Saturday, January 9, 2010

What Would be the result of Amar Singh’s ‘political unhappiness’

Right now I cann’t give space to these thoughts in my newspaper but I can convey my anticipation to my readers through my website. Do you know Thakur Amar Singh? Undoubtedly you would know him and I know him very well. From head to toe he is having the way of thinking, especially in political matters. You would be feeling a bit uncomfortable with my disjoint conversation. I can understand it ,as I am not conveying my thoughts directly.
Four days back Amar Singh was in Dubai. We had telephonic conversation during this period many times. I got the impression about his anguish with few leaders of Samajwadi Party. First I thought that Amar Singh trying to strengthen himself by just offering his resignation from party posts.
Beni Prasad Verma , Azam Khan, Raj Babbar better knew the meaning of Amar’s unhappiness.Janeshwar Mishra and Professor Ram Gopal Yadav should understand this if he is not above Mulayam Singh then he is next to him. I am not writing him as the second man of the party because I know his nature very well.
I was thinking that Mulayam Singh would understand the need of Amar Singh and would convince his friend and brother also and both of them would accept it. They may not accept it whole heartedly ,but they would accept it as all the doors are closed for them, but suddenly this thought came to my mind, it may be wrong. Amar Singh know it very well that this UPA government will complete its tenure and if Congress doesn’t give a chance of participation in the government then it will be quite tough time for Samajwadi party ,as if they remain away from the power continuously for long then …….
So, it’s beneficial to join hands with NCP and there is no loss in it. As there is no leader in NCP of Sharad Pawar’s stature who can match with Amar Singh. His daughter ( Supriya Sule) have long way to go. Secondly ,NCP is a partner in central government, in this way Amar Singh would easily become the part of the central government. In Maharashtra also NCP is part of the ruling alliance. If UP is not in their hand then at least another state Maharashtra would be .Sharad Pawar is also in win win situation.NCP is not having its field in UP but if Amar Singh comes to its fold then it is sure he would be bringing a good number of sitting MLA’s and MP’s with him in to NCP’s fold. So, NCP possibly can open its political account in UP. Now it’s time for Congress to think who is uncomfortable with the entry of Amar Singh in central government.If Amar Singh come out successful with his new political plan then in coming parliamentary elections he may get the chance to show that he is a leader of Mulayam Singh and Mayawati’s stature in UP. After Vir Bahadur Singh and VP Singh in UP Thakur’s heir is vacant.BJP already is suffering from his worst period and Rajnath Singh already sidelined,so Amar Singh’s poltical unhappiness can be truly in his favour what others are feeling they think over it….. Mulayam Singh will have to calculate if Abu Asim in Maharashtra goes with Amar then how many in UP will move?If he had distributed few tickets with his consent then think about that and rest Amar Singh might have done it.

Wednesday, January 6, 2010

कहीं देर न हो जाए!


लिखते-लिखते क़लम रूक गया और फिर मैंने कई दिन तक न लिखने का इरादा कर लिया। कारण यह नहीं है कि मैं उस विषय को छोड़ देना चाहता हूं, जिस पर लिख रहा था और ऐसा भी नहीं कि नई जानकारियों की कुछ कमी है या सामने लाने के लिए अब हमारे पास नया कुछ भी नहीं है। दरअसल दिक्कत तो यह है कि महत्वपूर्ण सामग्री इतना अधिक है कि उसे कुछ लेखों में समेट देना मुशिकल हो रहा है और यह भी नहीं चाहता कि पाठकों की रूचि कायम न रहे, वह बोझल मन के साथ पढ़ें और किनारे रख दें। जबकि मैं समझता हूं कि इस समय लिखा जानेवाला एक-एक शब्द सुरक्षित रखे जाने योग्य है, चर्चा का विषय बनाए जाने योग्य है। जलसे, जलूस के माध्यम से एक अभियान बनाये जाने योग्य है। कारण यह नहीं कि लिखने वाला कोई प्रमुख व्यक्ति या अखबार है, बल्कि जो कुछ लिखा जा रहा है, वह इतना महत्वपूर्ण है कि यह आनेवाली पीढ़ियों के अध्ययन में भी रहना चाहिए और वर्तमान पीढी़ के लोगों को भी इसे अपने शोद्य का विषय बना लेना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि हम भ्रम का शिकार रहें और एक समय ऐसा आये कि जब हम हक़ीक़त से अवगत हों तो इतनी देर हो चुकी हो कि जैसे नवाब वाजिद अली शाह को अपनी जूतियां पहनने का अवसर भी नहीं मिला था, हमें भी अपनी आज़ादी की सुरक्षा का अवसर न मिले। हम बहुत हद तक अफगानिस्तान और इराक को खो चुके हैं, ईरान खतरे में है, लीबिया भयभीत है, फलस्तीन नष्ट हो चुका है, पाकिस्तान नष्ट हो रहा है और अब हमारा प्रिय भारत आतंकवाद के रास्ते खतरे में है। हमने एक बार भारत की गुलामी का दौर देखा है, हम दूसरी बार ऐसी कोई कल्पना भी नहीं कर सकते, इसलिए बेशक यह एक भूमिका ही सही, मगर मैं इस विषय पर एक गंभीर चर्चा चाहता हूं, इसीलिए अगला ‘‘दस्तावेज़’’ इसी विषय पर पाठकों की सेवा में पेश करने का इरादा है। जी हां, मेरे इस सिलसिलेवार लेख ‘‘अज़ाद भारत का इतिहास’’ की अगली दोनों क़िस्तें-72 और 73 अगले ‘‘दस्तावेज़" के तहत पेश की जायेंगी और उस समय तक मैं लिखने के बजाए पढ़ने में अधिक समय लगाऊंगा ताकि राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 26 नवम्बर 2008 को मुम्बई के रास्ते भारत पर हुए आतंकवादी हमले की जांच की कड़ियां जोड़ते हुए कुछ और जानकारियां सामने लाई जा सकें।

Tuesday, January 5, 2010

आज कोई लेख नहीं! बस एक बात.......


आज कोई लेख नहीं...., कोई खोजबीन पर आधारित रिपोर्ट नहीं...., कुछ आंकड़े नहीं...., आज बस आपसे कुछ बातें करने को जी चाहता है और इच्छा यह भी है कि यह बातचीत एकतरफ़ा न रहे, कुछ हम कहें, कुछ आप कहें, मक़सद तो बस इतना है कि हमारे इस संयुक्त प्रयास से देश की तस्वीर भी बदले और क़ौम की तक़दीर भी। नए साल के आरंभ के बाद हमने भारत और पाकिस्तान में हुए बम धमाकों की तफ़सील पेश की। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार जिन तारीख़ों में हेडली ने भारत और पाकिस्तान की यात्रा की, उन पर हमने विशेष नज़र रखी। यह विषय ऐसा नहीं है, जिस पर बात कुछ दिनों में पूरी हो जाए और ऐसा भी न हो कि हम लिखते रहें और आप पढ़ते रहें। इससे आगे कुछ भी न हो, न हम कुछ करें और न आप कुछ करें, सरकार सोती रहे और आपराधिक मानसिकता रखने वाले लोग निश्चिंत रहें, इसलिए कुछ तो करना ही होगा। जिस समय मैं भारत में एक के बाद एक होने वाले बम धमाकों के बारे में जानकारियां एकत्र कर रहा था और लगातार अपने लेखों के सिलसिले में कुछ ऐसे संभावित ख़तरे की ओर इशारा करता चला जा रहा था, जिन पर न तो हमारी सरकार ध्यान दे रही थी, न हमारा मीडिया और न ही जनता का ध्यान उस संभावित ख़तरे की ओर जा रहा था। परन्तु इस सबके बावजूद भी एक ख़ास बात जो मैंने नोट की और जिसे आज खुलकर कहा जा सकता है, लिखा जा सकता है, वह यह कि हमारी दिल्ली पुलिस और सीबीआई जो नोएडा के एक छोटे से फ़्लैट में जो कि अधिक से अधिक 4 कमरों तक सीमित था, उसके अंदर होने वाली हत्या का पता नहीं लगा सकी, मगर दिल्ली में हुए बम धमाकों के मात्र 6 दिन के अंदर उसने सारी गुत्थी को सुलझा लिया, पूरा प्लान उनके सामने आ गया, मास्टर माइंड तक पहुंचने में उन्हें कोई देर नहीं लगी, 2 युवकों की हत्या करके वह ढिंढोरा पीटने लगे कि हमने बहुत बड़ा मोर्चा सर कर लिया। हमने उन बम धमाकों में शामिल आतंकवादियों को एन्काउन्टर में मार डाला है। उसके बाद मुम्बई पुलिस, गुजरात पुलिस वगैरा वगैरा द्वारा नए-नए मास्टरमाइंड सामने आने लगे। बटला हाउस में 2 मुस्लिम युवकों का एन्काउन्टर प्रश्नों के घेरे में आ गया। प्रश्न सबसे अधिक हमने ही उठाए, घटना स्थल पर जाकर घटना को समझने की कोशिश की, मुम्बई के विशेषज्ञ सर्जन डा॰ ए.आर. उंदे्र की सेवाएं प्राप्त कीं। कारण केवल यह नहीं था कि हम दिल्ली पुलिस या 2 मुस्लिम युवकों तक अपने ध्यान को सीमित किए हुए थे, क्योंकि जो परिस्थितियां उस समय सामने आ रही थीं, उनसे यह अनुमान हो चला था कि बात केवल 2 मुस्लिम युवकों की नहीं है, बल्कि पूरी क़ौम निशाने पर है। इसलिए कि लगातार बम धमाकों की तरह एन्काउन्टरों की भी बाढ़ सी आ गई थी। इश्रत जहां एन्काउन्टर, सोहराबुद्दीन शेख़ एन्काउन्टर, समीर ख़ान पठान एन्काउन्टर वग़्ौरा वग़ैरा। शायद यह सिलसिला जारी रहता, अगर ‘‘रोज़नामा राष्ट्रीय सहारा’’ लगातार महीनों तक इस घटना से जुड़ी बारीक से बारीक बातों को सामने ना लाता रहता।

‘इंडियन मुजाहिदीन’ के नाम से एक नया आतंकवादी संगठन सामने आया, जो हर बम धमाके के साथ गर्व के अंदाज़ में मीडिया को ई-मेल भेज कर अपराध स्वीकार करता कि हां, यह बम धमाके हमने किए हैं। पुलिस के हाथ आतिफ और साजिद जैसे मास्टर माइंड लग जाते, जिनका एन्काउन्टर हो जाता।, लोग चीख़ते रहते कि यह निर्दोष हैं, मगर कोई सुनता ही नहीं। एक-एक कर इंडियन मुजाहिदीन द्वारा मीडिया को पांच ई-मेल भेजे गए। हमने अपने सिलसिलेवार कॉलम ‘‘मुसलमानाने हिंद... माज़ी, हाल और मुस्तक़बिल???’’ की क़िस्त नं॰ 23 (इंडियन मुजाहिदीन का ई-मेल और दिल्ली बम धमाके- 15/09/2008), क़िस्त नं॰ 24 (इंडियन मुजाहिदीन-नहीं, यह मुसलमानों की तंज़ीम नहीं हो सकती- 16/09/2008), क़िस्त नं॰-25 (इंडियन मुजाहिदीन क्या वाक़ई मुसलामन है?- /18/09/2008), क़िस्त नं॰- 26 (इंडियन मुजाहिदीन! देखो अपना चेहरा, क़ुरआन की रौशनी में- 19/09/2008), में उन्हें प्रकाशित किया और यह सिलसिला उस समय तक जारी रहा, जब तक यह सिद्ध नहीं हो गया कि आतंकवादियों ने बम धमाकों के बाद यह ई-मेल भेजने के लिए अमेरिकी नागरिक केन हेवुड के माध्यम का प्रयोग किया था, और फिर वह अत्यंत रहस्यमय तरीक़े से भारत छोड़कर अमेरिका भागने में कामयाब नहीं हो गया? तब तक ‘‘इंडियन मुजाहिदीन’’ का नाम फ़िज़ाओं में घूमता रहा, मीडिया की ख़बरों की हेडिंग बनता रहा, मगर जैसे ही हमने ‘‘इंडियन मुजाहिदीन’’ और उसकी गतिविधियों को केन हेवुड से जोड़ते हुए लगातार लिखना आरंभ किया, उस आतंकवादी संगठन का नाम सिरे से ग़ायब हो गया। अगर वाक़ई इस आतंकवादी संगठन का कोई अस्तित्व था तो फिर यह अचानक कहां ग़ायब हो गया? बम धमाके तो बाद में भी हुए, मगर फिर कोई ई-मेल नहीं आया।

‘‘वंदे मात्रम’’ पर उठे तूफ़ान और कुछ लेखों के बाद पैदा हुई ख़ामोशी पर इस समय कुछ भी नहीं लिखना चाहता, इसलिए कि फिलहाल विषय आतंकवाद है। जो हिंदू या मुसलमान के लिए नहीं पूरे भारत के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है। हमने पहली बार सी.आइ.ए की ओर शक की उंगली उस समय उठाई थी, जब हैदराबाद मक्का मस्जिद बम धमाकों में आइएसआइ और ‘हूजी’ का नाम लिया जा रहा था। इन बम धमाकों में जो मारे गए वह भी मुसलमान थे, जो गिरफ़्तार हुए वह भी मुसलमान थे और उनके ख़िलाफ ठोस प्रमाण भी नहीं थे, मामला बहुत हद तक आतिफ़ और साजिद जैसा ही नज़र आता था, हम इस मामले को लेकर उस समय के आंध्राप्रदेश के मुख्यमंत्री वाइएसआर रेड्डी से मिले, हिरासत में लिए गए कुछ मुस्लिम क़ैदियों को रिहाई भी मिली, उसके बाद यह तो हुआ कि जगह-जगह होने वाले बम धमाकों के बाद मुस्लिम क्षेत्रों में न तो आतंक का वह माहौल रहा, न उसी तरह मुस्लिम युवकों की गिरफ़्तारियों का सिलसिला जारी रहा और न वह एन्काउन्टर का निशाना बने। हां, मगर एक दो और घटनाओं का उल्लेख अनुचित न होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आमिर नाम के एक युवक को राह चलते उठाया, बिना नं॰ प्लेट की गाड़ी में डाला और शाहीन बाग़ की तरफ़ पहुंचे, यानी जहां बटला हाउस एन्काउन्टर हुआ था, समय रहते हमें सूचना मिली हम तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे, पुलिस की पकड़ से उस युवक को छुड़ाकर उसके घर भेजा और उसके बाद ही वहां से वापस लौटे। इसी तरह की एक घटना नोएडा के एक मुस्लिम युवक के साथ भी हुई जहां ‘‘रोज़नामा राष्ट्रीय सहारा’’ के हस्तक्षेप के बाद उसकी घर वापसी संभव हुई। इसी प्रकार विभिन्न जेलों में बंद अनेकों क़ैदियों को रिहाई मिली जो अपने नाकरदा गुनाहों की सज़ा भुगतने पर मजबूर थे। हम उन घटनोओं को केवल इसलिए सामने रखने की कोशिश नहीं कर रहे हैं कि यह ‘‘रोज़नामा राष्ट्रीय सहारा’’ की बड़ी उपलब्धियां हैं, हालांकि हैं, मगर इस समय हम इन घटनाओं को सामने रखकर कुछ कहना चाहते हैं, इसलिए इस सूचि को यहीं समाप्त करते हुए सीधे 26 नवम्बर 2008 को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले की चर्चा करते हैं। यह आतंकवादी हमला भारत पर था, हम सभी इसके लिए चिंतित थे। हमले का केंद्र नरीमन हाउस यानी यहूदियों का एक शरण स्थल था, मगर पहला शक पाकिस्तान पर गया और जिस तरह के प्रमाण मिल रहे थे, उससे यह अंदाज़ा होता था कि इस आतंकवादी हमले का ज़िम्मेदार पाकिस्तान है, पाकिस्तान की सरकार है, आइएसआइ है और पाक पोषित लश्कर-ए-तय्यबा जैसे आतंकवादी संगठन हैं। यह संदेह विश्वास में बदलता चला गया, मगर उस समय भी हमारा मन कह रहा था, निःसंदेह आतंकवादी पाकिस्तानी हैं और यह भी संभव है कि पाकिस्तान की इसमें कोई प्रमुख भूमिका हो, मगर एक आतंकवादी की ज़ुबानी जो कहानी बयान की जा रही है, उसे आंख बंद करके अक्षरशः विश्वास कर लिया जाना भी उचित नहीं था। यह वह माहौल था जब ऐसा लग रहा था कि किसी समय भी भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ सकतीं है। इस आतंकवादी हमले का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए हम पाकिस्तान पर किसी समय भी हमला कर सकते हैं और इस हमले को रोकने का सुझाव देना भी ऐसा लगता था जैसे हमारी ओर से एक आतंकवादी देश के साथ सहानुभूति का रवैया अपनाया जा रहा है। फिर भी हमने जोखिम लिया, हमने एक दो नहीं दर्जनों लेख लिखे और लगातार लिखे, भारत सरकार से निवेदन किया कि तमाम मामले की गहराई से छानबीन के बाद ही कोई बड़ा क़दम उठाया जाए। जंग किसी मसले का हल नहीं है। हम पर पाक समर्थक होने के आरोप लगे। धमकियां तो ख़ैर साधारण बात है, मुक़दमे तक दर्ज किए गए। ‘एनएसए’ और ‘मकोका’ लगाने की बात कही गई। ग़ैर-ज़मानती वारंट जारी करने की मांग की जाने लगी। हमने 26/11 को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद हर उस स्थान पर जहां भी हमला हुआ या हमलावर गए, स्वयं जाकर सूक्षमता से निरीक्षण किया और लगातार अपने पक्ष पर क़ायम रहे। नतीजा यह हुआ कि धीरे-धीरे आसमान साफ़ होने लगा, युद्ध के बादल छटने लगे और उस आतंकवादी हमले के 13 महीने बाद हम आज स्पष्ट रूप से यह कहने और लिखने की स्थिति में हैं कि घटना के तुरंत बाद हमने जिस ओर इशारा किया था आज सबूत उसी ओर इशारा कर रहे हैं, अगर उस समय पाकिस्तान पर हमला हो गया होता तो पता नहीं आज भी यह युद्ध जारी रहता या समाप्त हो गया होता। इस बात का तो हमें पूर्ण विशवास है कि 1965 और 1971 की तरह इस युद्ध में भी हम कामयाब होते, मगर फिर क्या हम 26 नवम्बर 2008 को मुम्बई के रास्ते भारत पर हुए आतंकवादी हमले की तह तक पहुंच पाते? क्या असल अपराधियों की ओर हमारी नज़र जाती? पाकिस्तान को आज भी हर आरोप से मुक्त क़रार नहीं दिया जा सकता, बात चाहे हेडली की हो या तहव्वुर हुसैन राना की, दोनों ही पाकिस्तानी हैं, मगर मुझे कहने की अनुमति दीजिए कि निःसंदेह दोनों का शरीर पाकिस्तानी है, पर क्या आत्मा भी पाकिस्तानी है? क्या दिमाग़ भी पाकिस्तानी है? कोई शक नहीं कि लश्कर-ए-तय्यबा इन आतंकवादी हमलों में लिप्त है, भारत में होने वाले घातक बम धमाकों में उसका लिप्त होना अनेकों बार नज़र आता रहा है, मगर उस लश्कर-ए-तय्यबा का मास्टर माइंड कौन है? चीफ़ कंट्रोलर कौन है? किसके एक इशारे पर वहां आतंकवादी बनाए जाते हैं? हमने माना कि पाकिस्तान की धरती पर लश्कर-ए-तय्यबा के बैनर तले एक आतंकवाद की फैक्ट्री चल रही है, मगर उसका मैनेजिंग डायरेक्टर कौन है? उसका चैयरमैन कौन है? उसका सीईओ कौन है? जब तक हम इस ओर ध्यान नहीं देंगे, यह फैक्ट्री चलती रहेगी, आतंकवादी तैयार होते रहेंगे, भारत में बम धमाके होते रहेंगे और पाकिस्तान भी तबाह होता रहेगा।

हमने दोहराया पिछली तमाम घटनाओं को, हमने चर्चा की 26/11 की, केवल इसलिए कि हम अपने पाठकों तक यह बात पहुंचा सकें कि बहुत प्रभाव होता है लिखे जाने का भी और पढ़े जाने का भी। आपने देखा एक अभियान चला, संदिग्ध एन्काउन्टर्स पर रोक लगी, आपने अभियान को कामयाब बनाया, घरों से युवकों के उठाए जाने का सिलसिला बंद हुआ, आप इस अभियान को बंद कमरों से बाहर तक ले गए। मुसलमानों के दामन पर आतंकवाद का लगाया जाने वाला दाग़ मिटने लगा। यह सब इसलिए हुआ कि आपने आतंकवाद के विरुद्ध देशव्यापी स्तर पर सैकड़ों जलसे किए, बात भारत सरकार तक भी पहुंची और देशवासियों तक भी। अल्लाह का करम है, आज मुसलमानों को उस निगाह से नहीं देखा जाता जिस तरह कि अभी कुछ बरस पहले तक देखा जा रहा था। एक आख़िरी बात कहकर आजकी बातचीत समाप्त करूंगा, जिसके लिए मुझे इतनी लम्बी भूमिका बांधने की आवश्यकता पड़ी। हमें भारत सरकार सहित हर भारतीय तक इस आवाज़ को उसी तरह पहुंचाना होगा, जिस तरह हमने आतंकवाद के विरोध में अपनी आवाज़ पहुंचाई थी। अगर देश को आतंकवादी हमलों से बचाना है, देश को हिंदू मुस्लिम घृणा से बचाना है, देश में शांति व एकता का माहौल बनाना है, देश को प्रगति की राह पर लाना है तो हमें इस आतंकवाद की जड़ तक पहुंचना होगा और उन आतंकवादियों को तलाश करना होगा, जो वास्तव में इस आतंकवाद के प्रेरक हैं, वरना मोहरों पर नज़र रखने से क्या होगा। कुछ दिन की ख़ामोशी होगी और फिर वही भयानक तूफान।.................

Sunday, January 3, 2010

अगर ये सूचनाऐं सही हैं तो......आख़िर हेडली का बम धमाकों से रिश्ता क्या है!

‘‘पाकिस्तान से मुहब्बत?

आज के हालात में यह शब्द अजीब से लगते हैं।
जब हम सीमा के दूसरी ओर की बात करते हैं तो आतंक, घृणा, और कट्टरता जैसे शब्द एक दम हमारे दिमाग़ में आ जाते हैं, पिछले 6 दशकों से यह शब्द रोज़ाना हमारे कानों में डाले जाते हैं और पिछले एक वर्ष से तो यह शब्द बहुत अधिक सुनाई दे रहे हैं।

और हमारा मन, इस न झुटलाई जाने वाली सच्चाई से है कि सीमा के उस पार के लोग भी बहरहाल हम जैसे ही हैं। तो प्रश्न यह उठता है कि क्या हमारा हाथ नाराजगी प्रकट करने के अलावा मुबारकबाद के लिए उठ सकता है।

लेकिन प्रश्न यह है कि पहले हाथ कौन बढ़ायेगा, कुछ लोग पूछेंगे कि दोस्ती का हाथ कैसे बढ़ायें और अधिकतर पूछेंगे कि दोस्ती की बात क्यों की जाए? हम दोस्ती का हाथ क्यों बढ़ाएं? हमको उनकी आवश्यकता ही क्या है? क्या उनको पहले अपने क्रियाकलापों के लिए क्षमायाचना नहीं करनी चाहिए। इन सब प्रश्नों का एक उत्तर है कि क्षमा से अधिक आसान और संक्षिप्त शब्द सलाम है।

इसके अलावा एक बात और ध्यान देने योग्य है कि ऐसा कोई नियम नहीं है जो कहता हो कि दूसरी किताब खोलने से पहले पहली किताब बन्द कर देनी चाहिए, वह किताब इतिहास की ही क्यों न हो।

शान्ति स्थापना की उम्मीद के साथ टाइम्स ऑफ़ इंडिया पाकिस्तान के जंग ग्रुप के साथ मिलकर एक साहसिक कदम बढ़ा रहा है, जिसका उद्देश्य राजनीति, आतंक और कट्टरपन को भुलाकर दोनों देशों की जनता को सांस्कृतिक, भावनात्मक और शान्ति की राह पर साथ लेकर चलना है।

राजनीति, आतंकवाद और कट्टरता को छोड़कर हम सीमा के दोनों ओर सभ्यता सांस्कृतिक, तालमेल, बिज़नेस सेमिनारों, संगीत और साहित्यक प्रोग्रामों द्वारा मानवता के सम्बंध को मजबूत करें और मानवता को एक अवसर दें।

इस उम्मीद के साथ कि एक दिन भारत, पाकिस्तान और मुहब्बत के शब्द जब एक जगह होंगे तो अटपटे न लगेंगे।’’उपरोक्त पंक्तियों में आपने जो कुछ पढ़ा, वह एक विज्ञापन है अंग्रेजी दैनिक ‘‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’’ का, जो शुक्रवार के दिन यानी 1 जनवरी 2010 को प्रथम पृष्ठ पर और पूरे पृष्ठ पर प्रकाशित हुआ। अगर यह विज्ञापन या यह तहरीर मेरी होती और मैने ‘रोज़नामा राष्ट्रीय सहारा’’ या साप्ताहिक ‘‘आलमी सहारा’’ को पाकिस्तान के किसी भी अखबार के साथ जोड़ने का प्रयास किया होता तो शायद साम्प्रदायिक शक्तियों ने एक तूफान खड़ा कर दिया होता। बहरहाल मैं मुबारकबाद पेश करता हूं ‘‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप को, नये साल में की गई इस खूबसूरत पहल के लिए।

जैसा कि मैंने पहले ही निश्चय किया हुआ था कि मैं अपने इस क़िस्तवार लेख के सिलसिले को भारत में होने वाले बम धमाकों की तफ़्सील पेश करने के बाद पाकिस्तान में होने वाले बम धमाकों का भी उल्लेख करूंगा। अल्लाह का शुक्र है कि वर्ष 2009 में हमारा देश ऐसी अप्रिय घटनाओं से सुरक्षित रहा, लेकिन अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के बारे में हम ऐसा नहीं कह सकते चूंकि उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार नया पास्पोर्ट बनने के बाद डेविड कोलमैन हेडली ने 2006 से 2009 के बीच भारत के साथ-साथ पाकिस्तान की भी यात्राऐं कीं। इसलिए मैं समझना और समझाना चाहता था कि क्या यह बम धमाके (बात चाहे भारत की हो या पाकिस्तान की) उन्हीं तारिखों के आस पास हुए, जिन तारीखों मंे डेविड हेडली ने इन देशों की यात्रा की तो परिणाम अत्यन्त चैंका देने वाले सामने आये। मैं इस छोटे से लेख के साथ यह तफसील प्रकाशित कर रहा हूं , जिसे पढ़ने और देखने के बाद आपके लिए यह समझना कतई मुश्किल नहीं होगा कि डेविड कोलमैन हेडली की हर यात्रा भारत और पाकिस्तान के लिए कितनी विनाशकारी सिद्ध हुई।

हेडली की गिरफ्तारी और डेनमार्क के कार्टूनिस्ट पर हमला फिर सूर्खियों में है। जहां तक मैं समझता हूं ‘‘सैटेनिक वर्सेज’’ लिखने के बाद सलमान रूश्दी के विरूद्ध इमाम खुमैनी सहित विभिन्न उलेमा ने फतवे दिये, मगर कुछ दिन बाद ही मामला दब गया, और अब वह सारी दुनिया में घुमता फिरता है, कहीं न तो उसका उल्लेख आता है, न उस पर हमले की बात सुनने को मिलती है। ऐसा ही उस कार्टूनिस्ट के मामले में भी है। जब कार्टून छपा तब बवाल मचा, फिर खामोशी छा गई। इधर तो कुछ ऐसा था ही नहीं जिससे उस कार्टूनिस्ट को मारने जैसी कोई बात सामने आती, इसलिए बार बार यह बात मन में आती है कि शायद यह डेविड कोलमैन हेडली को एक ऐसा मुसलमान सिद्ध करने की कोशिश है जो जेहाद के नाम पर किसी की भी जान लेने को उतारू है। अगर वह ऐसा ही था, तब फिर सोचना होगा कि अमेरिका में रहते हुए क्या उसने कभी जार्ज डब्ल्यू बुश के बारे में अपने दृष्टिकोण सामने रखे।

एक और बड़ी अजीब बात यह भी है कि जब आतंकवादी हमले भारत में होते हैं तो सहजता से कह दिया जाता है कि यह गुजरात में मुसलमानों के नरसंहार का बदला है या बाबरी मस्जिद की शहादत पर प्रतिक्रिया और फिर कुछ साम्प्रदायिक तत्व उन की आवाज़ में आवाज़ मिलाकर इस दुषप्रचार को और मजबूत कर देते हैं। परिणामस्वरूप जांच की दिशा बस उसी दायरे तक सीमित रहती है और फिर मुसलमानों की गिरफ्तारी और उन्हें जेल भेजने का सिलसिला शुरू हो जाता है। अगर कुछ पल के लिए हम इस दुषप्रचार को सच भी मान लें तो प्रश्न यह पैदा होता है कि पाकिस्तान में कौन सा गुजरात हुआ है? वहां क्यों इतने बम धमाके होते हैं और हो रहे हैं? मरने वाले भी मुसलमान? मारने वाले भी मुसलमान? न वहां गुजरात जैसे नरसंहार का मामला, न बाबरी मस्जिद जैसे किसी धर्मस्थल की शहादत की घटना? फिर क्यों मस्जिदों में नमाज़ियों की हत्या की जा रही है? यह लश्कर-ए-तयबा, अलकायदा जैसे संगठन आखिर क्यों एक इस्लामी देश पाकिस्तान के पीछे पड़ गये हैं जबकि सारी दुनिया में ढिंढोरा पीटा जाता है कि यह इसलामी आतंकवादी संगठन हैं हमें इस अत्यंत गंभीर मामले पर गहराई से सोचना होगा? मेरा कोई सम्बंध नहीं है पाकिस्तान से, कोई सहानुभूति नहीं, कोई लगाव नहीं, मगर हां मानवता से है, सम्बंध भी, सहानुभूति भी और मुहब्बत भी। मरने वाले अगर निर्दोष हैं तो उनका सम्बंध चाहे जिस मुल्क से हो, चाहे जिस धर्म से हो, हम उनसे असम्बंध नहीं रह सकते, इसलिए कि यह प्रश्न मानवता के अस्तित्व का है, मानवता की सुरक्षा का है, इस सिलसिले में लिखने और कहने के लिए अभी इतना कुछ बाकी है कि लगातार कई दिन तक निरंतर लिखते जाना होगा, मगर चूंकि आज डेविड कोलमैन हेडली की पाकिस्तान यात्राओं और इस बीच होने वाले बम धमाकों, हताहतों की तफ़्सील पेश करनी है इसलिए आज के इस लेख को यहीं समाप्त करना होगा। कल फिर सेवा में उपस्थित रहूँगा कुछ नई जानकारियों के साथ।

Saturday, January 2, 2010

तहफ़्फ़ुज़-ए-आज़ादी के मतवालों के नाम


मेरे सामने भारत में पिछले तीन वर्षो में अर्थात 2006 से 2008 तक हुए आतंकवादी हमलों का विवरण है और पिछले चार वर्षो में अर्थात 2006 से 2009 तक पाकिस्तान में जितने बम धमाके और मौते हुयीं, उनके विवरण हैं। साथ ही मैं अध्यन कर रहा हूँ कि इस बीच डेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर हुसैन राना ने कितनी बार और किन-किन तिथियों में भारत और पाकिस्तान का दौरा किया। साथ ही मेरी निगाह इस बीच अमेरिकी शासकों व अमेरिकी खुफ़िया एजेंसियों के अधिकारियों के भारत-पाक दौरे पर भी है। इस समय रिसर्च का विषय कुल मिलाकर 9/11 और उसके बाद इस्लामी देशों व भारत की बदलती हुई परिस्थिति है। डेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर हुसैन राना के साथ-साथ एक और नाम ‘‘केनेथ हेवुड’’ का भी मेरे दिमाग़ में है, जिसकी फाइल इस समय मेरे सामने है। पाठकों को याद होगा कि अहमदाबाद बम धमाकों के बाद आतंकवादियों की ओर से भेजा गया ई-मेल केनेथ हेवुड के वाई.फाई सिस्टम से था और यह अमेरिकी नागरिक भी लुक आउट नोटिस जारी होने के बावजूद भारत से फ़रार होने में सफल हो गया था, जबकि इन बम धमाकों का मास्टर माइंड बता कर मुफ्ती अबुलबशर को गिरफ्तार कर लिया गया। मुफ्ती अबुलबशर की गिरफ्तारी के बाद 10 सितम्बर 2008 को मैंने भारत के प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से मिल कर देश के ताज़ा तारीन हालात उनके सामने रखे। मुसलमानों के सामने आने वाली समस्याओं का उल्लेख किया और मुफ्ती अबुलबशर के भाई अबुज़फ़र का लिखा हुआ पत्र भी प्रधानमंत्री की सेवा में पेश किया। यह तमाम विवरण उस पत्र सहित 13 सितम्बर 2008 को अपने सिलसिलेवार लेख ‘‘मुसलमानाने हिन्द..... माज़ी, हाल और मुस्तिक़बिल???’’ की 22वीं क़िस्त में प्रकाशित किए। दुर्भाग्य से उसी दिन शाम को जिस दिन यह लेख प्रकाशित हुआ दिल्ली बम धमाकों से दहल उठी और उसके एक सप्ताह के अंदर ही 19 सितम्बर 2009 को आतिफ और साजिद का संदिग्ध एन्काउंटर हुआ। आज मैं इन तमाम मामलों को फिर से उठाए जाने की आवश्यकता महसूस करता हूँ। उन दिनों में मेरे लिखे गए मेरे लेख इस समय मेरे सामने हैं और जो कुछ नए रहस्योद्घाटन अब सामने आ रहे हैं, वह भी सबके सामने हैं। अगर वास्तविकता यह सामने आती है कि भारत में होने वाले बम धमाकों के अपराधियों के रूप में जिन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, उनके अलावा भी कुछ और लोग जो वास्तव में मास्टर माइंड हैं इस अपराध में शामिल हैं और यह भी संभव है कि वास्तविक अपराधी डेविड कोलमैन हेडली जैसे लोग ही निकलें। दरअसल हर बम धमाके के बाद मुसलमानों को आरोपित कर दिया जाना एक आम परम्परा बन गई थी और एक विशेष मानसिकता के लोग यह कहते नज़र आते थे कि सब मुसलमान आतंकवादी न सही, परन्तु सब आतंकवादी मुसलमान हैं, फिर इसके बाद मालेगांव जांच के बीच शहीद हेमन्त करकरे ने आतंकवाद का एक और चेहरा सामने रखा, अब बारी मुसलमानों की थी, वह कहने लगे कि देखो अब सामने आने लगे हैं बम धमाकों के वास्तविक अपराधी। इसके बाद 26 नवम्बर 2008 को मुम्बई पर हुआ आतंकवादी हमला। स्पष्ट शब्दों में कोई कहे या न कहे, मगर ऐसे लोग भी मौजूद थे जो दबी ज़बान में हेमन्त करकरे की मौत के कारण जानना चाहते थे। अगर कुछ देर के लिए ही सही यह कल्पना हमारा ध्यान आकर्षित कर ले कि भारत में हर धमाके के बाद मुसलमानों से और मालेगांव व शहीद हेमंत करकरे की मौत को हिन्दुओं से जोड़ कर देखे जाने के पीछे यह सोच तो नहीं है कि भारत गृह युद्ध का शिकार हो जाए। कभी हिन्दु मुसलमनों को आरोपित करें, कभी मुसलमान हिन्दुओं पर दोषारोपण करें। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहें। यही लोग पकड़े जाते रहे और सज़ा पाते रहें, कहीं और ज़हन जाए ही नहीं। जबकि यह षड़यंत्र बहुत गहरा हो और उनकी ओर किसी का ध्यान जाने ही न दिया जाए, जो परदे के पीछे से भारत को तबाह व बरबाद करने का षड़यंत्र रच रहे हों। अतः जब मैंने पूर्व और वर्तमान की घटनाओं की कड़ियां जोड़नी आरंभ की और अपने ही लिखे हुए पुराने लेखों को सामने रखा तो पाया कि यह पहला अवसर नहीं है जब मैंने भारत सरकार और देश की जनता का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया हो। इससे पूर्व हैदराबाद के बम धमाकों के बाद मैंने 22 अगस्त 2008 को ‘‘हेवुड फ़रार, मुफ्ती अबुलबशर गिरफ्तार, वाह रे हमारी सरकार’’ के शीर्षक से जो कुछ लिखा, वह आज एक बार फिर पाठकों के सामने प्रस्तुत कर रहा हूँ। यह इसलिए भी कि काश उन्होंने इस लेख की गंभीरता को समझते हुए उसीे समय इस आवाज़ में आवाज़ मिला दी होती तो जो तथ्य अब सामने आ रहे हैं, सम्भवतः उसी समय सामने आजाते और अगर कुछ बेगुनाहों की गिरफ्तारियां जो इन बम धमाकों के सिलसिले में हुई हैं तो वह इस मानसिक और शारीरिक कष्ट से बच जाते। क़ौम के दामन पर बदनामी का दाग़ भी न लगता।

((आज से लगभग एक वर्ष पूर्व 25 अगस्त 2007 को हैदराबाद के लुम्बनी पार्क और गोकुल चाट भंडार पर बम धमाका हुआ, जिसमें 42 लोग मारे गये और 60 से अधिक घायल हुए। हमने रोज़नामा राष्ट्रीय सहारा के 28 अगस्त 2007 के प्रकाशनों में इस शीर्षक के साथ ख़बर प्रकाशित की कि ‘‘शक की सुई आई.एस.आई और हूजी पर ही क्यों? सी.आई.ए. पर क्यों नहीं?’’। इसका एक मुख्य कारण यह भी था कि हैदराबाद शहर में इन धमाकों से पूर्व अमेरिका से संबंध रखने वाले कुछ लोग उपस्थित थे, जिनमें से मुख्य रूप से एक अमेरिकी महिला थी, जिसके कुछ दिन बाद यह बम धमाके हुए। पुलिस और प्रशासन से हमारा प्रश्न था कि यदि अमेरिका की बजाय पाकिस्तान, बंग्लादेश या अफ़ग़ानिस्तान के लोग बम धमाकों से एक सप्ताह पूर्व हैदराबाद शहर में आए होते तब भी क्या राज्य सरकार उनकी उपस्थिति को इसी तरह अनदेखा करती? संभवतः नहीं। तो फिर क्या कारण था कि अमेरिकी दूतावास से संबंध रखने वाले इन व्यक्तियों पर विशेषतः उस विदेशी महिला पर नज़र नहीं रखी गई?

ऐसा ही अहमदाबाद में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद देखने में आया कि वह अमेरिकी व्यक्ति जो नवी मुम्बई में ठहरा हुआ था और जिसके कम्प्यूटर से वह ई-मेल भेजा गया। किस तरह भारत से भागने में सफल हुआ। हम चाहते हैं पाठक एक बार फिर इस समाचार का ध्यानपूर्वक अध्यन करें और उसके बाद मुफ़्ती अबुलबशर की पारिवारिक पृष्ठभूमि पर निगाह डालें ताकि अनुमान कर सकें कि किस तरह एक शातिर दिमाग़ अमेरिकी को हमारी पुलिस ने आराम से इस देश को छोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया, और किस तरह एक धार्मिक परिवार से संबंध रखने वाले अबुलबशर की गिरफ्तारी और दोष स्वीकारोक्ति का कारनामा अंजाम दिया।

अहमदाबाद बम धमाकों के मामले में संदिग्ध अमेरिकी नागरिक ‘‘हेवुड’’ के विरूद्ध तलाशी नोटिस जारी होने के बाद देश से उसके फ़रार होने की घटना की केन्द्र जांच कर रहा है, हालांकि यह बात अचंभित करने वाली है कि हेवुड लुक आउट नोटिस के बावजूद भारत छोड़ कर जाने में कैसे सफल हो गया। अमेरिकी अधिकारियों ने इस मामले में शामिल होने से इंकार किया है। प्रश्न यह भी पैदा होता है कि मुम्बई पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी होने के बावजूद उसका पासपोर्ट ज़ब्त क्यों नहीं किया? इमिग्रेशन विभाग से हुई इस ‘‘मानवीय भूल’’ के बाद अब गृह मंत्रालय की ख़ामोशी से यह प्रश्न और गहरा हो गया है, हालांकि आज (12.9.2008) गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी करके लीपापोती करने का प्रयास किया है। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।

स्पष्ट रहे कि हेवुड का वाई.फाई सिस्टम चंद मिनिट पहले धमकी भरा ई-मेल भेजने के लिए प्रयोग किया गया था। राष्ट्र व्यापी स्तर पर तलाशी नोटिस जारी किए जाने के बावजूद हेवुड दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ़रार होने में सफल हो गया।

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने पिछले तीन दिन में कई बार उसे बुलाया लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसे साधारण बात क्यों समझा गया? आतंकवाद निरोधी दस्ता उसका नारको टेस्ट करना चाहता था तो किया क्यों नहीं जा सका? ऐसी क्या विवशता सामने थी? एक टी.वी चैनल के अनुसार मंगलवार को अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट रूप से कहा कि हेवुड के भारत से जाने में हमारी कोई भूमिका नहीं थी, दूतावास ने यह भी कहा कि हेवुड अमेरिका का प्राइवेट नागरिक है। यह भी बताया जाता है कि हेवुड अमेरिकी जासूस है। क्या मान लिया जाए कि हेवुड को भारत से बाहर जाने में अमेरिका से सहायता नहीं मिली होगी। क्या दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने भारत की खुफ़िया एजेंसियों के अधिकारियों पर दबाव डाला और इसी वजह से वह भारत से निकल गया, पहले वह अमेरिकी दूतावास गया जिसके बाद वहां के अधिकारियों ने खुफ़िया अधिकारियों के साथ बंद कमरे में मीटिंग की। सूचना यह भी है कि हेवुड का लाई डिटेक्टर और ब्रेन मैपिंग टेस्ट किया जा चुका था?

दिल्ली हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन की प्रारम्भिक जांच में पता चला कि उसके पास यात्रा के लिए ज़रूरी काग़ज़ात थे, इसलिए उसे वहां से निकलने में कोई कठिनाई नहीं हुई। रविवार रात 11 बजे जेट एयर वेज़ की फ़्लाइट न. 9ॅ.230 में सवार हुआ। जेट एयर वेज़ की दिल्ली-ब्रूसेल्स-न्युयार्क फ्लाइट के लिए उसके पास कन्फर्म टिकट था। इससे पता चलता है कि भारत से निकलने की योजना पहले ही बन चुकी थी। प्रश्न यह पैदा होता है कि इस गंभीर चूक के लिए कौन उत्तरदायी है?मुम्बई पुलिस इसका आरोप दिल्ली पुलिस पर मढ़ रही है। प्रश्न यह पैदा होता है कि हेवुड की गतिविधियों की निगरानी क्यों नही की गई? ए.टी.एस को हेवुड के निकल जाने की सूचना किससे और कब मिली? जांच जारी रहने के बावजूद उसका पासपोर्ट ज़ब्त क्यों नहीं किया गया? दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आख़िर क्या हुआ? देश के तमाम हवाई अड्डो को हेवुड के विरूद्ध जारी लुक आउट नोटिस की जानकारी क्यों नही दी गई? अमरीका ने अपने देश के नागरिक क़ानून का हवाला देते हुए हेवुड के विषय में कोई भी सूचना देने से इंकार कर दिया, जिससे यह मामला काफी सनसनीपूर्ण हो गया। क्या किसी मुस्लिम देश के नागरिक के इस तरह भाग जाने को इतने ही साधारण रूप में लिया जाता?हम अबुलबशर के बचाव में कुछ भी कहना नहीं चाहते लेकिन अगर शाही इमाम जामा मस्जिद सय्यद अहमद बुख़ारी, सांसद अबूआसिम आज़मी ने आज़मगढ़ पहुंच कर अबुलबशर और उसके परिवार के निर्दोष होने का उल्लेख किया तो उसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। इससे एक दिन पूर्व मौलाना उबैदुल्लाह ख़ां आज़मी ने भी अपने बयान में अबुलबशर के बम धमाकों में शामिल होने को अविश्वसनीय बताया था। कहीं इसका कारण यह तो नहीं कि पुलिस और प्रशासन एक सोचे समझे षड़यंत्र के अंतर्गत मुसलमानों को ही दोषी ठहराता है, जिससे वास्तविक अपराधियों को न केवल बच निकलने का अवसर मिलता है बल्कि उनका उत्साहवर्धन भी होता है। परिणाम स्वरूप ऐसी अप्रिय घटनाऐं एक के बाद एक अनेक शहरों में सामने आती ही रहती हैं। जहां तक अमेरिकी नागरिक के फ़रार होने में सुविधा पहुंचाने का संबंध है तो लेखक इसका पूरी तरह अनुमान लगा सकता है। क्योंकि जब हमने हैदराबाद बम धमाकों के बाद सी.आई.ए की तरफ उंगली उठाई थी तो भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास हरकत में आ गया था और उसने गहरी नाराज़गी प्रकट की थी।एक और अवसर पर अमेरिकी दूतावास की प्रतिक्रिया के बारे में विस्तार से लिख चुका हूँ। आज फिर से इस विषय में कुछ भी लिखने की बजाय मैं यह प्रश्न पुलिस प्रशासन और पाठकों पर छोड़ता हूँ कि जब इन बम धमाकों में संलिप्त होने का संदेह पहले उस अमेरिकी हेवुड पर गया तो फिर किस तरह लुक आउट नोटिस जारी होने के बावजूद हमारी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने, उस पर नज़र रखने की बजाय उसे भारत से भागने का अवसर दिया और आज़मगढ़ के अबुलबशर को अहमदाबाद के सीरियल बम धमाकों के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया और उनसे उनकी अपराध कु़बूल भी करा लिया। यह पहला अवसर नहीं है जब पठन पाठन से जुड़े किसी धार्मिक व्यक्ति या पेशइमाम को पुलिसिया आतंक का सामना करना पड़ा हो। बहुधा मुसलमान ऐसे पुलिस अत्याचारों का शिकार होते रहे हैं जबकि इस वास्तविकता से इंकार नहीं किया जा सकता है कि भारत के स्वाधीनता संघर्ष में हमारे उलमा-ए-कराम की यादगार भूमिका रही है, जोकि इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।))

Friday, January 1, 2010

WHO IS THE REAL TERRORIST




I can imagine your curiosity……that's why…..no preface…..no verbosity….no hints.Few line article but a complete document.I have given you the dates related to issue of passport to David Coleman Headley and his Indian visit from June 2006 to October 2008.You already read that who inspire Headley to change his name and religion… Who gave him new name to his Father… Who helped in getting new passport… who assisted in getting a visa…. who helped him in arranging fake documents… who aided to participate in Lashkar's terror training camp… who send a drug dealer to India… who granted the reason to visit India… who assisted Rana in getting passport just a week before… on whose consent they opened the Mumbai office of First World Immigration Services… who helped in getting assess to Chabad (synagogue )… who aided in arranging a residence near American Consulate in Mumbai… Why his entry in the American Consulate at Mumbai was uninterrupted… who helped escape the arrest in India… who refrained Indian investigators to access Headley.. Who are the elements that does not want to facilitate the extradition of Headley to India…?In above mentioned questions tell me you don't know the answer of exactly any particular question… Does our intelligence agencies have no informations… whether our government is not aware of this … If there is any one then please go through the Series of my articles 'Azad Bharat ka Itihas' pulished in daily Rashtriya Sahara with heading 'This is not my article, but' ,series no. 60 (24-12-09). 'If you have any answer then tell us…' ,series no. 61(25-12-09). series no. 62(26-12-09)Whatever I am writing echoed by ex DGP West Bengal, series no. 63 ( 27-12-09) were published in above mentioned dates.Other than this you can go through the Hindutan Times dated 20th December,2009 article "Did America keep mum on 26/11?" by Vir Sanghvi.Los Angeles Times dated 13th December, 2009 " TimeLine of David Coleman Headley" .Article with heading "26/11, Headley and America "of ex DGP West Bengal Dinesh Chandra Vajpai published in Hindi daily Sanmarg.B. Raman's article published in Srilanka Guardian with "Headley case: India as a soft state" on 20th December,2009.Press release of Bharat Bachao Andolan "Mumbai 26/11 terror attack" dated 26th December,2009. IANS(Indo Asian News Servises ) report dated 24th December 2009.Whether ,after all the blasts still ,we should fix the responsibility only on muslims ?Should there must be abomination still between Hindus and muslims ?Should we still not decipher the intentions of terrorist?Should we still not interrogate the elements who wants to destroy our beloved country?And…Should we still not unite irrespective of our cast and religion for the protection of our beloved country?When you will think about this !And finally…Why we think that David Coleman Headley want to kill Danish cartoonist and that's why he was arrested by FBI.Isn't possible that they are trying to misguide us by his agent, trained terrorist to be presented as a hardliner Muslim and so that a they have a excuse for denying extradition of Headley.Search for truth will continue and so the article ,but that's it for today.

Wednesday, December 30, 2009

............अलविदा-2009............


साल 2009 समाप्ति पर है, अगर हम एक उचटती हुई नज़र अपने देश और क़ौम के हालात पर डालें तो अंदाज़ा होगा कि जहां देश आतंकवाद की समस्या को लेकर परेशान रहा और हमारी केंद्रीय सरकार हर क्षण आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करती नज़र आई, वहीं हमारी क़ौम के लिए भी कोई राहत का मुक़ाम नहीं था। अल्लाह का बड़ा करम और एहसान है कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष हमारे युवकों को आतंकवादी कार्रवाइयों में इस तरह तो लिप्त नहीं दिखाया गया, जैसा कि एक धारणा बन गई थी। निःसंदेह यह सिलसिला अभी भी बंद तो नहीं हुआ है, मगर जिस तरह पिछले 26 नवम्बर 2008 को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले ने हमारे दिलों को दहला कर रख दिया था और हम भयभीत थे। हर क्षण यह लगता था कि जिस तरह 11 जुलाई 2006 को मुम्बई लोकल ट्रेन में होने वाले बम धमाकों, 8 सितम्बर 2006 को मालेगांव बम धमाकों, 18 मई 2007 को हैदराबाद में मक्का मस्जिद बम ब्लास्ट और दिल्ली में 13 सितम्बर 2008 को हुए बम धमाकों के बाद बड़े पैमाने पर मुस्लिम युवकों की गिरफ़तारियां हुईं, उन्हें संदिग्ध एन्काउन्टर में मार दिया गया। 26 नवम्बर 2008 के इस आतंकवादी हमले के बाद तो ख़ुदा जाने और कितनी भयावह तस्वीर हमारे सामने होगी। लेकिन अल्लाह ने हमें इस शाप से बचा लिया, हम एक बार फिर उसका शुक्र अदा करते हैं। मुम्बई के इन आतंकवादी हमलों की जांच का काम तो जारी रहा, अलग-अलग दिशा में यह जांच जारी रही, मगर ऐसा कभी नहीं लगा कि भारतीय मुसलमानों को उसी तरह निशाना बनाया जा रहा है, जैसा कि इससे पहले नज़र आता था। निश्चय ही इसके लिए शहीद हेमंत करकरे बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने मालेगांव जांच द्वारा आतंकवाद का एक दूसरा चेहरा भी देश के सामने रखा। ‘‘रोज़नामा राष्ट्रीय सहारा’’ ने भी हर क़दम पर यह कोशिश की कि सच्चाई को सामने रखने का अभियान जारी रहे।

साम्प्रदायिक शक्तियों द्वारा ‘वंदे मात्रम’ का प्रश्न एक बार फिर से उठाकर हमारे देश प्रेम पर प्रश्न चिन्ह लगाए गए। दारुलउलूम देवबंद को निशाना बनाया गया। यहां तक कि उस पवित्र शिक्षण संस्थान के पुतले भी जलाए गए। यह अत्यंत अफ़सोस का मुक़ाम है कि एक धर्मनिरपेक्ष देश में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार से हम यह उम्मीद नहीं करते। इस मुद्दे पर भरपूर चर्चा जारी थी, इससे यह स्पष्ट होने लगा था कि ‘वंदे मात्रम’ के रचयिता की मन्शा क्या थी और उनका नॉविल ‘आनन्द मठ’ जिसका प्रमुख अंश यह गीत था, आख़िर उसे लिखे जाने का बुनियादी कारण क्या था। नॉविल के मुख्य अंशों का अध्ययन करने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि यह नाॅवेल अंग्रेज़ों के समर्थन में लिखा गया था और जहां स्पष्ट रूप से इस रचना को मुस्लिम विरोधी मानसिकता के मुखपत्र के रूप में देखा जा सकता है, वहीं यह नॉविल हिंदू समुदाय के पक्ष में भी नहीं था। इसलिए कि नाॅवेल का लेखक अंगे्रज़ों के सत्ता में आने से ख़ुश और संतुष्ट नज़र आता है। ‘‘रोज़नामा राष्ट्रीय सहारा’’ द्वारा सामने लाए गए ख़ुलासे अगर अंतिम चरण तक पहुंच जाते तो अति संभव है कि सारे भारत की जनता जान जाती कि आख़िर विवाद की बुनियाद क्या है और क्यों साम्प्रदायिक मानसिकता के लोग बार-बार इस प्रश्न को उठाते हैं?

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के माइनोरिटी कैरेक्टर का मुद्दा वर्तमान वर्ष में भी अधर में पड़ा रहा। भारत सरकार कोई ठोस क़दम इस दिशा में नहीं उठा सकी। हालांकि यह उम्मीद थी कि इस बार चूंकि इस सरकार के वजूद में आने के पीछे अल्पसंख्यकों विशेष रूप से मुसलमानों की प्रमुख भूमिका रही है, इसलिए यह सरकार नरमी के साथ उन मामलों पर विचार करेगी, जिन्हें अभी तक ठंडे बस्ते में रखा गया है। हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले साल 2010 में इस समस्या को हल किया जाएगा और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के माइनोरिटी कैरेक्टर को स्वीकार किया जाएगा लेकिन हम केवल उम्मीदों के सहारे बैठे नहीं रह सकते, इसके लिए हमें आवाज़ उठानी होगी मस्जिदों के मीनारों से भी, शिक्षण संस्थानों से भी, मीडिया के माध्यम से भी और हमारे धर्मनिरपेक्ष प्रतिनिधि जो संसद तथा विधानसभाओं में बैठे हैं, उनके द्वारा भी।

वर्तमान वर्ष चूंकि संसदीय चुनावों का वर्ष था और देखना यह था कि केंद्र में कोई धर्मनिरपेक्ष सरकार अस्तित्व में आती है, साम्प्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने का अवसर मिलता है या फिर टुकड़ों में बंटे तीसरे मोर्चे के लोगों को यह अवसर मिलता है। कांगे्रेस के नेतृत्व में देश को एक बार फिर धर्मनिरपेक्ष सरकार मिली और 6 दिसम्बर 1992 के बाद यह पहला अवसर है, जब मुसलमानों ने कांगे्रेस का खुले मन से समर्थन किया और साथ ही एक उल्लेखनीय बात यह भी रही कि अब तक मुसलमानों की हमदर्द और प्रतिनिधि समझी जाने वाली समाजवादी पार्टी ने कल्याण सिंह के मामले को लेकर मुसलमानों के मन में संदेह पैदा किए। मुसलमान उनसे नाराज़ हुए और यह नाराज़गी इतनी बढ़ी कि उन्हें मुसलमानों के समर्थन से हाथ धोना पड़ा। परिणामस्वरूप मुलायम सिंह यादव अपने उस फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए विवश हुए। हम इसे मुस्लिम एकता की एक शानदार कामयाबी समझते हैं। यह पहला अवसर था जब राजनीतिक दलों को मुसलमानों ने यह सोचने पर विवश किया कि हमें केवल वोटर न समझा जाए, हमारी भावनाओं का भी सम्मान किया जाए। अगर राजनीतिज्ञों के मन में यह बात घर कर गई है कि हम उनका हर फैसला सर झुका कर स्वीकार कर लेंगे तो यह बात मन से निकाल दें। अब कोई भी धोखा, कोइ भी लालच हमें अपने सिद्धांतों से समझौता करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट का एक लम्बे समय से इंतिज़ार था। कारण यह नहीं था कि उसके द्वारा कुछ ऐसे राज़ सामने आएंगे, जिनसे पर्दा उठने का बेचैनी से इंतिज़ार है, कुछ ऐसे रहस्योदघाटन होंगे जो कल्पना से बहुत दूर है, फिर भी इंतिज़ार इसलिए था कि सरकारें अभी तक बाबरी मस्जिद के अपराधियों को इस कारण से सज़ा नहीं दे पा रही थीं कि उनके पास दस्तावेज़ी सबूतों की कमी थी, लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट उस कमी को पूरा कर देगी और अब अविलंब अल्लाह के घर को ध्वस्त करने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद भी, संसद में इस पर चर्चा किए जाने के बावजूद भी हमें यह उम्मीद नज़र नहीं आती कि ऐसा संभव हो पाएगा। शायद इस देश की राजनीतिक व्यवस्था की सबसे बड़ी कमी है कि जहां अपराधी को सज़ा देने की कार्रवाई भी उनके लिए एक पुरस्कार सिद्ध हो सकती है, उन्हें और अधिक लोकप्रियता प्राप्त हो सकती है, एक विशेष दल उनके समर्थन में ज़मीन व आसमान एक कर सकता है, उनकी राजनीतिक स्थिति और सुदृढ़ हो सकती है, इसलिए दोष सिद्ध हो जाने पर भी इस मामले को ठंडे बस्ते में ही पड़ा रहने दिया जाए, इस पर अधिक बातचीत ही न की जाए। गुजरात में मुसलमानों का नरसंहार और नरेंद्र मोदी का सत्ता में बने रहना शायद इन व्यवस्थागत राजनीतिक त्रुटियों का सबसे बड़ा उदाहरण है। हम न्यायालय का ध्यान आकर्षित करना चाहेंगे कि अगर यह सिलसिला इसी तरह क़ायम रहा तो फिर किस तरह घर्मस्थल सुरक्षित रहेंगे और कैसे मानवता का नरसंहार रुकेगा? अगर हमारी सरकारें अपनी राजनीतिक मजबूरियों को भली-भांति जानती हैं तो फिर ऐसे आयोगों के गठन का क्या अर्थ? क्यों अपार धन राशि ख़र्च की जाती है? क्यों बरसों तक कार्रवाई जारी रखी जाती है? क्यों मासूम जनता की भावनाओं से खेला जाता है? अब भारत सरकार को यह तय करना होगा कि वह अब इस तरह के आयोग गठन करने का सिलसिला बंद करे या फिर उसके अंदर इतना साहस हो कि अपराधी चाहे जितना बड़ा और सशक्त हो उसे सज़ा भी दी जाए। हमारे लिए यह मुद्दा ध्यान देने योग्य कुछ इसलिए भी है कि अब तक जितने भी आयोग गठित हुए हैं, उनमें से अधिकांश बल्कि लगभग सभी आयोग अल्पसंख्यकों की बर्बादी, हत्या व लूटपाट और उनके धर्मस्थलों को ध्वस्त किए जाने से संबंधित हैं, तो क्या मान लिया जाए ज़ालिम अगर ज़ुल्म करता है तो इंसाफ़ दिलाने का वादा करने वाला भी उनका समर्थक ही साबित होता है।

मुस्लिम समुदाए की समस्याएं इतनी कम नहीं है कि उन्हें एक अभिभाषण में बयान किया जा सके या एक लेख में पूरा किया जा सके, इसके लिए समय का भी ध्यान रखना होता है और हमसे यह भी नहीं हो सकता कि हमारी बातचीत केवल हम तक सीमित रहे, इसलिए जितना हमारे लिए हमारी क़ौम महत्वपूर्ण है उससे अधिक हमारे लिए हमारा देश महत्वपूर्ण है। बातचीत को ख़तम करने से पहले आज हम भारत को दरपेश समस्याओं पर भी ध्यान आकर्षित करना चाहेंगे। हमने बात आतंकवाद और आतंकवादी हमलों से शुरू की थी और इसकी समाप्ति भी हम इसी विषय के साथ करेंगे, मगर हम मुस्लिम समुदाय से अधिक अपने प्रिय देश भारत की सुरक्षा के लिए चिंतिंत हैं। इसलिए बात इसी रौशनी में करेंगे। अभी तक आतंकवाद की जो तस्वीर सारे भारत के सामने पेश की जा रही थी, वह यह थी कि कुछ भ्रमित युवक हैं, कुछ मुसलमानों या इस्लाम के नाम पर बनाए गए आतंकवादी संगठन हैं, जो पूरे भारत में आतंकवाद फैला रहे हैं और पाकिस्तान जो आतंकवादियों की सबसे बड़ी शरणस्थली है, वह अब ख़ुद अपनी ही आग में जल रहा है, लेकिन ताज़ा ख़ुलासे अब जो वास्तविकता बयान कर रहे हैं, वह बहुत भिन्न है कि इस विचार से भी भिन्न जिसका अभी हमने उल्लेख किया, यानी के यह भ्रमित मुस्लिम युवकों की प्रतिक्रिया है, मुस्लिम आतंकवादी संगठनों का शर्मनाक कारनामा है और अब यह कह सकते हैं कि हेमंत करकरे ने जो रहस्योदघाटन किए, आज की सच्चाई उससे भी आगे की कहानी बयान करती है। इसलिए अब हम सबको धर्म और समुदाय के भेदभाव के बिना, हम मुसलमान हों, हिंदू, सिख या ईसाई सबको एकजुट होकर अपने देश की सुरक्षा के लिए तैयार होना होगा। इसलिए कि आतंकवाद की इन कार्रवाइयों के पीछे जो असल शक्तियां नज़र आती हैं, वह कहीं अधिक ख़तरनाक हैं और उनके मंसूबे कहीं अधिक भयानक हो सकते हैं। हमें उन तक पहुंचने के लिए चाहिए मज़बूत इच्छा शक्ति और ऐसी ईमानदाराना कोशिश, जो दूध का दूध और पानी का पानी अलग करने का साहस रखती हो। इसलिए कि हमारा प्यारा देश पहले भी फिरंगियों का गुलाम हो चुका है और अब हमारी कोई भी चूक फिर हमारे देश के लिए एक बड़ा ख़तरा साबित हो सकती है, हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि हमारे देश को किसी भी आंतरिक या बाहरी ख़तरे से सुरक्षित रखे। हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि तमाम मानवता को हर बला व मुसीबत से सुरक्षित रखे और आने वाला साल हमारे लिए सुखद संदेश लेकर आए। हमारा देश अधिक शक्तिशाली हो, हम संगठित हों, हमारे बीच के मतभेद समाप्त हों और नए साल का सूरज हमारे जीवन में हम सब के लिए ऐसी रौशनी लेकर आए कि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी आज के अंधेरे का एहसास न कर सकें।

जैसा कि मैंने अपने पाठकों की सेवा में निवेदन किया था, मेरा आज का लेख विशेष रूप से हमारे आदर्णीय इमामों के लिए होगा, ताकि नए साल में जुमा की नमाज़ के दौरान जब वह नमाज़ियों से ख़िताब कर रहे हों तो हम उन्हें कुछ ऐसा मवाद उपलब्ध कर सकें जिसका संबंध हमारी क़ौम से भी है और हमारे देश से भी। हमारी यह छोटी सी कोशिश आज इसीलिए है। हम जानते हैं कि हमारे आदर्णीय इमाम ज्ञान का ख़ज़ाना हैं, उनके पास जितनी दीनी और दुनियावी जानकारियां हैं, हम उनमें थोड़ी भी वृद्धि के लायक़ नहीं हैं, फिर भी हमें यह लगा कि अगर हम अपने दिल की आवाज़ उन तक पहुंचा सकेंगे तो यह हमारे दिल के सुकून के लिए होगा और हमें महसूस होगा कि मानो इस अवसर पर हमने भी अपना फ़र्ज़ अदा करने की एक कोशिश की।

नोटः- वादे के मुताबिक़ हमारा कल का लेख एक ऐसा ख़ुलासा करेगा जो न केवल आतंकवाद के चेहरे पर पड़ी नक़ाब उलट देगा बल्कि यह भी कि यह ख़ूनी खेल कब से और किस तरह चल रहा है, लेकिन हम में से किसी का ध्यान इस ओर अभी तक गया ही नहीं। ............