष मिशन पर रवाना होना था और वह था मुम्बई एटीएस के चीफ हेमन्त करकरे को मौत के घाट उतारना। वास्तव में मालेगांव जांच को लेकर मैं उनसे निजी रूप से बहुत नाखुश था। मैं नहीं चाहता था कि वह वास्तविक अपराधियों का चेहरा सामने लायें। साध्वी प्रज्ञा सिंह, दयानन्द पाण्डे, कर्नल पुरोहित और मेजर उपाध्याय जैसे लोगों को आतंकवादी साबित करें, और मैं यह भी नहीं चाहता था कि उनके तार किन-किन बड़े लोगों से जुड़े हैं यह बात सामने आये। मैं तो यह भी नही चाहता था कि संघ परिवार से सम्बन्ध रखने वाले इन्द्रेष को हमारे खुफिया संगठन आईएसआई ने जो तीन करोड़ रूपये दिये थे यह बात सामने आये, मगर क्या करूं और सब पर तो मेरा ज़ोर चल गया, मीडिया वालों पर नहीं चला। इसीलिए यह बात बाहर आ ही गई।

आपको हक है मुझे चाहे जितना बड़ा मुजरिम मानें, चाहे जो सज़ा दें मगर आपको मेरे और मेरे साथियों की ताकत और बुद्धिमानी का लोहा तो मानना ही होगा। हम वह हैं जिनकी संख्या अगर केवल 10 भी हो तो दुनिया के किसी भी बड़े से बड़े शहर को तबाह करने का हुनर जानते हैं। न हमें पुलिस का खौफ, न फौज का डर। 61 घण्टे तक शौच आदि गये बगैर हम लगातार गोलिया चला सकते हैं। मिशन के दौरान हमें न खाने-पीने की आवश्यकता पड़ती है न सोने की। वास्तव में ऐसी कोई भी प्राकृतिक आवश्यकता जो आम लोगों को होती है वह हमें नहीं होती।

साथ ही इस बीच लगातार हम टी.वी. देखते रह सकते हैं, टेलीफोन पर बात करते रहते हैं, लैप टॉप पर आगे की कार्यवाही का जायज़ा लेते रहते हैं, और हमारी याददाश्त उसका तो जवाब ही नहीं। मुझे सब याद है मेरे साथियों में किसका नाम क्या था, कहां का रहने वाला था, परिवारिक पृष्ठभूमि क्या थी, प्रशिक्षण किसने दिया, इस मिशन पर जिम्मेदारी क्या और किसके द्वारा दी गई? यह सबकुछ मुझे इतना मालूम है जितना कि सम्बन्धित लोगों को भी नहीं होगा। अब रहा प्रश्न हमारे नेटवर्क का, तो बस यूं समझ लीजिए कि हम जिनों को भी मात देने वालों में से हैं। हम ताज होटल और ओबराय होटल में हथियारों के साथ प्रवेश कर सकते हैं और कोई हमें देख भी नहीं सकता। हम बेसमेंट में आर.डी.एक्स. रख सकते हैं, गे्रेनेड और राइफलों के साथ होटल में ठहरे मुसाफिरों और अमले को कुछ भी न कर पाने के लिए मजबूर कर सकते हैं, मगर ऐसा भी नहीं है कि हम बहुत ज़ालिम हैं, खूंखार हैं, हमारे सीने में एक नरम दिल भी है, अतः जब हम पुलिस की गाड़ी में सवार हेमन्त करकरे, अशोक काम्टे और विजय सालस्कर को गोलियों से भून डालते हैं और बेदर्दी के साथ लाशों को भी सड़क पर फ़ेंक देते हैं, तब भी हम उन बेचारे सिपाहियों पर कोई जुल्म नहीं करते। भले ही उनमें से कोई जिन्दा बच जाये, और इतना ही नहीं हम जिसकी स्कोडा कार छीनते हैं उसमें सफर करने वालों पर भी गोली नहीं चलाते, सिर्फ नीचे उतार देते हैं। आप चाहें तो मेरी बातों के अन्तर विरोध पर विचार के लिए कोई कमेटी बना सकते हैं। पोलियोग्राफी और ब्रेनमैंपिंग जैसे दर्जनों टेस्ट करा सकते हैं अगर यह रिपोर्ट मेरे बयानों से मेल न खाये तो यह सरदर्द आपका है, मेरा नहीं, आप विश्वास कीजिए कि यह सारा नेटवर्क और कारनामा सिर्फ और सिर्फ हमारा था। हम 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के अलावा कोई और इसमें शामिल था ही नहीं। दरअसल हम हिप्नोटिज़्म जानते हैं। कुछ जिन्नात वाली विशेषताएं भी हमारे अन्दर हैं। इसलिए हम जिसे चाहें बस उसी को दिखाई देते हैं और अगर न चाहें तो कोई हमें देख भी नहीं सकता। क्या कराची से मुम्बई तक के सफर के बीच भारत के सुरक्षा दस्तों ने हमें देखा? हम पूरा गुजरात पार करके चले आये मजाल है कि किसी की हम पर निगाह पड़ी हो, नरेन्द्र मोदी जी को हमारे गुजरात आगमन की खबर मिली हो, हम रडारों की पकड़ में आये हों? आप जाकर तो देखिये एक होटल में रामपुरी चाकू के साथ, यह तो हमारा ही दम है कि हम आरडीएक्स, एके-47 और हैंड गे्रनेड लेकर सारे शहर में घूम सकते हैं। अब एक आखिरी बात जो अभी तक मैंने अदालत के सामने भी नहीं कही है, इस समय इसका कह देना इसलिए आवश्यक लगता है कि कहीं आप मुझे फांसी दिये जाने के बाद मेरे इस्राइली भाईयों पर शक न करने लगें। संघ परिवार से उनके रिश्तों की जांच पड़ताल में न लग जायें। मैं मानता हूं कि इस्राइली कमांडोज़ तकनीक के मामले में बहुत आगे हैं, मगर एक अंतराष्ट्रीय आतंकवादी का क्रेडिट जब मैं अपने आखिरी साथी इस्माइल से शेयर नहीं करना चाहता था तो मैं इस्राइलियों से क्यों करना चाहूंगा। हां अगर आपका दिल चाहे तो मेरी जिन्दगी में या मुझे फांसी दिये जाने के बाद स्थानीय नेटवर्क के मामले में दाउद इब्राहीम और प्रशिक्षिण देने के मामले में बिन लादेन का नाम जोड़ सकते हैं। चचा बुश होते तो अपने मनपसन्द मीडिया के माध्यम से इस बात को साबित भी कर देते...............मगर ओबामा के बारे में मैं क्या कहूं? उनका मिज़ाज तो कुछ बदला-बदला सा दिखाई दे रहा है।



माफ कीजिए!उपरोक्त बयान 26/11 को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले के सम्बन्ध में जिन्दा पकड़े गये अजमल आमिर कसाब का नहीं है, मगर जितनी बातें इसमें कही गई हैं वह सब ध्यान देने योग्य तो हैं। बेशक यह सबकी सब पूरी बकवास हो सकती हैं, इसलिए हमारे लिये तो सच वह ही है जो अजमल आमिर कसाब ने कहा.....लेकिन अगर वह अपने बयान में यह सब भी कह देता जो ऊपर लिखा गया है तो कुछ ख्याली या अफसान्वी बातों को अनदेखा कर भी दें तब भी व्यंगात्मक लेख में बातें तो वही सब हैं जो अखबारों की सुर्खियां बनती रही हैं। हां! यह अलग बात है कि अब कोई इस सब पर बात नहीं करता। पहुंचने दीजिए अदालत को किसी नतीजे पर, बहुत कुछ है हमारे पास भारत पर हुए इस आतंकवादी हमले के सम्बन्ध में जिसका जनता के सामने आना आवश्यक है इसलिए कि एक अजमल आमिर कसाब को फांसी दे दिये जाना भारत पर हुए आतंकवादी हमलों का हल नहीं है। जब तक हम आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को नहीं समझेंगे और पूरी ईमानदारी के साथ तमाम आतंकवादियों को बेनकाब करके सज़ाएं नहीं देंगें, अजमल आमिर कसाब जैसे आतंकवादी अपराध स्वीकार करते रहेंगे, फाँसी पर चढ़ते रहेंगे, मगर आतंकवाद भी जारी रहेगा।

Monday, December 7, 2009

गिरधर राठी ने जो लिखा 6 दिसम्बर पर

जिस समय आप यह लेख पढ़ रहे होंगे, मैं विदेश यात्रा के लिए रवाना हो चुका हूंगा। आज 6 दिसम्बर है अर्थात् वह तिथि जिस दिन बाबरी मस्जिद शहीद की गई थी। मुझे उस दिन के लिए एक महत्वपूर्ण लेख लिखना था, परन्तु जब मैंने ‘‘आलमी सहारा’’ के ताज़ा प्रकाशन में प्रकाशित ‘‘गिरधर राठी साहब’’ का प्रस्तुत लेख ‘‘इस पाप की सज़ा क्या है?’’ पढ़ा, जोकि पहली बार 20 दिसम्बर 1992 को अर्थात् बाबरी मस्जिद घटना के केवल दो सप्ताह बाद प्रकाशित किया गया तो मुझे एहसास हुआ कि आजके दिन के लिए इससे बेहतर कोई दूसरा लेख हो ही नहीं सकता, इसलिए आपकी सेवा में प्रस्तुत है राठी साहब का यह एतिहासिक लेखः

हे राम!

क्या मैं गिरधर राठी अर्थात् एक भारतीय नागरिक किकर्तत्वय विमूढ़ हूं? चूंकि 6 दिसम्बर 1992 को भाजपा और उसके गिरोहों ने बाबरी मस्जिद और उसी में स्थित राम चबूतरा और सीता रसोई को नेस्तो नाबूद कर दिया है, इसलिए क्या एक बहुधर्मी, बहुभाषी, बहुजातीय समाज का, एक लोकतांत्रिक, धर्मनिर्पेक्ष, समाजवादी गणराज्य का नागरिक, मैं कुछ नहीं कर सकता? क्या मैं इसलिए स्तब्ध हूं कि संविधान की रक्षा की शपथ लेने वाले राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उसकी सरकार, राज्य का मुख्यमंत्री, और उसकी सरकार, पुलिस प्रशासन, फौज और सर्वोच्चय न्यायालय के साथ-साथ तमाम न्यायालय इस असभ्य, असंस्कृत और असंवैधानिक हादसे को और रोज़ सैकड़ों की दर से निर्दोष नागरिकों की हत्या को आग ज़नी और लूट-पाट को, मूक, अबोध और अशक्त दर्शक बने देखते रहे और अब भी देख रहे हैं और कुछ नहीं कर पा रहे?


एक भारतीय नागरिक के रूप में क्या मुझे सिर्फ अपनी निजी जान व माल की अपनी नौकरी और ऐशो आराम की चिंता है, और यह चिंता नहीं है कि 85 करोड़ मनुष्यों को यह देश धू-धू कर जल रहा है और आज नहीं तो कल इसके न केवल पचास टुकड़े हो जाएंगे बल्कि उन टुकड़ों में भी आत्मसम्मान के साथ सांस लेना असंभव होगा? क्या अपनी मौत मैं सिर्फ कल तक के लिए टाल रहा हूं?


स्वतंत्र भारत में पले पुसे एक नागरिक के रूप में मुझे कोई असंमंजस, कोई किंकर्तव्य विमूढ़ता नज़र नहीं आती। मेरा कर्तव्य, मेरा दायित्व, मेरा धर्म बिल्कुल स्पष्ट है।

चूंकि यह पूरी प्रेत-लीला धर्म के नाम पर हो रही है इसलिए उसी से शुरू करूं।

हिन्दु समाज में पैदाइश और परवरिश के कारण मेरे दिमाग़ में राम और रावण की, दुर्गा और रक्तबीज की, धर्म और अधर्म की, पुण्य और पाप की छवियां, परिकल्पनाएं और दीक्षाएं साफ़-साफ़ उभर रही हैं। आज के हिन्दू धर्म की एक मात्र जीवित धारा वह है जो कबीर, रहीम, नानक, तुलसी, सूर और मीरा ने चलाई थी। वही धारा जो तमाम तरह के वैषणव, शाक्त, श्वैत और निर्गुण पंथों के अनुयायी आज मान रहे हैं। इस धारा की सबसे बड़ी सीख है- ‘वैष्णव जन तो तैणे कहिए जै पीर पराई जाणै रें’। नरसी मेहता की यही टेक तुलसी में है। ‘परिहत सरिस धर्म नहीं, भाई। भर पीड़ा सम नहीं अधमाई’।

इस धर्म धारा में सबके सब एक ही प्रभु की सन्तान हैं। दुश्मन कोई नहीं है अगर कोई त्याज्य है तो वह जो ‘पर पीड़ा’ में लगा हुआ हैः जैसे आडवाणी और उसके 10 मुंह, 20 हाथ, वे रक्तबीज जो सिर्फ अपने जैसे दानवों को, राक्षसों को जन्म दे रहे हैं। वह अधम और अधार्मिक गिरोह जो ख़ुद किसी ईशवर या देवता के भक्त नहीं हैं, अगर हैं तो एक दानवी राजनैतिक सत्ता के, जिनका कोई ईमान नहीं है सिवाए छल, फरेब, कपट और पाखंड के हिंसा और प्रति हिंसा के।


हिंदू धर्म की इस विराट जनधारा का ‘सेक्यूलरइज़्म’ से कभी कोई मत भेद नहीं रहा, न ही हो सकता है। यदि कोई नेता या दल सेक्यूलरवाद के नाम पर धोखा धड़ी करते रहे हैं, तब भी ‘सर्व धर्म संभाव’ का आदर्श अपनी जगह क़ायम है। इस लोकतांत्रिक सर्व धर्म संभावी, समाजवादी कहलाने वाले गणराज्य के संविधान में प्रतिष्ठित आदर्श को मानने वाले एक नागरिक के रूप में मुझ पर आडवाणी जैसों के इस कुतर्क का कोई असर नहीं होता कि सेक्यूलरवाद ग़लत है या कि छदम है। अगर वे ‘छदम’ है जो उसे छदम के स्तर से उठाकर एक सत्य बनाने का फर्ज़ मेरा भी है।


(मैं उस हंसी को सहने को तैयार हूं जो संविधान के ‘समाजवाद’ को लेकर की जाएगी। मख़ौल तो दरअसल गणराज्य का, लोकतंत्र का और सैक्युलरवाद का उड़या ही है इन गिरोहों ने।)


हिंदू धर्म की व्यापक धारा धर्म के उन 10 लक्षणों पर परिचालित है जो सत्य, असत्य, क्षमा, वरुणा जैसे शब्दों से व्यक्त होती है। मैं इन शब्दों में इनकी व्यावारिक्ता में उनकी अप्रहार्यरता में उसी तरह निष्ठा रखता हूं जिस तरह अपने शरीर की चमड़ी के होने और उस पर होने वाले प्रहारों से पैदा होने वाले दर्द में।

इस नाते मैं मानता हूं कि बाबरी मस्जिद का और उसी के साथ साथ राम चबूतरा और सीता रसोई का विध्वंश करके भाजपा और उसके गिरोहों ने धर्मद्ररोह किया है। न केवल इस्लाम धर्म का बल्कि ख़ुद हिंदू धर्म का जघन्य अपमान है यह ‘कार सेवा’।


अभी कुछ ही दिन पहले इन्हीं ‘कारसेवकों’ ने अयोध्या के वे परम पावन मंदिर तोड़े थे जिनके दर्शनों के लिए देश भर की साक्षर-निरक्षर जनता उमड़ी पड़ती थी।


ग़नीमत है- और यही हमारी ताक़त है?, मेरे धर्म की शक्ति है- कि कोई भी शंकर आचार्य, कोई भी महंत, कोई भी बाबा, कोई भी धार्मिक अदालत इस देश में इस हैसियत में नहीं है जो इन धर्मधवंसकों को इनके पाप का सर्वोच्य दण्ड देने का फतवा दे। मूर्तियूजक और मूर्तिपूजक, आस्तिक और नास्तिक-सब धर्म धुरींण हिंदू समाज में और लोकतांत्रिक घर्म निर्पेक्ष समाजवादी गणराज्य में रह सकते हैं। प्रायश्चित करें तो पापियों को भी सुधरने का अवसर है।


लेकिन क्या पाप का कोई दण्ड नहीं है? मेरी धार्मिक चेतना, मेरे संस्कार, मेरे इतिहास-पुराण मुझे सिखाते हैं कि पाप का दण्ड अवश्य मिलता है। इस लोक में नहीं तो प्रलोक में, इस जन्म में नहीं तो दूसरे जन्मों में। 10 मुंह से 10 तरह के झूठ कपट में लिप्त पापियों को दण्ड अवश्य मिलेगा।लेकिन मैं आज 20वीं सदी के अंतिम दशक में हूं और विज्ञान और दूसरी चिंताधाराओं के ज़रिए यह भी जानता हूं कि इस हिंदू धर्म में भाग्यवाद, नियतीवाद ही सब कुछ नहीं है। 4 पुरुषार्थ भी हैं और उन्हीं में धर्म एक है और उसी की रक्षा या प्राप्ति के लिए मुझे करम करना है। लेकिन अपनी नवीन शिक्षा-दीक्षा मुझे यह भी बताती है कि भाजपा यह सब क्यूं कर रही है।


मेरा धर्म जहां यह कहता है कि यह ‘कारसेवक’ और उनसे भी ज़्यादा उनके सूत्रधार पापी हैं वहीं मेरी नई शिक्षा कहती है कि राजनीतिक सत्ता के लोलुप यह कारिंदे दरअसल मनोरोगी हैं।


इनका मनोरोग यह है कि महात्मा गांधी की हत्या में इन्हीं के जैसे लोग शामिल थे। उस हत्या का रक्त इनके हाथों से धुला नहीं है- धुल नहीं सकता। दूसरे इनके पास अपना कोई गौरवमय इतिहास नहीं है। स्वतंत्रता के आंदोलन के समय यह अंग्रेज़ों के भक्त थे, स्वतंत्रय-आंदोलन के विरोधी, हिंदू समाज को कट्टर बनाने में तल्लीन। यह अपराधबोध उन्हें अपनी शूरवीरता, त्याग, बलिदान वगैरह के झूठे इतिहास की रचना के लिए बाध्य करता है। लेकिन भगत सिंह, शिवाजी और राणा प्रताप को, विवेकानंद, राम कृष्ण और अरविंद को पटेल और जयप्रकाश को यह अपने पूर्वज के रूप में लाख कोशिशों के बावजूद पचा नहीं पाए। यह सभी व्यक्तित्व या तो धार्मिक हिंदू थे या सेक्यूलर, इनकी रीति-नीति, राजनीति, कूटनीति, शिक्षा-दीक्षा और आदर्श एक ऐसे व्यापक समाज की परिकल्पना से संयुक्त थे जिसमें हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, पारसी और तमाम दूसरे पंथ एक ही व्यापक धर्म-समाज के अंग हैं। उनकी लड़ाइयां सम्प्रदायिक, कट्टर हिंदू वादी नहीं थी, अगर उनमें से कोई मुसलमान से लड़ा भी तो राज कारणों से, न कि साम्प्रदायिक कारणों से।

अपने नाम को रोशन करने के लिए एक आदर्श-पूर्व परम्परा गढ़ने की इस कोशिश में वह विफल रहे हैं। मुसलमान को हिंदू समाज का आद्य शत्रु बताने और बनाने, या उनके ख़िलाफ़ ख़ुद को सूरमा के रूप में स्थापित करने के लिए उनके मिथ मिथ्या साबित हुए हैं। इतिहास में कुछ आक्रमणों को छोड़ कर बाक़ी तमाम लड़ाइयां राज गद्दी की रही हैं, जिनमें अगर हिंदू-मुसलमान लड़े तो अपने अपने समुदायों से भी लड़े।

संघ परिवार जो अपनी पूर्वज परमपरा बनाना चाहता था, उसमें सभी ने वास्तव में दूसरे धर्मों का सम्मान किया है, किसी ने मस्जिदें बनवाकर दीं तो किसी ने मुसलमान कार्यकर्ता को सर्वोच्य पद दिया, किसी ने उन्हें सबसे बड़ा विशवासपात्र मान कर अपनाया। ताज़ा उदाहरण लें तो सोमनाथ मंदिर के सिलसिले में पटेल के पत्र राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के या भाजपा के तमाम प्रचारों को झूठ ज़ाहिर कर देते हैं। या फिर सुभाष चंद्र बोस के सिपह सालार कौन थे, ज़रा याद करें।

लिहाज़ा गांधी-हत्या का अपराध बोध और एक गौरवशाली पूर्वज परम्परा का अविष्कार करने की असमर्थता से खीज कर भाजपा और उसके गिरोह मुस्लिम-द्वेष, ईसाई-द्वेष, सिख द्वेष, बौद्ध-द्वेष पैदा करने की भ्रसक कोशिश में हैं।
उन्हें एक ‘शत्रु’ चाहिए जिसके ख़िलाफ वह अपने को सूरमा कह सकें।

मुमकिन है यह कुछ हज़ार या कुछ लाख धर्म द्वेषी लोग निहत्थे बच्चों, बूढ़ों, औरतों और गरीबों को तबाह कर ख़ुद को ‘सूरमा’ साबित भी कर दें लेकिन एक भारतीय नागरिक के रूप में और हिंदू समाज के एक घटक के रूप में मैं इस द्वेष रचना को अवैध, अस्वीकार्य और तिरस्कार्य मानता हूं।

अपनी तमाम आस्तिकता या नास्तिकता के बावजूद मैं जिस देश-समाज का हिस्सा हूं उसमें संविधान, क़ानून और मानवीय आचरण के सामान्य नियम लागू हैं। पंजाब, कशमीर, असम या दूसरे राज्यों में, दूसरे क्षेत्रों में उठने वाले आतंकवादी आंदोलनों के पास तो फिर भी काई जायज़ शिकायत, मांगें, मसले और परिप्रेक्ष हो सकते हैं लेकिन इन भाजपाई गिरोहों के पास तो कोई भी तर्क नहीं है। सिवाए इसके कि इनकी धक्काशाही हुकूमत को मैं मान लूं।


मेरी समझ से संविधान की शपथ लेकर उसके ख़िलाफ काम करने की वजह से आडवाणी सहित उनके तमाम गिरोहों के तमाम अग्रणीय लोग सज़ा के पात्र हैं। धर्मनिर्पेक्ष्ता का तिरस्कार, दूसरों की निजी धार्मिक-सामाजिक स्वतंत्रता का हनन, उसके ख़िलाफ़ जन-समूह को भड़काना, तोड़ फोड़ और हिंसा की तैयारी कराना और देश व्यापी दंगे कराना। इन कर्मों के ख़िलाफ भारतीय संविधान, ताज़ीराते हिंद और चुनाव संहिता में तमाम सारे क़ानून हैं जिनके तहत इन पर मुक़दमा चलना चाहिए।

दरअसल मुक़दमा चलना चाहिए राष्ट्रद्रोह का, क्योंकि राष्ट्र के ऐतिहासिक और संवैधानिक स्वरूप को तोड़ कर यह लोग एक बर्बर और हिंसक और जंगली समाज की रचना करना चाहते हैं। यह चाहते हैं कि दिल्ली समेत प्रदेश और देश की हर राजधानी में इनका राज हो। अपने आपमें यह कोई ग़लत महत्वकांक्षा नहीं है लेकिन इसे पाने के उनके तरीक़े और पाने के बाद देश की परिकल्पना जघन्य, अधार्मिक और असंवैधानिक है। विश्व बंधुत्व और विश्व कल्याण जिस देश का आदर्श हो उसके शासक संप्रदायक गिरोह के सरग़ना हों, लोकतंत्र के दुश्मन हों यह एक भारतीय नागरिक के रूप में मुझे मंजू़र नहीं। मैं समझता हूं कि मेरी तरह करोड़ों भारतीय नागरिक हैं।

गांव और शहरों में, देश और विदेश में जो भाजपाई ‘राष्ट्र’ को आत्मघात का कटघरा मानते हैं।सरकार और क़ानून क्या करेगा, इसका कोई इल्म मुझे नहीं है। एक नागरिक के रूप में मेरी चिंता यह है कि मैं क्या कर सकता हूं। और एक पत्रकार, लेखक या कवि के रूप में मैं क्या कर सकता हूं।

मैं समझता हूं कि सबसे पहले मैं उन तमाम लोगों का सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावहारिक बहिष्कार करना चाहूंगा जो अधर्म और पाप की इस प्रेत-लीला के करणधार हैं। पत्रकार के रूप में मैं चाहूं कि इनके कारोबार का पता मुझे रहे, लेकिन इन्हें मैं अपने समाज के नायक, शूरवीर, नेता या सम्मान्य नागरिक के रूप में पेश नहीं करना चाहूंगा। मसलन मैं भूतपूर्व मुख्यमंत्री को, कल्याण सिंह जी को ‘जी’ लगा कर सम्मानित करूंगा। मेरी नज़र में वह व्यक्ति प्रथम श्रेणी का अपराधी है।


6 दिसंबर से पहले, अक्टूबर में, मुझे याद है कि गांधी-हत्या का अपराध बोध उस व्यक्ति के मुंह से साफ़ ज़ाहिर हुआ था। मेरी नज़र में आडवाणी, सिंघल, जोशी, विजय राजय सिंधिया, रितंभरा, ऊमा भारती, डालमिया और कटियार जैसे तमाम लोग प्रथम श्रेणी के अपराधी हैं। उन पर क़ानून सम्मत मुक़दमे चलें यह ज़रूरी है। उनका राजनीतिक और सामाजिक बहिष्कार हो यह इससे भी ज़्यादा ज़रूरी है।

समता, न्याय, स्वतंत्रता, विवेक, सहिष्णुता, परस्पर सम्मान जैसे मूल्य हर हालत में बचाने होंगे। अन्ततः पूरी राजनीति एक विनम्र मानववादी राजनीति बनानी होगी। मैं सिर्फ अपने लिए कह सकता हूं इसके लिए हर तरह की तैयारी मुझे करनी है।

Thursday, December 3, 2009

बाबरी मस्जिद, राम जन्म भूमि या राष्ट्रीय मीनार

‘‘मैं हज यात्रा से वापस लौट रहा हूं, अभी एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर मेरे साथियों ने मुझे आपका लेख दिखाया, जिसका संबंध लिब्राहन कमीशन की रिपोर्ट से है। इस लेख में आपने जो सुझाव दिया है, मुझे लगता है कि वह ध्यान देने योग्य है, और इस सिलसिले में एक विस्तृत बातचीत की जानी चाहिए।’’

यह वाक्य देश के जिस प्रसिद्ध व्यक्ति के हैं वह एक मुस्लिम नेता ही नहीं सांसद भी हैं। इस समय उनका नाम इसलिए नहीं लिख रहा हूं क्योंकि मैंने उनसे अनुमति नहीं ली है और इस बीच जब मैंने आज के लेख की यह चंद पंक्तियां ही लिखी थीं कि, प्रसिद्ध पत्रकार श्री महफूज़ुर्रहमान का टेलीफोन प्राप्त हुआ जिसमें उन्होंने भी इसी लेख पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘‘देख लीजिए, रास्ता बहुत ख़तरनाक है जिस पर आपने क़दम रखा है, मगर इसके सिवा अब कोई रास्ता भी नज़र नहीं आता।’’ प्रतिक्रियाएं और भी मिलीं हैं, मगर इन दोनों उल्लेखनीय व्यक्तियों की प्रतिक्रियाओं का गहरा प्रभाव मैं आज के इस लेख पर महसूस करता हूं।


इसमें कोई संदेह नहीं कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव जो मस्जिद या मंदिर से हट कर हो आसानी से स्वीकार्य तो होगा नहीं, और जहां तक मस्जिद और मंदिर का सम्बंध है, तो जो मस्जिद देखना चाहते हैं वह मंदिर की बात सुनना नहीं चाहेंगे और जिनका इरादा है मंदिर बनाना, उन्हें मस्जिद का नाम बर्दाश्त नहीं होगा, उनमें से अगर आम हिन्दुओं और मुसलमानों का उल्लेख न करें, जिनका राजनीति या धर्म से ऐसा गहरा सम्बंध नहीं है कि उनकी धार्मिक या राजनीतिक पहचान ही उनके व्यक्तित्व पर हावी हो, तो शेष सबसे यह आशा की जा सकती है कि वह इस राय पर ध्यान दें। हालांकि अप्रिय होने पर इसे पूरी तरह रद्द किया जा सकता है, मगर फिर इसके सिवा होगा क्या, वही जो पिछले 50 वर्षों से होता रहा है अर्थात् मंदिर और मस्जिद के नाम पर राजनीति चलती रहेगी।

कभी किसी का पलड़ा भारी होगा तो कभी किसी का। इस राजनीति के हम्माम में सब एक जैसे हैं। कोई कम तो कोई अधिक, दूध का धुला तो कोई भी नहीं। और रहा प्रश्न धार्मिक व्यक्तियों का तो विश्वास कीजिए कि आज का यह लेख लिखने में मुझे जो हौसला मिला वह इसी धार्मिक व्यक्ति का वाक्य था जो हज से वापिस तशरीफ ला रहे थे और उन्होंने अविलम्ब इस संदर्भ में मेरे कल के लिखे गये लेख पर अपनी प्रतिक्रिया मुझ तक पहुंचाई और मैं भी इतना संतोष न कर सका कि विस्तृत बातचीत तक अपने लेख के क्रम को रोके रखता। यूँ भी इस श्रृंखला बद्ध लेख को क्योंकि हर रोज़ लिखना होता है और आज का विषय भी यही था, इसलिए अधिक प्रतीक्षा की गुंजाइश भी नहीं थी।

मेरे अध्ययन में बाबरी मस्जिद घटना के संबंध में बहुत कुछ है और अब थोड़ा-थोड़ा लिब्राहन कमीशन की रिपोर्ट पर निगाह डालना शुरू कर दिया है। जिन गंभीर और ज़िम्मेदार लोगों ने लिब्राहन कमीशन की इस रिपोर्ट को पढ़ा है, उनके विचार भी मेरे अध्ययन में हैं। कुछ ऐसी बातें भी हैं जो जस्टिस लिब्राहन तक भी बहुत संभव है कि न पहुंची हों। उदाहरणतः मेरे हाथ में उन मरने वालों की सूचि भी है जिन्हें 6 या 7 दिसम्बर को 1992 को बहुत निर्ममतापूर्वक क़त्ल कर दिया गया था। जिनमें 75 वर्षीय ताहिर हुसैन का नाम भी शामिल है जो अयोध्या में मोहल्ला शेख़ाना के रहने वाले थे और जिनको 7 दिसम्बर को क़त्ल किया गया मगर जिनकी लाश को दफ़न 11 दिन बाद 18 दिसम्बर को संभव हो पाया।

इस सूचि में 15 वर्षीय मासूम बच्चा मोहम्मद इज़हार भी है जो मोहल्ला रामकोट, प्रहलाद घाट अयोध्या का रहने वाला था, जिसे 6 दिसम्बर 1992 को क़त्ल किया गया और 8 दिसम्बर को दफ़न किया गया। सूचि के शेष नामों को विस्तार के साथ इस लेख में शामिल किया जा सकता है, मगर मैं सोचता हूं कि आज अगर एक सकारात्मक पहलू को विचार के लिए सामने रखा जा रहा है तो फिर कड़वी बातों का उल्लेख ही न करें। ख़ुदा करे कि ज़़ख़्मों को भूल कर हम अब उन मुहब्बत के रास्तों पर चल पड़ें ताकि प्रगति अब इस देश का भाग्य बन जाए, और साम्प्रदायिक सोहार्द इस देश की जनता का। अन्यथा दूसरा रास्ता जिस पर हम 1949 के बाद से ही चल रहे हैं, वह तो हमारे सामने है ही।

रास्ता वह भी ख़तरनाक था और यह भी ख़तरनाक है। हम इस खतरनाक रास्ते पर तो पिछले 60 वर्षों से चल ही रहे हैं जो या तो मस्जिद की तरफ जाता है या मंदिर की तरफ़, और हर बार हमारी ज़ख़्मी और रक्तरंजित क़ौम न मस्जिद की सीढ़ियों तक पहुंचती है और न मंदिर के दरवाज़े पर। हां, इस रास्ते पर चलने वाले राजनीतिक व्यक्ति सत्ता की मंज़िलें अवश्य तय कर लेते हैं, अब चाहे वह भगवा रंग में रंगे हों चाहे वह सब रंगों को साथ लेकर चलने का दावा करते हों, अर्थात् हर बार बाबरी मस्जिद या राम जन्म भूमि राजनीति का केंद्र ही बनी है, परन्तु कोई नतीजा बरामद न हुआ, बहस चलती रही, कभी संसद के अंदर, कभी सड़कों पर और कभी यह वाद विवाद तक सीमित रही और कभी तीर-व-तलवार हमारे जिस्मों को, हमारी रूहों को यहां तक कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य तक को ज़ख़्मी करते रहे।

क्या अब इन ज़ख़्मी दिलों को दवा नसीब हो सकती है? क्या हम किसी ऐसे विकल्प पर विचार कर सकते हैं जो हम सबको स्वीकार हो। सहर्ष न हो तो मजबूरी में ही सही।

हमारा वह राष्ट्रीय प्रतीक जो पूरी दुनिया में हमारी पहचान बन चुका है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सांसद ही नहीं हम भारत की पहचान पूरी दुनिया के सामने जब भी रखना चाहते हैं तो यही एक पहचान हमारी आंखों के सामने होती है, जो हमारे हर सिक्के पर भी होती है, क्या ऐसी ही कोई पहचान, एक ‘‘राष्ट्रीय प्रतीक’’ के रूप में इस समस्या का समाधान बन सकती है। यूं भी मुग़ल काल के बाद हमने कोई ऐसी यादगार इमारत नहीं बनाई है जिसे हम दिल्ली की कुतुब मीनार और पेरिस के एफिल टाॅवर से भी बेहतर कह सकें।

क्या यह विचार जो इस लेख के साथ-साथ आपके सामने है, उन मासूम दिलों के सपनों को साकार कर सकता है जो असीम श्रृद्धा के बावजूद मंदिर के नाम से भी घबरा जाते हैं और मस्जिद के नाम से भी। यह 6 दिसंबर हर बार उनके दिलों पर एक दहशत बन कर आता है। क्या यह सरकार करेगी साहस? और बंद होगा यह नफ़रत का सिलसिला?

लिब्राहन कमीशन की रिपोर्ट के बाद.................?


लिब्राहन कमीशन की रिपोर्ट पेश की जा चुकी है। संसद के अंदर और बाहर हंगामा जारी है। मैंने अभी यह रिपोर्ट पढ़ी नहीं है और पढ़ने में कोई विशेष रुचि भी नहीं है, मगर पढ़ना आवश्यक है और केवल पढ़ना ही नहीं, इस रिपोर्ट का ध्यानपूर्वक अध्ययन भी आवश्यक है, लेकिन 900 पृष्ठों से अधिक पृष्ठों पर आधारित इस रिपोर्ट को पढ़ने में बड़ा समय लगेगा। और मैं समय नष्ट किए बिना भारत सरकार और देश की जनता (हिन्दू और मुसलमानों सहित) सादर निवेदन करना चाहता हूं कि क्या हमें बेहद गंभीरता के साथ वर्तमान स्थिति पर नज़र नहीं रखनी चाहिए। ज़मीनी सच्चाई क्या है?

क्या हम नहीं जानते, क्या हमें यह आशा नज़र आती है कि लिब्राहन कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में जिन्हें बाबरी मस्जिद की शहादत का ज़िम्मेदार ठहराया है, उन्हें सज़ाएं दी जा सकती हैं? उन्हें गिरफ़्तार करके जेल भेजा जा सकता है? नहीं, अधिक से अधिक उन पर मुक़दमे चलाए जा सकते हैं, जो वर्षों तक चलते रहेंगे और उनकी राजनीति भी चलती रहेगी, अदालत में उनकी हर पेशी पर समाचार पत्रों के प्रथम पृष्ठ पर समाचार प्रकाशित किए जाते रहेंगेे, रेडियो और टीवी पर वह छाए रहेंगे, उनके समर्थन में जगह जगह धरने और प्रदर्शन होंगे, इन सबकी तैयारियां अभी से की जा रही होंगी, अतः इस रिपोर्ट के पेश किए जाने के बाद भी क्या होगा?


कम से कम मुझे तो बिल्कुल भी यह आशा नहीं है कि बाबरी मस्जिद की शहादत के 17 साल बाद भी वास्तव में किसी एक अपराधी को सज़ा दी जा सकेगी। भले ही उसने अपना अपराध स्वीकार क्यों न कर हो।

फिर क्या आज हमारे सामने इन अपराधियों का अपराध केवल बाबरी मस्जिद को शहीद कर देना ही है? क्या केवल उन पर इस बात के लिए ही मुक़दमा चलाया जाना काफी ठहराया जा सकता है कि बाबरी मस्जिद को उनके उकसावे पर शहीद किया गया। उन्होंने जनता की भावनाओं को उग्र करने वाले भाषण दिए, बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किए जाने की साज़िशें रचीं या फिर हमें अब इस सच्चाई को भी स्वीकार करना चाहिए कि उनका अपराध एक मस्जिद को शहीद कर देना ही नहीं है, बल्कि पिछले 17 वर्षों में बाबरी मस्जिद की शहादत के बाद जो साम्प्रदायिक दंगे हुए हैं गुजरात में हुए मुसलमानों के नरसंहार के वह सब भी शामिल रखे जाएं और बाबरी मस्जिद को शहीद करने के अपराध के साथ-साथ इस ख़ून-ख़राबे का ज़िम्मेदार भी उन्हें ठहराया जाए, यह एक ऐसा सच है जो खुली आंखों से सबको दिखाई देता है, मगर इसे साबित नहीं किया जा सकता।

शायद किसी भी राजनीतिज्ञ को सज़ा नहीं दी जा सकती, इसलिए कि पहले तो उसे अदालत की दहलीज़ तक लाना ही बहुत कठिन होगा और यदि ले भी आया गया तो यह मुक़दमे उनकी राजनीति के लिए ही काम आएंगे, इसे उनकी राजनीतिक भूमि तैयार करने के लिए साम्प्रदायिक रंग दिया जाएगा और कुछ दिन के बाद वह ससम्मान बरी होकर फिर से जनता के बीच यही साम्प्रदायिकता का ज़हर फैलाते दिखाई देंगे। आख़िर कब तक चलेगा यह सिलसिला? कब तक मासूम भारतीय जनता की भावनाओं से खेला जाएगा?

फिर प्रश्न पैदा होगा तो क्या कुछ भी न किया जाए? क्या मुक़दमे भी न चलाए जाएं। प्रश्न बेहद महत्वपूर्ण है, मुक़दमे अवश्य चलाए जाएं, मगर इस रूप में कि जब सरकार कुछ महीनों के अंदर ही ‘फास्ट ट्रेक अदालत’ में मुक़दमा चलाकर उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाने का साहस रखती हो। अगर भारत सरकार(कांग्रेस) का उद्देश भी अपने वोट बैंक को आकर्षित करने के लिए इस रिपोर्ट को जनता के सामने लाना और अपराधियों पर केवल मुक़दमे क़ायम करना ही है तो फिर जनता को सिवाए हानि के इसका कोई लाभ दिखाई नहीं देता।

भारत सरकार के साथ-साथ भारत की जनता अर्थात हिन्दुओं और मुसलमानो को भी अब इस सच्चाई पर ध्यान देना होगा कि क्या उनकी मांगें पूरी हो सकती हैं? वह जिस ज़िद पर अड़े हैं क्या वह पूरी हो सकती है, क्या अपने-अपने दृष्टिकोण से जिसे वह न्याय मानते हैं क्या उसे वर्तमान स्थिति में कार्यरूप दिया जा सकता है? और अगर ऐसा प्रयास भी किया गया तो उसके लिए क्या मूल्य चुकाना पड़ेगा? कितने इन्सानी जीवन कुरबान करने पड़ेंगे? यह सोचना होगा। जोश और भावनाओं की रौ में बह कर यह कहा तो जा सकता है कि राम के नाम पर या अल्लाह के नाम पर हज़ारों जानों की कुरबानी दी जा सकती है, मगर क्या यह बुद्धिमानी होगी?

क्या वास्तव में यह श्री राम और अल्लाह को प्रसन्न करने वाला क़दम होगा? आज कौनसी अदालत ऐसे किसी भी फ़ैसले को लागू करने की स्थिति में हे जो वहां मस्जिद के पुनर्माण के पक्ष में हो, या राम मंदिर के पक्ष में हो? दोनों ही स्थितियों में राष्ट्रव्यापी साम्प्रदायिक दंगों की आशंका रहेगी। तब क्या कोई ऐसा रास्ता निकालने पर ध्यान नहीं देना चाहिए, कि देश में शांति भी बनी रहे और साम्प्रदायिक सोहार्द भी बना रहे, राम मंदिर भी बने, बाबरी मस्जिद भी बने, मगर उस विवादित स्थान पर हमेशा हमेशा के लिए ही यह विवाद ख़त्म करने की नियत से कोई ऐसा राष्ट्रीय स्मार्क बने जिसका किसी विशेष धर्म से कोई संबंध न हो।


निसंदेह मुट्ठी भर हिंदू या मुसलमान ऐसे किसी भी फैसले को रद्द करने में देर नहीं लगाएंगे, इसलिए कि ऐसे किसी भी फैसले से बहुतों की राजनीतिक दुकानें बंद होने का खतरा पैदा हो जाएगा। पिछले 17 वर्षों में बल्कि इससे भी कहीं पहले से बाबरी मस्जिद-राम जन्म भूमि के नाम पर जो राजनीति का कारोबार चल रहा है, वह फिर किस तरह जारी रहेगा? लेकिन यह ऐतिहासिक काम करने का साहस वर्तमान केंद्रीय सरकार कर सकती है। स्थितियां बहुत हद तक इसके लिए अनुकूल हैं। संसदीय चुनावों को गुज़रे हुए अभी 7 माह भी नहीं हुए हैं, अर्थात अगला संसदीय चुनाव लगभग साढ़े 4 वर्ष दूर है।

उत्तर प्रदेश जो सबसे अधिक इस निर्णय से प्रभावित होने वाला राज्य है, वहां भी चुनावों में अभी लगभग दो वर्ष शेष हैं, अर्थात तुरंत ऐसे किसी भी निर्णय को राजनीति पर हावी होने का अवसर नहीं मिलेगा और अगर कांग्रेस अपने इस शासनकाल में ऐसा कोई निर्णय लेने का कारनामा अंजाम दे पाती है तो भारतीय राजनीति में इस सरकार का उल्लेख स्वर्ण अक्षरों में किया जाएगा। इसलिए कि कभी न कभी तो कोई एक निर्णय लेना ही होगा, आख़िर कब तक इसे यूं ही टाला जाता रहेगा। साम्प्रदायिक दंगे होते रहेंगे, बेगुनाह इन्सानों की जानें जाती रहेंगी और इन्सानी जीवन के मूल्य पर राजनीतिक तमग़े प्राप्त किए जाते रहेंगे।


हम जानते हैं कि यदि राज ठाकरे जैसे एक मामूली राजनीतिज्ञ को गिरफ़्तार करने का प्रयास महाराष्ट्र के अंदर तूफान बरपा कर देता है, मुम्बई में सैंकड़ों गाड़ियों को तोड़ दिया जाता है, अगर बाल ठाकरे के लिए एक अप्रिय वाक्य किसी न्यूज़ चैनल को हानि पहुंचाने का कारण बन सकता है तो फिर पिछले 50 वर्षों से साम्प्रदायिक राजनीति के झण्डा बरदारों पर मुक़दमा चलाने और सज़ा देने का निर्णय कितना कठिन साबित हो सकता है। निसंदेह इस वाक्य के साथ यह दुखद स्थिति भी पैदा हो सकती है कि तब तो किसी राजनीतिज्ञ को किसी भी बड़े से बड़े अपराध के बावजूद सज़ा नहीं दी जा सकती। हां सच तो यही है चाहे कितना ही कष्टदायक क्यों न हो।

क्योंकि हर राजनीतिक दल ने अपने कार्यकर्ताओं के रूप में अपने सुरक्षा दस्ते बना लिए हैं जो हर हाल में अपने स्वामी को बचाना ही अपना उत्तरदायित्व समझते हैं। चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी क्यों न करना पड़े, उनके द्वारा की जाने वाली तोड़-फोड़, आगज़नी, ख़ूनख़राबा सब कुछ क्षमा योग्य है। क़ानून उनके लिए कोई महत्व नहीं रखता, पहले तो किसी की गिरफ्तारी होती ही नहीं और अगर होती भी है तो उसे कोई सज़ा नहीं होती।

मैं अभी लिब्राहन कमीशन की रिपोर्ट की समीक्षा पेश नहीं कर रहा हूं, हां मगर इस रिपोर्ट के संदर्भ में बात अवश्य कर रहा हूं। इसलिए कि आख़िर इस रिपोर्ट में ऐसा क्या होगा जिसका जनता को पता नहीं है। अधिक से अधिक कुछ नामों का इज़ाफा होगा, ऐसे कुछ सुबूत होंगे, एसे कुछ गवाहों को उल्लेख होगा जिससे कि यह साबित हो सके कि यह वही लोग हैं जो बाबरी मस्जिद की शहादत के लिए उत्तरदायी हैं, फिर इसके बाद क्या होगा? मेरा प्रश्न तो यही है कि आख़िर सब कुछ सुबूतों के साथ प्राप्त हो जाने पर भी क्या उनको सज़ाएं दी जा सकेंगी? गुजरात में मुसलामनों के नरसंहार के बाद अदालत ने नरेन्द्र मोदी को ‘नीरो’ तक कहा।

तमाम केन्द्रीय नाजनीतिज्ञों ने नरेन्द्र मोदी के अपराध को चिन्हित किया, मगर क्या नरेन्द्र मोदी पर कोई मुक़दमा चला? क्या यह आशा की जा सकती है कि ठोस सुबूत मिल जाने पर भी नरेन्द्र मोदी को कोई सज़ा दी जा सकेगी? हमने माना कि लिब्राहन कमीशन की रिपोर्ट में अटल बिहारी वाजपेयी का नाम एक नया रहस्योदघाटन है, मगर लाल कृष्ण आडवानी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, बाल ठाकरे, उमा भारती, विनय कटियार जैसे नाम किसकी ज़बान पर नहीं थे। कौन नहीं जानता कि यह लोग केवल बाबरी मस्जिद की शहादत के लिए ही उत्तरदायी नहीं हैं, बल्कि इसके बाद होने वाले साम्प्रदायिक दंगो के लिए भी उत्तरदायी हैं, जिनमें हज़ारों निर्दोष लोगों की जानें गईं।

इनमें हिन्दू भी थे, इनमें मुसलामन भी थे और भारत भर में होने वाले बम धमाके क्या इसी सोच से प्रभावित नहीं हैं? क्या मालीगांव बम धमाकों की जांच से नतीजा कुछ और निकल रहा था। शहीद हेमंत करकरे ने जिन अपराधियों की निशानदही की, क्या वह राम मंदिर आंदोलन से जुड़े दिखाई नहीं देते? क्या यह सच नहीं है कि बाबरी मस्जिद की शहादत के लिए उत्तर दायी लाल कुष्ण आडवानी माली गांव बम धमाकों के अपराधियों के लिए सबसे बड़ी ढाल बन गए थे? साध्वी प्रज्ञा सिंह को बचाने के लिए उसके साथ लचीला रवैया अपनाने की बात करने के लिए वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाह कार एम॰के॰ नारायनण से भी मिले और प्रधानमंत्री डा॰ मनमोहन सिंह से भी, इसीलिए तो मैंने शुरू में निवेदन कर दिया था कि मैंने लिब्राहन कमीशन की रिपोर्ट अभी पढ़ी नहीं है और पढ़ने मैं कोई विशेष रुचि भी नहीं है, इसलिए कि मैं वर्षों से हर रोज़ दर्जनों अख़बार पढ़ता हूं उनमें छपी ख़बरों में ऐसे तमाम चेहरे साफ-साफ दिखाई देते रहते हैं। वैसे भी ऐसे तमाम कमीशनों की अब तक की रिपोर्टों का क्या हाल हुआ, यह सारा देश जानता है।

हमारी सरकारें कितनी कमज़ोर हैं, हमारी व्यवस्था कितनी कमज़ोर है, हम इस राजनीतिक ग़ुंडागर्दी के सामने कितने लाचार और बेबस हो गए हैं, यह अब कोई ढकी-छुपी बात नहीं है। महाराष्ट्र की राजनीतिक ग़ंुडागर्दी सड़कों पर भी देखने को मिली और विधान सभा में भी, क्या कर सके हम?


अब जिस समय मैं यह लेख लिख रहा हूं तो मेरी निगाहों के सामने टीवी न्यूज़ चैनलों की स्क्रीन पर संसद में होने वाला हंगामा जारी है। कारण हमारे गृहमंत्री पी॰ चिदम्बरम ने अपने बयान के बीच शब्द ‘हिन्दू आतंकवाद’ का प्रयोग क्या कर दिया, संसद में उपस्थित एक विशेष मानसिकता के लोगों के लिए यह बिल्कुल असहनीय हो गया, इसलिए कि उनकी ज़बानें मुस्लिम आतंकवाद, इस्लामी आतंकवाद कहने की आदी हैं और यही शब्द सुनने की आदत उनके कानों को पड़ गई, अतः न तो शहीद हेमंत करकरे के द्वारा दिखाया गया ‘हिन्दू आतंकवाद का चेहरा’ उन्हें बर्दाश्त हो सका, न पी॰चिदम्बरम की ज़बान से निकला ‘हिन्दू आतंकवाद’ का वाक्य।

ऐसी स्थिति में बाबरी मस्जिद की शहादत जो ‘हिन्दू आतंकवाद’ का जीता जागता इतिहास है और लिब्राहन कमीशन की रिपोर्ट एक दस्तावेज़ है जो ऐसे चेहरों को बेनक़ाब करती है तो फिर क्या आशा की जाए कि उनके अपराधी साबित हो जाने के बाद भी उन्हें कोई सज़ा दी जा सकेगी।