Wednesday, September 30, 2009

अल्लाह का शुक्र है की यह आवाज़ सुनी तो गई!


मुझे नहीं मालूम कि अपने अख़बार के माध्यम से मैं जो काम करने का प्रयास कर रहा हूं, वह किस हद तक कारगर सिद्ध होगा? मगर इस बात का संतोष अवश्य है कि धीरे-धीरे ही सही असर हो रहा है। जो आवाज़ सत्ता के गलियारों तक पहुंचती ही नहीं थी वह अब पहुंचने भी लगी है और उस आवाज़ पर ध्यान भी दिया जा रहा है। कोई एक समाचारपत्र देश की तस्वीर या कौम की तक़दीर बदल देगा, इस भ्रम का शिकार तो नहीं हुआ जा सकता, मगर हम निराशा के दायरे से बाहर निकल रहे हैं इसे शुभ संकेत तो समझा ही जा सकता है।

कल रात लगभग 8 बजे उत्तर प्रदेश जिला बस्ती से फोन द्वारा मुझे बताया गया कि यहां साम्प्रदायिक दंगे की स्थिति है बात बड़ी साधारण सी थी, जिसने बड़े विवाद का रूप धारण कर लिया है अगर शीघ्र ही इस पर कोई उचित कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति बेकाबू हो सकती है। उसी समय केन्द्रीय सरकार के एक जिम्मेदार व्यक्ति (नाम इसलिए नहीं लिख रहा हूं कि वह हमेशा शोहरत और दिखावे से दूर रहना पसन्द करते हैं) से बात की। उचित परिणाम बरामद हुए। कुछ ही देर में जिला मजिस्ट्रेट स्वयं वहां पहुंचे और स्थिति को और बिगड़ने से बचाया। 11 बजते-बजते महमूद कासमी ने मुझे फोन पर यह सूचना दी कि अल्लाह के फज़ल से अब स्थितियां काबू में हैं और लोग सकून की नींद सो सकते हैं।

दूसरी तसल्ली मुझे उस समय मिली जब ‘‘राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग’’ के अध्यक्ष श्री शफी कुरैशी के ओ.एस.डी. श्री नईम अहमद सिद्दीकी ने मुझे बताया कि दो दिन पूर्व, 27 सितम्बर को आपके समाचार पत्र में शादाब असदक की गुमशुदगी से सम्बन्धित जो समाचार तथा गृहमंत्री के नाम लिखा गया पत्र प्रकाशित किया गया है, उसका नोटिस लेते हुए आयोग के अध्यक्ष ने गृहमंत्री को एक पत्र लिखकर मामले में रूचि लेने का निवेदन किया है, साथ ही महाराष्ट्र और आंध्रा प्रदेश के गृहमंत्री को भी यह पत्र भेजा रहा है ताकि इस मामले में उचित कार्यवाई की जा सके। इस सिलसिले में आयोग के अध्यक्ष को सांसद गुलाम जीलानी का पत्र भी प्राप्त हुआ है। मैं गृहमंत्री के नाम अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्रीमान शफी कुरैशी का वह पत्र अपने पत्र के साथ भेज रहा हूं।

अब हम आशा करते हैं कि आंध्रा प्रदेश, राजस्थान तथा महाराष्ट्र की सरकारें जिस मुस्लिम युवक इंजीनियर की गुमशुदगी के बाद से सोई पड़ी थी, अब उनकी नींद जरूर टूटेगी।
.........लेकिन इस तरह के मामले इतने अधिक हैं, अल्लाह ही बेहतर जानता है कि कब हम पूरी तरह सकून की सांस ले सकेंगे। इसके बाद, एक के बाद दूसरा यह अफसोसनाक मामले इस तेज़ी से सामने आते जा रहे हैं कि कुछ समझ में नहीं आता है कि किस तरह उन्हें रोका जाये?
मैं उपरोक्त मामलों में उलझा हुआ था कि मेरे मोबाईल फोन पर सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी का एस.एम.एस मिला, जो पांच मुस्लिम युवकों के उठा लिये जाने तथा उन्हें उत्पीड़न देने से सम्बन्ध रखता था। मैंने फिर इस मामले कों गंभीरता से लेते हुए अपने संवाददाता सलीम सिद्दीकी को शबनम हाशमी, हर्षमन्दर सिंह तथा समबन्धित लोगों से सम्पर्क स्थापित कर घटना का विवरण प्राप्त करने को कहा।

मैं पाठकों तथा भारत सरकार की सेवा में इस आशा के साथ वह रिपोर्ट प्रकाशित कर रहा हूं कि इस सिलसिले में भी उचित कदम उठाया जायेगा।
नई दिल्लीः 29 सितम्बर (सलीम सिद्दीकी/एस.एन.बी.) बड़ौदा पुलिस ने योजनाबद्ध षडयंत्र के तहत पांच मुस्लिम युवकों का अपहरण करने के बाद उन्हें शहर से बाहर एक फार्म हाउस में ले जाकर कई दिन तक टार्चर किया। कई दिन बीतने पर जब यह मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने 6 सितम्बर को उनकी गिरफ्तारी दिखाकर 7 सितम्बर को अदालत में पेश कर दिया। पुलिस ने उनके पास से राॅकेट लांचर तथा सुतली बमों की बरामदगी दिखाकर यह आरोप लगाते हुए झूठा केस दर्ज कर दिया कि यह युवक गणेश विसर्जन यात्रा पर हमला करने की साजिश कर रहे थे। यह खुलासा किया प्रसिद्ध मानव अधिकार संस्था ‘‘अनहद’’ ने और पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहायता करने की अपील की। इसके अलावा आज सुबह उन सभी लोगों ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग तथा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन से भेंट कर उन्हें अपनी कहानी सुनाई जिसके बाद अल्पसंख्यक आयोग ने इस मामले की जांच के लिए अपनी टीम बड़ौदा भेजने का आश्वासन दिलाया है।


‘‘अनहद’’ संस्था से सम्बन्धित प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी ने मीडिया को बताया कि बड़ौदा पुलिस ने ज़हीर अब्बास और मुश्ताक को एक सितम्बर, इकबाल और अमीन को 2 सितम्बर और उस्मान गनी नवाब को 3 सितम्बर को अचानक उठा लिया और उनके घर वालों को उनके बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। जब यह मामला गर्म हुआ तो पूर्व डिप्टी मेयर मोहम्मद भाई दोरा से डीसीपी राकेश स्थाना ने इन युवकों के पुलिस के पास होने की बात स्वीकार की और उन सबकी गिरफ्तारी 6 सितम्बर को दिखाकर उन्हें 7 सितम्बर को न्यायालय में पेश किया गया।

उसी दिन बड़ौदा के पुलिस आयुक्त ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके यह दावा किया कि इन युवकों के पास से राकेट लांचर और सुतली बम बरामद किये गये हैं और उनकी योजना गणेश विसर्जन यात्रा पर हमला करने की थी। शबनम हाशमी ने बताया कि इस घटना की जानकारी के बाद वह स्वयं, प्रसिद्ध मानव अधिकार कार्यकर्ता हर्षमन्दर और राहुल राष्ट्रपाल बड़ौदा गये तथा उन युवकों के परिवार वालों से जाकर मिले। यह लोग इतने भयभीत थे कि उन्होंने शुरू में कुछ बताने से ही इंकार किया। काफी विश्वास में लेने के बाद उन्होंने पूरी कहानी बयान की और बताया कि उन्हें पुलिस की ओर से धमकियां दी जा रही हैं।

शबनम हाशमी ने बताया कि उन्होंने 25 सितम्बर को राहुल राष्ट्रपाल, दुष्यंत भाई तथा सचिन पांडया के साथ बड़ौदा सेंट्रल जेल में जाकर उन 5 युवकों में से 2 इकबाल तथा ज़हीर से भेंट की। उन दोनों युवकों ने बताया कि उन्हें शहर से 10-15 किलोमीटर दूर एक फार्म हाउस में ले जाया गया था। वहां उनके अलावा 3 युवक और भी थे। उनके अनुसार पुलिस वालों ने उन सबकों लाठियों से बुरी तरह पीटा, बिजली के झटके दिये और तालिबान आतंकवादी कहते हुए मां तथा बहन को निशाना बनाकर गंदी गालियां दी गईं। ज़हीर ने उन्हें बताया कि उसे हाथ बांधकर छत से लटका दिया गया और सोने नहीं दिया गया। ज़हीर और इकबाल को रोज़ा खोलने के लिए रात के 11 बजे तक भी कुछ नहीं दिया गया। उनसे जबरन यह बात मनवाने का प्रयास किया गया कि वह गणेश विसर्जन यात्रा पर बमों से हमला करने वाले थे। ज़हीर ने उन्हें यह भी बताया कि पुलिस वालों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता वन्दना ग्रोवर ने कहा कि पुलिस को किसी भी मामले की जांच करने का पूरा अधिकार है लेकिन किसी को भी अवैध रूप से हिरासत में रखने या टार्चर करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस तरह के रवैये पर केवल अदालत ही रोक लगा सकती है। अदालतों को सबकुछ पता है कि क्या हो रहा है। वन्दना ग्रोवर ने कहा कि काग़ज़ात पर ‘मुसलमान, राकेट लांचर और बम’ लिखा देकर अदालत के भी आंख और कान बन्द हो रहे हैं, यह एक बहुत खतरनाक प्रवृत्ति है। उन्होंने कहा कि जहांतक बात बम या राॅकेट लांचर बरामद किये जाने की है तो आरोपियों के पास से जो भी सामान बरामद दिखाना हो वह सब पहले से ही थानों में मौजूद होता है। उन्होंने कहा कि देश की अदालतों के सामने यह एक बहुत बड़ा चैलेंज है कि यह देश बचेगा या नहीं क्योंकि झूठे केसों की सूची अब बहुत लम्बी हो चुकी है। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हर्षमन्दर ने कहा कि बड़ौदा पुलिस ने जिन युवकों को उठाकर उनके विरूद्ध केस दर्ज किये हैं उनके विरूद्ध पहले कोई मामूली झगड़े तक का केस नहीं है। यह प्रचार पूर्ण रूप से गलत है कि वह गणेश विसर्जन यात्रा पर हमला करने वाले थे। पुलिस का यह रवैया और सोच अत्यन्त खतरनाक है। आज यह मुस्लिम युवकों के साथ हो रहा है, कल किसी के भी साथ हो सकता है।

इस अवसर पर शबनम हाशमी, हर्षमन्दर और प्रसिद्ध अधिवक्ता वन्दना ग्रोवर ने इन युवकों की गिरफ्तारी और उन्हें अवैध हिरासत में रखकर कई दिन तक टार्चर करने के लिए पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना, एसीपी राकेश शर्मा, पी.आई. क्राइम ब्रांच, जे.डी. राम गाडिया और पी.आई. बड़ौदा डी.आर. धमाल को दोषी ठहराया है। उन्होंने मानव अधिकार आयोग, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग तथा भारत सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस अधिकारियों को कठोर सज़ा दिये जाने की मांग की है।
ेेेेेेेेेेे
SMS
5 young men were picked up on September 1st from Baroda and could not be traced for 5 days, produced after 5 days in a court on alleged charges of planning to attack Ganesh Visarjan. Another team managed to meet the families who were threatened not to contact any one. Later we manage to meet two of them in the central jail and were shocked to hear stories of third degree in a private farm house on the outskirt of Baroda. Families of some of the victims appeal to you for support September-29 at her office Shabnam Hashmi, Harshmandar will address along the family members.....................................Shabnam Hashmi
اللہ کا شکر ہے کہ یہ آواز سنی تو گئی
مجھے نہیں معلوم اخبار کے ذریعہ میں جو کام کرنے کی کوشش کررہا ہوں، وہ کس حد تک کارآمد ثابت ہوگا؟ ، مگر اس بات کا اطمینان ضرور ہے کہ آہستہ آہستہ ہی سہی اثر ہورہا ہے، جو آواز ایوانِ اقتدار تک پہنچتی ہی نہیں تھی، وہ اب پہنچنے بھی لگی ہے اور اس آواز پر توجہ بھی دی جارہی ہے۔ کوئی ایک اخبار ملک کی تصویر یا قوم کی تقدیر بدل دے گا، اس غلط فہمی کا شکار تو نہیں ہوا جاسکتا، مگر ہم ناامیدی کے دائرے سے باہر نکل رہے ہیں، اسے ایک خوش آئند پیغام تو سمجھا ہی جاسکتا ہے۔
کل رات تقریباً 8بجے اترپردیش ضلع بستی سے فون کرمحمود قاسمی صاحب نے مجھے بتایا کہ یہاں فرقہ وارانہ فساد کے حالات ہیں۔ بات بڑی معمولی سی تھی، جس نے بڑے تنازع کی شکل اختیار کرلی ہے، اگر فوری طور پر کوئی مناسب قدم نہیں اٹھایا گیا تو حالات بے قابو ہوسکتے ہیں۔ اسی وقت مرکزی حکومت کی ایک ذمہ دار شخصیت(نام اس لےے نہیں لکھ رہا ہوں کہ وہ ہمیشہ نام و نمود سے دور رہنا پسند کرتے ہیں)سے بات کی، خاطرخواہ نتائج برآمد ہوئے۔ کچھ ہی دیر میں ضلع مجسٹریٹ خود وہاں پہنچے اور حالات کو مزید بگڑنے سے بچایا۔ 11بجتے بجتے محمود قاسمی صاحب نے مجھے فون پر یہ اطلاع دی کہ بفضلہ تعالیٰ اب حالات قابو میں ہیں اور لوگ سکون کی نیند سو سکتے ہیں۔دوسری تسلی مجھے اس وقت ملی جب ”نیشنل مائناریٹی کمیشن“ کے چیئرمین محمد شفیع قریشی کے آفیسر آن اسپیشل ڈیوٹی جناب نعیم احمد صدیقی نے بتایا کہ دو روز قبل 27ستمبر کو آپ کے اخبار میں شاداب اصدق کی گمشدگی کے تعلق سے جو خبر اور وزیرداخلہ کے نام لکھا گیا خط شائع کیا گیا ہے، اس کا نوٹس لیتے ہوئے کمیشن کے چیئرمین نے وزیرداخلہ کو ایک خط لکھ کر معاملہ میں دلچسپی لینے کی درخواست کی ہے، ساتھ ہی مہاراشٹر اور آندھراپردیش کے وزیرداخلہ کو بھی یہ خط روانہ کیا جارہا ہے، تاکہ اس معاملہ میں مناسب کارروائی کی جاسکے۔
اس سلسلہ میں کمیشن کے چیئرمین کو ممبرپارلیمنٹ غلام جیلانی کا مکتوب بھی موصول ہوا ہے۔ میں وزیرداخلہ کے نام اقلیتی کمیشن کے چیئرمین محترم محمد شفیع قریشی کا وہ خط اپنے رقعہ کے ہمراہ ارسال کررہا ہوں۔اب ہم امید کرسکتے ہیں کہ آندھراپردیش، راجستھان اور مہاراشٹر کی سرکاریں جس مسلم نوجوان انجینئر کی گمشدگی کے بعد سے سوئی پڑی تھیں، اب ان کی نیند ضرور ٹوٹے گی۔....لیکن اس طرح کے معاملے اس قدر زیادہ ہےں کہ اللہ ہی بہتر جانتا ہے،کب ہم پوری طرح سکون کی سانس لے سکیں گے۔اس کے بعد یکے کے بعد دیگرے یہ افسوسناک معاملات اس تیزی سے سامنے آتے جارہے ہیں کہ کچھ سمجھ میں نہیں آتا کہ کس طرح انہیں روکا جائے؟
میں مذکورہ بالا معاملات میں الجھا ہوا تھا کہ میرے موبائل فون پر سماجی کارکن شبنم ہاشمی کاایس ایم ایس ملا، جو پانچ مسلم نوجوانوں کے اٹھالئے جانے اور انہیں اذیتیں دینے سے تعلق رکھتا تھا، میں نے پھر اس معاملہ میں دلچسپی لیتے ہوئے اپنے نامہ نگار سلیم صدیقی سے کہا کہ شبنم ہاشمی، ہرش مندرسنگھ اور متعلقین سے رابطہ قائم کر واقعہ کی تفصیل حاصل کریں۔ میں قارئین اور حکومت ہند کی خدمت میں اس امید کے ساتھ وہ رپورٹ شائع کررہا ہوں کہ اس سلسلہ میں بھی مناسب قدم اٹھایا جائے گا:بڑود ہ پولس نے منصوبہ بندسازش کے تحت پانچ بے قصور مسلم نوجوانوں کا اغوا کرنے کے بعد انہیں شہر سے باہر ایک فارم ہاﺅس میں لے جا کرکئی دن تک ٹارچر کیا۔کئی دن گزرنے پر جب یہ معاملہ طول پکڑنے لگا تو پولس نے 6ستمبر کو ان کی گرفتاری دکھا کر 7ستمبر کو عدالت میں پیش کر دیا۔
پولس نے ان کے پاس سے راکٹ لانچر اور ستلی بم برآمد دکھا کریہ الزام لگاتے ہوئے جھوٹا مقدمہ درج کر دیا کہ یہ نواجون ’گنیش وسرجن یاترا ‘پر حملہ کرنے کی سازش کر رہے تھے۔یہ انکشاف کیا معروف انسانی حقوق تنظیم ’ انہد‘ نے اور اس نے مظلومین کو انصاف دلانے میں مدد کرنے کی اپیل کی۔اس کے علاوہ آج صبح ان تمام لوگوں نے قومی انسانی حقوق کمیشن اور قومی اقلیتی کمیشن کے چیئرمین سے ملاقات کر ان سے اپنی روداد بیان کی، جس کے بعد اقلیتی کمیشن نے اس معاملے کی تفتیش کے لئے اپنی ٹیم بڑودہ بھیجنے کی یقین دہانی کرائی ہے ۔ ’انہد ‘تنظیم سے متعلق معروف سماجی کارکن شبنم ہاشمی نے میڈیا کو بتایا کہ بڑودہ پولس نے ظہیر عباس اور مشتاق کو یکم ستمبر، اقبال اور امین کو 2ستمبر اور عثمان غنی نواب کو 3ستمبر کو اچانک اٹھا لیا اور ان کے گھر والوں کو ان کے بارے میں کوئی اطلاع نہیں دی گئی ۔
جب یہ معاملہ گرم ہوا تو سابق ڈپٹی میئر محمد بھائی وورا سے ڈی سی پی راکیش استھانہ نے ان نوجوانوں کے پولس کے پاس ہونے کی بات قبول کی اوران سب کی گرفتاری 6ستمبر کو دکھا کر انہیں 7ستمبر کو عدالت میں پیش کیا گیا۔ اسی دن بڑودہ کے پولس کمشنر نے ایک پریس کانفرنس کر کے یہ دعویٰ کیا کہ ان نوجوانوں کے پاس سے راکٹ لانچر اور ستلی بم برآمد کئے گئے ہیں اور ان کا منصوبہ گنیش ورسجن یاترا پر حملہ کرنا تھا۔ شبنم ہاشمی نے بتایا کہ اس واقعہ کا علم ہونے کے بعد وہ خود،معروف انسانی حقوق کارکن ہرش مندر اور راہل راشٹرپال بڑودہ گئے اور ان نوجوانوں کے گھر والوں سے جا کر ملے ۔ یہ لوگ اتنے خوف زدہ تھے کہ انہوں نے شروع میں کچھ بتانے سے ہی گریز کیا ۔ کافی اعتماد میں لینے کے بعد انہوں نے تمام داستان بیان کی اور بتایا کہ انہیںپولس کی جانب سے دھمکیاں دی جا رہی ہیں ۔ شبنم ہاشمی نے بتایا کہ انہوں نے 25ستمبر کوراہل راشٹرپال،دشینت بھائی اور سچن پانڈیا کے ساتھ بڑودہ سینٹرل جیل میں جا کر ان پانچ نوجوانوں میں سے دو اقبال اور ظہیر سے ملاقات کی۔
ان دونو ںنوجوانوں نے بتایا کہ انہیں شہر سے 10-15کلومیٹر دور ایک فارم ہاﺅس میںلے جایا گیا تھا،وہاں ان کے علاوہ تین نوجوان اور بھی تھے ۔ ان کے مطابق پولس والوں نے ان سب کو لاٹھیوں سے بری طرح سے پیٹا ، بجلی کے جھٹکے دئے گئے اور طالبان و دہشت گرد کہتے ہوئے ماں اور بہن کو نشانہ بنا کرفحش گالیاں دی گئیں۔ ظہیر نے انہیں بتایا کہ اس کے ہاتھ باندھ کر چھت سے لٹکا دیا گیا اور سونے نہیں دیا گیا۔ظہیر اور اقبال کو روزہ کھولنے کے لئے رات کے گیارہ بجے تک بھی کچھ نہیں دیا گیا ۔ ان سے جبراً یہ بات قبول کرانے کوشش کی گئی کہ وہ گنیش وسرجن یاترا پر بموں سے حملہ کرنے والے تھے۔ ظہیرنے انہیں یہ بھی بتایا کہ پولس والوں نے اسے جان سے مارنے کی دھمکی بھی دی۔سپریم کورٹ کی وکیل وندنا گروور نے کہا کہ پولس کو کسی بھی معاملے کی تفتیش کرنے کا پورا ختیار ہے، لیکن اسے کسی کو بھی غیر قانونی حراست میں رکھنے یا ٹارچر کرنے کا کوئی حق نہیں ہے۔ انہوں نے کہا کہ پولس کے اس طرح کے عمل پر صرف عدالت ہی روک لگا سکتی ہے ۔
عدالتوں کو سب کچھ پتہ ہے کہ کیا ہو رہا ہے؟ وندنا گروور نے کہا کہ کاغذات پر ’ مسلمان، راکٹ لانچر اور بم ‘ لکھا دیکھ کر عدالت کے بھی آنکھ اور کان بند ہو رہے ہیں ، یہ ایک بہت خطرناک رجحان ہے۔انہوں نے کہا کہ جہاں تک بات بم یا راکٹ لانچر برآمد کئے جانے کی ہے تو ملزمان کے پاس سے جو بھی سامان برآمد دکھانا ہو وہ سب پہلے سے ہی تھانوں میں موجود ہوتا ہے۔انہوں نے کہا کہ ملک کی عدالتوں کے سامنے یہ ایک بہت بڑا چیلنج ہے کہ یہ ملک بچے گا یا نہیں کیونکہ اب جھوٹے کیسوں کی فہرست بہت طویل ہو چکی ہے۔معروف سماجی کارکن ہرش مندرنے کہا کہ بڑودہ پولس نے جن نوجوانوں کو اٹھا کر ان کے خلاف مقدمات درج کئے ہیں، ان کے خلاف پہلے کوئی معمولی جھگڑے تک کا کیس نہیں ہے۔ یہ پروپیگنڈہ سراسر غلط ہے کہ وہ گنیش ورسجن یاترا پر حملہ کرنے والے تھے۔ پولس کا یہ رویہ اور سوچ انتہائی خطرناک ہے۔
آج یہ مسلم نوجوانوں کے ساتھ ہو رہا ہے کل کسی کے بھی ساتھ ہو سکتا ہے۔ اس موقع شبنم ہاشمی، ہرش مندر اور معروف وکیل وندنا گروور نے ان نواجوانوں کی گرفتاری اور انہیں غیر قانونی حراست میں رکھ کر کئی دن تک ٹارچر کرنے کے لئے پولس کمشنر راکیش استھانہ، اے سی پی راکیش شرما، پی آئی کرائم برانچ جے ڈی رام گاڈیا اور پی آئی بڑودہ سٹی ڈی آر دھمال کو قصور وار قرار دیا ہے۔ انہوں نے انسانی حقوق کمیشن،قومی اقلیتی کمیشن اور حکومت ہند سے اس پورے معاملے کی غیر جانبدارانہ تفتیش کراکر قصور وار پولس افسران کو سخت سزا دئے جانے کا مطالبہ کیا ہے۔
ایس ایم ایس
یکم ستمبر کو بروڈا سے پانچ نوجوانوںکو اٹھایا گیا اور ان کا 5دن تک کوئی پتہ نہیں چلا۔ پانچ روز بعد انہیں ”گنیش وسرجن“ پر حملہ کی منصوبہ بندی کرنے کے مبینہ الزام میں عدالت میں پیش کیا گیا۔ ایک اور ٹیم نے ان کے اہل خاندان سے ملاقات کی اور انہیں دھمکی دی کہ وہ اس سلسلہ میں کسی سے رابطہ قائم نہ کریں۔ بعد میں ہم نے ان میں سے دو سے سینٹرل جیل میں ملاقات کی اور بیرون بڑودا واقع ایک پرائیویٹ فارم ہاو¿س میں انہیں سخت ایذائیں دینے کی کہانیاں سن کر ہمیں دھکا لگا۔ کچھ مظلومین کے خاندان آپ سے اپیل کرتے ہیں کہ آپ شبنم ہاشمی،ہرش مندرکے دفتر میں29ستمبر کو ان کی حمایت کے لےے تشریف لائیں، جہاں ہرش مندر اورمظلومین کے اہل خانہ بات چیت کریں گے۔................................شبنم ہاشمی
محمد شفیع قریشی ڈی او نمبرسی ایچ 392009-این سی ایم
چیئرپرسن حکومت ہند
قومی اقلیتی کمیشن
29ستمبر2009
محترم!
جےسا کہ آپ سے بات ہوئی تھی ، قومی اقلےتی کمےشن کے عزت مآب چےئر پرسن کی جانب سے مرکزی وزےر داخلہ کے نام روانہ کردہ لےٹر( اس کی کاپےاں مہاراشٹر اور آندھرا پردےش کے وزرائے داخلہ کو بھی روانہ کی گئی ہےں) کی اےک کاپی آپ کو بذرےعہ فےکس بھےجی جارہی ہے۔ ےہ لےٹرشری سےد شاداب اصدق کی گمشدگی سے متعلق ہے۔
احترام کے ساتھ
آپ کا
(نعیم احمد صدےقی)
بخدمت
جناب عز ےز برنی
گروپ اےڈےٹر
راشٹرےہ سہارا


ستمبر2009 29

شری پی چدمبرم ،عزت مآب وزیر داخلہ

میں مجاہد آزادی، سابق ایم ایل اے ، ایم ایل سی اورایم سی اے جموں و کشمیر پیر زادہ غلام جیلانی کے ذریعہ بھیجے گئے اس مکتوب کو منسلک کر رہا ہوں جو سید شاداب اصدق ولد ممشاد اصدق ساکن کوٹہ، راجستھان کے سکندرآباد، جے پور ہالی ڈے اسپیشل (0995) سے سفر کے دوران08-09-2009 کو صبح 10:10 بجے ناگپور اسٹیشن سے لاپتہ ہونے کے متعلق ہے۔ وہ حیدر آباد سے کولکاتا جارہا تھا۔اس کے اعزا و اقارب تمام تر کوششوں کے باوجود اس گمشدہ نوجوان کاپتہ نہیں لگا سکے۔ 20 دن گزر جانے کے بعد بھی پولس اس کا سراغ لگانے میں ناکام ہے۔ میرے خیال میں سید شاداب اصدق کے والد سید ممشاد اصدق روزنامہ راشٹریہ سہارا نئی دہلی کے دفتر سے آپ کے دفتر میں فیکس کی گئی درخواست میں آپ سے مداخلت کی استدعا کرچکے ہیں۔ سید شاداب اصدق کے والدین بیٹے کے اچانک لاپتہ ہونے سے صدمے کی حالت میں ہیں۔
اگر آپ کی نوازش،کوشش اورمداخلت کی بدولت متعلقہ حکام اس گمشدہ نوجوان کا پتہ لگاسکیں تاکہ یہ نوجوان اپنے اعزا کے پاس آجائے اور وہ مطمئن ہوسکیں تو میں اس سلسلہ میں آپ کا شکر گزار رہوںگا۔
چونکہ یہ واقعہ ناگپور اسٹیشن پر پیش آیا،لہٰذا میں اس درخواست کی کاپیاں مہاراشٹر اور آندھرا پردیش کے وزرائے داخلہ کو بھی روانہ کررہا ہوں تاکہ وہ اس معاملہ میں کارروائی کرسکیں۔

شری پی چدمبرم آپ کا مخلص
عزت مآب وزیر داخلہ
حکومت ہند(محمد شفیع قریشی)
کمرہ نمبر 104،نارتھ بلاک
نئی دہلی-110001

No comments: